भयंकर उत्पातोंको देखकर भी खरका उनकी परवा नहीं करना तथा राक्षस-सेनाका श्रीरामके आश्रमके समीप पहुँचना
॥ ३ · २३ · १९–२० ॥
पञ्चवटीमार्गे धावति सुवर्णरथे ऊर्ध्वं स्थितः किरीटधरः ताम्रवर्णः खरः शिरः प्रकम्प्य मुष्टिमुद्यम्य दिव्योत्पातान् अवमन्यमानो गर्जति; तस्य हेमदण्डध्वजे बृहद्गृध्रो निषण्णः, आदित्यमण्डलमलातचक्रवत् कृष्णरक्तपरिवेषेण ग्रस्तम्, रक्तवृष्टिः पतति, अश्वपादेषु ज्वालामुखाः शिवाः क्रोशन्ति, उल्का च पतति।
पंचवटी के मार्ग पर वेग से दौड़ते सुनहरे रथ में तनकर खड़ा मुकुटधारी ताम्रवर्ण खर सिर पीछे झटककर मुट्ठी ताने, आकाश के भयंकर उत्पातों की हँसी उड़ाता हुआ गरज रहा है; उसके रथ की सुवर्ण-दण्डवाली ध्वजा पर एक विशाल गीध बैठा है, सूर्य अलातचक्र-सा काले-रक्तिम घेरे में ग्रहण-ग्रस्त दिख रहा है, रक्त की बूँदें बरस रही हैं, घोड़ों के पैरों के पास मुख से आग उगलते गीदड़ चीत्कार कर रहे हैं और एक उल्का टूटकर गिर रही है।
On the road to Panchavati, standing upright in his speeding golden chariot, the crowned coppery Khara throws back his head, raises a fist and roars in contempt at the sky's dire omens; a huge vulture has settled on the gold-staffed banner of his chariot, the sun hangs ringed in a black-and-blood halo like a whirling firebrand and swallowed as in eclipse, a red rain falls, fire-mouthed jackals howl at the horses' feet, and a meteor streaks down.
tatprayātaṁ balaṁ ghoramaśivaṁ śoṇitodakam।
abhyavarṣanmahāghorastumulo gardabhāruṇaḥ॥
उस सेना के प्रस्थान करते समय आकाश में गधे के समान धूसर रंगवाले बादलों की महाभयंकर घटा घिर आयी। उसकी तुमुल गर्जना होने लगी तथा सैनिकों के ऊपर घोर अमङ्गलसूचक रक्तमय जल की वर्षा आरम्भ हो गयी
English translation coming soon.
nipetusturagāstasya rathayuktā mahājavāḥ।
same puṣpacite deśe rājamārge yadṛcchayā॥
खर के रथ में जुते हुए महान् वेगशाली घोड़े फूल बिछे हुए समतलस्थान में सड़क पर चलते-चलते अकस्मात् गिर पड़े
English translation coming soon.
śyāmaṁ rudhiraparyantaṁ babhūva pariveṣaṇam।
alātacakrapratimaṁ pratigṛhya divākaram॥
सूर्यमण्डल के चारों ओर अलातचक्र के समान गोलाकार घेरा दिखायी देने लगा, जिसका रंग काला और किनारे का रंग लाल था
English translation coming soon.
tato dhvajamupāgamya hemadaṇḍaṁ samucchritam।
samākramya mahākāyastasthau gṛdhraḥ sudāruṇaḥ॥
तदनन्तर खर के रथ की सुवर्णमय दण्डवाली ऊँची ध्वजा पर एक विशालकाय गीध आकर बैठ गया, जो देखने में बड़ा ही भयंकर था
English translation coming soon.
janasthānasamīpe ca samākramya kharasvanāḥ।
visvarān vividhān nādān māṁsādā mṛgapakṣiṇaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vyājahrurabhidīptāyāṁ diśi vai bhairavasvanam।
aśivaṁ yātudhānānāṁ śivā ghorā mahāsvanāḥ॥
कठोर स्वरवाले मांसभक्षी पशु और पक्षी जनस्थान के पास आकर विकृत स्वर में अनेक प्रकार के विकट शब्द बोलने लगे तथा सूर्य की प्रभा से प्रकाशित हुई दिशाओं में जोर-जोर से चीत्कार करनेवाले और मुँह से आग उगलनेवाले भयंकर गीदड़ राक्षसों के लिये अमङ्गलजनक भैरवनाद करने लगे
English translation coming soon.
prabhinnagajasaṁkāśāstoyaśoṇitadhāriṇaḥ।
ākāśaṁ tadanākāśaṁ cakrurbhīmāmbuvāhakāḥ॥
भयंकर मेघ, जो मद की धारा बहानेवाले गजराज के समान दिखायी देते थे और जल की जगह रक्त धारण किये हुए थे, तत्काल घिर आये। उन्होंने समूचे आकाश को ढक दिया। थोड़ा-सा भी अवकाश नहीं रहने दिया
English translation coming soon.
babhūva timire ghoramuddhataṁ romaharṣaṇam।
diśo vā pradiśo vāpi suvyaktaṁ na cakāśire॥
सब ओर अत्यन्त भयंकर तथा रोमाञ्चकारी घना अन्धकार छा गया। दिशाओं अथवा कोणों का स्पष्टरूप से भान नहीं हो पाता था
English translation coming soon.
kṣatajārdrasavarṇābhā saṁdhyā kālaṁ vinā babhau।
kharaṁ cābhimukhaṁ nedustadā ghorā mṛgāḥ khagāḥ॥
बिना समय के ही खून से भीगे हुए वस्त्र के समान रंगवाली संध्या प्रकट हो गयी। उस समय भयंकर पशु-पक्षी खर के सामने आकर गर्जना करने लगे
English translation coming soon.
kaṅkagomāyugṛdhrāśca cukruśurbhayaśaṁsinaḥ।
nityāśivakarā yuddhe śivā ghoranidarśanāḥ॥
nedurbalasyābhimukhaṁ jvālodgāribhirānanaiḥ।
भय की सूचना देनेवाले कङ्क (सफेद चील), गीदड़ और गीध खर के सामने चीत्कार करने लगे। युद्ध में सदा अमङ्गल सूचित करनेवाली और भय दिखानेवाली गीदड़ियाँ खर की सेना के सामने आकर आग उगलनेवाले मुखों से घोर शब्द करने लगीं
English translation coming soon.
kabandhaḥ parighābhāso dṛśyate bhāskarāntike॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jagrāha sūryaṁ svarbhānuraparvaṇi mahāgrahaḥ।
pravāti mārutaḥ śīghraṁ niṣprabho'bhūd divākaraḥ॥
सूर्य के निकट परिघ के समान कबन्ध (सिर कटा हुआ धड़) दिखायी देने लगा। महान् ग्रह राहु अमावास्या के बिना ही सूर्य को ग्रसने लगा। हवा तीव्र गति से चलने लगी एवं सूर्यदेव की प्रभा फीकी पड़ गयी
English translation coming soon.
utpetuśca vinā rātriṁ tārāḥ khadyotasaprabhāḥ।
saṁlīnamīnavihagā nalinyaḥ śuṣkapaṅkajāḥ॥
बिना रात के ही जुगनू के समान चमकनेवाले तारे आकाश में उदित हो गये। सरोवरों में मछली और जलपक्षी विलीन हो गये। उनके कमल सूख गये
English translation coming soon.
tasmin kṣaṇe babhūvuśca vinā puṣpaphalairdrumāḥ।
uddhūtaśca vinā vātaṁ reṇurjaladharāruṇaḥ॥
उस क्षण में वृक्षों के फूल और फल झड़ गये। बिना हवा के ही बादलों के समान धूसर रंग की धूल ऊपर उठकर आकाश में छा गयी
English translation coming soon.
cīcīkūcīti vāśyantyo babhūvustatra sārikāḥ।
ulkāścāpi sanirghoṣā nipeturghoradarśanāḥ॥
वहाँ वन की सारिकाएँ चें-चें करने लगीं। भारी आवाज के साथ भयानक उल्काएँ आकाश से पृथ्वी पर गिरने लगीं
English translation coming soon.
pracacāla mahī cāpi saśailavanakānanā।
kharasya ca rathasthasya nardamānasya dhīmataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prākampata bhujaḥ savyaḥ svaraścāsyāvasajjata।
sāsrā sampadyate dṛṣṭiḥ paśyamānasya sarvataḥ॥
पर्वत, वन और काननोंसहित धरती डोलने लगी। बुद्धिमान् खर रथ पर बैठकर गर्जना कर रहा था। उस समय उसकी बायीं भुजा सहसा काँप उठी। स्वर अवरुद्ध हो गया और सब ओर देखते समय उसकी आँखों में आँसू आने लगे
English translation coming soon.
lalāṭe ca rujo jātā na ca mohādvyavartata।
tān samīkṣya mahotpātānutthitān romaharṣaṇān॥
abravīd rākṣasān sarvān prahasan sa kharastadā।
उसके सिर में दर्द होने लगा, फिर भी मोहवश वह युद्ध से निवृत्त नहीं हुआ। उस समय प्रकट हुए उन बड़े-बड़े रोमाञ्चकारी उत्पातों को देखकर खर जोर-जोर से हँसने लगा और समस्त राक्षसों से बोला—
English translation coming soon.
mahotpātānimān sarvānutthitān ghoradarśanān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na cintayāmyahaṁ vīryād balavān durbalāniva।
tārā api śaraistīkṣṇaiḥ pātayeyaṁ nabhastalāt॥
‘ये जो भयानक दिखायी देनेवाले बड़े-बड़े उत्पात प्रकट हो रहे हैं, इन सबकी मैं अपने बल के भरोसे कोई परवा नहीं करता; ठीक उसी तरह, जैसे बलवान् वीर दुर्बल शत्रुओं को कुछ नहीं समझता है। मैं अपने तीखे बाणोंद्वारा आकाश से तारों को भी गिरा सकता हूँ
English translation coming soon.
mṛtyuṁ maraṇadharmeṇa saṁkruddho yojayāmyaham।
rāghavaṁ taṁ balotsiktaṁ bhrātaraṁ cāpi lakṣmaṇam॥
ahatvā sāyakaistīkṣṇairnopāvartitumutsahe।
‘यदि कुपित हो जाऊँ तो मृत्यु को भी मौत के मुख में डाल सकता हूँ। आज बल का घमंड रखनेवाले राम और उसके भाई लक्ष्मण को तीखे बाणों से मारे बिना मैं पीछे नहीं लौट सकता
English translation coming soon.
yannimittaṁ tu rāmasya lakṣmaṇasya viparyayaḥ॥
sakāmā bhaginī me'stu pītvā tu rudhiraṁ tayoḥ।
‘जिसे दण्ड देने के लिये राम और लक्ष्मण की बुद्धि में विपरीत विचार (क्रूरतापूर्ण कर्म करने के भाव) का उदय हुआ है, वह मेरी बहिन शूर्पणखा उन दोनों का खून पीकर सफलमनोरथ हो जाय
English translation coming soon.
na kvacit prāptapūrvo me saṁyugeṣu parājayaḥ॥
yuṣmākametat pratyakṣaṁ nānṛtaṁ kathayāmyaham।
‘आजतक जितने युद्ध हुए हैं, उनमें से किसीमें भी पहले मेरी कभी पराजय नहीं हुई है; यह तुमलोगों ने प्रत्यक्ष देखा है। मैं झूठ नहीं कहता हूँ
English translation coming soon.
devarājamapi kruddho mattairāvatagāminam॥
vajrahastaṁ raṇe hanyāṁ kiṁ punastau ca mānavau।
‘मैं मतवाले ऐरावत पर चलनेवाले वज्रधारी देवराज इन्द्र को भी रणभूमि में कुपित होकर काल के गाल में डाल सकता हूँ, फिर उन दो मनुष्यों की तो बात ही क्या है?’
English translation coming soon.
sā tasya garjitaṁ śrutvā rākṣasānāṁ mahācamūḥ॥
praharṣamatulaṁ lebhe mṛtyupāśāvapāśitā।
खर की यह गर्जना सुनकर राक्षसों की वह विशाल सेना, जो मौत के पाश से बँधी हुई थी, अनुपम हर्ष से भर गयी
English translation coming soon.
sameyuśca mahātmāno yuddhadarśanakāṁkṣiṇaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṛṣayo devagandharvāḥ siddhāśca saha cāraṇaiḥ।
sametya cocuḥ sahitāste'nyonyaṁ puṇyakarmaṇaḥ॥
उस समय युद्ध देखने की इच्छावाले बहुत-से पुण्यकर्मा महात्मा, ऋषि, देवता, गन्धर्व, सिद्ध और चारण वहाँ एकत्र हो गये। एकत्र हो वे सभी मिलकर एक-दूसरे से कहने लगे—
English translation coming soon.
svasti gobrāhmaṇebhyastu lokānāṁ ye ca sammatāḥ।
jayatāṁ rāghavo yuddhe paulastyān rajanīcarān॥
cakrahasto yathā viṣṇuḥ sarvānasurasattamān।
‘गौओं और ब्राह्मणों का कल्याण हो तथा जो अन्य लोकप्रिय महात्मा हैं, वे भी कल्याण के भागी हों। जैसे चक्रधारी भगवान् विष्णु समस्त असुरशिरोमणियों को परास्त कर देते हैं, उसी प्रकार रघुकुलभूषण श्रीराम युद्ध में इन पुलस्त्यवंशी निशाचरों को पराजित करें’
English translation coming soon.
etaccānyacca bahuśo bruvāṇāḥ paramarṣayaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jātakautūhalāstatra vimānasthāśca devatāḥ।
dadṛśurvāhinīṁ teṣāṁ rākṣasānāṁ gatāyuṣām॥
ये तथा और भी बहुत-सी मङ्गलकामनासूचक बातें कहते हुए वे महर्षि और देवता कौतूहलवश विमान पर बैठकर जिनकी आयु समाप्त हो चली थी, उन राक्षसों की उस विशाल वाहिनी को देखने लगे
English translation coming soon.
rathena tu kharo vegāt sainyasyāgrād viniḥsṛtaḥ।
śyenagāmī pṛthugrīvo yajñaśatrurvihaṁgamaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
durjayaḥ karavīrākṣaḥ paruṣaḥ kālakārmukaḥ।
hemamālī mahāmālī sarpāsyo rudhirāśanaḥ॥
dvādaśaite mahāvīryāḥ pratasthurabhitaḥ kharam।
खर रथ के द्वारा बड़े वेग से चलकर सारी सेना से आगे निकल आया और श्येनगामी, पृथुग्रीव, यज्ञशत्रु, विहंगम, दुर्जय, करवीराक्ष, परुष, कालकार्मुक, हेममाली, महामाली, सर्पास्य तथा रुधिराशन—ये बारह महापराक्रमी राक्षस खर को दोनों ओर से घेरकर उसके साथ-साथ चलने लगे
English translation coming soon.
mahākapālaḥ sthūlākṣaḥ pramāthastriśirāstathā।
catvāra ete senāgre dūṣaṇaṁ pṛṣṭhato'nvayuḥ॥
महाकपाल, स्थूलाक्ष, प्रमाथ और त्रिशिर—ये चार राक्षस-वीर सेना के आगे और सेनापति दूषण के पीछे-पीछे चल रहे थे
English translation coming soon.
sā bhīmavegā samarābhikāṁkṣiṇī sudāruṇā rākṣasavīrasenā।
tau rājaputrau sahasābhyupetā mālā grahāṇāmiva candrasūryau॥
राक्षस वीरों की वह भयंकर वेगवाली अत्यन्त दारुण सेना, जो युद्ध की अभिलाषा से आ रही थी, सहसा उन दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण के पास जा पहुँची, मानो ग्रहों की पंक्ति चन्द्रमा और सूर्य के समीप प्रकाशित हो रही हो
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः ॥ २३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें तेईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २३ ॥