भरतकी वनयात्रा और शृङ्गवेरपुरमें रात्रिवास
“भरत की वनयात्रा”
॥ २ · ८३ · १–२ ॥
श्वेतवस्त्रधरो भरतः स्यन्दनोत्तमे हयरश्मीन् गृह्णन् अग्रे प्रयाति, उपरि काञ्चनच्छत्रम्; पृष्ठतः श्वेतवसनः पुरोहितः सचिवाश्च सूर्यरथोपमेषु रथेषु, गजा रथा अश्वारोहा नागरिकाश्च अनुयान्ति; दूरे अयोध्याशिखराणि, पुरतो रजतवर्णा गङ्गा — न युद्धयात्रा, किंतु रामानयनाय भक्तिमयं महाप्रयाणम्।
श्वेत, आडम्बरहीन वस्त्रोंमें सजे युवराज भरत उत्तम रथके श्वेत अश्वोंकी रश्मि थामे सेनाके अग्रभागमें चल रहे हैं; उनके सिरपर सुवर्णमय विशाल राजछत्र झूल रहा है। पीछे श्वेतवसन पुरोहित और मन्त्री सूर्यरथके समान तेजस्वी रथोंपर, फिर सजे हुए गजराज, रथ-पंक्तियाँ, अश्वारोही और बैलगाड़ियोंपर नगरवासी — सब श्रीरामको लौटा लानेकी उत्कट अभिलाषासे बढ़ रहे हैं। दूर पीछे छूटते अयोध्याके शिखर, सामने रजतधवल गङ्गा और वनाच्छादित शृङ्गवेरपुरका तट — यह कोई युद्धयात्रा नहीं, अपितु धर्मराजको वापस लानेवाली भक्तिमयी विशाल यात्रा है।
In austere white robes, the young prince Bharat rides at the very head of the host, gripping the reins of his white horses as a great golden royal parasol sways above him; close behind come the white-clad family priest and the ministers in sun-bright chariots, then ranks of caparisoned war-elephants, columns of chariots, horsemen, and the townsfolk of Ayodhya in bullock-carts — all streaming out with one urgent longing, to bring Ram home. The spires of Ayodhya recede far behind while the silver Ganga and the wooded far bank of Shringaverapura open ahead: this is no march to war but a vast, devout pilgrimage to fetch the rightful king.
tataḥ samutthitaḥ kalyamāsthāya syandanottamam।
prayayau bharataḥ śīghraṁ rāmadarśanakāmyayā ॥
तदनन्तर प्रातःकाल उठकर भरत ने उत्तम रथ पर आरूढ़ हो श्रीरामचन्द्रजी के दर्शन की इच्छा से शीघ्रतापूर्वक प्रस्थान किया
English translation coming soon.
agrataḥ prayayustasya sarve mantripurohitāḥ।
adhiruhya hayairyuktān rathān sūryarathopamān ॥
उनके आगे-आगे सभी मन्त्री और पुरोहित घोड़े जुते हुए रथों पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। वे रथ सूर्यदेव के रथ के समान तेजस्वी दिखायी देते थे
English translation coming soon.
navanāgasahasrāṇi kalpitāni yathāvidhi।
anvayurbharataṁ yāntamikṣvākukulanandanam ॥
यात्रा करते हुए इक्ष्वाकुकुलनन्दन भरत के पीछे-पीछे विधिपूर्वक सजाये गये नौ हजार हाथी चल रहे थे
English translation coming soon.
ṣaṣṭhī rathasahasrāṇi dhanvino vividhāyudhāḥ।
anvayurbharataṁ yāntaṁ rājaputraṁ yaśasvinam ॥
यात्रापरायण यशस्वी राजकुमार भरत के पीछे साठ हजार रथ और नाना प्रकार के आयुध धारण करनेवाले धनुर्धर योद्धा भी जा रहे थे
English translation coming soon.
śataṁ sahasrāṇyaśvānāṁ samārūḍhāni rāghavam।
anvayurbharataṁ yāntaṁ rājaputraṁ yaśasvinam ॥
उसी प्रकार एक लाख घुड़सवार भी उन यशस्वी रघुकुलनन्दन राजकुमार भरत की यात्रा के समय उनका अनुसरण कर रहे थे
English translation coming soon.
kaikeyī ca sumitrā ca kausalyā ca yaśasvinī।
rāmānayanasaṁtuṣṭā yayuryānena bhāsvatā ॥
कैकेयी, सुमित्रा और यशस्विनी कौसल्या देवी भी श्रीरामचन्द्रजी को लौटा लाने के लिये की जानेवाली उस यात्रा से संतुष्ट हो तेजस्वी रथ के द्वारा प्रस्थित हुईं
English translation coming soon.
prayātāścāryasaṁghātā rāmaṁ draṣṭuṁ salakṣmaṇam।
tasyaiva ca kathāścitrāḥ kurvāṇā hṛṣṭamānasāḥ ॥
ब्राह्मण आदि आर्यों (त्रैवर्णिकों) के समूह मन में अत्यन्त हर्ष लेकर लक्ष्मणसहित श्रीराम का दर्शन करने के लिये उन्हींके सम्बन्ध में विचित्र बातें कहते-सुनते हुए यात्रा कर रहे थे
English translation coming soon.
meghaśyāmaṁ mahābāhuṁ sthirasattvaṁ dṛḍhavratam।
kadā drakṣyāmahe rāmaṁ jagataḥ śokanāśanam ॥
(वे आपस में कहते थे— ) “हमलोग दृढ़ता के साथ उत्तम ब्रत का पालन करनेवाले तथा संसार का दुःख दूर करनेवाले, स्थितप्रज्ञ, श्यामवर्ण महाबाहु श्रीराम का कब दर्शन करेंगे?
English translation coming soon.
dṛṣṭa eva hi naḥ śokamapaneṣyati rāghavaḥ।
tamaḥ sarvasya lokasya samudyanniva bhāskaraḥ ॥
“जैसे सूर्यदेव उदय लेते ही सारे जगत का अन्धकार हर लेते हैं, उसी प्रकार श्रीरघुनाथजी हमारी आँखों के सामने पड़ते ही हमलोगों का सारा शोक-संताप दूर कर देंगे’
English translation coming soon.
ityevaṁ kathayantaste samprahṛṣṭāḥ kathāḥ śubhāḥ।
pariṣvajānāścānyonyaṁ yayurnāgarikāstadā ॥
इस प्रकार की बातें कहते और अत्यन्त हर्ष से भरकर एक-दूसरे का आलिङ्गन करते हुए अयोध्या के नागरिक उस समय यात्रा कर रहे थे
English translation coming soon.
ye ca tatrāpare sarve sammatā ye ca naigamāḥ।
rāmaṁ pratiyayurhṛṣṭāḥ sarvāḥ prakṛtayaḥ śubhāḥ ॥
उस नगर में जो दूसरे सम्मानित पुरुष थे, वे सब लोग तथा व्यापारी और शुभ विचारवाले प्रजाजन भी बड़े हर्ष के साथ श्रीराम से मिलने के लिये प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
maṇikārāśca ye kecit kumbhakārāśca śobhanāḥ।
sūtrakarmaviśeṣajñā ye ca śastropajīvinaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
māyūrakāḥ krākacikā vedhakā rocakāstathā।
dantakārāḥ sudhākārā ye ca gandhopajīvinaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
suvarṇakārāḥ prakhyātāstathā kambalakārakāḥ।
snāpakoṣṇodakā vaidyā dhūpakāḥ śauṇḍikāstathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rajakāstunnavāyāśca grāmaghoṣamahattarāḥ।
śailūṣāśca saha strībhiryānti kaivartakāstathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
samāhitā vedavido brāhmaṇā vṛttasammatāḥ।
gorathairbharataṁ yāntamanujagmuḥ sahasraśaḥ ॥
जो कोई मणिकार (मणियों को सान पर चढ़ाकर चमका देनेवाले), अच्छे कुम्भकार, सूत का ताना-बाना करके वस्त्र बनाने की कला के विशेषज्ञ, शस्त्र निर्माण करके जीविका चलानेवाले, मायूरक (मोर की पाँखों से छत्र-व्यजन आदि बनानेवाले), आरे से चन्दन आदि की लकड़ी चीरनेवाले, मणि-मोती आदि में छेद करनेवाले, रोचक (दीवारों और वेदी आदि में शोभा का सम्पादन करनेवाले), दन्तकार (हाथी के दाँत आदि से नाना प्रकार की वस्तु का निर्माण करनेवाले), सुधाकार (चूना बनानेवाले), गन्धी, प्रसिद्ध सोनार, कम्बल और कालीन बनानेवाले, गरम जल से नहलाने का काम करनेवाले, वैद्य, धूपक (धूपन-क्रियाद्वारा जीविका चलानेवाले), शौण्डिक (मद्यविक्रेता), धोबी, दर्जी, गाँवों तथा गोशालाओं के महतो, स्त्रियोंसहित नट, केवट तथा समाहितचित्त सदाचारी वेदवेत्ता सहस्रों ब्राह्मण बैलगाड़ियों पर चढ़कर वन की यात्रा करनेवाले भरत के पीछे-पीछे गये
English translation coming soon.
suveṣāḥ śuddhavasanāstāmramṛṣṭānulepinaḥ।
sarve te vividhairyānaiḥ śanairbharatamanvayuḥ ॥
सबके वेश सुन्दर थे। सबने शुद्ध वस्त्र धारण कर रखे थे तथा सबके अङ्गों में ताँबे के समान लाल रंग का अङ्गराग लगा था। वे सब-के-सब नाना प्रकार के वाहनोंद्वारा धीरे-धीरे भरत का अनुसरण कर रहे थे
English translation coming soon.
prahṛṣṭamuditā senā sānvayāt kaikayīsutam।
bhrāturānayane yātaṁ bharataṁ bhrātṛvatsalam ॥
हर्ष और आनन्द में भरी हुई वह सेना भाई को बुलाने के लिये प्रस्थित हुए कैकेयीकुमार भ्रातृवत्सल भरत के पीछे-पीछे चलने लगी
English translation coming soon.
te gatvā dūramadhvānaṁ rathayānāśvakuñjaraiḥ।
samāsedustato gaṅgāṁ śṛṅgaverapuraṁ prati ॥
इस प्रकार रथ, पालकी, घोड़े और हाथियों के द्वारा बहुत दूरतक का मार्ग तय कर लेने के बाद वे सब लोग शृङ्गवेरपुर में गङ्गाजी के तट पर जा पहुँचे
English translation coming soon.
yatra rāmasakhā vīro guho jñātigaṇairvṛtaḥ।
nivasatyapramādena deśaṁ taṁ paripālayan ॥
जहाँ श्रीरामचन्द्रजी का सखा वीर निषादराज गुह सावधानी के साथ उस देश की रक्षा करता हुआ अपने भाई-बन्धुओं के साथ निवास करता था
English translation coming soon.
upetya tīraṁ gaṅgāyāścakravākairalaṁkṛtam।
vyavatiṣṭhata sā senā bharatasyānuyāyinī ॥
चक्रवाकों से अलंकृत गङ्गातट पर पहुँचकर भरत का अनुसरण करनेवाली वह सेना ठहर गयी
English translation coming soon.
nirīkṣyānutthitāṁ senāṁ tāṁ ca gaṅgāṁ śivodakām।
bharataḥ sacivān sarvānabravīd vākyakovidaḥ ॥
पुण्यसलिला भागीरथी का दर्शन करके अपनी उस सेना को शिथिल हुई देख बातचीत करने की कला में कुशल भरत ने समस्त सचिवों से कहा—
English translation coming soon.
niveśayata me sainyamabhiprāyeṇa sarvataḥ।
viśrāntāḥ pratariṣyāmaḥ śva imāṁ sāgaraṅgamām ॥
‘आपलोग मेरे सैनिकों को उनकी इच्छा के अनुसार यहाँ सब ओर ठहरा दीजिये। आज रात में विश्राम कर लेने के बाद हम सब लोग कल सबेरे इन सागर-गामिनी नदी गङ्गाजी को पार करेंगे
English translation coming soon.
dātuṁ ca tāvadicchāmi svargatasya mahīpateḥ।
aurdhvadehanimittārthamavatīryodakaṁ nadīm ॥
“यहाँ ठहरने का एक और प्रयोजन है—मैं चाहता हूँ कि गङ्गाजी में उतरकर स्वर्गीय महाराज के पारलौकिक कल्याण के लिये जलाञ्जलि दे दूँ’
English translation coming soon.
tasyaivaṁ bruvato'mātyāstathetyuktvā samāhitāḥ।
nyaveśayaṁstāṁśchandena svena svena pṛthak pṛthak ॥
उनके इस प्रकार कहने पर सभी मन्त्रियों ने ‘तथास्तु’ कहकर उनकी आज्ञा स्वीकार की और समस्त सैनिकों को उनकी इच्छा के अनुसार भिन्न-भिन्न स्थानों पर ठहरा दिया
English translation coming soon.
niveśya gaṅgāmanu tāṁ mahānadīṁ
camūṁ vidhānaiḥ paribarhaśobhinīm।
uvāsa rāmasya tadā mahātmano
vicintamāno bharato nivartanam ॥
महानदी गङ्गा के तट पर खेमे आदि से सुशोभित होनेवाली उस सेना को व्यवस्थापूर्वक ठहराकर भरत ने महात्मा श्रीराम के लौटने के विषय में विचार करते हुए उस समय वहीं निवास किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे त्र्यशीतितमः सर्गः ॥ ८३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें तिरासीवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ८३ ॥