कौसल्याका विलापपूर्वक राजा दशरथको उपालम्भ देना
“कौसल्या-उपालम्भ”
॥ २ · ६१ · १ ॥
मन्ददीपालोके अन्तःपुरे शय्यागतः शोकार्तो वृद्धो राजा दशरथः; पार्श्वे पीताम्बरा कौसल्या अश्रुसिक्तमुखी हस्तमुद्यम्य पतिं सोपालम्भं विलपति।
मन्द दीपक की सुनहरी आभा से भरे अन्तःपुर में शय्या पर शोक से टूटे, पीले पड़े वृद्ध राजा दशरथ अधलेटे पड़े हैं, दृष्टि ऊपर उठी हुई; उनके पास खड़ी पीत-वर्ण रेशमी वस्त्रों में सुमंगली कौसल्या — राम के वनगमन से विदीर्ण — एक हाथ उठाकर आँसुओं से भीगे मुख से पति को व्यथित उपालम्भ दे रही हैं; उनके मुख पर वेदना और तीखा शोक साथ-साथ झलकते हैं।
In a dim royal bedchamber lit by warm golden lamplight, the aged King Dasharath lies sunk in grief upon his couch, pale and stricken, his gaze lifted; beside him stands Queen Kausalya in ochre and dull-gold silk, her cheeks wet with tears, one hand raised in impassioned words as she pours out a mother's bitter reproach for the banished Ram — sorrow and sharp accusation mingled in her weeping face.
vanaṁ gate dharmarate rāme ramayatāṁ vare।
kausalyā rudatī cārtā bhartāramidamabravīt ॥
प्रजाजनों को आनन्द प्रदान करनेवाले पुरुषों में श्रेष्ठ धर्मपरायण श्रीराम के वन में चले जाने पर आर्त होकर रोती हुई कौसल्या ने अपने पति से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yadyapi triṣu lokeṣu prathitaṁ te mahad yaśaḥ।
sānukrośo vadānyaśca priyavādī ca rāghavaḥ ॥
‘महाराज! यद्यपि तीनों लोकों में आपका महान् यश फैला हुआ है,—सब लोग यही जानते हैं कि—रघुकुलनरेश दशरथ बड़े दयालु, उदार और प्रिय वचन बोलनेवाले हैं
English translation coming soon.
kathaṁ naravaraśreṣṭha putrau tau saha sītayā।
duḥkhitau sukhasaṁvṛddhau vane duḥkhaṁ sahiṣyataḥ ॥
‘नरेशों में श्रेष्ठ आर्यपुत्र! तथापि आपने इस बात का विचार नहीं किया कि सुख में पले हुए आपके वे दोनों पुत्र सीता के साथ वनवास का कष्ट कैसे सहन करेंगे
English translation coming soon.
sā nūnaṁ taruṇī śyāmā sukumārī sukhocitā।
kathamuṣṇaṁ ca śītaṁ ca maithilī visahiṣyate ॥
‘वह सोलह-अठारह वर्षों की सुकुमारी तरुणी मिथिलेशकुमारी सीता, जो सुख भोगने के ही योग्य है, वन में सरदी-गरमी का दुःख कैसे सहेगी ?
English translation coming soon.
bhuktvāśanaṁ viśālākṣī sūpadaṁśānvitaṁ śubham।
vanyaṁ naivāramāhāraṁ kathaṁ sītopabhokṣyate ॥
‘विशाललोचना सीता सुन्दर व्यञ्जनों से युक्त सुन्दर स्वादिष्ट अन्न भोजन किया करती थी, अब वह जंगल की तिन्नी के चावल का सूखा भात कैसे खायगी ?
English translation coming soon.
gītavāditranirghoṣaṁ śrutvā śubhasamanvitā।
kathaṁ kravyādasiṁhānāṁ śabdaṁ śroṣyatyaśobhanam ॥
‘जो माङ्गलिक वस्तुओं से सम्पन्न रहकर सदा गीत और वाद्य की मधुर ध्वनि सुना करती थी, वही जंगल में मांसभक्षी सिंहों का अशोभन (अमङ्गलकारी) शब्द कैसे सुन सकेगी ?
English translation coming soon.
mahendradhvajasaṁkāśaḥ kva nu śete mahābhujaḥ।
bhujaṁ parighasaṁkāśamupādhāya mahābalaḥ ॥
‘जो इन्द्रध्वज के समान समस्त लोकों के लिये उत्सव प्रदान करनेवाले थे, वे महाबली, महाबाहु श्रीराम अपनी परिघ-जैसी मोटी बाँह का तकिया लगाकर कहाँ सोते होंगे ?
English translation coming soon.
padmavarṇaṁ sukeśāntaṁ padmaniḥśvāsamuttamam।
kadā drakṣyāmi rāmasya vadanaṁ puṣkarekṣaṇam ॥
‘जिसकी कान्ति कमल के समान है, जिसके ऊपर सुन्दर केश शोभा पाते हैं, जिसकी प्रत्येक साँस से कमलकी-सी सुगन्ध निकलती है तथा जिसमें विकसित कमल के सदृश सुन्दर नेत्र सुशोभित होते हैं, श्रीराम के उस मनोहर मुख को मैं कब देखूँगी?
English translation coming soon.
vajrasāramayaṁ nūnaṁ hṛdayaṁ me na saṁśayaḥ।
apaśyantyā na taṁ yad vai phalatīdaṁ sahasradhā ॥
‘मेरा हृदय निश्चय ही लोहे का बना हुआ है, इसमें संशय नहीं है; क्योंकि श्रीराम को न देखने पर भी मेरे इस हृदय के सहस्रों टुकड़े नहीं हो जाते हैं
English translation coming soon.
yat tvayā karuṇaṁ karma vyapohya mama bāndhavāḥ।
nirastāḥ paridhāvanti sukhārhāḥ kṛpaṇā vane ॥
‘आपने यह बड़ा ही निर्दयतापूर्ण कर्म किया है कि बिना कुछ सोच-विचार किये मेरे बान्धवों को (कैकेयी के कहने से) निकाल दिया है, जिसके कारण वे सुख भोगने के योग्य होने पर भी दीन होकर वन में दौड़ रहे हैं
English translation coming soon.
yadi pañcadaśe varṣe rāghavaḥ punareṣyati।
jahyād rājyaṁ ca kośaṁ ca bharato nopalakṣyate ॥
‘यदि पंद्रहवें वर्ष में श्रीरामचन्द्र पुनः वन से लौटें तो भरत उनके लिये राज्य और खजाना छोड़ देंगे, ऐसी सम्भावना नहीं दिखायी देती
English translation coming soon.
bhojayanti kila śrāddhe kecit svāneva bāndhavān।
tataḥ paścāt samīkṣante kṛtakāryā dvijottamān ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tatra ye guṇavantaśca vidvāṁsaśca dvijātayaḥ।
na paścāt te'bhimanyante sudhāmapi suropamāḥ ॥
‘कहते हैं, कुछ लोग श्राद्ध में पहले अपने बान्धवों (दौहित्र आदि)- को ही भोजन करा देते हैं, उसके बाद कृतकृत्य होकर निमन्त्रित श्रेष्ठ ब्राह्मणों की ओर ध्यान देते हैं। परंतु वहाँ जो गुणवान् एवं विद्वान् देवतुल्य उत्तम ब्राह्मण होते हैं, वे पीछे अमृत भी परोसा गया हो तो उसको स्वीकार नहीं करते हैं
English translation coming soon.
brāhmaṇeṣvapi vṛtteṣu bhuktaśeṣaṁ dvijottamāḥ।
nābhyupetumalaṁ prājñāḥ śṛṅgacchedamivarṣabhāḥ ॥
‘यद्यपि पहली पंक्ति में भी ब्राह्मण ही भोजन करके उठे होते हैं, तथापि जो श्रेष्ठ और विद्वान् ब्राह्मण हैं, वे अपमान के भय से उस भुक्तशेष अन्न को उसी तरह ग्रहण नहीं कर पाते जैसे अच्छे बैल अपने सींग कटाने को नहीं तैयार होते हैं
English translation coming soon.
evaṁ kanīyasā bhrātrā bhuktaṁ rājyaṁ viśāmpate।
bhrātā jyeṣṭho variṣṭhaśca kimarthaṁ nāvamanyate ॥
‘महाराज! इसी प्रकार ज्येष्ठ और श्रेष्ठ भ्राता अपने छोटे भाई के भोगे हुए राज्य को कैसे ग्रहण करेंगे ? वे उसका तिरस्कार (त्याग) क्यों नहीं कर देंगे ?
English translation coming soon.
na pareṇāhṛtaṁ bhakṣyaṁ vyāghraḥ khāditumicchati।
evameva naravyāghraḥ paralīḍhaṁ na maṁsyate ॥
‘जैसे बाघ गीदड़ आदि दूसरे जन्तुओं के लाये या खाये हुए भक्ष्य पदार्थ (शिकार)- को खाना नहीं चाहता, इसी प्रकार पुरुषसिंह श्रीराम दूसरों के चाटे (भोगे) हुए राज्य-भोग को नहीं स्वीकार करेंगे
English translation coming soon.
havirājyaṁ puroḍāśaḥ kuśā yūpāśca khādirāḥ।
naitāni yātayāmāni kurvanti punaradhvare ॥
‘हविष्य, घृत, पुरोडाश, कुश और खदिर (खैर)- के यूप—ये एक यज्ञ के उपयोग में आ जाने पर ‘यातयाम’ (उपभुक्त) हो जाते हैं; इसलिये विद्वान् इनका फिर दूसरे यज्ञ में उपयोग नहीं करते हैं
English translation coming soon.
tathā hyāttamidaṁ rājyaṁ hṛtasārāṁ surāmiva।
nābhimantumalaṁ rāmo naṣṭasomamivādhvaram ॥
‘इसी प्रकार निःसार सुरा और भुक्तावशिष्ट यज्ञसम्बन्धी सोमरस की भाँति इस भोगे हुए राज्य को श्रीराम नहीं ग्रहण कर सकते
English translation coming soon.
naivaṁvidhamasatkāraṁ rāghavo marṣayiṣyati।
balavāniva śārdūlo vāladherabhimarśanam ॥
‘जैसे बलवान् शेर किसीके द्वारा अपनी पूँछ का पकड़ा जाना नहीं सह सकता, उसी प्रकार श्रीराम ऐसे अपमान को नहीं सह सकेंगे
English translation coming soon.
naitasya sahitā lokā bhayaṁ kuryurmahāmṛdhe।
adharmaṁ tviha dharmātmā lokaṁ dharmeṇa yojayet ॥
‘समस्त लोक एक साथ होकर यदि महासमर में आ जायँ तो भी वे श्रीरामचन्द्रजी के मन में भय उत्पन्न नहीं कर सकते, तथापि इस तरह राज्य लेने में अधर्म मानकर उन्होंने इस पर अधिकार नहीं किया। जो धर्मात्मा समस्त जगत् को धर्म में लगाते हैं, वे स्वयं अधर्म कैसे कर सकते हैं ?
English translation coming soon.
nanvasau kāñcanairbāṇairmahāvīryo mahābhujaḥ।
yugānta iva bhūtāni sāgarānapi nirdahet ॥
‘वे महापराक्रमी महाबाहु श्रीराम अपने सुवर्णभूषित बाणोंद्वारा सारे समुद्र को भी उसी प्रकार दग्ध कर सकते हैं, जैसे संवर्तक अग्निदेव प्रलयकाल में सम्पूर्ण प्राणियों को भस्म कर डालते हैं
English translation coming soon.
sa tādṛśaḥ siṁhabalo vṛṣabhākṣo nararṣabhaḥ।
svayameva hataḥ pitrā jalajenātmajo yathā ॥
‘सिंह के समान बल और बैल के समान बड़े-बड़े नेत्रवाला वैसा नरश्रेष्ठ वीर पुत्र स्वयं अपने पिता के ही हाथोंद्वारा मारा गया (राज्य से वञ्चित कर दिया गया)। ठीक उसी तरह, जैसे मत्स्य का बच्चा अपने पिता मत्स्य के द्वारा ही खा लिया जाता है
English translation coming soon.
dvijāticarito dharmaḥ śāstre dṛṣṭaḥ sanātanaiḥ।
yadi te dharmanirate tvayā putre vivāsite ॥
‘आपके द्वारा धर्मपरायण पुत्र को देशनिकाला दे दिया गया, अतः यह प्रश्न उठता है कि सनातन ऋषियों ने वेद में जिसका साक्षात्कार किया है तथा श्रेष्ठ द्विज जिसे अपने आचरण में लाये हैं, वह धर्म आपकी दृष्टि में सत्य है या नहीं
English translation coming soon.
gatirekā patirnāryā dvitīyā gatirātmajaḥ।
tṛtīyā jñātayo rājaṁścaturthī naiva vidyate ॥
‘राजन्! नारी के लिये एक सहारा उसका पति है, दूसरा उसका पुत्र है तथा तीसरा सहारा उसके पिता-भाई आदि बन्धु-बान्धव हैं, चौथा कोई सहारा उसके लिये नहीं है
English translation coming soon.
tatra tvaṁ mama naivāsi rāmaśca vanamāhitaḥ।
na vanaṁ gantumicchāmi sarvathā hā hatā tvayā ॥
‘इन सहारों में से आप तो मेरे हैं ही नहीं (क्योंकि आप सौत के अधीन हैं)। दूसरा सहारा श्रीराम हैं, जो वन में भेज दिये गये (और बन्धु-बान्धव भी दूर हैं। अतः तीसरा सहारा भी नहीं रहा)। आपकी सेवा छोड़कर मैं श्रीराम के पास वन में जाना नहीं चाहती हूँ, इसलिये सर्वथा आपके द्वारा मारी ही गयी
English translation coming soon.
hataṁ tvayā rāṣṭramidaṁ sarājyaṁ hatāḥ sma sarvāḥ saha mantribhiśca।
hatā saputrāsmi hatāśca paurāḥ sutaśca bhāryā ca tava prahṛṣṭau ॥
‘आपने श्रीराम को वन में भेजकर इस राष्ट्र का तथा आस-पास के अन्य राज्यों का भी नाश कर डाला, मन्त्रियोंसहित सारी प्रजा का वध कर डाला। आपके द्वारा पुत्रसहित मैं भी मारी गयी और इस नगर के निवासी भी नष्टप्राय हो गये। केवल आपके पुत्र भरत और पत्नी कैकेयी दो ही प्रसन्न हुए हैं’
English translation coming soon.
imāṁ giraṁ dāruṇaśabdasaṁhitāṁ niśamya rāmeti mumoha duḥkhitaḥ।
tataḥ sa śokaṁ praviveśa pārthivaḥ svaduṣkṛtaṁ cāpi punastathāsmarat ॥
कौसल्या की यह कठोर शब्दों से युक्त वाणी सुनकर राजा दशरथ को बड़ा दुःख हुआ। वे ‘हा राम!’ कहकर मूर्च्छित हो गये। राजा शोक में डूब गये। फिर उसी समय उन्हें अपने एक पुराने दुष्कर्म का स्मरण हो आया, जिसके कारण उन्हें यह दुःख प्राप्त हुआ था
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकषष्टितमः सर्गः ॥ ६१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें एकसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६१ ॥