श्रीरामका भरतको कुशल-प्रश्नके बहाने राजनीतिका उपदेश करना
“राजधर्म-उपदेश”
॥ २ · १०० · ३–४ ॥
चित्रकूटपर्णशालाङ्गणे कुशासनस्थः श्यामो जटिलो वल्कलधरो रामः, शोकार्तं भरतमनुजं समीपमानीय, गम्भीरोपदेशमुद्रयोत्थितहस्तः राज्ञां समग्रं धर्मं कुशलप्रश्नरूपं राजनीतिं तं बोधयति; श्वेतशोकवस्त्रधरो निराभरणः कृशः भरतः प्राञ्जलिः पुरतो नीचैरुपविष्टः प्रतिवचनं हृदि निदधाति; एकपार्श्वे वल्कलधरो लक्ष्मणो मौनं परिचरति, समन्ताच्च वनं स्निग्धा हैमी प्रभा च विराजते।
चित्रकूट की पर्णशाला के आँगन में कुश की चटाई पर वनवासी तपस्वी के वेश में विराजमान श्यामल श्रीराम, जटाजूट बाँधे और वल्कल कटि तक लपेटे, अपने शोकमग्न अनुज भरत को समीप खींचकर, एक हाथ गम्भीर उपदेश-मुद्रा में उठाये राजा के समस्त धर्म—राजनीति के दीर्घ कुशल-प्रश्न—को उन्हें समझा रहे हैं; बिना रंगा श्वेत शोकवस्त्र धारण किये, आभूषणहीन और कृशकाय भरत उनके सम्मुख कुछ नीचे विनीत भाव से बैठे, हाथ जोड़े प्रत्येक वचन को हृदय में धारण कर रहे हैं; एक ओर वल्कलधारी लक्ष्मण मौन सेवा-भाव से खड़े हैं, और चारों ओर वन तथा गम्भीर स्नेहमयी सुनहरी आभा छायी हुई है।
In the clearing before his leaf-hut on Chitrakut, the blue-hued Ram — seated as a forest ascetic on a mat of kusha grass, matted topknot bound and bark-cloth worn low to the knee — draws his grief-worn younger brother Bharat close and, one hand lifted in a grave gesture of instruction, expounds to him the whole dharma of a king, the long kushala-prashna of statecraft; clad in plain undyed white mourning cloth, stripped of ornament and worn thin with sorrow, Bharat sits humbly a little lower before him with hands folded in anjali, taking each word into his heart, while at one side the bark-clad Lakshman stands in silent attendance and the encircling forest glows in a solemn, tender golden light.
jaṭilaṁ cīravasanaṁ prāñjaliṁ patitaṁ bhuvi।
dadarśa rāmo durdarśaṁ yugānte bhāskaraṁ yathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁcidabhivijñāya vivarṇavadanaṁ kṛśam।
bhrātaraṁ bharataṁ rāmaḥ parijagrāha pāṇinā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āghrāya rāmastaṁ mūrdhni pariṣvajya ca rāghavam।
aṅke bharatamāropya paryapṛcchata sādaram ॥
जटा और चीर-वस्त्र धारण किये भरत हाथ जोड़कर पृथ्वी पर पड़े थे, मानो प्रलयकाल में सूर्यदेव धरती पर गिर गये हों। उनको उस अवस्था में देखना किसी भी स्नेही सुहृद के लिये अत्यन्त कठिन था। श्रीराम ने उन्हें देखा और जैसे-तैसे किसी तरह पहचाना। उनका मुख उदास हो गया था। वे बहुत दुर्बल हो गये थे। श्रीराम ने भाई भरत को अपने हाथ से पकड़कर उठाया और उनका मस्तक सूँघकर उन्हें हृदय से लगा लिया। इसके बाद रघुकुलभूषण भरत को गोद में बिठाकर श्रीराम ने बड़े आदर से पूछा—
English translation coming soon.
kva nu te'bhūt pitā tāta yadaraṇyaṁ tvamāgataḥ।
na hi tvaṁ jīvatastasya vanamāgantumarhasi ॥
‘तात! पिताजी कहाँ थे कि तुम इस वन में आये हो? उनके जीते-जी तो तुम वन में नहीं आ सकते थे
English translation coming soon.
cirasya bata paśyāmi dūrād bharatamāgatam।
duṣpratīkamaraṇye'smin kiṁ tāta vanamāgataḥ ॥
‘मैं दीर्घकाल के बाद दूर से (नाना के घर से) आये हुए भरत को आज इस वन में देख रहा हूँ; परंतु इनका शरीर बहुत दुर्बल हो गया है। तात! तुम क्यों वन में आये हो?
English translation coming soon.
kaccinnu dharate tāta rājā yat tvamihāgataḥ।
kaccinna dīnaḥ sahasā rājā lokāntaraṁ gataḥ ॥
‘भाई! महाराज जीवित हैं न? कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि वे अत्यन्त दुःखी होकर सहसा परलोकवासी हो गये हों और इसीलिये तुम्हें स्वयं यहाँ आना पड़ा हो?
English translation coming soon.
kaccit saumya na te rājyaṁ bhraṣṭaṁ bālasya śāśvatam।
kaccicchuśrūṣase tāta pituḥ satyaparākrama ॥
‘सौम्य! तुम अभी बालक हो, इसलिये परम्परा से चला आता हुआ तुम्हारा राज्य नष्ट तो नहीं हो गया? सत्यपराक्रमी तात भरत! तुम पिताजी की सेवा-शुश्रूषा तो करते हो न?
English translation coming soon.
kaccid daśaratho rājā kuśalī satyasaṁgaraḥ।
rājasūyāśvamedhānāmāhartā dharmaniścitaḥ ॥
‘जो धर्म पर अटल रहनेवाले हैं तथा जिन्होंने राजसूय एवं अश्वमेध-यज्ञों का अनुष्ठान किया है, वे सत्यप्रतिज्ञ महाराज दशरथ सकुशल तो हैं न?
English translation coming soon.
sa kaccid brāhmaṇo vidvān dharmanityo mahādyutiḥ।
ikṣvākūṇāmupādhyāyo yathāvat tāta pūjyate ॥
‘तात! क्या तुम सदा धर्म में तत्पर रहनेवाले, विद्वान्, ब्रह्मवेत्ता और इक्ष्वाकुकुल के आचार्य महातेजस्वी वसिष्ठजी की यथावत् पूजा करते हो?
English translation coming soon.
tāta kaccicca kausalyā sumitrā ca prajāvatī।
sukhinī kaccidāryā ca devī nandati kaikayī ॥
‘भाई! क्या माता कौसल्या सुख से हैं? उत्तम संतानवाली सुमित्रा प्रसन्न हैं और आर्या कैकेयी देवी भी आनन्दित हैं?
English translation coming soon.
kaccid vinayasampannaḥ kulaputro bahuśrutaḥ।
anasūyuranudraṣṭā satkṛtaste purohitaḥ ॥
‘जो उत्तम कुल में उत्पन्न, विनयसम्पन्न, बहुश्रुत, किसीके दोष न देखनेवाले तथा शास्त्रोक्त धर्मों पर निरन्तर दृष्टि रखनेवाले हैं, उन पुरोहितजी का तुमने पूर्णतः सत्कार किया है?
English translation coming soon.
kaccidagniṣu te yukto vidhijño matimānṛjuḥ।
hutaṁ ca hoṣyamāṇaṁ ca kāle vedayate sadā ॥
‘हवनविधि के ज्ञाता, बुद्धिमान् और सरल स्वभाववाले जिन ब्राह्मण देवता को तुमने अग्निहोत्र-कार्य के लिये नियुक्त किया है, वे सदा ठीक समय पर आकर क्या तुम्हें यह सूचित करते हैं कि इस समय अग्नि में आहुति दे दी गयी और अब अमुक समय में हवन करना है?
English translation coming soon.
kaccid devān pitṝn bhṛtyān gurūn pitṛsamānapi।
vṛddhāṁśca tāta vaidyāṁśca brāhmaṇāṁścābhimanyase ॥
‘तात! क्या तुम देवताओं, पितरों, भृत्यों, गुरुजनों, पिता के समान आदरणीय वृद्धों, वैद्यों और ब्राह्मणों का सम्मान करते हो?
English translation coming soon.
iṣvastravarasampannamarthaśāstraviśāradam।
sudhanvānamupādhyāyaṁ kaccit tvaṁ tāta manyase ॥
‘भाई! जो मन्त्ररहित श्रेष्ठ बाणों के प्रयोग तथा मन्त्रसहित उत्तम अस्त्रों के प्रयोग के ज्ञान से सम्पन्न और अर्थशास्त्र (राजनीति) के अच्छे पण्डित हैं, उन आचार्य सुधन्वा का क्या तुम समादर करते हो?
English translation coming soon.
kaccidātmasamāḥ śūrāḥ śrutavanto jitendriyāḥ।
kulīnāśceṅgitajñāśca kṛtāste tāta mantriṇaḥ ॥
‘तात! क्या तुमने अपने ही समान शूरवीर, शास्त्रज्ञ, जितेन्द्रिय, कुलीन तथा बाहरी चेष्टाओं से ही मन की बात समझ लेनेवाले सुयोग्य व्यक्तियों को ही मन्त्री बनाया है?
English translation coming soon.
mantro vijayamūlaṁ hi rājñāṁ bhavati rāghava।
susaṁvṛto mantridhurairamātyaiḥ śāstrakovidaiḥ ॥
‘रघुनन्दन! अच्छी मन्त्रणा ही राजाओं की विजय का मूलकारण है। वह भी तभी सफल होती है, जब नीति-शास्त्रनिपुण मन्त्रिशिरोमणि अमात्य उसे सर्वथा गुप्त रखें
English translation coming soon.
kaccinnidrāvaśaṁ naiṣi kaccit kāle'vabudhyase।
kacciccāpararātreṣu cintayasyarthanaipuṇam ॥
‘भरत! तुम असमय में ही निद्रा के वशीभूत तो नहीं होते? समय पर जाग जाते हो न? रात के पिछले पहर में अर्थसिद्धि के उपाय पर विचार करते हो न?
English translation coming soon.
kaccinmantrayase naikaḥ kaccinna bahubhiḥ saha।
kaccit te mantrito mantro rāṣṭraṁ na paridhāvati ॥
‘(कोई भी गुप्त मन्त्रणा दो से चार कानोंतक ही गुप्त रहती है; छः कानों में जाते ही वह फूट जाती है, अतः मैं पूछता हूँ—) तुम किसी गूढ़ विषय पर अकेले ही तो विचार नहीं करते? अथवा बहुत लोगों के साथ बैठकर तो मन्त्रणा नहीं करते? कहीं ऐसा तो नहीं होता कि तुम्हारी निश्चित की हुई गुप्त मन्त्रणा फूटकर शत्रु के राज्यतक फैल जाती हो?
English translation coming soon.
kaccidarthaṁ viniścitya laghumūlaṁ mahodayam।
kṣipramārabhase karma na dīrghayasi rāghava ॥
‘रघुनन्दन! जिसका साधन बहुत छोटा और फल बहुत बड़ा हो, ऐसे कार्य का निश्चय करने के बाद तुम उसे शीघ्र प्रारम्भ कर देते हो न? उसमें विलम्ब तो नहीं करते?
English translation coming soon.
kaccinnu sukṛtānyeva kṛtarūpāṇi vā punaḥ।
viduste sarvakāryāṇi na kartavyāni pārthivāḥ ॥
‘तुम्हारे सब कार्य पूर्ण हो जाने पर अथवा पूरे होने के समीप पहुँचने पर ही दूसरे राजाओं को ज्ञात होते हैं न? कहीं ऐसा तो नहीं होता कि तुम्हारे भावी कार्यक्रम को वे पहले ही जान लेते हों?
English translation coming soon.
kaccinna tarkairyuktyā vā ye cāpyaparikīrtitāḥ।
tvayā vā tava vāmātyairbudhyate tāta mantritam ॥
‘तात! तुम्हारे निश्चित किये हुए विचारों को तुम्हारे या मन्त्रियों के प्रकट न करने पर भी दूसरे लोग तर्क और युक्तियों के द्वारा जान तो नहीं लेते हैं? (तथा तुमको और तुम्हारे अमात्यों को दूसरों के गुप्त विचारों का पता लगता रहता है न?)
English translation coming soon.
kaccit sahasrairmūrkhāṇāmekamicchasi paṇḍitam।
paṇḍito hyarthakṛcchreṣu kuryānniḥśreyasaṁ mahat ॥
‘क्या तुम सहस्रों मूर्खों के बदले एक पण्डित को ही अपने पास रखने की इच्छा रखते हो? क्योंकि विद्वान् पुरुष ही अर्थसंकट के समय महान् कल्याण कर सकता है
English translation coming soon.
sahasrāṇyapi mūrkhāṇāṁ yadyupāste mahīpatiḥ।
athavāpyayutānyeva nāsti teṣu sahāyatā ॥
‘यदि राजा हजार या दस हजार मूर्खों को अपने पास रख ले तो भी उनसे अवसर पर कोई अच्छी सहायता नहीं मिलती
English translation coming soon.
eko'pyamātyo medhāvī śūro dakṣo vicakṣaṇaḥ।
rājānaṁ rājaputraṁ vā prāpayenmahatīṁ śriyam ॥
‘यदि एक मन्त्री भी मेधावी, शूर-वीर, चतुर एवं नीतिज्ञ हो तो वह राजा या राजकुमार को बहुत बड़ी सम्पत्ति की प्राप्ति करा सकता है
English translation coming soon.
kaccinmukhyā mahatsveva madhyameṣu ca madhyamāḥ।
jaghanyāśca jaghanyeṣu bhṛtyāste tāta yojitāḥ ॥
‘तात! तुमने प्रधान व्यक्तियों को प्रधान, मध्यम श्रेणी के मनुष्यों को मध्यम और छोटी श्रेणी के लोगों को छोटे ही कामों में नियुक्त किया है न?
English translation coming soon.
amātyānupadhātītān pitṛpaitāmahān śucīn।
śreṣṭhān śreṣṭheṣu kaccit tvaṁ niyojayasi karmasu ॥
‘जो घूस न लेते हों अथवा निश्छल हों, बाप-दादों के समय से ही काम करते आ रहे हों तथा बाहर-भीतर से पवित्र एवं श्रेष्ठ हों, ऐसे अमात्यों को ही तुम उत्तम कार्यों में नियुक्त करते हो न?
English translation coming soon.
kaccinnogreṇa daṇḍena bhṛśamudvejitāḥ prajāḥ।
rāṣṭre tavāvajānanti mantriṇaḥ kaikayīsuta ॥
‘कैकेयीकुमार! तुम्हारे राज्य की प्रजा कठोर दण्ड से अत्यन्त उद्विग्न होकर तुम्हारे मन्त्रियों का तिरस्कार तो नहीं करती?
English translation coming soon.
kaccit tvāṁ nāvajānanti yājakāḥ patitaṁ yathā।
ugrapratigrahītāraṁ kāmayānamiva striyaḥ ॥
‘जैसे पवित्र याजक पतित यजमान का तथा स्त्रियाँ कामचारी पुरुष का तिरस्कार कर देती हैं, उसी प्रकार प्रजा कठोरता पूर्वक अधिक कर लेने के कारण तुम्हारा अनादर तो नहीं करती?
English translation coming soon.
upāyakuśalaṁ vaidyaṁ bhṛtyasaṁdūṣaṇe ratam।
śūramaiśvaryakāmaṁ ca yo hanti na sa hanyate ॥
‘जो साम-दाम आदि उपायों के प्रयोग में कुशल, राजनीतिशास्त्र का विद्वान्, विश्वासी भृत्यों को फोड़ने में लगा हुआ, शूर (मरने से न डरनेवाला) तथा राजा के राज्य को हड़प लेने की इच्छा रखनेवाला है—ऐसे पुरुष को जो राजा नहीं मार डालता है, वह स्वयं उसके हाथ से मारा जाता है
English translation coming soon.
kaccid dhṛṣṭaśca śūraśca dhṛtimān matimān śuciḥ।
kulīnaścānuraktaśca dakṣaḥ senāpatiḥ kṛtaḥ ॥
‘क्या तुमने सदा संतुष्ट रहनेवाले, शूर-वीर, धैर्यवान्, बुद्धिमान्, पवित्र, कुलीन एवं अपने में अनुराग रखनेवाले, रणकर्मदक्ष पुरुष को ही सेनापति बनाया है?
English translation coming soon.
balavantaśca kaccit te mukhyā yuddhaviśāradāḥ।
dṛṣṭāpadānā vikrāntāstvayā satkṛtya mānitāḥ ॥
‘तुम्हारे प्रधान-प्रधान योद्धा (सेनापति) बलवान्, युद्धकुशल और पराक्रमी तो हैं न? क्या तुमने उनके शौर्य की परीक्षा कर ली है? तथा क्या वे तुम्हारे द्वारा सत्कारपूर्वक सम्मान पाते रहते हैं?
English translation coming soon.
kaccid balasya bhaktaṁ ca vetanaṁ ca yathocitam।
samprāptakālaṁ dātavyaṁ dadāsi na vilambase ॥
‘सैनिकों को देने के लिये नियत किया हुआ समुचित वेतन और भत्ता तुम समय पर दे देते हो न? देने में विलम्ब तो नहीं करते?
English translation coming soon.
kālātikramaṇe hyeva bhaktavetanayorbhṛtāḥ।
bharturapyatikupyanti so'narthaḥ sumahān kṛtaḥ ॥
‘यदि समय बिताकर भत्ता और वेतन दिये जाते हैं तो सैनिक अपने स्वामी पर भी अत्यन्त कुपित हो जाते हैं और इसके कारण बड़ा भारी अनर्थ घटित हो जाता है
English translation coming soon.
kaccit sarve'nuraktāstvāṁ kulaputrāḥ pradhānataḥ।
kaccit prāṇāṁstavārtheṣu saṁtyajanti samāhitāḥ ॥
‘क्या उत्तम कुल में उत्पन्न मन्त्री आदि समस्त प्रधान अधिकारी तुमसे प्रेम रखते हैं? क्या वे तुम्हारे लिये एकचित्त होकर अपने प्राणों का त्याग करने के लिये उद्यत रहते हैं?
English translation coming soon.
kaccijjānapado vidvān dakṣiṇaḥ pratibhānavān।
yathoktavādī dūtaste kṛto bharata paṇḍitaḥ ॥
‘भरत! तुमने जिसे राजदूत के पद पर नियुक्त किया है, वह पुरुष अपने ही देश का निवासी, विद्वान्, कुशल, प्रतिभाशाली और जैसा कहा जाय, वैसी ही बात दूसरे के सामने कहनेवाला और सदसद्विवेकयुक्त है न?
English translation coming soon.
kaccidaṣṭādaśānyeṣu svapakṣe daśa pañca ca।
tribhistribhiravijñātairvetsi tīrthāni cārakaiḥ ॥
‘क्या तुम शत्रुपक्ष के अठारह* और अपने पक्ष के पंद्रह** तीर्थों की तीन-तीन अज्ञात गुप्तचरोंद्वारा देख-भाल या जाँच-पड़ताल करते रहते हो?
English translation coming soon.
kaccid vyapāstānahitān pratiyātāṁśca sarvadā।
durbalānanavajñāya vartase ripusūdana ॥
‘शत्रुसूदन! जिन शत्रुओं को तुमने राज्य से निकाल दिया है, वे यदि फिर लौटकर आते हैं तो तुम उन्हें दुर्बल समझकर उनकी उपेक्षा तो नहीं करते?
English translation coming soon.
kaccinna lokāyatikān brāhmaṇāṁstāta sevase।
anarthakuśalā hyete bālāḥ paṇḍitamāninaḥ ॥
‘तात! तुम कभी नास्तिक ब्राह्मणों का संग तो नहीं करते हो? क्योंकि वे बुद्धि को परमार्थ की ओर से विचलित करने में कुशल होते हैं तथा वास्तव में अज्ञानी होते हुए भी अपने को बहुत बड़ा पण्डित मानते हैं
English translation coming soon.
dharmaśāstreṣu mukhyeṣu vidyamāneṣu durbudhāḥ।
buddhimānvīkṣikīṁ prāpya nirarthaṁ pravadanti te ॥
‘उनका ज्ञान वेद के विरुद्ध होने के कारण दूषित होता है और वे प्रमाणभूत प्रधान-प्रधान धर्मशास्त्रों के होते हुए भी तार्किक बुद्धि का आश्रय लेकर व्यर्थ बकवाद किया करते हैं
English translation coming soon.
vīrairadhyuṣitāṁ pūrvamasmākaṁ tāta pūrvakaiḥ।
satyanāmāṁ dṛḍhadvārāṁ hastyaśvarathasaṁkulām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
brāhmaṇaiḥ kṣatriyairvaiśyaiḥ svakarmanirataiḥ sadā।
jitendriyairmahotsāhairvṛtāmātyaiḥ sahasraśaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prāsādairvividhākārairvṛtāṁ vaidyajanākulām।
kaccit samuditāṁ sphītāmayodhyāṁ parirakṣase ॥
‘तात! अयोध्या हमारे वीर पूर्वजों की निवासभूमि है; उसका जैसा नाम है, वैसा ही गुण है। उसके दरवाजे सब ओर से सुदृढ़ हैं। वह हाथी, घोड़े और रथों से परिपूर्ण है। अपने-अपने कर्मों में लगे हुए ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य सहस्रों की संख्या में वहाँ सदा निवास करते हैं। वे सब-के-सब महान् उत्साही, जितेन्द्रिय और श्रेष्ठ हैं। नाना प्रकार के राजभवन और मन्दिर उसकी शोभा बढ़ाते हैं। वह नगरी बहुसंख्यक विद्वानों से भरी है। ऐसी अभ्युदयशील और समृद्धिशालिनी नगरी अयोध्या की तुम भलीभाँति रक्षा तो करते हो न?
English translation coming soon.
kacciccaityaśatairjuṣṭaḥ suniviṣṭajanākulaḥ।
devasthānaiḥ prapābhiśca taṭākaiścopaśobhitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prahṛṣṭanaranārīkaḥ samājotsavaśobhitaḥ।
sukṛṣṭasīmāpaśumān hiṁsābhirabhivarjitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
adevamātṛko ramyaḥ śvāpadaiḥ parivarjitaḥ।
parityakto bhayaiḥ sarvaiḥ khanibhiścopaśobhitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vivarjito naraiḥ pāpairmama pūrvaiḥ surakṣitaḥ।
kaccijjanapadaḥ sphītaḥ sukhaṁ vasati rāghava ॥
‘रघुनन्दन भरत! जहाँ नाना प्रकार के अश्वमेध आदि महायज्ञों के बहुत-से चयन-प्रदेश (अनुष्ठानस्थल) शोभा पाते हैं, जिसमें प्रतिष्ठित मनुष्य अधिक संख्या में निवास करते हैं, अनेकानेक देवस्थान, पौंसले और तालाब जिसकी शोभा बढ़ाते हैं, जहाँ के स्त्री-पुरुष सदा प्रसन्न रहते हैं, जो सामाजिक उत्सवों के कारण सदा शोभासम्पन्न दिखायी देता है, जहाँ खेत जोतने में समर्थ पशुओं की अधिकता है, जहाँ किसी प्रकार की हिंसा नहीं होती, जहाँ खेती के लिये वर्षा के जल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता (नदियों के जल से ही सिंचाई हो जाती है), जो बहुत ही सुन्दर और हिंसक पशुओं से रहित है, जहाँ किसी तरह का भय नहीं है, नाना प्रकार की खानें जिसकी शोभा बढ़ाती हैं, जहाँ पापी मनुष्यों का सर्वथा अभाव है तथा हमारे पूर्वजों ने जिसकी भलीभाँति रक्षा की है, वह अपना कोसल देश धन-धान्य से सम्पन्न और सुखपूर्वक बसा हुआ है न?
English translation coming soon.
kaccit te dayitāḥ sarve kṛṣigorakṣajīvinaḥ।
vārtāyāṁ saṁśritastāta loko'yaṁ sukhamedhate ॥
‘तात! कृषि और गोरक्षा से आजीविका चलानेवाले सभी वैश्य तुम्हारे प्रीतिपात्र हैं न? क्योंकि कृषि और व्यापार आदि में संलग्न रहने पर ही यह लोक सुखी एवं उन्नतिशील होता है
English translation coming soon.
teṣāṁ guptiparīhāraiḥ kaccit te bharaṇaṁ kṛtam।
rakṣyā hi rājñā dharmeṇa sarve viṣayavāsinaḥ ॥
‘उन वैश्यों को इष्ट की प्राप्ति कराकर और उनके अनिष्ट का निवारण करके तुम उन सब लोगों का भरण-पोषण तो करते हो न? क्योंकि राजा को अपने राज्य में निवास करनेवाले सब लोगों का धर्मानुसार पालन करना चाहिये
English translation coming soon.
kaccit striyaḥ sāntvayase kaccit tāste surakṣitāḥ।
kaccinna śraddadhāsyāsāṁ kaccid guhyaṁ na bhāṣase ॥
‘क्या तुम अपनी स्त्रियों को संतुष्ट रखते हो? क्या वे तुम्हारे द्वारा भलीभाँति सुरक्षित रहती हैं? तुम उनपर अधिक विश्वास तो नहीं करते? उन्हें अपनी गुप्त बात तो नहीं कह देते?
English translation coming soon.
kaccinnāgavanaṁ guptaṁ kaccit te santi dhenukāḥ।
kaccinna gaṇikāśvānāṁ kuñjarāṇāṁ ca tṛpyasi ॥
‘जहाँ हाथी उत्पन्न होते हैं, वे जंगल तुम्हारे द्वारा सुरक्षित हैं न? तुम्हारे पास दूध देनेवाली गौएँ तो अधिक संख्या में हैं न? (अथवा हाथियों को फँसानेवाली हथिनियों की तो तुम्हारे पास कमी नहीं है?) तुम्हें हथिनियों, घोड़ों और हाथियों के संग्रह से कभी तृप्ति तो नहीं होती?
English translation coming soon.
kaccid darśayase nityaṁ mānuṣāṇāṁ vibhūṣitam।
utthāyotthāya pūrvāhne rājaputra mahāpathe ॥
‘राजकुमार! क्या तुम प्रतिदिन पूर्वाह्णकाल में वस्त्राभूषणों से विभूषित हो प्रधान सड़क पर जा-जाकर नगरवासी मनुष्यों को दर्शन देते हो?
English translation coming soon.
kaccinna sarve karmāntāḥ pratyakṣāste'viśaṅkayā।
sarve vā punarutsṛṣṭā madhyamevātra kāraṇam ॥
‘काम-काज में लगे हुए सभी मनुष्य निडर होकर तुम्हारे सामने तो नहीं आते? अथवा वे सब सदा तुमसे दूर तो नहीं रहते? क्योंकि कर्मचारियों के विषय में मध्यम स्थिति का अवलम्बन करना ही अर्थसिद्धि का कारण होता है
English translation coming soon.
kaccid durgāṇi sarvāṇi dhanadhānyāyudhodakaiḥ।
yantraiśca pratipūrṇāni tathā śilpidhanurdharaiḥ ॥
‘क्या तुम्हारे सभी दुर्ग (किले) धन-धान्य, अस्त्र-शस्त्र, जल, यन्त्र (मशीन), शिल्पी तथा धनुर्धर सैनिकों से भरे-पूरे रहते हैं?
English translation coming soon.
āyaste vipulaḥ kaccit kaccidalpataro vyayaḥ।
apātreṣu na te kaccit koṣo gacchati rāghava ॥
‘रघुनन्दन! क्या तुम्हारी आय अधिक और व्यय बहुत कम है? तुम्हारे खजाने का धन अपात्रों के हाथ में तो नहीं चला जाता?
English translation coming soon.
devatārthe ca pitrarthe brāhmaṇābhyāgateṣu ca।
yodheṣu mitravargeṣu kaccid gacchati te vyayaḥ ॥
‘देवता, पितर, ब्राह्मण, अभ्यागत, योद्धा तथा मित्रों के लिये ही तो तुम्हारा धन खर्च होता है न?
English translation coming soon.
kaccidāryo'pi śuddhātmā kṣāritaścāpakarmaṇā।
adṛṣṭaḥ śāstrakuśalairna lobhād badhyate śuciḥ ॥
‘कभी ऐसा तो नहीं होता कि कोई मनुष्य किसी श्रेष्ठ, निर्दोष और शुद्धात्मा पुरुष पर भी दोष लगा दे तथा शास्त्रज्ञान में कुशल विद्वानोंद्वारा उसके विषय में विचार कराये बिना ही लोभवश उसे आर्थिक दण्ड दे दिया जाता हो?
English translation coming soon.
gṛhītaścaiva pṛṣṭaśca kāle dṛṣṭaḥ sakāraṇaḥ।
kaccinna mucyate coro dhanalobhānnararṣabha ॥
‘नरश्रेष्ठ! जो चोरी में पकड़ा गया हो, जिसे किसीने चोरी करते समय देखा हो, पूछताछ से भी जिसके चोर होने का प्रमाण मिल गया हो तथा जिसके विरुद्ध (चोरी का माल बरामद होना आदि) और भी बहुत-से कारण (सबूत) हों, ऐसे चोर को भी तुम्हारे राज्य में धन के लालच से छोड़ तो नहीं दिया जाता है?
English translation coming soon.
vyasane kaccidāḍhyasya durbalasya ca rāghava।
arthaṁ virāgāḥ paśyanti tavāmātyā bahuśrutāḥ ॥
‘रघुकुलभूषण! यदि धनी और गरीब में कोई विवाद छिड़ा हो और वह राज्य के न्यायालय में निर्णय के लिये आया हो तो तुम्हारे बहुज्ञ मन्त्री धन आदि के लोभ को छोड़कर उस मामले पर विचार करते हैं न?
English translation coming soon.
yāni mithyābhiśastānāṁ patantyaśrūṇi rāghava।
tāni putrapaśūn ghnanti prītyarthamanuśāsataḥ ॥
‘रघुनन्दन! निरपराध होने पर भी जिन्हें मिथ्या दोष लगाकर दण्ड दिया जाता है, उन मनुष्यों की आँखों से जो आँसू गिरते हैं, वे पक्षपातपूर्ण शासन करनेवाले राजा के पुत्र और पशुओं का नाश कर डालते हैं
English translation coming soon.
kaccid vṛddhāṁśca bālāṁśca vaidyān mukhyāṁśca rāghava।
dānena manasā vācā tribhiretairbubhūṣase ॥
‘राघव! क्या तुम वृद्ध पुरुषों, बालकों और प्रधान-प्रधान वैद्यों का आन्तरिक अनुराग, मधुर वचन और धनदान—इन तीनों के द्वारा सम्मान करते हो?
English translation coming soon.
kaccid gurūṁśca vṛddhāṁśca tāpasān devatātithīn।
caityāṁśca sarvān siddhārthān brāhmaṇāṁśca namasyasi ॥
‘गुरुजनों, वृद्धों, तपस्वियों, देवताओं, अतिथियों, चैत्य वृक्षों और समस्त पूर्णकाम ब्राह्मणों को नमस्कार करते हो न?
English translation coming soon.
kaccidarthena vā dharmamarthaṁ dharmeṇa vā punaḥ।
ubhau vā prītilobhena kāmena na vibādhase ॥
‘तुम अर्थ के द्वारा धर्म को अथवा धर्म के द्वारा अर्थ को हानि तो नहीं पहुँचाते? अथवा आसक्ति और लोभरूप काम के द्वारा धर्म और अर्थ दोनों में बाधा तो नहीं आने देते?
English translation coming soon.
kaccidarthaṁ ca kāmaṁ ca dharmaṁ ca jayatāṁ vara।
vibhajya kāle kālajña sarvān varada sevase ॥
‘विजयी वीरों में श्रेष्ठ, समयोचित कर्तव्य के ज्ञाता तथा दूसरों को वर देने में समर्थ भरत! क्या तुम समय का विभाग करके धर्म, अर्थ और काम का योग्य समय में सेवन करते हो?
English translation coming soon.
kaccit te brāhmaṇāḥ śarma sarvaśāstrārthakovidāḥ।
āśaṁsante mahāprājña paurajānapadaiḥ saha ॥
‘महाप्राज्ञ! सम्पूर्ण शास्त्रों के अर्थ को जाननेवाले ब्राह्मण पुरवासी और जनपदवासी मनुष्यों के साथ तुम्हारे कल्याण की कामना करते हैं न?
English translation coming soon.
nāstikyamanṛtaṁ krodhaṁ pramādaṁ dīrghasūtratām।
adarśanaṁ jñānavatāmālasyaṁ pañcavṛttitām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ekacintanamarthānāmanarthajñaiśca mantraṇam।
niścitānāmanārambhaṁ mantrasyāparirakṣaṇam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
maṅgalādyaprayogaṁ ca pratyutthānaṁ ca sarvataḥ।
kaccit tvaṁ varjayasyetān rājadoṣāṁścaturdaśa ॥
‘नास्तिकता, असत्य-भाषण, क्रोध, प्रमाद, दीर्घसूत्रता, ज्ञानी पुरुषों का संग न करना, आलस्य, नेत्र आदि पाँचों इन्द्रियों के वशीभूत होना, राजकार्यों के विषय में अकेले ही विचार करना, प्रयोजन को न समझनेवाले विपरीतदर्शी मूर्खों से सलाह लेना, निश्चित किये हुए कार्यों का शीघ्र प्रारम्भ न करना, गुप्त मन्त्रणा को सुरक्षित न रखकर प्रकट कर देना, माङ्गलिक आदि कार्यों का अनुष्ठान न करना तथा सब शत्रुओं पर एक ही साथ चढ़ाई कर देना—ये राजा के चौदह दोष हैं। तुम इन दोषों का सदा परित्याग करते हो न?
English translation coming soon.
daśapañcacaturvargān saptavargaṁ ca tattvataḥ।
aṣṭavargaṁ trivargaṁ ca vidyāstisraśca rāghava ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
indriyāṇāṁ jayaṁ buddhvā ṣāḍguṇyaṁ daivamānuṣam।
kṛtyaṁ viṁśativargaṁ ca tathā prakṛtimaṇḍalam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yātrādaṇḍavidhānaṁ ca dviyonī saṁdhivigrahau।
kaccidetān mahāprājña yathāvadanumanyase ॥
‘महाप्राज्ञ भरत! दशवर्ग,* पञ्चवर्ग,** चतुर्वर्ग,*** सप्तवर्ग,**** अष्टवर्ग,***** त्रिवर्ग,****** तीन विद्या,* बुद्धि के द्वारा इन्द्रियों को जीतना, छः गुण,** दैवी*** और मानुषी बाधाएँ, राजा के नीतिपूर्ण कार्य,**** विंशतिवर्ग,***** प्रकृतिमण्डल,****** यात्रा (शत्रु पर आक्रमण), दण्डविधान (व्यूहरचना) तथा दो-दो गुणों की******* योनिभूत संधि और विग्रह—इन सबकी ओर तुम यथार्थ रूप से ध्यान देते हो न? इनमें से त्यागनेयोग्य दोषों को त्यागकर ग्रहण करनेयोग्य गुणों को ग्रहण करते हो न?
English translation coming soon.
mantribhistvaṁ yathoddiṣṭaṁ caturbhistribhireva vā।
kaccit samastairvyastaiśca mantraṁ mantrayase budha ॥
‘विद्वन्! क्या तुम नीतिशास्त्र की आज्ञा के अनुसार चार या तीन मन्त्रियों के साथ—सबको एकत्र करके अथवा सबसे अलग-अलग मिलकर सलाह करते हो?
English translation coming soon.
kaccit te saphalā vedāḥ kaccit te saphalāḥ kriyāḥ।
kaccit te saphalā dārāḥ kaccit te saphalaṁ śrutam ॥
‘क्या तुम वेदों की आज्ञा के अनुसार काम करके उन्हें सफल करते हो? क्या तुम्हारी क्रियाएँ सफल (उद्देश्य की सिद्धि करनेवाली) हैं? क्या तुम्हारी स्त्रियाँ भी सफल (संतानवती) हैं? और क्या तुम्हारा शास्त्रज्ञान भी विनय आदि गुणों का उत्पादक होकर सफल हुआ है?
English translation coming soon.
kaccideṣaiva te buddhiryathoktā mama rāghava।
āyuṣyā ca yaśasyā ca dharmakāmārthasaṁhitā ॥
‘रघुनन्दन! मैंने जो कुछ कहा है, तुम्हारी बुद्धि का भी ऐसा ही निश्चय है न? क्योंकि यह विचार आयु और यश को बढ़ानेवाला तथा धर्म, काम और अर्थ की सिद्धि करनेवाला है
English translation coming soon.
yāṁ vṛttiṁ vartate tāto yāṁ ca naḥ prapitāmahaḥ।
tāṁ vṛttiṁ vartase kaccid yā ca satpathagā śubhā ॥
‘हमारे पिताजी जिस वृत्ति का आश्रय लेते हैं, हमारे प्रपितामहों ने जिस आचरण का पालन किया है, सत्पुरुष भी जिसका सेवन करते हैं और जो कल्याण का मूल है, उसीका तुम पालन करते हो न?
English translation coming soon.
kaccit svādukṛtaṁ bhojyameko nāśnāsi rāghava।
kaccidāśaṁsamānebhyo mitrebhyaḥ samprayacchasi ॥
‘रघुनन्दन! तुम स्वादिष्ट अन्न अकेले ही तो नहीं खा जाते? उसकी आशा रखनेवाले मित्रों को भी देते हो न?
English translation coming soon.
rājā tu dharmeṇa hi pālayitvā mahīpatirdaṇḍadharaḥ prajānām।
avāpya kṛtsnāṁ vasudhāṁ yathāvaditaścyutaḥ svargamupaiti vidvān ॥
‘इस प्रकार धर्म के अनुसार दण्ड धारण करनेवाला विद्वान् राजा प्रजाओं का पालन करके समूची पृथ्वी को यथावत्रूप से अपने अधिकार में कर लेता है तथा देहत्याग करने के पश्चात् स्वर्गलोक में जाता है’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे शततमः सर्गः ॥ १०० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें सौवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०० ॥