भरतका शत्रुघ्न आदिके साथ श्रीरामके आश्रमपर जाना, उनकी पर्णशालाको देखना तथा रोते-रोते उनके चरणोंमें गिर जाना, श्रीरामका उन सबको हृदयसे लगाना और मिलना
“तापस-रामदर्शन”
॥ २ · ९९ · २५–२९ ॥
चित्रकूटपर्णशालायां दर्भास्तीर्णे स्थण्डिले शाश्वतब्रह्मेव जटामण्डलधरः कृष्णाजिनचीरवल्कलवसनः श्यामवर्णो रामो दीप्तपावकसमीपे शान्ततेजा आस्ते; तत्पार्श्वे सरलवन्यवेषा सीता वल्कलधरो लक्ष्मणश्च तूष्णीं स्थितौ, उटजशाखाभित्तौ च महान्ति कार्मुकाणि तूणीराश्च लम्बन्ते; तं तापसरूपमग्रजं दृष्ट्वा श्वेतशोकवस्त्रधरो निराभरणो भरतः शोकमोहपरिप्लुतः साश्रुवदनः प्रसारितबाहुस्तं प्रत्यभिधावति, पश्चाच्च रुदन् शत्रुघ्नोऽनुगच्छति।
चित्रकूट की पर्णशाला में, कुश बिछी वेदी पर सनातन ब्रह्मा-से विराजमान श्यामवर्ण श्रीराम — सिर पर ऊँचा जटामण्डल, अंगों पर चीर-वल्कल और कृष्णमृगचर्म, पास ही प्रज्वलित यज्ञाग्नि की दिव्य आभा — शान्त एवं तेजस्वी बैठे हैं; उनके समीप सरल वनवेश में सीता और वल्कलधारी लक्ष्मण मौन विराजमान हैं, तथा झोपड़ी की टहनी-भित्ति पर विशाल धनुष और तूणीर टँगे हैं; अपने अग्रज को इस तपस्वी रूप में देखकर श्वेत शोकवस्त्र लपेटे, आभूषणहीन भरत शोक और मोह से विह्वल हो, अश्रुपूर्ण मुख तथा फैली हुई बाँहों से उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं, और एक पग पीछे रोते हुए शत्रुघ्न चले आते हैं।
Within the leaf-hut on Chitrakut, on a darbha-strewn altar, the blue-hued Ram sits serene and radiant like the eternal Brahma — his hair coiled in a high matted topknot, his body clad in bark-cloth and black deer-skin, the sacred fire blazing at his side; near him the gentle Sita in simple forest garb and the bark-clad Lakshman sit in silence, while great bows and quivers hang on the woven-branch walls. Beholding his elder brother thus reduced to austerity, the grief-worn Bharat — wrapped in undyed white mourner's cloth, his ornaments cast off — is overcome and rushes forward, his face wet with tears and his arms outstretched, while a step behind, weeping, comes Shatrughna.
niviṣṭāyāṁ tu senāyāmutsuko bharatastataḥ।
jagāma bhrātaraṁ draṣṭuṁ śatrughnamanudarśayan ॥
सेना के ठहर जाने पर भाई के दर्शन के लिये उत्कण्ठित होकर भरत अपने छोटे भाई शत्रुघ्न को आश्रम के चिह्न दिखाते हुए उसकी ओर चले
English translation coming soon.
ṛṣiṁ vasiṣṭhaṁ saṁdiśya mātṝrme śīghramānaya।
iti tvaritamagre sa jagāma guruvatsalaḥ ॥
गुरुभक्त भरत महर्षि वसिष्ठ को यह संदेश देकर कि आप मेरी माताओं को साथ लेकर शीघ्र ही आइये, तुरंत आगे बढ़ गये
English translation coming soon.
sumantrastvapi śatrughnamadūrādanvapadyata।
rāmadarśanajastarṣo bharatasyeva tasya ca ॥
सुमन्त्र भी शत्रुघ्न के समीप ही पीछे-पीछे चल रहे थे। उन्हें भी भरत के समान ही श्रीरामचन्द्रजी के दर्शन की तीव्र अभिलाषा थी
English translation coming soon.
gacchannevātha bharatastāpasālayasaṁsthitām।
bhrātuḥ parṇakuṭīṁ śrīmānuṭajaṁ ca dadarśa ha ॥
चलते-चलते ही श्रीमान् भरत ने तपस्वीजनों के आश्रमों के समान प्रतिष्ठित हुई भाई की पर्णकुटी और झोपड़ी देखी
English translation coming soon.
śālāyāstvagratastasyā dadarśa bharatastadā।
kāṣṭhāni cāvabhagnāni puṣpāṇyapacitāni ca ॥
उस पर्णशाला के सामने भरत ने उस समय बहुत-से कटे हुए काष्ठ के टुकड़े देखे, जो होम के लिये संगृहीत थे। साथ ही वहाँ पूजा के लिये संचित किये हुए फूल भी दृष्टिगोचर हुए
English translation coming soon.
sa lakṣmaṇasya rāmasya dadarśāśramamīyuṣaḥ।
kṛtaṁ vṛkṣeṣvabhijñānaṁ kuśacīraiḥ kvacit kvacit ॥
आश्रम पर आने-जानेवाले श्रीराम और लक्ष्मण के द्वारा निर्मित मार्गबोधक चिह्न भी उन्हें वृक्षों में लगे दिखायी दिये, जो कुशों और चीरोंद्वारा तैयार करके कहीं-कहीं वृक्षों की शाखाओं में लटका दिये गये थे
English translation coming soon.
dadarśa ca vane tasmin mahataḥ saṁcayān kṛtān।
mṛgāṇāṁ mahiṣāṇāṁ ca karīṣaiḥ śītakāraṇāt ॥
उस वन में शीत-निवारण के लिये मृगों की लेंडी और भैंसों के सूखे हुए गोबर के ढेर एकत्र करके रखे गये थे, जिन्हें भरत ने अपनी आँखों देखा
English translation coming soon.
gacchanneva mahābāhurdyutimān bharatastadā।
śatrughnaṁ cābravīd hṛṣṭastānamātyāṁśca sarvaśaḥ ॥
उस समय चलते-चलते ही परम कान्तिमान् महाबाहु भरत ने शत्रुघ्न तथा सम्पूर्ण मन्त्रियों से अत्यन्त प्रसन्न होकर कहा—
English translation coming soon.
manye prāptāḥ sma taṁ deśaṁ bharadvājo yamabravīt।
nātidūre hi manye'haṁ nadīṁ mandākinīmitaḥ ॥
‘जान पड़ता है कि महर्षि भरद्वाज ने जिस स्थान का पता बताया था, वहाँ हमलोग आ गये हैं। मैं समझता हूँ मन्दाकिनी नदी यहाँ से अधिक दूर नहीं है
English translation coming soon.
uccairbaddhāni cīrāṇi lakṣmaṇena bhavedayam।
abhijñānakṛtaḥ panthā vikāle gantumicchatā ॥
‘वृक्षों में ऊँचे बँधे हुए ये चीर दिखायी दे रहे हैं। अतः समय-बेसमय जल आदि लाने के निमित्त बाहर जाने की इच्छावाले लक्ष्मण ने जिसकी पहचान के लिये यह चिह्न बनाया है, वह आश्रम को जानेवाला मार्ग यही हो सकता है
English translation coming soon.
itaścodāttadantānāṁ kuñjarāṇāṁ tarasvinām।
śailapārśve parikrāntamanyonyamabhigarjatām ॥
‘इधर से बड़े-बड़े दाँतवाले वेगशाली हाथी निकलकर एक-दूसरे के प्रति गर्जना करते हुए इस पर्वत के पार्श्वभाग में चक्कर लगाते रहते हैं (अतः उधर जाने से रोकने के लिये लक्ष्मण ने ये चिह्न बनाये होंगे)
English translation coming soon.
yamevādhātumicchanti tāpasāḥ satataṁ vane।
tasyāsau dṛśyate dhūmaḥ saṁkulaḥ kṛṣṇavartmanaḥ ॥
‘वन में तपस्वी मुनि सदा जिनका आधान करना चाहते हैं, उन अग्निदेव का यह अति सघन धूम दृष्टिगोचर हो रहा है
English translation coming soon.
atrāhaṁ puruṣavyāghraṁ gurusatkārakāriṇam।
āryaṁ drakṣyāmi saṁhṛṣṭaṁ maharṣimiva rāghavam ॥
‘यहाँ मैं गुरुजनों का सत्कार करनेवाले पुरुषसिंह आर्य रघुनन्दन का सदा आनन्दमग्न रहनेवाले महर्षि की भाँति दर्शन करूँगा’
English translation coming soon.
atha gatvā muhūrtaṁ tu citrakūṭaṁ sa rāghavaḥ।
mandākinīmanuprāptastaṁ janaṁ cedamabravīt ॥
तदनन्तर रघुकुलभूषण भरत दो ही घड़ी में मन्दाकिनी के तट पर विराजमान चित्रकूट के पास जा पहुँचे और अपने साथवाले लोगों से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
jagatyāṁ puruṣavyāghra āste vīrāsane rataḥ।
janendro nirjanaṁ prāpya dhiṅme janma sajīvitam ॥
‘अहो! मेरे ही कारण पुरुषसिंह महाराज श्रीरामचन्द्र इस निर्जन वन में आकर खुली पृथ्वी के ऊपर वीरासन से बैठते हैं; अतः मेरे जन्म और जीवन को धिक्कार है
English translation coming soon.
matkṛte vyasanaṁ prāpto lokanātho mahādyutiḥ।
sarvān kāmān parityajya vane vasati rāghavaḥ ॥
‘मेरे ही कारण महातेजस्वी लोकनाथ रघुनाथ भारी संकट में पड़कर समस्त कामनाओं का परित्याग करके वन में निवास करते हैं
English translation coming soon.
iti lokasamākruṣṭaḥ pādeṣvadya prasādayan।
rāmaṁ tasya patiṣyāmi sītāyā lakṣmaṇasya ca ॥
‘इसलिये मैं सब लोगों के द्वारा निन्दित हूँ, अतः मेरे जन्म को धिक्कार है! आज मैं श्रीराम को प्रसन्न करने के लिये उनके चरणों में गिर जाऊँगा। सीता और लक्ष्मण के भी पैरों पडूँगा’
English translation coming soon.
evaṁ sa vilapaṁstasmin vane daśarathātmajaḥ।
dadarśa mahatīṁ puṇyāṁ parṇaśālāṁ manoramām ॥
इस तरह विलाप करते हुए दशरथकुमार भरत ने उस वन में एक बड़ी पर्णशाला देखी, जो परम पवित्र और मनोरम थी
English translation coming soon.
sālatālāśvakarṇānāṁ parṇairbahubhirāvṛtām।
viśālāṁ mṛdubhistīrṇāṁ kuśairvedimivādhvare ॥
वह शाल, ताल और अश्वकर्ण नामक वृक्षों के बहुत-से पत्तोंद्वारा छायी हुई थी; अतः यज्ञशाला में जिस पर कोमल कुश बिछाये गये हों, उस लंबी-चौड़ी वेदी के समान शोभा पा रही थी
English translation coming soon.
śakrāyudhanikāśaiśca kārmukairbhārasādhanaiḥ।
rukmapṛṣṭhairmahāsāraiḥ śobhitāṁ śatrubādhakaiḥ ॥
वहाँ इन्द्रधनुष के समान बहुत-से धनुष रखे गये थे, जो गुरुतर कार्य-साधन में समर्थ थे। जिनके पृष्ठभाग सोने से मढ़े गये थे और जो बहुत ही प्रबल तथा शत्रुओं को पीड़ा देनेवाले थे। उनसे उस पर्णकुटी की बड़ी शोभा हो रही थी
English translation coming soon.
arkaraśmipratīkāśairghoraistūṇagataiḥ śaraiḥ।
śobhitāṁ dīptavadanaiḥ sarpairbhogavatīmiva ॥
वहाँ तरकसों में बहुत-से बाण भरे थे, जो सूर्य की किरणों के समान चमकीले और भयङ्कर थे। उन बाणों से वह पर्णशाला उसी प्रकार सुशोभित होती थी, जैसे दीप्तिमान् मुखवाले सर्पों से भोगवती पुरी शोभित होती है
English translation coming soon.
mahārajatavāsobhyāmasibhyāṁ ca virājitām।
rukmabinduvicitrābhyāṁ carmabhyāṁ cāpi śobhitām ॥
सोने की म्यानों में रखी हुई दो तलवारें और स्वर्णमय बिन्दुओं से विभूषित दो विचित्र ढालें भी उस आश्रम की शोभा बढ़ा रही थीं
English translation coming soon.
godhāṅgulitrairāsaktaiścitrakāñcanabhūṣitaiḥ।
arisaṁghairanādhṛṣyāṁ mṛgaiḥ siṁhaguhāmiva ॥
वहाँ गोह के चमड़े के बने हुए बहुत-से सुवर्णजटित दस्ताने भी टँगे हुए थे। जैसे मृग सिंह की गुफा पर आक्रमण नहीं कर सकते, उसी प्रकार वह पर्णशाला शत्रुसमूहों के लिये अगम्य एवं अजेय थी
English translation coming soon.
prāgudakpravaṇāṁ vediṁ viśālāṁ dīptapāvakām।
dadarśa bharatastatra puṇyāṁ rāmaniveśane ॥
श्रीराम के उस निवासस्थान में भरत ने एक पवित्र एवं विशाल वेदी भी देखी, जो ईशानकोण की ओर कुछ नीची थी। उस पर अग्नि प्रज्वलित हो रही थी
English translation coming soon.
nirīkṣya sa muhūrtaṁ tu dadarśa bharato gurum।
uṭaje rāmamāsīnaṁ jaṭāmaṇḍaladhāriṇam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kṛṣṇājinadharaṁ taṁ tu cīravalkalavāsasam।
dadarśa rāmamāsīnamabhitaḥ pāvakopamam ॥
पर्णशाला की ओर थोड़ी देरतक देखकर भरत ने कुटिया में बैठे हुए अपने पूजनीय भ्राता श्रीराम को देखा, जो सिर पर जटामण्डल धारण किये हुए थे। उन्होंने अपने अङ्गों में कृष्णमृगचर्म तथा चीर एवं वल्कल वस्त्र धारण कर रखे थे। भरत को दिखायी दिया कि श्रीराम पास ही बैठे हैं और प्रज्वलित अग्नि के समान अपनी दिव्य प्रभा फैला रहे हैं
English translation coming soon.
siṁhaskandhaṁ mahābāhuṁ puṇḍarīkanibhekṣaṇam।
pṛthivyāḥ sāgarāntāyā bhartāraṁ dharmacāriṇam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
upaviṣṭaṁ mahābāhuṁ brahmāṇamiva śāśvatam।
sthaṇḍile darbhasaṁstīrṇe sītayā lakṣmaṇena ca ॥
समुद्रपर्यन्त पृथ्वी के स्वामी, धर्मात्मा, महाबाहु श्रीराम सनातन ब्रह्मा की भाँति कुश बिछी हुई वेदी पर बैठे थे। उनके कंधे सिंह के समान, भुजाएँ बड़ी-बड़ी और नेत्र प्रफुल्ल कमल के समान थे। उस वेदी पर वे सीता और लक्ष्मण के साथ विराजमान थे
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā bharataḥ śrīmān śokamohapariplutaḥ।
abhyadhāvata dharmātmā bharataḥ kekayīsutaḥ ॥
उन्हें इस अवस्था में देख धर्मात्मा श्रीमान् कैकेयीकुमार भरत शोक और मोह में डूब गये तथा बड़े वेग से उनकी ओर दौड़े
English translation coming soon.
dṛṣṭvaiva vilalāpārto bāṣpasaṁdigdhayā girā।
aśaknuvan vārayituṁ dhairyād vacanamabruvan ॥
भाई की ओर दृष्टि पड़ते ही भरत आर्तभाव से विलाप करने लगे। वे अपने शोक के आवेग को धैर्य से रोक न सके और आँसू बहाते हुए गद्गद वाणी में बोले—
English translation coming soon.
yaḥ saṁsadi prakṛtibhirbhaved yukta upāsitum।
vanyairmṛgairupāsīnaḥ so'yamāste mamāgrajaḥ ॥
‘हाय! जो राजसभा में बैठकर प्रजा और मन्त्रिवर्ग के द्वारा सेवा तथा सम्मान पाने के योग्य हैं, वे ही ये मेरे बड़े भ्राता श्रीराम यहाँ जंगली पशुओं से घिरे हुए बैठे हैं
English translation coming soon.
vāsobhirbahusāhasrairyo mahātmā purocitaḥ।
mṛgājine so'yamiha pravaste dharmamācaran ॥
‘जो महात्मा पहले कई सहस्र वस्त्रों का उपयोग करते थे, वे अब धर्माचरण करते हुए यहाँ केवल दो मृगचर्म धारण करते हैं
English translation coming soon.
adhārayad yo vividhāścitrāḥ sumanasaḥ sadā।
so'yaṁ jaṭābhāramimaṁ sahate rāghavaḥ katham ॥
‘जो सदा नाना प्रकार के विचित्र फूलों को अपने सिर पर धारण करते थे, वे ही ये श्रीरघुनाथजी इस समय इस जटाभार को कैसे सहन करते हैं?
English translation coming soon.
yasya yajñairyathādiṣṭairyukto dharmasya saṁcayaḥ।
śarīrakleśasambhūtaṁ sa dharmaṁ parimārgate ॥
‘जिनके लिये शास्त्रोक्त यज्ञों के अनुष्ठानद्वारा धर्म का संग्रह करना उचित है, वे इस समय शरीर को कष्ट देने से प्राप्त होनेवाले धर्म का अनुसंधान कर रहे हैं
English translation coming soon.
candanena mahārheṇa yasyāṅgamupasevitam।
malena tasyāṅgamidaṁ kathamāryasya sevyate ॥
‘जिनके अङ्गों की बहुमूल्य चन्दन से सेवा होती थी, उन्हीं मेरे पूज्य भ्राता का यह शरीर कैसे मल से सेवित हो रहा है
English translation coming soon.
mannimittamidaṁ duḥkhaṁ prāpto rāmaḥ sukhocitaḥ।
dhigjīvitaṁ nṛśaṁsasya mama lokavigarhitam ॥
‘हाय! जो सर्वथा सुख भोगने के योग्य हैं, वे श्रीराम मेरे ही कारण ऐसे दुःख में पड़ गये हैं। ओह! मैं कितना क्रूर हूँ? मेरे इस लोकनिन्दित जीवन को धिक्कार है!’
English translation coming soon.
ityevaṁ vilapan dīnaḥ prasvinnamukhapaṅkajaḥ।
pādāvaprāpya rāmasya papāta bharato rudan ॥
इस प्रकार विलाप करते-करते भरत अत्यन्त दुःखी हो गये। उनके मुखारविन्द पर पसीने की बूँदें दिखायी देने लगीं। वे श्रीरामचन्द्रजी के चरणोंतक पहुँचने के पहले ही पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
duḥkhābhitapto bharato rājaputro mahābalaḥ।
uktvā''ryeti sakṛd dīnaṁ punarnovāca kiṁcana ॥
अत्यन्त दुःख से संतप्त होकर महाबली राजकुमार भरत ने एक बार दीनवाणी में ‘आर्य’ कहकर पुकारा। फिर वे कुछ न बोल सके
English translation coming soon.
bāṣpaiḥ pihitakaṇṭhaśca prekṣya rāmaṁ yaśasvinam।
āryetyevābhisaṁkruśya vyāhartuṁ nāśakat tataḥ ॥
आँसुओं से उनका गला रुँध गया था। यशस्वी श्रीराम की ओर देख वे ‘हा! आर्य’ कहकर चीख उठे। इससे आगे उनसे कुछ बोला न जा सका
English translation coming soon.
śatrughnaścāpi rāmasya vavande caraṇau rudan।
tābubhau ca samāliṅgya rāmo'pyaśrūṇyavartayat ॥
फिर शत्रुघ्न ने भी रोते-रोते श्रीराम के चरणों में प्रणाम किया। श्रीराम ने उन दोनों को उठाकर छाती से लगा लिया। फिर वे भी नेत्रों से आँसुओं की धारा बहाने लगे
English translation coming soon.
tataḥ sumantreṇa guhena caiva samīyatū rājasutāvaraṇye।
divākaraścaiva niśākaraśca yathāmbare śukrabṛhaspatibhyām ॥
तत्पश्चात् राजकुमार श्रीराम तथा लक्ष्मण उस वन में सुमन्त्र और निषादराज गुह से मिले, मानो आकाश में सूर्य और चन्द्रमा, शुक्र और बृहस्पति से मिल रहे हों
English translation coming soon.
tān pārthivān vāraṇayūthapārhān samāgatāṁstatra mahatyaraṇye।
vanaukasaste'bhisamīkṣya sarve tvaśrūṇyamuñjan pravihāya harṣam ॥
यूथपति गजराज पर बैठकर यात्रा करनेयोग्य उन चारों राजकुमारों को उस विशाल वन में आया देख समस्त वनवासी हर्ष छोड़कर शोक के आँसू बहाने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे नवनवतितमः सर्गः ॥ ९९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें निन्यानबेवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ९९ ॥