श्रीरामका भरतसे वनमें आगमनका प्रयोजन पूछना, भरतका उनसे राज्य ग्रहण करनेके लिये कहना और श्रीरामका उसे अस्वीकार कर देना
“पितृनिधन-निवेदन”
॥ २ · १०१ · ४–५ ॥
चित्रकूटपर्णशालाया अग्रे जटाजूटधरो वल्कलनिवसनो नग्नवक्षाः श्यामवर्णस्तपस्वी रामः, किमर्थं त्वं चीरजटाधारी वनमागत इति भ्रातरम् अधुनैव पृष्टवान्; तस्य पुरतः श्वेतशोकवस्त्रधरो निराभरणः शोकार्तो भरतः प्राञ्जलिरवनतवदनो निगृहीताश्रुनयनः, 'तातो दशरथः स्वर्गं गतः' इति घोरं वचनं कृच्छ्रेण उदीरयति; रामस्य मुखं प्रथमशोकाघातेन विदीर्णं विवृतौष्ठम् अर्धोत्थितकरं च; समीपे वल्कलधरो ब्रह्मवर्णो लक्ष्मणः स्तब्धो मौनश्च तस्मिन् शोके सहभागी तिष्ठति; पृष्ठतः पर्णकुटी वनाच्छादितश्चित्रकूटसानुश्च मृदुशोकमय्यां प्रभायां निमग्नौ।
चित्रकूट की पर्णकुटी के आगे, श्याम वर्ण के तपस्वी श्रीराम — ऊँचा जटाजूट बाँधे, कमर से घुटनों तक वल्कल लपेटे और वक्षःस्थल अनावृत — अपने भाई से अभी-अभी पूछ बैठे हैं कि वह वल्कल और जटा धारण किये इस वन में क्यों आया है; उनके सम्मुख शोकजर्जर भरत, बिना रंगा श्वेत शोकवस्त्र पहने और सारे आभूषण उतारे हुए, हाथ जोड़े, मुख झुकाये और रोके हुए आँसुओं से भीगे नेत्रों से बड़े कष्ट से यह कठोर समाचार सुनाते हैं कि पिता दशरथ स्वर्गसिधार गये; श्रीराम का मुख शोक की प्रथम चोट से विदीर्ण है — ओंठ खुले हुए, एक हाथ उस आघात को सहते-सहते आधा उठा हुआ; पास ही वल्कलधारी गौरवर्ण तपस्वी लक्ष्मण स्तब्ध और मौन खड़े इस पीड़ा में सहभागी हैं; पीछे पर्णशाला और चित्रकूट का वनाच्छादित ढाल कोमल शोकमयी आभा में डूबे हैं।
Before the leaf-hut on Chitrakut, the blue-hued ascetic Ram — his matted topknot bound high, bark-cloth wrapped from waist to knee, his torso bare — has only just asked his brother why he too has come to the forest in bark and matted hair; facing him the grief-worn Bharat, robed in plain undyed white mourner's cloth and stripped of every ornament, his palms pressed together, his face lowered and his eyes wet with restrained tears, forces out with great difficulty the terrible words that their father Dasharath has passed to heaven; Ram's face breaks in the very first instant of grief — lips parting, one hand half-rising as the blow lands — while close beside them the warm-brown, bark-clad ascetic Lakshman stands stricken and silent, sharing the sorrow, the leaf-hut and the wooded Chitrakut slope behind them steeped in soft, sorrowful light.
taṁ tu rāmaḥ samājñāya bhrātaraṁ guruvatsalam।
lakṣmaṇena saha bhrātrā praṣṭuṁ samupacakrame ॥
लक्ष्मणसहित श्रीरामचन्द्रजी ने अपने गुरुभक्त भाई भरत को अच्छी तरह समझाकर अथवा उन्हें अपने में अनुरक्त जानकर उनसे इस प्रकार पूछना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
kimetadiccheyamahaṁ śrotuṁ pravyāhṛtaṁ tvayā।
yasmāt tvamāgato deśamimaṁ cīrajaṭājinī ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yannimittamimaṁ deśaṁ kṛṣṇājinajaṭādharaḥ।
hitvā rājyaṁ praviṣṭastvaṁ tat sarvaṁ vaktumarhasi ॥
‘भाई! तुम राज्य छोड़कर वल्कल, कृष्णमृगचर्म और जटा धारण करके जो इस देश में आये हो, इसका क्या कारण है? जिस निमित्त से इस वन में तुम्हारा प्रवेश हुआ है, यह मैं तुम्हारे मुँह से सुनना चाहता हूँ। तुम्हें सब कुछ साफ-साफ बताना चाहिये’
English translation coming soon.
ityuktaḥ kekayīputraḥ kākutsthena mahātmanā।
pragṛhya balavad bhūyaḥ prāñjalirvākyamabravīt ॥
ककुत्स्थवंशी महात्मा श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रकार पूछने पर भरत ने बलपूर्वक आन्तरिक शोक को दबा पुनः हाथ जोड़कर इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
ārya tātaḥ parityajya kṛtvā karma suduṣkaram।
gataḥ svargaṁ mahābāhuḥ putraśokābhipīḍitaḥ ॥
‘आर्य! हमारे महाबाहु पिता अत्यन्त दुष्कर कर्म करके पुत्रशोक से पीड़ित हो हमें छोड़कर स्वर्गलोक को चले गये
English translation coming soon.
striyā niyuktaḥ kaikeyyā mama mātrā paraṁtapa।
cakāra sā mahatpāpamidamātmayaśoharam ॥
‘शत्रुओं को संताप देनेवाले रघुनन्दन! अपनी स्त्री एवं मेरी माता कैकेयी की प्रेरणा से ही विवश हो पिताजी ने ऐसा कठोर कार्य किया था। मेरी माँ ने अपने सुयश को नष्ट करनेवाला यह बड़ा भारी पाप किया है
English translation coming soon.
sā rājyaphalamaprāpya vidhavā śokakarśitā।
patiṣyati mahāghore narake jananī mama ॥
‘अतः वह राज्यरूपी फल न पाकर विधवा हो गयी। अब मेरी माता शोक से दुर्बल हो महाघोर नरक में पड़ेगी
English translation coming soon.
tasya me dāsabhūtasya prasādaṁ kartumarhasi।
abhiṣiñcasva cādyaiva rājyena maghavāniva ॥
‘अब आप अपने दासस्वरूप मुझ भरत पर कृपा कीजिये और इन्द्र की भाँति आज ही राज्य ग्रहण करने के लिये अपना अभिषेक कराइये
English translation coming soon.
imāḥ prakṛtayaḥ sarvā vidhavā mātaraśca yāḥ।
tvatsakāśamanuprāptāḥ prasādaṁ kartumarhasi ॥
‘ये सारी प्रकृतियाँ (प्रजा आदि) और सभी विधवा माताएँ आपके पास आयी हैं। आप इन सबपर कृपा करें
English translation coming soon.
tathānupūrvyā yuktaśca yuktaṁ cātmani mānada।
rājyaṁ prāpnuhi dharmeṇa sakāmān suhṛdaḥ kuru ॥
‘दूसरों को मान देनेवाले रघुवीर! आप ज्येष्ठ होने के नाते राज्य-प्राप्ति के क्रमिक अधिकार से युक्त हैं, न्यायतः आपको ही राज्य मिलना उचित है; अतः आप धर्मानुसार राज्य ग्रहण करें और अपने सुहृदों को सफल-मनोरथ बनावें
English translation coming soon.
bhavatvavidhavā bhūmiḥ samagrā patinā tvayā।
śaśinā vimaleneva śāradī rajanī yathā ॥
‘आप-जैसे पति से युक्त हो यह सारी वसुधा वैधव्यरहित हो जाय और निर्मल चन्द्रमा से सनाथ हुई शरत्काल की रात्रि के समान शोभा पाने लगे
English translation coming soon.
ebhiśca sacivaiḥ sārdhaṁ śirasā yācito mayā।
bhrātuḥ śiṣyasya dāsasya prasādaṁ kartumarhasi ॥
‘मैं इन समस्त सचिवों के साथ आपके चरणों में मस्तक रखकर यह याचना करता हूँ कि आप राज्य ग्रहण करें। मैं आपका भाई, शिष्य और दास हूँ। आप मुझपर कृपा करें
English translation coming soon.
tadidaṁ śāśvataṁ pitryaṁ sarvaṁ sacivamaṇḍalam।
pūjitaṁ puruṣavyāghra nātikramitumarhasi ॥
‘पुरुषसिंह! यह सारा मन्त्रिमण्डल अपने यहाँ कुलपरम्परा से चला आ रहा है। ये सभी सचिव पिताजी के समय में भी थे। हम सदा से इनका सम्मान करते आये हैं, अतः आप इनकी प्रार्थना न ठुकरायें’
English translation coming soon.
evamuktvā mahābāhuḥ sabāṣpaḥ kaikayīsutaḥ।
rāmasya śirasā pādau jagrāha bharataḥ punaḥ ॥
ऐसा कहकर कैकेयीपुत्र महाबाहु भरत ने नेत्रों से आँसू बहाते हुए पुनः श्रीरामचन्द्रजी के चरणों से माथा टेक दिया
English translation coming soon.
taṁ mattamiva mātaṅgaṁ niḥśvasantaṁ punaḥ punaḥ।
bhrātaraṁ bharataṁ rāmaḥ pariṣvajyedamabravīt ॥
उस समय वे मतवाले हाथी के समान बारंबार लंबी साँस खींचने लगे, तब श्रीराम ने भाई भरत को उठाकर हृदय से लगा लिया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
kulīnaḥ sattvasampannastejasvī caritavrataḥ।
rājyahetoḥ kathaṁ pāpamācarenmadvidho janaḥ ॥
‘भाई! तुम्हीं बताओ। उत्तम कुल में उत्पन्न, सत्त्वगुणसम्पन्न, तेजस्वी और श्रेष्ठ व्रतों का पालन करनेवाला मेरे-जैसा मनुष्य राज्य के लिये पिता की आज्ञा का उल्लङ्घन रूप पाप कैसे कर सकता है?
English translation coming soon.
na doṣaṁ tvayi paśyāmi sūkṣmamapyarisūdana।
na cāpi jananīṁ bālyāt tvaṁ vigarhitumarhasi ॥
‘शत्रुसूदन! मैं तुम्हारे अंदर थोड़ा-सा भी दोष नहीं देखता। अज्ञानवश तुम्हें अपनी माता की भी निन्दा नहीं करनी चाहिये
English translation coming soon.
kāmakāro mahāprājña gurūṇāṁ sarvadānagha।
upapanneṣu dāreṣu putreṣu ca vidhīyate ॥
‘निष्पाप महाप्राज्ञ! गुरुजनों का अपनी अभीष्ट स्त्रियों और प्रिय पुत्रों पर सदा पूर्ण अधिकार होता है। वे उन्हें चाहे जैसी आज्ञा दे सकते हैं
English translation coming soon.
vayamasya yathā loke saṁkhyātāḥ saumya sādhubhiḥ।
bhāryāḥ putrāśca śiṣyāśca tvamapi jñātumarhasi ॥
‘सौम्य! माताओंसहित हम भी इस लोक में श्रेष्ठ पुरुषों-द्वारा महाराज के स्त्री-पुत्र और शिष्य कहे गये हैं, अतः हमें भी उनको सब तरह की आज्ञा देने का अधिकार था। इस बात को तुम भी समझने योग्य हो
English translation coming soon.
vane vā cīravasanaṁ saumya kṛṣṇājināmbaram।
rājye vāpi mahārājo māṁ vāsayitumīśvaraḥ ॥
‘सौम्य! महाराज मुझे वल्कल वस्त्र और मृगचर्म धारण कराकर वन में ठहरावें अथवा राज्य पर बिठावें—इन दोनों बातों के लिये वे सर्वथा समर्थ थे
English translation coming soon.
yāvat pitari dharmajña gauravaṁ lokasatkṛte।
tāvad dharmakṛtāṁ śreṣṭha jananyāmapi gauravam ॥
‘धर्मज्ञ! धर्मात्माओं में श्रेष्ठ भरत! मनुष्य की विश्ववन्द्य पिता में जितनी गौरव-बुद्धि होती है, उतनी ही माता में भी होनी चाहिये
English translation coming soon.
etābhyāṁ dharmaśīlābhyāṁ vanaṁ gaccheti rāghava।
mātāpitṛbhyāmukto'haṁ kathamanyat samācare ॥
‘रघुनन्दन! इन धर्मशील माता और पिता दोनों ने जब मुझे वन में जाने की आज्ञा दे दी है, तब मैं उनकी आज्ञा के विपरीत दूसरा कोई बर्ताव कैसे कर सकता हूँ?
English translation coming soon.
tvayā rājyamayodhyāyāṁ prāptavyaṁ lokasatkṛtam।
vastavyaṁ daṇḍakāraṇye mayā valkalavāsasā ॥
‘तुम्हें अयोध्या में रहकर समस्त जगत् के लिये आदरणीय राज्य प्राप्त करना चाहिये और मुझे वल्कल वस्त्र धारण करके दण्डकारण्य में रहना चाहिये
English translation coming soon.
evamuktvā mahārājo vibhāgaṁ lokasaṁnidhau।
vyādiśya ca mahārājo divaṁ daśaratho gataḥ ॥
‘क्योंकि महाराज दशरथ बहुत लोगों के सामने हम दोनों के लिये इस प्रकार पृथक्-पृथक् दो आज्ञाएँ देकर स्वर्ग को सिधारे हैं
English translation coming soon.
sa ca pramāṇaṁ dharmātmā rājā lokagurustava।
pitrā dattaṁ yathābhāgamupabhoktuṁ tvamarhasi ॥
‘इस विषय में लोकगुरु धर्मात्मा राजा ही तुम्हारे लिये प्रमाणभूत हैं—उन्हींकी आज्ञा तुम्हें माननी चाहिये और पिता ने तुम्हारे हिस्से में जो कुछ दिया है, उसीका तुम्हें यथावत् रूप से उपभोग करना चाहिये
English translation coming soon.
caturdaśa samāḥ saumya daṇḍakāraṇyamāśritaḥ।
upabhokṣye tvahaṁ dattaṁ bhāgaṁ pitrā mahātmanā ॥
‘सौम्य! चौदह वर्षोंतक दण्डकारण्य में रहने के बाद ही महात्मा पिता के दिये हुए राज्य-भाग का मैं उपभोग करूँगा
English translation coming soon.
yadabravīnmāṁ naralokasatkṛtaḥ pitā mahātmā vibudhādhipopamaḥ।
tadeva manye paramātmano hitaṁ na sarvalokeśvarabhāvamavyayam ॥
‘मनुष्यलोक में सम्मानित और देवराज इन्द्र के तुल्य तेजस्वी मेरे महात्मा पिता ने मुझे जो वनवास की आज्ञा दी है, उसीको मैं अपने लिये परम हितकारी समझता हूँ। उनकी आज्ञा के विरुद्ध सर्वलोकेश्वर ब्रह्मा का अविनाशी पद भी मेरे लिये श्रेयस्कर नहीं है’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकाधिकशततमः सर्गः ॥ १०१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें एक सौ एकवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०१ ॥