वसिष्ठजीकी आज्ञासे पाँच दूतोंका अयोध्यासे केकयदेशके राजगृह नगरमें जाना
“केकय-दूत-प्रेषण”
॥ २ · ६८ · ५–६ ॥
अयोध्याद्वारे उद्धृतदक्षिणहस्तः श्वेतवस्त्रो रुद्राक्षमालाभूषितो वसिष्ठः, पञ्च अश्वारूढान् दूतान् केकयराजगृहं प्रति त्वरितं प्रस्थातुम् आदिशति; प्रभातालोके ते तं नमन्तः अश्वान् परिवर्तयन्ति।
अयोध्या के तोरण-द्वार के पास श्वेत वस्त्र धारण किये, रुद्राक्ष-मालाओं से सज्जित गुरु वसिष्ठ खड़े हैं; उनका दाहिना हाथ उठा हुआ है, मानो आज्ञा दे रहे हों। सामने पाँच वीर दूत तेज घोड़ों पर सवार हैं — अग्रभाग में दो अपनी पीठ हमारी ओर किये (एक के कंधे पर केसरिया उत्तरीय, दूसरे की पीठ पर गोल ढाल), और पीछे तीन विविध पगड़ियों में मुनि की ओर टकटकी लगाये देख रहे हैं। भोर की सुनहरी किरणों में नगर के मन्दिर-शिखर चमक रहे हैं; मुनि उन्हें केकयदेश के राजगृह नगर की ओर शीघ्र प्रस्थान की आज्ञा दे रहे हैं, जहाँ से भरत को लौटा लाना है।
At the gateway of Ayodhya, the royal preceptor Vasishth — white-robed and garlanded with rudraksha beads — stands with his right hand raised in urgent command; before him five chosen messengers wait on spirited horses, two turned away from us in the foreground (one with a saffron scarf across his shoulder, another with a round shield slung on his back) and three in varied turbans gazing up at the sage. As the dawn light gilds the temple-towers of the city, he bids them ride with all speed to Rajagriha in the Kekaya land to bring prince Bharat home.
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā vasiṣṭhaḥ pratyuvāca ha।
mitrāmātyajanān sarvān brāhmaṇāṁstānidaṁ vacaḥ ॥
मार्कण्डेय आदि के ऐसे वचन सुनकर महर्षि वसिष्ठ ने मित्रों, मन्त्रियों और उन समस्त ब्राह्मणों को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
yadasau mātulakule dattarājyaḥ paraṁ sukhī।
bharato vasati bhrātrā śatrughnena mudānvitaḥ ॥
‘राजा दशरथ ने जिनको राज्य दिया है, वे भरत इस समय अपने भाई शत्रुघ्न के साथ मामा के यहाँ बड़े सुख और प्रसन्नता के साथ निवास करते हैं
English translation coming soon.
tacchīghraṁ javanā dūtā gacchantu tvaritaṁ hayaiḥ।
ānetuṁ bhrātarau vīrau kiṁ samīkṣāmahe vayam ॥
‘उन दोनों वीर बन्धुओं को बुलाने के लिये शीघ्र ही तेज चलनेवाले दूत घोड़ों पर सवार होकर यहाँ से जायँ, इसके सिवा हमलोग और क्या विचार कर सकते हैं?’
English translation coming soon.
gacchantviti tataḥ sarve vasiṣṭhaṁ vākyamabruvan।
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā vasiṣṭho vākyamabravīt ॥
इसपर सबने वसिष्ठजी से कहा—‘हाँ, दूत अवश्य भेजे जायँ।’ उनका वह कथन सुनकर वसिष्ठजी ने दूतों को सम्बोधित करके कहा—
English translation coming soon.
ehi siddhārtha vijaya jayantāśokanandana।
śrūyatāmitikartavyaṁ sarvāneva bravīmi vaḥ ॥
“सिद्धार्थ! विजय! जयन्त! अशोक! और नन्दन! तुम सब यहाँ आओ और तुम्हें जो काम करना है, उसे सुनो। मैं तुम सब लोगों से ही कहता हूँ
English translation coming soon.
puraṁ rājagṛhaṁ gatvā śīghraṁ śīghrajavairhayaiḥ।
tyaktaśokairidaṁ vācyaḥ śāsanād bharato mama ॥
“तुमलोग शीघ्रगामी घोड़ों पर सवार होकर तुरंत ही राजगृह नगर को जाओ और शोक का भाव न प्रकट करते हुए मेरी आज्ञा के अनुसार भरत से इस प्रकार कहो
English translation coming soon.
purohitastvāṁ kuśalaṁ prāha sarve ca mantriṇaḥ।
tvaramāṇaśca niryāhi kṛtyamātyayikaṁ tvayā ॥
“कुमार! पुरोहितजी तथा समस्त मन्त्रियों ने आपसे कुशल-मङ्गल कहा है। अब आप यहाँ से शीघ्र ही चलिये। अयोध्या में आपसे अत्यन्त आवश्यक कार्य है
English translation coming soon.
mā cāsmai proṣitaṁ rāmaṁ mā cāsmai pitaraṁ mṛtam।
bhavantaḥ śaṁsiṣurgatvā rāghavāṇāmitaḥ kṣayam ॥
‘भरत को श्रीरामचन्द्र के वनवास और पिता को मृत्यु का हाल मत बतलाना और इन परिस्थितियों के कारण रघुवंशियों के यहाँ जो कुहराम मचा हुआ है, इसकी चर्चा भी न करना
English translation coming soon.
kauśeyāni ca vastrāṇi bhūṣaṇāni varāṇi ca।
kṣipramādāya rājñaśca bharatasya ca gacchata ॥
“केकयराज तथा भरत को भेंट देने के लिये रेशमी वस्त्र और उत्तम आभूषण लेकर तुमलोग यहाँ से शीघ्र चल दो’
English translation coming soon.
dattapathyaśanā dūtā jagmuḥ svaṁ svaṁ niveśanam।
kekayāṁste gamiṣyanto hayānāruhya sammatān ॥
केकय देश को जानेवाले वे दूत रास्ते का खर्च ले अच्छे घोड़ों पर सवार हो अपने-अपने घर को गये
English translation coming soon.
tataḥ prāsthānikaṁ kṛtvā kāryaśeṣamanantaram।
vasiṣṭhenābhyanujñātā dūtāḥ saṁtvaritaṁ yayuḥ ॥
तदनन्तर यात्रासम्बन्धी शेष तैयारी पूरी करके वसिष्ठजी की आज्ञा ले सभी दूत तुरंत वहाँ से प्रस्थित हो गये
English translation coming soon.
nyantenāparatālasya pralambasyottaraṁ prati।
niṣevamāṇāste jagmurnadīṁ madhyena mālinīm ॥
अपरताल नामक पर्वत के अन्तिम छोर अर्थात् दक्षिण भाग और प्रलम्बगिरि के उत्तरभाग में दोनों पर्वतों के बीच से बहनेवाली मालिनी नदी के तट पर होते हुए वे दूत आगे बढ़े
English translation coming soon.
te hāstinapure gaṅgāṁ tīrtvā pratyaṅmukhā yayuḥ।
pāñcāladeśamāsādya madhyena kurujāṅgalam ॥
हस्तिनापुर में गङ्गा को पार करके वे पश्चिम की ओर गये और पाञ्चालदेश में पहुँचकर कुरुजाङ्गल प्रदेश के बीच से होते हुए आगे बढ़ गये
English translation coming soon.
sarāṁsi ca suphullāni nadīśca vimalodakāḥ।
nirīkṣamāṇā jagmuste dūtāḥ kāryavaśādadrutam ॥
मार्ग में सुन्दर फूलों से सुशोभित सरोवरों तथा निर्मल जलवाली नदियों का दर्शन करते हुए वे दूत कार्यवश तीव्र-गति से आगे बढ़ते गये
English translation coming soon.
te prasannodakāṁ divyāṁ nānāvihagasevitām।
upātijagmurvegena śaradaṇḍāṁ jalākulām ॥
तदनन्तर वे स्वच्छ जल से सुशोभित, पानी से भरी हुई और भाँति-भाँति के पक्षियों से सेवित दिव्य नदी शरदण्डा के तट पर पहुँचकर उसे वेगपूर्वक लाँघ गये
English translation coming soon.
nikūlavṛkṣamāsādya divyaṁ satyopayācanam।
abhigamyābhivādya taṁ kuliṅgāṁ prāviśan purīm ॥
शरदण्डा के पश्चिमतट पर एक दिव्य वृक्ष था, जिसपर किसी देवता का आवास था; इसीलिये वहाँ जो याचना की जाती थी, वह सत्य (सफल) होती थी, अतः उसका नाम सत्योपयाचन हो गया था। उस वन्दनीय वृक्ष के निकट पहुँचकर दूतों ने उसकी परिक्रमा की और वहाँ से आगे जाकर उन्होंने कुलिङ्गा नामक पुरी में प्रवेश किया
English translation coming soon.
abhikālaṁ tataḥ prāpya tejo'bhibhavanāccyutāḥ।
pitṛpaitāmahīṁ puṇyāṁ terurikṣumatīṁ nadīm ॥
वहाँ से तेजोऽभिभवन नामक गाँव को पार करते हुए वे अभिकाल नामक गाँव में पहुँचे और वहाँ से आगे बढ़ने पर उन्होंने राजा दशरथ के पिता-पितामहोंद्वारा सेवित पुण्यसलिला इक्षुमती नदी को पार किया
English translation coming soon.
avekṣyāñjalipānāṁśca brāhmaṇān vedapāragān।
yayurmadhyena bāhlīkān sudāmānaṁ ca parvatam ॥
वहाँ केवल अञ्जलि भर जल पीकर तपस्या करनेवाले वेदों के पारगामी ब्राह्मणों का दर्शन करके वे दूत बाह्लीक देश के मध्यभाग में स्थित सुदामा नामक पर्वत के पास जा पहुँचे
English translation coming soon.
viṣṇoḥ padaṁ prekṣyamāṇā vipāśāṁ cāpi śālmalīm।
nadīrvāpītaṭākāni palvalāni sarāṁsi ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
paśyanto vividhāṁścāpi siṁhān vyāghrān mṛgān dvipān।
yayuḥ pathātimahatā śāsanaṁ bharturīpsavaḥ ॥
उस पर्वत के शिखर पर स्थित भगवान् विष्णु के चरणचिह्न का दर्शन करके वे विपाशा (व्यास) नदी और उसके तटवर्ती शाल्मली वृक्ष के निकट गये। वहाँ से आगे बढ़ने पर बहुत-सी नदियों, बावड़ियों, पोखरों, छोटे तालाबों, सरोवरों तथा भाँति-भाँति के वनजन्तुओं—सिंह, व्याघ्र, मृग और हाथियों का दर्शन करते हुए वे दूत अत्यन्त विशाल मार्ग के द्वारा आगे बढ़ने लगे। वे अपने स्वामी की आज्ञा का शीघ्र पालन करने की इच्छा रखते थे
English translation coming soon.
te śrāntavāhanā dūtā vikṛṣṭena satā pathā।
girivrajaṁ puravaraṁ śīghramāsedurañjasā ॥
उन दूतों के वाहन (घोड़े) चलते-चलते थक गये थे। वह मार्ग बड़ी दूर का होने पर उपद्रव से रहित था। उसे तै करके सारे दूत शीघ्र ही बिना किसी कष्ट के श्रेष्ठ नगर गिरिव्रज में जा पहुँचे
English translation coming soon.
bhartuḥ priyārthaṁ kularakṣaṇārthaṁ bhartuśca vaṁśasya parigrahārtham।
aheḍamānāstvarayā sma dūtā rātryāṁ tu te tatpurameva yātāḥ ॥
अपने स्वामी (आज्ञा देनेवाले वसिष्ठजी) का प्रिय और प्रजावर्ग की रक्षा करने तथा महाराज दशरथ के वंशपरम्परागत राज्य को भरतजी से स्वीकार कराने के लिये सादर तत्पर हुए वे दूत बड़ी उतावली के साथ चलकर रात में ही उस नगर में जा पहुँचे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डेऽष्टषष्टितमः सर्गः ॥ ६८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें अड़सठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६८ ॥