भरतकी चिन्ता, मित्रोंद्वारा उन्हें प्रसन्न करनेका प्रयास तथा उनके पूछनेपर भरतका मित्रोंके समक्ष अपने देखे हुए भयंकर दुःस्वप्नका वर्णन करना
“व्यथित भरत”
॥ २ · ६९ · ५–६ ॥
केकयनगरे पितामहभवनस्य मन्दालोकितकक्षे दुःस्वप्नोद्विग्नो भरतः उद्विग्नवदनः स्वर्णाम्बरधरो हरितोत्तरीयी उपविष्टः, दूरं विक्षिप्तदृष्टिः व्यथार्तहस्तः; परितश्च प्रियवादिनो वयस्याः चिन्तानम्राः वीणावेणुवाद्यैस्तं हर्षयितुं यतन्ते, एकश्च स्कन्धे करं निधाय 'किं न प्रसीदसि सखे' इति पृच्छतीव।
केकयदेशमें अपने नानाके भव्य महलकी मन्द-प्रकाशित कक्षामें, भयंकर दुःस्वप्नसे उद्विग्न युवराज भरत स्वर्णिम रेशमी धोती और हरे उत्तरीयमें विषण्ण मुखसे बैठे हैं—दृष्टि दूर कहीं खोयी, एक हाथ व्यथाभरी मुद्रामें उठा हुआ; चारों ओर उनके प्रियवादी मित्र चिन्तासे झुके हैं—कोई वीणा तो कोई वंशी लिये उन्हें प्रसन्न करनेका यत्न करते, और एक सखा उनके कंधेपर हाथ रखकर मानो पूछ रहा हो, 'सखे! तुम प्रसन्न क्यों नहीं होते?' कक्षामें एक ओर दीपककी मलिन आभा और दूसरी ओर झरोखेसे आती शीतल भोर उस अशुभ आशंकाको और गहरा कर देती है।
In the dimly lit chamber of his grandfather's palace in the Kekaya land, the young prince Bharat, shaken by a terrible nightmare, sits in golden silk and a green uttariya with a dejected face — his gaze lost far away, one hand raised in a troubled gesture; around him his affectionate young friends lean in with concern, one cradling a veena and another a flute to lift his spirits, while a companion rests a hand on his shoulder as if asking, 'Friend, why do you not rejoice?' A faint lamp glows on one side and a cool dawn seeps through the window on the other, deepening the chill of the omen that grips him.
yāmeva rātriṁ te dūtāḥ praviśanti sma tāṁ purīm।
bharatenāpi tāṁ rātriṁ svapno dṛṣṭo'yamapriyaḥ ॥
जिस रात में दूतों ने उस नगर में प्रवेश किया था, उससे पहली रात में भरत ने भी एक अप्रिय स्वप्न देखा था
English translation coming soon.
vyuṣṭāmeva tu tāṁ rātriṁ dṛṣṭvā taṁ svapnamapriyam।
putro rājādhirājasya subhṛśaṁ paryatapyata ॥
रात बीतकर प्रायः सबेरा हो चला था तभी उस अप्रिय स्वप्न को देखकर राजाधिराज दशरथ के पुत्र भरत मन-ही-मन बहुत संतप्त हुए
English translation coming soon.
tapyamānaṁ tamājñāya vayasyāḥ priyavādinaḥ।
āyāsaṁ vinayiṣyantaḥ sabhāyāṁ cakrire kathāḥ ॥
उन्हें चिन्तित जान उनके अनेक प्रियवादी मित्रों ने उनका मानसिक क्लेश दूर करने की इच्छा से एक गोष्ठी की और उसमें अनेक प्रकार की बातें करने लगे
English translation coming soon.
vādayanti tadā śāntiṁ lāsayantyapi cāpare।
nāṭakānyapare smāhurhāsyāni vividhāni ca ॥
कुछ लोग वीणा आदि बजाने लगे। दूसरे लोग उनके खेद की शान्ति के लिये नृत्य कराने लगे। दूसरे मित्रों ने नाना प्रकार के नाटकों का आयोजन किया, जिनमें हास्यरस की प्रधानता थी
English translation coming soon.
sa tairmahātmā bharataḥ sakhibhiḥ priyavādibhiḥ।
goṣṭhīhāsyāni kurvadbhirna prāhṛṣyata rāghavaḥ ॥
किंतु रघुकुलभूषण महात्मा भरत उन प्रियवादी मित्रों की गोष्ठी में हास्यविनोद करने पर भी प्रसन्न नहीं हुए
English translation coming soon.
tamabravīt priyasakho bharataṁ sasakhibhirvṛtam।
suhṛdbhiḥ paryupāsīnaḥ kiṁ sakhe nānumodase ॥
तब सुहृदों से घिरकर बैठे हुए एक प्रिय मित्र ने मित्रों के बीच में विराजमान भरत से पूछा—‘सखे! तुम आज प्रसन्न क्यों नहीं होते हो?’
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇaṁ suhṛdaṁ bharataḥ pratyuvāca ha।
śṛṇu tvaṁ yannimittaṁ me dainyametadupāgatam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
svapne pitaramadrākṣaṁ malinaṁ muktamūrdhajam।
patantamadriśikharāt kaluṣe gomaye hrade ॥
इस प्रकार पूछते हुए सुहृद को भरत ने इस प्रकार उत्तर दिया—‘मित्र! जिस कारण से मेरे मन में यह दैन्य आया है, वह बताता हूँ, सुनो। मैंने आज स्वप्न में अपने पिताजी को देखा है। उनका मुख मलिन था; बाल खुले हुए थे और वे पर्वत की चोटी से एक ऐसे गंदे गढ़े में गिर पड़े थे, जिसमें गोबर भरा हुआ था
English translation coming soon.
plavamānaśca me dṛṣṭaḥ sa tasmin gomaye hrade।
pibannañjalinā tailaṁ hasanniva muhurmuhuḥ ॥
‘मैंने उस गोबर के कुण्ड में उन्हें तैरते देखा था। वे अञ्जलि में तेल लेकर पी रहे थे और बारम्बार हँसते हुए-से प्रतीत होते थे
English translation coming soon.
tatastilodanaṁ bhuktvā punaḥ punaradhaḥśirāḥ।
tailenābhyaktasarvāṅgastailamevānvagāhata ॥
‘फिर उन्होंने तिल और भात खाया। इसके बाद उनके सारे शरीर में तेल लगाया गया और फिर वे सिर नीचे किये तैल में ही गोते लगाने लगे
English translation coming soon.
svapne'pi sāgaraṁ śuṣkaṁ candraṁ ca patitaṁ bhuvi।
uparuddhāṁ ca jagatīṁ tamaseva samāvṛtām ॥
‘स्वप्न में ही मैंने यह भी देखा है कि समुद्र सूख गया, चन्द्रमा पृथ्वी पर गिर पड़े हैं, सारी पृथ्वी उपद्रव से ग्रस्त और अन्धकार से आच्छादित-सी हो गयी है
English translation coming soon.
aupavāhyasya nāgasya viṣāṇaṁ śakalīkṛtam।
sahasā cāpi saṁśāntā jvalitā jātavedasaḥ ॥
‘महाराज की सवारी के काम में आनेवाले हाथी का दाँत टूक-टूक हो गया है और पहले से प्रज्वलित होती हुई आग सहसा बुझ गयी है
English translation coming soon.
avadīrṇāṁ ca pṛthivīṁ śuṣkāṁśca vividhān drumān।
ahaṁ paśyāmi vidhvastān sadhūmāṁścaiva parvatān ॥
‘मैंने यह भी देखा है कि पृथ्वी फट गयी है, नाना प्रकार के वृक्ष सूख गये हैं तथा पर्वत ढह गये हैं और उनसे धुआँ निकल रहा है
English translation coming soon.
pīṭhe kārṣṇāyase caiva niṣaṇṇaṁ kṛṣṇavāsasam।
praharanti sma rājānaṁ pramadāḥ kṛṣṇapiṅgalāḥ ॥
‘काले लोहे की चौकी पर महाराज दशरथ बैठे हैं। उन्होंने काला ही वस्त्र पहन रखा है और काले एवं पिङ्गलवर्ण की स्त्रियाँ उनके ऊपर प्रहार करती हैं
English translation coming soon.
tvaramāṇaśca dharmātmā raktamālyānulepanaḥ।
rathena kharayuktena prayāto dakṣiṇāmukhaḥ ॥
‘धर्मात्मा राजा दशरथ लाल रंग के फूलों की माला पहने और लाल चन्दन लगाये गधे जुते हुए रथ पर बैठकर बड़ी तेजी के साथ दक्षिण दिशा की ओर गये हैं
English translation coming soon.
prahasantīva rājānaṁ pramadā raktavāsinī।
prakarṣantī mayā dṛṣṭā rākṣasī vikṛtānanā ॥
‘लाल वस्त्र धारण करनेवाली एक स्त्री, जो विकराल मुखवाली राक्षसी प्रतीत होती थी, महाराज को हँसती हुई-सी खींचकर लिये जा रही थी। यह दृश्य भी मेरे देखने में आया
English translation coming soon.
evametanmayā dṛṣṭamimāṁ rātriṁ bhayāvahām।
ahaṁ rāmo'thavā rājā lakṣmaṇo vā mariṣyati ॥
‘इस प्रकार इस भयंकर रात्रि के समय मैंने यह स्वप्न देखा है। इसका फल यह होगा कि मैं, श्रीराम, राजा दशरथ अथवा लक्ष्मण—इनमें से किसी एक की अवश्य मृत्यु होगी
English translation coming soon.
naro yānena yaḥ svapne kharayuktena yāti hi।
acirāttasya dhūmrāgraṁ citāyāṁ sampradṛśyate ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
etannimittaṁ dīno'haṁ na vacaḥ pratipūjaye।
śuṣyatīva ca me kaṇṭho na svasthamiva me manaḥ ॥
‘जो मनुष्य स्वप्न में गधे जुते हुए रथ से यात्रा करता दिखायी देता है, उसकी चिता का धुआँ शीघ्र ही देखने में आता है। यही कारण है कि मैं दुःखी हो रहा हूँ और आपलोगों की बातों का आदर नहीं करता हूँ। मेरा गला सूखा-सा जा रहा है और मन अस्वस्थ-सा हो चला है
English translation coming soon.
na paśyāmi bhayasthānaṁ bhayaṁ caivopadhāraye।
bhraṣṭaśca svarayogo me chāyā cāpagatā mama।
jugupsu iva cātmānaṁ na ca paśyāmi kāraṇam ॥
‘मैं भय का कोई कारण नहीं देखता तो भी भय को प्राप्त हो रहा हूँ। मेरा स्वर बदल गया है तथा मेरी कान्ति भी फीकी पड़ गयी है। मैं अपने-आपसे घृणा-सी करने लगा हूँ, परंतु इसका कारण क्या है, यह मेरी समझ में नहीं आता
English translation coming soon.
imāṁ ca duḥsvapnagatiṁ niśamya hi tvanekarūpāmavitarkitāṁ purā।
bhayaṁ mahat tud hṛdayānna yāti me vicintya rājānamacintyadarśanam ॥
‘जिनके विषय में मैंने पहले कभी सोचातक नहीं था, ऐसे अनेक प्रकार के दुःस्वप्नों को देखकर तथा महाराज का दर्शन इस रूप में क्यों हुआ, जिसकी मेरे मन में कोई कल्पना नहीं थी—यह सोचकर मेरे हृदय से महान् भय दूर नहीं हो रहा है’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकोनसप्ततितमः सर्गः ॥ ६९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें उनहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६९ ॥