भरतका कैकेयीको कड़ी फटकार देना
“क्रोधमूर्च्छित भरत”
॥ २ · ७४ · ३५–३६ ॥
मातरं गर्हयित्वा संरक्तनेत्रः शिथिलाम्बरो विधूतसर्वाभरणो भरतः, उत्सवक्षये शक्रकेतुरिव, मार्मरभूमौ पतितो निःश्वसन्नास्ते; विकीर्णानि भग्नानि हैमाभरणानि परितः; पृष्ठे श्वेताम्बरा विधवा कैकेयी सकम्पा विमुखी तिष्ठति।
माताको कठोर शाप सुनाकर भरत क्रोध और शोकसे अभिभूत होकर संगमरमरके फर्शपर ढह पड़े हैं; उनके नेत्र लाल तथा आँसुओंसे भरे हैं, वस्त्र ढीले होकर सरक गये हैं और टूटे हुए स्वर्णाभूषण चारों ओर बिखरे पड़े हैं—मानो उत्सवके अन्तमें गिराया गया इन्द्रध्वज हो। पीछे धुँधले कक्षमें श्वेत विधवा-वस्त्र पहने कैकेयी सिहरकर, ठिठकी-सी मुँह फेरे खड़ी हैं।
Having hurled his final terrible curse at his mother, Bharat is overcome by grief and wrath and sinks to the marble floor — his eyes burning red and streaming, his garments slipped loose, his snapped golden ornaments scattered in a glittering ruin all around him, like Indra's festival-banner toppled when the festival ends. In the dim chamber behind, Kaikeyi, clad in a widow's plain white, recoils and turns half away, cold yet visibly shaken.
tāṁ tathā garhayitvā tu mātaraṁ bharatastadā।
roṣeṇa mahatāviṣṭaḥ punarevābravīd vacaḥ ॥
इस प्रकार माता की निन्दा करके भरत उस समय महान् रोषावेश से भर गये और फिर कठोर वाणी में कहने लगे—
English translation coming soon.
rājyād bhraṁśasva kaikeyi nṛśaṁse duṣṭacāriṇi।
parityaktāsi dharmeṇa mā mṛtaṁ rudatī bhava ॥
‘दुष्टतापूर्ण बर्ताव करनेवाली क्रूरहृदया कैकेयि! तू राज्य से भ्रष्ट हो जा। धर्म ने तेरा परित्याग कर दिया है, अतः अब तू मरे हुए महाराज के लिये रोना मत, (क्योंकि तू पत्नीधर्म से गिर चुकी है) अथवा मुझे मरा हुआ समझकर तू जन्मभर पुत्र के लिये रोया कर
English translation coming soon.
kiṁ nu te'dūṣayad rāmo rājā vā bhṛśadhārmikaḥ।
yayormṛtyurvivāsaśca tvatkṛte tulyamāgatau ॥
‘श्रीराम ने अथवा अत्यन्त धर्मात्मा महाराज (पिताजी) ने तेरा क्या बिगाड़ा था, जिससे एक साथ ही उन्हें तुम्हारे कारण वनवास और मृत्यु का कष्ट भोगना पड़ा?
English translation coming soon.
bhrūṇahatyāmasi prāptā kulasyāsya vināśanāt।
kaikeyi narakaṁ gaccha mā ca tātasalokatām ॥
‘कैकेयि! तूने इस कुल का विनाश करने के कारण भ्रूणहत्या का पाप अपने सिर पर लिया है, इसलिये तू नरक में जा और पिताजी का लोक तुझे न मिले
English translation coming soon.
yattvayā hīdṛśaṁ pāpaṁ kṛtaṁ ghoreṇa karmaṇā।
sarvalokapriyaṁ hitvā mamāpyāpāditaṁ bhayam ॥
‘तूने इस घोर कर्म के द्वारा समस्त लोकों के प्रिय श्रीराम को देशनिकाला देकर जो ऐसा बड़ा पाप किया है, उसने मेरे लिये भी भय उपस्थित कर दिया है
English translation coming soon.
tvatkṛte me pitā vṛtto rāmaścāraṇyamāśritaḥ।
ayaśo jīvaloke ca tvayāhaṁ pratipāditaḥ ॥
‘तेरे कारण मेरे पिता की मृत्यु हुई, श्रीराम को वन का आश्रय लेना पड़ा और मुझे भी तूने इस जीवजगत् में अपयश का भागी बना दिया
English translation coming soon.
māturūpe mamāmitre nṛśaṁse rājyakāmuke।
na te'hamabhibhāṣyo'smi durvṛtte patighātini ॥
‘राज्य के लोभ में पड़कर क्रूरतापूर्ण कर्म करनेवाली दुराचारिणी पतिघातिनि! तू माता के रूप में मेरी शत्रु है। तुझे मुझसे बात नहीं करनी चाहिये
English translation coming soon.
kausalyā ca sumitrā ca yāścānyā mama mātaraḥ।
duḥkhena mahatāviṣṭāstvāṁ prāpya kuladūṣiṇīm ॥
‘कौसल्या, सुमित्रा तथा जो अन्य मेरी माताएँ हैं, वे सब तुझ कुलकलङ्किनी के कारण महान् दुःख में पड़ गयी हैं
English translation coming soon.
na tvamaśvapateḥ kanyā dharmarājasya dhīmataḥ।
rākṣasī tatra jātāsi kulapradhvaṁsinī pituḥ ॥
‘तू बुद्धिमान् धर्मराज अश्वपति की कन्या नहीं है। तू उनके कुल में कोई राक्षसी पैदा हो गयी है, जो पिता के वंश का विध्वंस करनेवाली है
English translation coming soon.
yat tvayā dhārmiko rāmo nityaṁ satyaparāyaṇaḥ।
vanaṁ prasthāpito vīraḥ pitāpi tridivaṁ gataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yat pradhānāsi tat pāpaṁ mayi pitrā vinā kṛte।
bhrātṛbhyāṁ ca parityakte sarvalokasya cāpriye ॥
‘तूने सदा सत्य में तत्पर रहनेवाले धर्मात्मा वीर श्रीराम को जो वन में भेज दिया और तेरे कारण जो मेरे पिता स्वर्गवासी हो गये, इन सब कुकृत्योंद्वारा तूने प्रधान रूप से जिस पाप का अर्जन किया है, वह पाप मुझमें आकर अपना फल दिखा रहा है; इसलिये मैं पितृहीन हो गया, अपने दो भाइयों से बिछुड़ गया और समस्त जगत् के लोगों के लिये अप्रिय बन गया
English translation coming soon.
kausalyāṁ dharmasaṁyuktāṁ viyuktāṁ pāpaniścaye।
kṛtvā kaṁ prāpsyase hyadya lokaṁ nirayagāmini ॥
‘पापपूर्ण विचार रखनेवाली नरकगामिनी कैकेयि! धर्मपरायणा माता कौसल्या को पति और पुत्र से वञ्चित करके अब तू किस लोक में जायगी?
English translation coming soon.
kiṁ nāvabudhyase krūre niyataṁ bandhusaṁśrayam।
jyeṣṭhaṁ pitṛsamaṁ rāmaṁ kausalyāyātmasambhavam ॥
‘क्रूरहृदये! कौसल्यापुत्र श्रीराम मेरे बड़े भाई और पिता के तुल्य हैं। वे जितेन्द्रिय और बन्धुओं के आश्रयदाता हैं। क्या तू उन्हें इस रूप में नहीं जानती है?
English translation coming soon.
aṅgapratyaṅgajaḥ putro hṛdayāccābhijāyate।
tasmāt priyataro mātuḥ priyā eva tu bāndhavāḥ ॥
‘पुत्र माता के अङ्ग-प्रत्यङ्ग और हृदय से उत्पन्न होता है, इसलिये वह माता को अधिक प्रिय होता है। अन्य भाई-बन्धु केवल प्रिय ही होते हैं (किंतु पुत्र प्रियतर होता है)
English translation coming soon.
anyadā kila dharmajñā surabhiḥ surasammatā।
vahamānau dadarśorvyāṁ putrau vigatacetasau ॥
‘एक समय की बात है कि धर्म को जाननेवाली देव-सम्मानित सुरभि (कामधेनु) ने पृथ्वी पर अपने दो पुत्रों को देखा, जो हल जोतते-जोतते अचेत हो गये थे
English translation coming soon.
tāvardhadivasaṁ śrāntau dṛṣṭvā putrau mahītale।
ruroda putraśokena bāṣpaparyākulekṣaṇam ॥
‘मध्याह्न का समय होनेतक लगातार हल जोतने से वे बहुत थक गये थे। पृथ्वी पर अपने उन दोनों पुत्रों को ऐसी दुर्दशा में पड़ा देख सुरभि पुत्रशोक से रोने लगी। उसके नेत्रों में आँसू उमड़ आये
English translation coming soon.
adhastād vrajatastasyāḥ surarājño mahātmanaḥ।
bindavaḥ patitā gātre sūkṣmāḥ surabhigandhinaḥ ॥
‘उसी समय महात्मा देवराज इन्द्र सुरभि के नीचे से होकर कहीं जा रहे थे। उनके शरीर पर कामधेनु के दो बूँद सुगन्धित आँसू गिर पड़े
English translation coming soon.
nirīkṣamāṇastāṁ śakro dadarśa surabhiṁ sthitām।
ākāśe viṣṭhitāṁ dīnāṁ rudatīṁ bhṛśaduḥkhitām ॥
‘जब इन्द्र ने ऊपर दृष्टि डाली, तब देखा—आकाश में सुरभि खड़ी हैं और अत्यन्त दुःखी हो दीनभाव से रो रही हैं
English translation coming soon.
tāṁ dṛṣṭvā śokasaṁtaptāṁ vajrapāṇiryaśasvinīm।
indraḥ prāñjalirudvigraḥ surarājo'bravīd vacaḥ ॥
‘यशस्विनी सुरभि को शोक से संतप्त हुई देख वज्रधारी देवराज इन्द्र उद्विग्र हो उठे और हाथ जोड़कर बोले—
English translation coming soon.
bhayaṁ kaccinna cāsmāsu kutaścid vidyate mahat।
kutonimittaḥ śokaste brūhi sarvahitaiṣiṇi ॥
‘सब का हित चाहनेवाली देवि! हमलोगों पर कहीं से कोई महान् भय तो नहीं उपस्थित हुआ है? बताओ, किस कारण से तुम्हें यह शोक प्राप्त हुआ है?
English translation coming soon.
evamuktā tu surabhiḥ surarājena dhīmatā।
pratyuvāca tato dhīrā vākyaṁ vākyaviśāradā ॥
‘बुद्धिमान् देवराज इन्द्र के इस प्रकार पूछने पर बोलने में चतुर और धीरस्वभाववाली सुरभि ने उन्हें इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
śāntaṁ pāpaṁ na vaḥ kiṁcit kutaścidamarādhipa।
ahaṁ tu magnau śocāmi sva putrau viṣame sthitau ॥
‘देवेश्वर! पाप शान्त हो। तुमलोगों पर कहीं से कोई भय नहीं है। मैं तो अपने इन दोनों पुत्रों को विषम अवस्था (घोर सङ्कट) में मग्न हुआ देख शोक कर रही हूँ
English translation coming soon.
etau dṛṣṭvā kṛśau dīnau sūryaraśmipratāpitau।
vadhyamānau balīvardau karṣakeṇa durātmanā ॥
‘ये दोनों बैल अत्यन्त दुर्बल और दुःखी हैं, सूर्य की किरणों से बहुत तप गये हैं और ऊपर से वह दुष्ट किसान इन्हें पीट रहा है
English translation coming soon.
mama kāyāt prasūtau hi duḥkhitau bhārapīḍitau।
yau dṛṣṭvā paritapye'haṁ nāsti putrasamaḥ priyaḥ ॥
‘मेरे शरीर से इनकी उत्पत्ति हुई है। ये दोनों भार से पीड़ित और दुःखी हैं, इसीलिये इन्हें देखकर मैं शोक से संतप्त हो रही हूँ; क्योंकि पुत्र के समान प्रिय दूसरा कोई नहीं है’
English translation coming soon.
yasyāḥ putrasahasraistu kṛtsnaṁ vyāptamidaṁ jagat।
tāṁ dṛṣṭvā rudatīṁ śakro na sutān manyate param ॥
‘जिनके सहस्रों पुत्रों से यह सारा जगत् भरा हुआ है, उन्हीं कामधेनु को इस तरह रोती देख इन्द्र ने यह माना कि पुत्र से बढ़कर और कोई नहीं है
English translation coming soon.
indro hyaśrunipātaṁ taṁ svagātre puṇyagandhinam।
surabhiṁ manyate dṛṣṭvā bhūyasīṁ tāmiheśvaraḥ ॥
‘देवेश्वर इन्द्र ने अपने शरीर पर उस पवित्र गन्धवाले अश्रुपात को देखकर देवी सुरभि को इस जगत् में सबसे श्रेष्ठ माना
English translation coming soon.
samāpratimavṛttāyā lokadhāraṇakāmyayā।
śrīmatyā guṇamukhyāyāḥ svabhāvapariceṣṭayā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yasyāḥ putrasahasrāṇi sāpi śocati kāmadhuk।
kiṁ punaryā vinā rāmaṁ kausalyā vartayiṣyati ॥
‘जिनका चरित्र समस्त प्राणियों के लिये समान रूप से हितकर और अनुपम है, जो अभीष्ट दानरूप ऐश्वर्यशक्ति से सम्पन्न, सत्यरूप प्रधान गुण से युक्त तथा लोकरक्षा की कामना से कार्य में प्रवृत्त होनेवाली हैं और जिनके सहस्रों पुत्र हैं, वे कामधेनु भी जब अपने दो पुत्रों के लिये उनके स्वाभाविक चेष्टा में रत होने पर भी कष्ट पाने के कारण शोक करती हैं तब जिनके एक ही पुत्र है, वे माता कौसल्या श्रीराम के बिना कैसे जीवित रहेंगी?
English translation coming soon.
ekaputrā ca sādhvī ca vivatseyaṁ tvayā kṛtā।
tasmāt tvaṁ satataṁ duḥkhaṁ pretya ceha ca lapsyase ॥
‘इकलौते बेटेवाली इन सती-साध्वी कौसल्या का तूने उनके पुत्र से बिछोह करा दिया है, इसलिये तू सदा ही इस लोक और परलोक में भी दुःख ही पायेगी
English translation coming soon.
ahaṁ tvapacitiṁ bhrātuḥ pituśca sakalāmimām।
vardhanaṁ yaśasaścāpi kariṣyāmi na saṁśayaḥ ॥
‘मैं तो यह राज्य लौटाकर भाई की पूजा करूँगा और यह सारा अन्त्येष्टिसंस्कार आदि करके पिता का भी पूर्णरूप से पूजन करूँगा तथा निःसंदेह मैं वही कर्म करूँगा, जो (तेरे दिये हुए कलङ्क को मिटानेवाला और) मेरे यश को बढ़ानेवाला हो
English translation coming soon.
ānāyya ca mahābāhuṁ kosalendraṁ mahābalam।
svayameva pravekṣyāmi vanaṁ muniniṣevitam ॥
‘महाबली महाबाहु कोसलनरेश श्रीराम को यहाँ लौटा लाकर मैं स्वयं ही मुनिजनसेवित वन में प्रवेश करूँगा
English translation coming soon.
nahyahaṁ pāpasaṁkalpe pāpe pāpaṁ tvayā kṛtam।
śakto dhārayituṁ paurairaśrukaṇṭhairnirīkṣitaḥ ॥
‘पापपूर्ण संकल्प करनेवाली पापिनि! पुरवासी मनुष्य आँसू बहाते हुए अवरुद्धकण्ठ हो मुझे देखें और मैं तेरे किये हुए इस पाप का बोझ ढोता रहूँ—यह मुझसे नहीं हो सकता
English translation coming soon.
sā tvamagniṁ praviśa vā svayaṁ vā viśa daṇḍakān।
rajjuṁ baddhvāthavā kaṇṭhe nahi te'nyat parāyaṇam ॥
‘अब तू जलती आग में प्रवेश कर जा, या स्वयं दण्डकारण्य में चली जा अथवा गले में रस्सी बाँधकर प्राण दे दे, इसके सिवा तेरे लिये दूसरी कोई गति नहीं है
English translation coming soon.
ahamapyavanīṁ prāpte rāme satyaparākrame।
kṛtakṛtyo bhaviṣyāmi vipravāsitakalmaṣaḥ ॥
‘सत्यपराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी जब अयोध्या की भूमि पर पदार्पण करेंगे, तभी मेरा कलङ्क दूर होगा और तभी मैं कृतकृत्य होऊँगा’
English translation coming soon.
iti nāga ivāraṇye tomarāṅkuśatoditaḥ।
papāta bhuvi saṁkruddho niḥśvasanniva pannagaḥ ॥
यह कहकर भरत वन में तोमर और अंकुशद्वारा पीड़ित किये गये हाथी की भाँति मूर्च्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़े और क्रोध में भरकर फुफकारते हुए साँप की भाँति लम्बी साँस खींचने लगे
English translation coming soon.
saṁraktanetraḥ śithilāmbarastathā vidhūtasarvābharaṇaḥ paraṁtapaḥ।
babhūva bhūmau patito nṛpātmajaḥ śacīpateḥ keturivotsavakṣaye ॥
शत्रुओं को तपानेवाले राजकुमार भरत उत्सव समाप्त होने पर नीचे गिराये गये शचीपति इन्द्र के ध्वज की भाँति उस समय पृथ्वी पर पड़े थे, उनके नेत्र क्रोध से लाल हो गये थे, वस्त्र ढीले पड़ गये थे और सारे आभूषण टूटकर बिखर गये थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुःसप्ततितमः सर्गः ॥ ७४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें चौहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७४ ॥