श्रीरामद्वारा खरके भेजे हुए चौदह राक्षसोंका वध
॥ ३ · २० · १७–२१ ॥
पञ्चवटीवने पर्णशालायाः पुरतो नीलवर्णो रामः एकाकी अकम्पितः स्वर्णभूषितं महाधनुः आकर्णं कृष्ट्वा सूर्यतुल्यान् नाराचान् वर्षति; वामतः चतुर्दश राक्षसयोधाः शूलत्रिशूलगदाखड्गैः अभिद्रवन्ति, तेषां क्षिप्ताः शूलाः छिन्ना अन्तरिक्षे लम्बन्ते, राक्षसाश्च छिन्नमूलवृक्षवद् धरणौ पतन्ति; रामस्य वदनं धर्मशान्तं गम्भीरं च; दक्षिणे खड्गधरो लक्ष्मणः सीतां रक्षति, दूरान्ते छिन्ननासा शूर्पणखा भयाद् अपसरति।
पञ्चवटी वन में पर्णशाला के सामने नीले वर्ण के श्रीराम अकेले, अविचल खड़े होकर स्वर्णभूषित महान् धनुष को कानतक खींचकर सूर्यतुल्य नाराच-बाणों की वर्षा कर रहे हैं; बायीं ओर से चौदह राक्षस-योद्धा शूल, त्रिशूल, गदा और तलवार लिये टूट पड़ते हैं, किंतु उनके फेंके शूल कटकर आकाश में ही लटके रह जाते हैं और राक्षस जड़ से कटे वृक्षों की भाँति धराशायी हो रहे हैं; श्रीराम का मुख धर्ममय शान्ति से गम्भीर है; दायीं ओर तलवारधारी लक्ष्मण सीता की रक्षा कर रहे हैं और दूर छोर पर नाक-कान से रहित शूर्पणखा भयभीत होकर भाग रही है।
Before the leaf-hut in the Panchavati wood the blue Ram stands alone and unshaken, his great gold-adorned bow drawn full to the ear, loosing a storm of sun-bright iron arrows; the fourteen demon warriors rush in from the left with spears, tridents, maces and swords, but their hurled spears hang shattered in mid-air and the rakshasas topple to earth like felled trees, while Ram's face is grave with righteous calm; on the right the sword-bearing Lakshman guards Sita, and at the far edge the disfigured Shurpanakha recoils and flees.
tataḥ śūrpaṇakhā ghorā rāghavāśramamāgatā।
rākṣasānācacakṣe tau bhrātarau saha sītayā॥
तदनन्तर भयानक राक्षसी शूर्पणखा श्रीरामचन्द्रजी के आश्रम पर आयी। उसने सीतासहित उन दोनों भाइयों का उन राक्षसों को परिचय दिया।
English translation coming soon.
te rāmaṁ parṇaśālāyāmupaviṣṭaṁ mahābalam।
dadṛśuḥ sītayā sārdhaṁ lakṣmaṇenāpi sevitam॥
राक्षसों ने देखा—महाबली श्रीराम सीता के साथ पर्णशाला में बैठे हैं और लक्ष्मण भी उनकी सेवा में उपस्थित हैं।
English translation coming soon.
tāṁ dṛṣṭvā rāghavaḥ śrīmānāgatāṁstāṁśca rākṣasān।
abravīd bhrātaraṁ rāmo lakṣmaṇaṁ dīptatejasam॥
इधर श्रीमान् रघुनाथजी ने भी शूर्पणखा तथा उसके साथ आये हुए उन राक्षसों को भी देखा। देखकर वे उद्दीप्त तेजवाले अपने भाई लक्ष्मण से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
muhūrtaṁ bhava saumitre sītāyāḥ pratyanantaraḥ।
imānasyā vadhiṣyāmi padavīmāgatāniha॥
‘सुमित्राकुमार! तुम थोड़ी देरतक सीता के पास खड़े हो जाओ। मैं इस राक्षसी के सहायक बनकर पीछे-पीछे आये हुए इन निशाचरों का यहाँ अभी वध कर डालूँगा’
English translation coming soon.
vākyametat tataḥ śrutvā rāmasya viditātmanaḥ।
tatheti lakṣmaṇo vākyaṁ rāghavasya prapūjayan॥
अपने स्वरूप को समझनेवाले श्रीरामचन्द्रजी की यह बात सुनकर लक्ष्मण ने इसकी भूरि-भूरि सराहना करते हुए ‘तथास्तु’ कहकर उनकी आज्ञा शिरोधार्य की।
English translation coming soon.
rāghavo'pi mahaccāpaṁ cāmīkaravibhūṣitam।
cakāra sajyaṁ dharmātmā tāni rakṣāṁsi cābravīt॥
तब धर्मात्मा रघुनाथजी ने अपने सुवर्णमण्डित विशाल धनुष पर प्रत्यञ्चा चढ़ायी और उन राक्षसों से कहा—
English translation coming soon.
putrau daśarathasyāvāṁ bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
praviṣṭau sītayā sārdhaṁ duścaraṁ daṇḍakāvanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
phalamūlāśanau dāntau tāpasau brahmacāriṇau।
vasantau daṇḍakāraṇye kimarthamupahiṁsatha॥
‘हम दोनों भाई राजा दशरथ के पुत्र राम और लक्ष्मण हैं तथा सीता के साथ इस दुर्गम दण्डकारण्य में आकर फल-मूल का आहार करते हुए इन्द्रियसंयमपूर्वक तपस्या में संलग्न हैं और ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। इस प्रकार दण्डकवन में निवास करनेवाले हम दोनों भाइयों की तुम किसलिये हिंसा करना चाहते हो ?
English translation coming soon.
yuṣmān pāpātmakān hantuṁ viprakārān mahāhave।
ṛṣīṇāṁ tu niyogena samprāptaḥ saśarāsanaḥ॥
‘देखो, तुम सब-के-सब पापात्मा तथा ऋषियों का अपराध करनेवाले हो। उन ऋषि-मुनियों की आज्ञा से ही मैं धनुष-बाण लेकर महासमर में तुम्हारा वध करने के लिये यहाँ आया हूँ।
English translation coming soon.
tiṣṭhataivātra saṁtuṣṭā nopavartitumarhatha।
yadi prāṇairihārtho vo nivartadhvaṁ niśācarāḥ॥
‘निशाचरो! यदि तुम्हें युद्ध से संतोष प्राप्त होता हो तो यहाँ खड़े ही रहो, भाग मत जाना और यदि तुम्हें प्राणों का लोभ हो तो लौट जाओ (एक क्षण के लिये भी यहाँ न रुको)’
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā rākṣasāste caturdaśa।
ūcurvācaṁ susaṁkruddhā brahmaghnāḥ śūlapāṇayaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
saṁraktanayanā ghorā rāmaṁ saṁraktalocanam।
paruṣā madhurābhāṣaṁ hṛṣṭā dṛṣṭaparākramam॥
श्रीराम की यह बात सुनकर वे चौदहों राक्षस अत्यन्त कुपित हो उठे। ब्राह्मणों की हत्या करनेवाले वे घोर निशाचर हाथों में शूल लिये क्रोध से लाल आँखें करके कठोर वाणी में हर्ष और उत्साह के साथ स्वभावतः लाल नेत्रोंवाले मधुरभाषी श्रीराम से, जिनका पराक्रम वे देख चुके थे, यों बोले—
English translation coming soon.
krodhamutpādya no bhartuḥ kharasya sumahātmanaḥ।
tvameva hāsyase prāṇān sadyo'smābhirhato yudhi॥
‘अरे! तूने हमारे स्वामी महाकाय खर को क्रोध दिलाया है; अतः हमलोगों के हाथ से युद्ध में मारा जाकर तू स्वयं ही तत्काल अपने प्राणों से हाथ धो बैठेगा।
English translation coming soon.
kā hi te śaktirekasya bahūnāṁ raṇamūrdhani।
asmākamagrataḥ sthātuṁ kiṁ punaryoddhumāhave॥
‘हम बहुत-से हैं और तू अकेला, तेरी क्या शक्ति है कि तू हमारे सामने रणभूमि में खड़ा भी रह सके, फिर युद्ध करना तो दूर की बात है।
English translation coming soon.
ebhirbāhuprayuktaiśca parighaiḥ śūlapaṭṭiśaiḥ।
prāṇāṁstyakṣyasi vīryaṁ ca dhanuśca karapīḍitam॥
‘हमारी भुजाओंद्वारा छोड़े गये इन परिघों, शूलों और पट्टिशों की मार खाकर तू अपने हाथ में दबाये हुए इस धनुष को, बल-पराक्रम के अभिमान को तथा अपने प्राणों को भी एक साथ ही त्याग देगा’
English translation coming soon.
ityevamuktvā saṁrabdhā rākṣasāste caturdaśa।
udyatāyudhanistriṁśā rāmamevābhidudruvuḥ॥
ऐसा कहकर क्रोध में भरे हुए वे चौदहों राक्षस तरह-तरह के आयुध और तलवारें लिये श्रीराम पर ही टूट पड़े।
English translation coming soon.
cikṣipustāni śūlāni rāghavaṁ prati durjayam।
tāni śūlāni kākutsthaḥ samastāni caturdaśa॥
tāvadbhiriva ciccheda śaraiḥ kāñcanabhūṣitaiḥ।
उन राक्षसों ने दुर्जय वीर श्रीराघवेन्द्र पर वे शूल चलाये, परंतु ककुत्स्थकुलभूषण श्रीरामचन्द्रजी ने उन समस्त चौदहों शूलों को उतने ही सुवर्णभूषित बाणोंद्वारा काट डाला।
English translation coming soon.
tataḥ paścānmahātejā nārācān sūryasaṁnibhān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jagrāha paramakruddhaścaturdaśa śilāśitān।
gṛhītvā dhanurāyamya lakṣyānuddiśya rākṣasān॥
mumoca rāghavo bāṇān vajrāniva śatakratuḥ।
तत्पश्चात् महातेजस्वी रघुनाथजी ने अत्यन्त कुपित हो शान पर चढ़ाकर तेज किये गये सूर्यतुल्य तेजस्वी चौदह नाराच हाथ में लिये। फिर धनुष लेकर उसपर उन बाणों को रखा और कानतक खींचकर राक्षसों को लक्ष्य करके छोड़ दिया। मानो इन्द्र ने वज्रों का प्रहार किया हो।
English translation coming soon.
te bhittvā rakṣasāṁ vegād vakṣāṁsi rudhiraplutāḥ॥
viniṣpetustadā bhūmau valmīkādiva pannagāḥ।
वे बाण बड़े वेग से उन राक्षसों की छाती छेदकर रुधिर में डूबे हुए निकले और बाँबी से बाहर आये हुए सर्पों की भाँति तत्काल पृथ्वी पर गिर पड़े।
English translation coming soon.
tairbhagnahṛdayā bhūmau chinnamūlā iva drumāḥ॥
nipetuḥ śoṇitasnātā vikṛtā vigatāsavaḥ।
उन नाराचों से हृदय विदीर्ण हो जाने के कारण वे राक्षस जड़ से कटे हुए वृक्षों की भाँति धराशायी हो गये। वे सब-के-सब खून से नहा गये थे। उनके शरीर विकृत हो गये थे। उस अवस्था में उनके प्राणपखेरू उड़ गये।
English translation coming soon.
tān bhūmau patitān dṛṣṭvā rākṣasī krodhamūrcchitā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
upagamya kharaṁ sā tu kiṁcitsaṁśuṣkaśoṇitā।
papāta punarevārtā saniryāseva vallūrī॥
उन सब को पृथ्वी पर पड़ा देख वह राक्षसी क्रोध से मूर्च्छित हो गयी और खर के पास जाकर पुनः आर्तभाव से गिर पड़ी। उसके कटे हुए कानों और नाकों का खून सूख गया था, इसलिये गोंदयुक्त लता के समान प्रतीत होती थी।
English translation coming soon.
bhrātuḥ samīpe śokārtā sasarja ninadaṁ mahat।
sasvaraṁ mumuce bāṣpaṁ vivarṇavadanā tadā॥
भाई के निकट शोक से पीड़ित हुई शूर्पणखा बड़े जोर से आर्तनाद करने और फूट-फूटकर रोने तथा आँसू बहाने लगी। उस समय उसके मुख की कान्ति फीकी पड़ गयी थी।
English translation coming soon.
nipātitān prekṣya raṇe tu rākṣasān
pradhāvitā śūrpaṇakhā punastataḥ।
vadhaṁ ca teṣāṁ nikhilena rakṣasāṁ
śaśaṁsa sarvaṁ bhaginī kharasya sā॥
रणभूमि में उन राक्षसों को मारा गया देख खर की बहिन शूर्पणखा पुनः वहाँ से भागी हुई आयी। उसने उन समस्त राक्षसों के वध का सारा समाचार भाई से कह सुनाया।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे विंशः सर्गः ॥ २० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २० ॥