निषादराज गुहके समक्ष लक्ष्मणका विलाप
“लक्ष्मण-जागरण”
॥ २ · ५१ · १०–२६ ॥
गङ्गातीरे इङ्गुदीतरुतले तृणशय्यायां शयानौ श्यामो रामः सालङ्कारा च सीता; पार्श्वे सधनुष्को जागरूको लक्ष्मणः शोकगम्भीरवदनः प्रहरति, समक्षे निषादराजो गुहस्तस्य शोकं भजते; पूर्णचन्द्रोद्भासिता नदी मन्दाग्निश्च निशान्तं द्योतयतः।
पूर्णचन्द्रकी चाँदनीमें झिलमिलाती गङ्गाके तटपर, विशाल इङ्गुदी-वृक्षकी छाँहमें बिछी तिनकोंकी शय्यापर श्यामवर्ण राम और सुन्दर वस्त्राभूषणोंसे सजी सीता शान्त, मर्यादित मुद्रामें सोये हुए हैं; पासमें वल्कलधारी लक्ष्मण धनुष हाथमें लिये सीधे बैठे अनिमेष पहरा दे रहे हैं, उनका मुख शोक और भ्रातृप्रेमसे गम्भीर है; सामने बैठे निषादराज गुह उनके इस विलापको बाँटते हैं, और मन्द अग्निकी लौ तथा दूर तक फैली चमकती नदी इस निद्राहीन रातके सन्नाटेको उजागर करती है।
On the moonlit bank of the Ganga, beneath the great ingudi tree, the blue-hued prince Ram and the richly adorned Sita lie asleep on a bed of strewn grass, resting in serene, reverent repose; close beside them the bark-clad Lakshman sits bolt upright, strung bow in hand, keeping unsleeping guard, his face grave with grief and brotherly love; before him the Nishad king Guha shares his sorrow, while the embers of a low fire and the gleaming river stretching under the full moon deepen the hush of the sleepless night.
taṁ jāgratamadambhena bhrāturarthāya lakṣmaṇam।
guhaḥ saṁtāpasaṁtapto rāghavaṁ vākyamabravīt ॥
लक्ष्मण को अपने भाई के लिये स्वाभाविक अनुराग से जागते देख निषादराज गुह को बड़ा संताप हुआ। उसने रघुकुलनन्दन लक्ष्मण से कहा—
English translation coming soon.
iyaṁ tāta sukhā śayyā tvadarthamupakalpitā।
pratyāśvasihi sādhvasyāṁ rājaputra yathāsukham ॥
‘तात! राजकुमार! तुम्हारे लिये यह आराम देनेवाली शय्या तैयार है, इसपर सुखपूर्वक सोकर भलीभाँति विश्राम कर लो
English translation coming soon.
ucito'yaṁ janaḥ sarvaḥ kleśānāṁ tvaṁ sukhocitaḥ।
guptyarthaṁ jāgariṣyāmaḥ kākutsthasya vayaṁ niśām ॥
‘यह (मैं) सेवक तथा इसके साथ के सब लोग वनवासी होने के कारण सब प्रकार के क्लेश सहन करने के योग्य हैं (क्योंकि हम सबको कष्ट सहने का अभ्यास है), परंतु तुम सुख में ही पले हो, अतः उसीके योग्य हो (इसलिये सो जाओ)। हम सब लोग श्रीरामचन्द्रजी की रक्षा के लिये रातभर जागते रहेंगे
English translation coming soon.
nahi rāmāt priyatamo mamāste bhuvi kaścana।
bravīmyeva ca te satyaṁ satyenaiva ca te śape ॥
‘मैं सत्य की ही शपथ खाकर तुमसे सत्य कहता हूँ कि इस भूतल पर मुझे श्रीराम से बढ़कर प्रिय दूसरा कोई नहीं है
English translation coming soon.
asya prasādādāśaṁse loke'smin sumahad yaśaḥ।
dharmāvāptiṁ ca vipulāmarthakāmau ca puṣkalau ॥
‘इन श्रीरघुनाथजी के प्रसाद से ही मैं इस लोक में महान् यश, विपुल धर्म-लाभ तथा प्रचुर अर्थ एवं भोग्य वस्तु पाने की आशा करता हूँ
English translation coming soon.
so'haṁ priyasakhaṁ rāmaṁ śayānaṁ saha sītayā।
rakṣiṣyāmi dhanuṣpāṇiḥ sarvathā jñātibhiḥ saha ॥
‘अतः मैं अपने बन्धु-बान्धवों के साथ हाथ में धनुष लेकर सीतासहित सोये हुए प्रियसखा श्रीराम की सब प्रकार से रक्षा करूँगा
English translation coming soon.
na me'styaviditaṁ kiṁcid vane'smiṁścarataḥ sadā।
caturaṅgaṁ hyatibalaṁ sumahat saṁtaremahi ॥
‘इस वन में सदा विचरते रहने के कारण मुझसे यहाँ की कोई बात छिपी नहीं है। हमलोग यहाँ शत्रु की अत्यन्त शक्तिशालिनी विशाल चतुरङ्गिणी सेना को भी अनायास ही जीत लेंगे’
English translation coming soon.
lakṣmaṇastu tadovāca rakṣyamāṇāstvayānagha।
nātra bhītā vayaṁ sarve dharmamevānupaśyatā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁ dāśarathau bhūmau śayāne saha sītayā।
śakyā nidrā mayā labdhuṁ jīvitaṁ vā sukhāni vā ॥
यह सुनकर लक्ष्मण ने कहा—‘निष्पाप निषादराज! तुम धर्म पर ही दृष्टि रखते हुए हमारी रक्षा करते हो, इसलिये इस स्थान पर हम सब लोगों के लिये कोई भय नहीं है। फिर भी जब महाराज दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र सीता के साथ भूमि पर शयन कर रहे हैं, तब मेरे लिये उत्तम शय्या पर सोकर नींद लेना, जीवन-धारण के लिये स्वादिष्ट अन्न खाना अथवा दूसरे-दूसरे सुखों को भोगना कैसे सम्भव हो सकता है?
English translation coming soon.
yo na devāsuraiḥ sarvaiḥ śakyaḥ prasahituṁ yudhi।
taṁ paśya sukhasaṁsuptaṁ tṛṇeṣu saha sītayā ॥
‘देखो! सम्पूर्ण देवता और असुर मिलकर भी युद्ध में जिनके वेग को नहीं सह सकते, वे ही श्रीराम इस समय सीता के साथ तिनकों के ऊपर सुख से सो रहे हैं
English translation coming soon.
yo mantratapasā labdho vividhaiśca parākramaiḥ।
eko daśarathasyaiṣa putraḥ sadṛśalakṣaṇaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
asmin pravrajite rājā na ciraṁ vartayiṣyati।
vidhavā medinī nūnaṁ kṣiprameva bhaviṣyati ॥
‘गायत्री आदि मन्त्रों के जप, कृच्छ्रचान्द्रायण आदि तप तथा नाना प्रकार के पराक्रम (यज्ञानुष्ठान आदि प्रयत्न) करने से जो महाराज दशरथ को अपने समान उत्तम लक्षणों से युक्त ज्येष्ठ पुत्र के रूप में प्राप्त हुए हैं, उन्हीं इन श्रीराम के वन में आ जाने से अब राजा दशरथ अधिक कालतक जीवन धारण नहीं कर सकेंगे। जान पड़ता है, निश्चय ही यह पृथ्वी अब शीघ्र विधवा हो जायगी
English translation coming soon.
vinadya sumahānādaṁ śrameṇoparatāḥ striyaḥ।
nirghoṣoparataṁ tāta manye rājaniveśanam ॥
‘तात! रनिवास की स्त्रियाँ बड़े जोर से आर्तनाद करके अधिक श्रम के कारण अब चुप हो गयी होंगी। मैं समझता हूँ, राजभवन का हाहाकार और चीत्कार अब शान्त हो गया होगा
English translation coming soon.
kausalyā caiva rājā ca tathaiva jananī mama।
nāśaṁse yadi jīvanti sarve te śarvarīmimām ॥
‘महारानी कौसल्या, राजा दशरथ तथा मेरी माता सुमित्रा—ये सब लोग आज की राततक जीवित रहेंगे या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता
English translation coming soon.
jīvedapi hi me mātā śatrughnasyānvavekṣayā।
tad duḥkhaṁ yadi kausalyā vīrasūrvinaśiṣyati ॥
‘शत्रुघ्न की बाट देखने के कारण सम्भव है मेरी माता जीवित रह जाय, परंतु यदि वीरजननी कौसल्या श्रीराम के विरह में नष्ट हो जायँगी तो यह हमलोगों के लिये बड़े दुःख की बात होगी
English translation coming soon.
anuraktajanākīrṇā sukhālokapriyāvahā।
rājavyasanasaṁsṛṣṭā sā purī vinaśiṣyati ॥
‘जिसमें श्रीराम के अनुरागी मनुष्य भरे हुए हैं तथा जो सदा सुख का दर्शनरूप प्रिय वस्तु की प्राप्ति करानेवाली रही है, वह अयोध्यापुरी राजा दशरथ के निधनजनित दुःख से युक्त होकर नष्ट हो जायगी
English translation coming soon.
kathaṁ putraṁ mahātmānaṁ jyeṣṭhaputramapaśyataḥ।
śarīraṁ dhārayiṣyanti prāṇā rājño mahātmanaḥ ॥
‘अपने ज्येष्ठ पुत्र महात्मा श्रीराम को न देखने पर महामना राजा दशरथ के प्राण उनके शरीर में कैसे टिके रह सकेंगे
English translation coming soon.
vinaṣṭe nṛpatau paścāt kausalyā vinaśiṣyati।
anantaraṁ ca mātāpi mama nāśamupaiṣyati ॥
‘महाराज के नष्ट होने पर देवी कौसल्या भी नष्ट हो जायँगी। तदनन्तर मेरी माता सुमित्रा भी नष्ट हुए बिना नहीं रहेंगी
English translation coming soon.
atikrāntamatikrāntamanavāpya manoratham।
rājye rāmamanikṣipya pitā me vinaśiṣyati ॥
‘(महाराज की इच्छा थी कि श्रीराम को राज्य पर अभिषिक्त करूँ) अपने उस मनोरथ को न पाकर श्रीराम को राज्य पर स्थापित किये बिना ही ‘हाय! मेरा सब कुछ नष्ट हो गया, नष्ट हो गया’ ऐसा कहते हुए मेरे पिताजी अपने प्राणों का परित्याग कर देंगे
English translation coming soon.
siddhārthāḥ pitaraṁ vṛttaṁ tasmin kāle hyupasthite।
pretakāryeṣu sarveṣu saṁskariṣyanti rāghavam ॥
‘उनकी उस मृत्यु का समय उपस्थित होने पर जो लोग रहेंगे और मेरे मरे हुए पिता रघुकुलशिरोमणि दशरथ का सभी प्रेतकार्यों में संस्कार करेंगे, वे ही सफलमनोरथ और भाग्यशाली हैं
English translation coming soon.
ramyacatvarasaṁsthānāṁ saṁvibhaktamahāpathām।
harmyaprāsādasampannāṁ gaṇikāvaraśobhitām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rathāśvagajasambādhāṁ tūryanādanināditām।
sarvakalyāṇasampūrṇāṁ hṛṣṭapuṣṭajanākulām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ārāmodyānasampannāṁ samājotsavaśālinīm।
sukhitā vicariṣyanti rājadhānīṁ piturmama ॥
‘(यदि पिताजी जीवित रहे तो) रमणीय चबूतरों और चौराहों के सुन्दर स्थानों से युक्त, पृथक्-पृथक् बने हुए विशाल राजमार्गों से अलंकृत, धनिकों की अट्टालिकाओं और देवमन्दिरों एवं राजभवनों से सम्पन्न, श्रेष्ठ वाराङ्गनाओं से सुशोभित, रथों, घोड़ों और हाथियों के आवागमन से भरी हुई, विविध वाद्यों की ध्वनियों से निनादित, समस्त कल्याणकारी वस्तुओं से भरपूर, हृष्ट-पुष्ट मनुष्यों से सेवित, पुष्पवाटिकाओं और उद्यानों से विभूषित तथा सामाजिक उत्सवों से सुशोभित हुई मेरे पिता की राजधानी अयोध्यापुरी में जो लोग विचरेंगे, वास्तव में वे ही सुखी हैं
English translation coming soon.
api jīved daśaratho vanavāsāt punarvayam।
pratyāgamya mahātmānamapi paśyāma suvratam ॥
‘क्या मेरे पिता महाराज दशरथ हमलोगों के लौटनेतक जीवित रहेंगे? क्या वनवास से लौटकर उन उत्तम व्रतधारी महात्मा का हम फिर दर्शन कर सकेंगे?
English translation coming soon.
api satyapratijñena sārdhaṁ kuśalinā vayam।
nivṛtte vanavāse'sminnayodhyāṁ praviśemahi ॥
‘क्या वनवास की इस अवधि के समाप्त होने पर हमलोग सत्यप्रतिज्ञ श्रीराम के साथ कुशलपूर्वक अयोध्यापुरी में प्रवेश कर सकेंगे?’
English translation coming soon.
paridevayamānasya duḥkhārtasya mahātmanaḥ।
tiṣṭhato rājaputrasya śarvarī sātyavartata ॥
इस प्रकार दुःख से आर्त होकर विलाप करते हुए महामना राजकुमार लक्ष्मण को वह सारी रात जागते ही बीती
English translation coming soon.
tathā hi satyaṁ bruvati prajāhite narendrasūnau gurusauhṛdād guhaḥ।
mumoca bāṣpaṁ vyasanābhipīḍito jvarāturo nāga iva vyathāturaḥ ॥
प्रजा के हित में संलग्न रहनेवाले राजकुमार लक्ष्मण जब बड़े भाई के प्रति सौहार्दवश उपर्युक्तरूप से यथार्थ बात कह रहे थे, उस समय उसे सुनकर निषादराज गुह दुःख से पीड़ित हो उठा और व्यथा से व्याकुल हो ज्वर से आतुर हुए हाथी की भाँति आँसू बहाने लगा
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः ॥ ५१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें इक्यावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५१ ॥