भरतका कैकेयीके भवनमें जाकर उसे प्रणाम करना, उसके द्वारा पिताके परलोकवासका समाचार पा दुःखी हो विलाप करना तथा श्रीरामके विषयमें पूछनेपर कैकेयीद्वारा उनका श्रीरामके वनगमनके वृत्तान्तसे अवगत होना
“पितृमरण-वार्ता”
॥ २ · ७२ · १५–१६ ॥
मन्ददीपप्रकाशिते श्रीहीने अन्तःपुरे श्वेतवस्त्रा निराभरणा विधवा कैकेयी काष्ठासने उपविष्टा उदासीनवदना; तस्याः पादमूले प्रणतो भरत ऊर्ध्वमुखः स्तब्धः, 'तां गतिं ते पिता गतः' इति श्रुत्वा पितृशोकविह्वलः।
मन्द दीपकसे आलोकित श्रीहीन अन्तःपुरमें कैकेयी काष्ठासनपर बैठी है — सिंदूर, मंगलसूत्र और आभूषणोंसे रहित, केवल श्वेत वैधव्य-वस्त्रमें, मुख कठोर एवं उदासीन। उसके चरणोंके पास आनन्दसे झुके भरत ऊपर दृष्टि उठाते ही स्तब्ध रह जाते हैं; अभी-अभी सुना है कि पिता महाराज दशरथ परलोक सिधार गये — उनके मुखसे हर्ष लुप्त हो नेत्रोंमें विस्मय और गहन वेदना उमड़ आयी है।
In a dim, joyless chamber lit by a single lamp, Queen Kaikeyi sits on a wooden seat clad in stark widow's white — stripped of sindoor, ornaments and every colour, her face cold and averted. At her feet the young prince Bharat, who had bowed in joyful greeting, looks up utterly stunned: he has just heard that his father King Dasharath is dead, and the gladness has drained from his face into disbelief and grief.
apaśyaṁstu tatastatra pitaraṁ piturālaye।
jagāma bharato draṣṭuṁ mātaraṁ māturālaye ॥
तदनन्तर पिता के घर में पिता को न देखकर भरत माता का दर्शन करने के लिये अपनी माता के महल में गये
English translation coming soon.
anuprāptaṁ tu taṁ dṛṣṭvā kaikeyī proṣitaṁ sutam।
utpapāta tadā hṛṣṭā tyaktvā sauvarṇamāsanam ॥
अपने परदेश गये हुए पुत्र को घर आया देख उस समय कैकेयी हर्ष से भर गयी और अपने सुवर्णमय आसन को छोड़ उछलकर खड़ी हो गयी
English translation coming soon.
sa praviśyaiva dharmātmā svagṛhaṁ śrīvivarjitam।
bharataḥ prekṣya jagrāha jananyāścaraṇau śubhau ॥
धर्मात्मा भरत ने अपने उस घर में प्रवेश करके देखा कि सारा घर श्रीहीन हो रहा है, फिर उन्होंने माता के शुभ चरणों का स्पर्श किया
English translation coming soon.
taṁ mūrdhni samupāghrāya pariṣvajya yaśasvinam।
aṅke bharatamāropya praṣṭuṁ samupacakrame ॥
अपने यशस्वी पुत्र भरत को छाती से लगाकर कैकेयी ने उनका मस्तक सूँघा और उन्हें गोद में बिठाकर पूछना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
adya te katicid rātryaścyutasyāryakaveśmanaḥ।
api nādhvaśramaḥ śīghraṁ rathenāpatatastava ॥
“बेटा! तुम्हें अपने नाना के घर से चले आज कितनी रातें व्यतीत हो गयीं? तुम रथ के द्वारा बड़ी शीघ्रता के साथ आये हो। रास्ते में तुम्हें अधिक थकावट तो नहीं हुई?
English translation coming soon.
āryakaste sukuśalī yudhājinmātulastava।
pravāsācca sukhaṁ putra sarvaṁ me vaktumarhasi ॥
“तुम्हारे नाना सकुशल तो हैं न? तुम्हारे मामा युधाजित् तो कुशल से हैं? बेटा! जब तुम यहाँ से गये थे, तब से लेकर अबतक सुख से रहे हो न? ये सारी बातें मुझे बताओ’
English translation coming soon.
evaṁ pṛṣṭastu kaikeyyā priyaṁ pārthivanandanaḥ।
ācaṣṭa bharataḥ sarvaṁ mātre rājīvalocanaḥ ॥
कैकेयी के इस प्रकार प्रिय वाणी में पूछने पर दशरथनन्दन कमलनयन भरत ने माता को सब बातें बतायीं
English translation coming soon.
adya me saptamī rātriścyutasyāryakaveśmanaḥ।
ambāyāḥ kuśalī tāto yudhājinmātulaśca me ॥
(वे बोले—) “माँ! नाना के घर से चले मेरी यह सातवीं रात बीती है। मेरे नानाजी और मामा युधाजित् भी कुशल से हैं
English translation coming soon.
yanme dhanaṁ ca ratnaṁ ca dadau rājā paraṁtapaḥ।
pariśrāntaṁ pathyabhavat tato'haṁ pūrvamāgataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rājavākyaharairdūtaistvaryamāṇo'hamāgataḥ।
yadahaṁ praṣṭumicchāmi tadambā vaktumarhati ॥
“शत्रुओं को संताप देनेवाले केकयनरेश ने मुझे जो धन-रत्न प्रदान किये हैं, उनके भार से मार्ग में सब वाहन थक गये थे, इसलिये मैं राजकीय संदेश लेकर गये हुए दूतों के जल्दी मचाने से यहाँ पहले ही चला आया हूँ। अच्छा माँ, अब मैं जो कुछ पूछता हूँ, उसे तुम बताओ’
English translation coming soon.
śūnyo'yaṁ śayanīyaste paryaṅko hemabhūṣitaḥ।
na cāyamikṣvākujanaḥ prahṛṣṭaḥ pratibhāti me ॥
“यह तुम्हारी शय्या सुवर्णभूषित पलंग इस समय सूना है, इसका क्या कारण है (आज यहाँ महाराज उपस्थित क्यों नहीं हैं)? ये महाराज के परिजन आज प्रसन्न क्यों नहीं जान पड़ते हैं?
English translation coming soon.
rājā bhavati bhūyiṣṭhamihāmbāyā niveśane।
tamahaṁ nādya paśyāmi draṣṭumicchannihāgataḥ ॥
“महाराज (पिताजी) प्रायः माताजी के ही महल में रहा करते थे, किंतु आज मैं उन्हें यहाँ नहीं देख रहा हूँ। मैं उन्हींका दर्शन करने की इच्छा से यहाँ आया हूँ
English translation coming soon.
piturgrahīṣye pādau ca taṁ mamākhyāhi pṛcchataḥ।
āhosvidambājyeṣṭhāyāḥ kausalyāyā niveśane ॥
“मैं पूछता हूँ, बताओ, पिताजी कहाँ हैं? मैं उनके पैर पकड़ूँगा। अथवा बड़ी माता कौसल्या के घर में तो वे नहीं हैं?’
English translation coming soon.
taṁ pratyuvāca kaikeyī priyavad ghoramapriyam।
ajānantaṁ prajānantī rājyalobhena mohitā ॥
कैकेयी राज्य के लोभ से मोहित हो रही थी। वह राजा का वृत्तान्त न जाननेवाले भरत से उस घोर अप्रिय समाचार को प्रिय-सा समझती हुई इस प्रकार बताने लगी—
English translation coming soon.
yā gatiḥ sarvabhūtānāṁ tāṁ gatiṁ te pitā gataḥ।
rājā mahātmā tejasvī yāyajūkaḥ satāṁ gatiḥ ॥
“बेटा! तुम्हारे पिता महाराज दशरथ बड़े महात्मा, तेजस्वी, यज्ञशील और सत्पुरुषों के आश्रयदाता थे। एक दिन समस्त प्राणियों की जो गति होती है, उसी गति को वे भी प्राप्त हुए हैं’
English translation coming soon.
tacchrutvā bharato vākyaṁ dharmābhijanavāñchuciḥ।
papāta sahasā bhūmau pitṛśokabalārditaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hā hato'smīti kṛpaṇāṁ dīnāṁ vācamudīrayan।
nipapāta mahābāhurbāhū vikṣipya vīryavān ॥
भरत धार्मिक कुल में उत्पन्न हुए थे और उनका हृदय शुद्ध था। माता की बात सुनकर वे पितृशोक से अत्यन्त पीड़ित हो सहसा पृथ्वी पर गिर पड़े और “हाय, मैं मारा गया!’ इस प्रकार अत्यन्त दीन और दुःखमय वचन कहकर रोने लगे। पराक्रमी महाबाहु भरत अपनी भुजाओं को बारम्बार पृथ्वी पर पटककर गिरने और लोटने लगे
English translation coming soon.
tataḥ śokena saṁvītaḥ piturmaraṇaduḥkhitaḥ।
vilalāpa mahātejā bhrāntākulitacetanaḥ ॥
उन महातेजस्वी राजकुमार की चेतना भ्रान्त और व्याकुल हो गयी। वे पिता की मृत्यु से दुःखी और शोक से व्याकुलचित्त होकर विलाप करने लगे—
English translation coming soon.
etat suruciraṁ bhāti piturme śayanaṁ purā।
śaśinevāmalaṁ rātrau gaganaṁ toyadātyaye ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tadidaṁ na vibhātyadya vihīnaṁ tena dhīmatā।
vyomeva śaśinā hīnamapaśuṣka iva sāgaraḥ ॥
“हाय! मेरे पिताजी की जो यह अत्यन्त सुन्दर शय्या पहले शरत्काल की रात में चन्द्रमा से सुशोभित होनेवाले निर्मल आकाश की भाँति शोभा पाती थी, वही यह आज उन्हीं बुद्धिमान् महाराज से रहित होकर चन्द्रमा से हीन आकाश और सूखे हुए समुद्र के समान श्रीहीन प्रतीत होती है’
English translation coming soon.
bāṣpamutsṛjya kaṇṭhena svātmanā paripīḍitaḥ।
pracchādya vadanaṁ śrīmad vastreṇa jayatāṁ varaḥ ॥
विजयी वीरों में श्रेष्ठ भरत अपने सुन्दर मुख वस्त्र से ढककर अपने कण्ठस्वर के साथ आँसू गिराकर मन-ही-मन अत्यन्त पीड़ित हो पृथ्वी पर पड़कर विलाप करने लगे
English translation coming soon.
tamārtaṁ devasaṁkāśaṁ samīkṣya patitaṁ bhuvi।
nikṛttamiva sālasya skandhaṁ paraśunā vane ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mātā mātaṅgasaṁkāśaṁ candrārkasadṛśaṁ sutam।
utthāpayitvā śokārtaṁ vacanaṁ cedamabravīt ॥
देवतुल्य भरत शोक से व्याकुल हो वन में फरसे से काटे गये साखू के तने की भाँति पृथ्वी पर पड़े थे, मतवाले हाथी के समान पुष्ट तथा चन्द्रमा या सूर्य के समान तेजस्वी अपने शोकाकुल पुत्र को इस तरह भूमि पर पड़ा देख माता कैकेयी ने उन्हें उठाया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
uttiṣṭhottiṣṭha kiṁ śeṣe rājannatra mahāyaśaḥ।
tvadvidhā nahi śocanti santaḥ sadasi sammatāḥ ॥
“राजन्! उठो! उठो! महायशस्वी कुमार! तुम इस तरह यहाँ धरती पर क्यों पड़े हो? तुम्हारे-जैसे सभाओं में सम्मानित होनेवाले सत्पुरुष शोक नहीं किया करते हैं
English translation coming soon.
dānayajñādhikārā hi śīlaśrutitaponugā।
buddhiste buddhisampanna prabhevārkasya mandire ॥
‘बुद्धिसम्पन्न पुत्र! जैसे सूर्यमण्डल में प्रभा निश्चलरूप से रहती है, उसी प्रकार तुम्हारी बुद्धि सुस्थिर है। वह दान और यज्ञ में लगने की अधिकारिणी है; क्योंकि सदाचार और वेदवाक्यों का अनुसरण करनेवाली है’
English translation coming soon.
sa ruditvā ciraṁ kālaṁ bhūmau parivivṛtya ca।
jananīṁ pratyuvācedaṁ śokairbahubhirāvṛtaḥ ॥
भरत पृथ्वी पर लोटते-पोटते बहुत देरतक रोते रहे। तत्पश्चात् अधिकाधिक शोक से आकुल होकर वे माता से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
abhiṣekṣyati rāmaṁ tu rājā yajñaṁ nu yakṣyate।
ityahaṁ kṛtasaṁkalpo hṛṣṭo yātrāmayāsiṣam ॥
“मैंने तो यह सोचा था कि महाराज श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे और स्वयं यज्ञ का अनुष्ठान करेंगे—यही सोचकर मैंने बड़े हर्ष के साथ वहाँ से यात्रा की थी
English translation coming soon.
tadidaṁ hyanyathābhūtaṁ vyavadīrṇaṁ mano mama।
pitaraṁ yo na paśyāmi nityaṁ priyahite ratam ॥
“किंतु यहाँ आने पर सारी बातें मेरी आशा के विपरीत हो गयीं। मेरा हृदय फटा जा रहा है; क्योंकि सदा अपने प्रिय और हित में लगे रहनेवाले पिताजी को मैं नहीं देख रहा हूँ
English translation coming soon.
amba kenātyagād rājā vyādhinā mayyanāgate।
dhanyā rāmādayaḥ sarve yaiḥ pitā saṁskṛtaḥ svayam ॥
“माँ! महाराज को ऐसा कौन-सा रोग हो गया था, जिससे वे मेरे आने के पहले ही चल बसे? श्रीराम आदि सब भाई धन्य हैं, जिन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर पिताजी का अन्त्येष्टि-संस्कार किया
English translation coming soon.
na nūnaṁ māṁ mahārājaḥ prāptaṁ jānāti kīrtimān।
upajighret tu māṁ mūrdhni tātaḥ saṁnāmya satvaram ॥
“निश्चय ही मेरे पूज्य पिता यशस्वी महाराज को मेरे यहाँ आने का कुछ पता नहीं है, अन्यथा वे शीघ्र ही मेरे मस्तक को झुकाकर उसे प्यार से सूँघते
English translation coming soon.
kva sa pāṇiḥ sukhasparśastātasyākliṣṭakarmaṇaḥ।
yo hi māṁ rajasā dhvastamabhīkṣṇaṁ parimārjati ॥
“हा! अनायास ही महान् कर्म करनेवाले मेरे पिता का वह कोमल हाथ कहाँ है, जिसका स्पर्श मेरे लिये बहुत ही सुखदायक था? वे उसी हाथ से मेरे धूलिधूसर शरीर को बारंबार पोंछा करते थे
English translation coming soon.
yo me bhrātā pitā bandhuryasya dāso'smi sammataḥ।
tasya māṁ śīghramākhyāhi rāmasyākliṣṭakarmaṇaḥ ॥
‘अब जो मेरे भाई, पिता और बन्धु हैं तथा जिनका मैं परम प्रिय दास हूँ, अनायास ही महान् पराक्रम करनेवाले उन श्रीरामचन्द्रजी को तुम शीघ्र ही मेरे आने की सूचना दो
English translation coming soon.
pitā hi bhavati jyeṣṭho dharmamāryasya jānataḥ।
tasya pādau grahīṣyāmi sa hīdānīṁ gatirmama ॥
‘धर्म के ज्ञाता श्रेष्ठ पुरुष के लिये बड़ा भाई पिता के समान होता है। मैं उनके चरणों में प्रणाम करूँगा। अब वे ही मेरे आश्रय हैं
English translation coming soon.
dharmavid dharmaśīlaśca mahābhāgo dṛḍhavrataḥ।
ārye kimabravīd rājā pitā me satyavikramaḥ ॥
paścimaṁ sādhusaṁdeśamicchāmi śrotumātmanaḥ।
‘आर्ये! धर्म का आचरण जिनका स्वभाव बन गया था तथा जो बड़ी दृढ़ता के साथ उत्तम व्रत का पालन करते थे, वे मेरे सत्यपराक्रमी और धर्मज्ञ पिता महाराज दशरथ अन्तिम समय में क्या कह गये थे? मेरे लिये जो उनका अन्तिम संदेश हो उसे मैं सुनना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
iti pṛṣṭā yathātattvaṁ kaikeyī vākyamabravīt ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāmeti rājā vilapan hā sīte lakṣmaṇeti ca।
sa mahātmā paraṁ lokaṁ gato matimatāṁ varaḥ ॥
भरत के इस प्रकार पूछने पर कैकेयी ने सब बात ठीक-ठीक बता दी। वह कहने लगी—“बेटा! बुद्धिमानों में श्रेष्ठ तुम्हारे महात्मा पिता महाराज ने ‘हा राम! हा सीते! हा लक्ष्मण!’ इस प्रकार विलाप करते हुए यात्रा की थी
English translation coming soon.
itīmāṁ paścimāṁ vācaṁ vyājahāra pitā tava।
kāladharmaṁ parikṣiptaḥ pāśairiva mahāgajaḥ ॥
“जैसे पाशों से बँधा हुआ महान् गज विवश हो जाता है, उसी प्रकार कालधर्म के वशीभूत हुए तुम्हारे पिता ने अन्तिम वचन इस प्रकार कहा था—
English translation coming soon.
siddhārthāstu narā rāmamāgataṁ saha sītayā।
lakṣmaṇaṁ ca mahābāhuṁ drakṣyanti punarāgatam ॥
“जो लोग सीता के साथ पुनः लौटकर आये हुए महाबाहु श्रीराम और लक्ष्मण को देखेंगे, वे ही कृतार्थ होंगे’
English translation coming soon.
tacchrutvā viṣasādaiva dvitīyāpriyaśaṁsanāt।
viṣaṇṇavadano bhūtvā bhūyaḥ papraccha mātaram ॥
माता के द्वारा यह दूसरी अप्रिय बात कही जाने पर भरत और भी दुःखी ही हुए। उनके मुख पर विषाद छा गया और उन्होंने पुनः माता से पूछा—
English translation coming soon.
kva cedānīṁ sa dharmātmā kausalyānandavardhanaḥ।
lakṣmaṇena saha bhrātrā sītayā ca samāgataḥ ॥
“माँ! माता कौसल्या का आनन्द बढ़ानेवाले धर्मात्मा श्रीरामचन्द्रजी इस अवसर पर भाई लक्ष्मण और सीता के साथ कहाँ चले गये हैं?’
English translation coming soon.
tathā pṛṣṭā yathānyāyamākhyātumupacakrame।
mātāsya yugapadvākyaṁ vipriyaṁ priyaśaṁsayā ॥
इस प्रकार पूछने पर उनकी माता कैकेयी ने एक साथ ही प्रिय बुद्धि से वह अप्रिय संवाद यथोचित रीति से सुनाना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
sa hi rājasutaḥ putra cīravāsā mahāvanam।
daṇḍakān saha vaidehyā lakṣmaṇānucaro gataḥ ॥
“बेटा! राजकुमार श्रीराम वल्कल-वस्त्र धारण करके सीता के साथ दण्डकवन में चले गये हैं। लक्ष्मण ने भी उन्हींका अनुसरण किया है’
English translation coming soon.
tacchrutvā bharatastrasto bhrātuścāritraśaṅkayā।
svasya vaṁśasya māhātmyāt praṣṭuṁ samupacakrame ॥
यह सुनकर भरत डर गये, उन्हें अपने भाई के चरित्र पर शङ्का हो आयी। (वे सोचने लगे—श्रीराम कहीं धर्म से गिर तो नहीं गये?) अपने वंश की महत्ता (धर्मपरायणता) का स्मरण करके वे कैकेयी से इस प्रकार पूछने लगे—
English translation coming soon.
kaccinna brāhmaṇadhanaṁ hṛtaṁ rāmeṇa kasyacit।
kaccinnāḍhyo daridro vā tenāpāpo vihiṁsitaḥ ॥
‘माँ! श्रीराम ने किसी कारणवश ब्राह्मण का धन तो नहीं हर लिया था? किसी निष्पाप धनी या दरिद्र की हत्या तो नहीं कर डाली थी?
English translation coming soon.
kaccinna paradārān vā rājaputro'bhimanyate।
kasmāt sa daṇḍakāraṇye bhrātā rāmo vivāsitaḥ ॥
“राजकुमार श्रीराम का मन किसी परायी स्त्री की ओर तो नहीं चला गया? किस अपराध के कारण भैया श्रीराम को दण्डकारण्य में जाने के लिये निर्वासित कर दिया गया है?’
English translation coming soon.
athāsya capalā mātā tat svakarma yathātatham।
tenaiva strīsvabhāvena vyāhartumupacakrame ॥
तब चपल स्वभाववाली भरत की माता कैकेयी ने उस विवेकशून्य चञ्चल नारीस्वभाव के कारण ही अपनी करतूत को ठीक-ठीक बताना आरम्भ किया
English translation coming soon.
evamuktā tu kaikeyī bharatena mahātmanā।
uvāca vacanaṁ hṛṣṭā vṛthāpaṇḍitamāninī ॥
महात्मा भरत के पूर्वोक्त रूप से पूछने पर व्यर्थ ही अपनेको बड़ी विदुषी माननेवाली कैकेयी ने बड़े हर्ष में भरकर कहा—
English translation coming soon.
na brāhmaṇadhanaṁ kiṁciddhṛtaṁ rāmeṇa kasyacit।
kaścinnāḍhyo daridro vā tenāpāpo vihiṁsitaḥ।
na rāmaḥ paradārān sa cakṣurbhyāmapi paśyati ॥
“बेटा! श्रीराम ने किसी कारणवश किञ्चिन्मात्र भी ब्राह्मण के धन का अपहरण नहीं किया है। किसी निरपराध धनी या दरिद्र की हत्या भी उन्होंने नहीं की है। श्रीराम कभी किसी परायी स्त्री पर दृष्टि नहीं डालते हैं
English translation coming soon.
mayā tu putra śrutvaiva rāmasyehābhiṣecanam।
yācitaste pitā rājyaṁ rāmasya ca vivāsanam ॥
“बेटा! (उनके वन में जाने का कारण इस प्रकार है)—मैंने सुना था कि अयोध्या में श्रीराम का राज्याभिषेक होने जा रहा है, तब मैंने तुम्हारे पिता से तुम्हारे लिये राज्य और श्रीराम के लिये वनवास की प्रार्थना की
English translation coming soon.
sa svavṛttiṁ samāsthāya pitā te tat tathākarot।
rāmastu sahasaumitriḥ preṣitaḥ saha sītayā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tamapaśyan priyaṁ putraṁ mahīpālo mahāyaśāḥ।
putraśokaparidyūnaḥ pañcatvamupapedivān ॥
“उन्होंने अपने सत्यप्रतिज्ञ स्वभाव के अनुसार मेरी माँग पूरी की। श्रीराम लक्ष्मण और सीता के साथ वन को भेज दिये गये, फिर अपने प्रिय पुत्र श्रीराम को न देखकर वे महायशस्वी महाराज पुत्रशोक से पीड़ित हो परलोकवासी हो गये
English translation coming soon.
tvayā tvidānīṁ dharmajña rājatvamavalambyatām।
tvatkṛte hi mayā sarvamidamevaṁvidhaṁ kṛtam ॥
धर्मज्ञ! अब तुम राजपद स्वीकार करो। तुम्हारे लिये ही मैंने इस प्रकार से यह सब कुछ किया है
English translation coming soon.
mā śokaṁ mā ca saṁtāpaṁ dhairyamāśraya putraka।
tvadadhīnā hi nagarī rājyaṁ caitadanāmayam ॥
“बेटा! शोक और संताप न करो, धैर्य का आश्रय लो। अब यह नगर और निष्कण्टक राज्य तुम्हारे ही अधीन है
English translation coming soon.
tat putra śīghraṁ vidhinā vidhijñai-
rvasiṣṭhamukhyaiḥ sahito dvijendraiḥ।
saṁkālya rājānamadīnasattva-
mātmānamurvyāmabhiṣecayasva ॥
‘अतः वत्स! अब विधि-विधान के ज्ञाता वसिष्ठ आदि प्रमुख ब्राह्मणों के साथ तुम उदार हृदयवाले महाराज का अन्त्येष्टि-संस्कार करके इस पृथ्वी के राज्य पर अपना अभिषेक कराओ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे द्विसप्ततितमः सर्गः ॥ ७२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें बहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७२ ॥