राजा दशरथके अनुरोधसे वसिष्ठजीका सीतासहित श्रीरामको उपवासव्रतकी दीक्षा देकर आना और राजाको इस समाचारसे अवगत कराना; राजाका अन्तःपुरमें प्रवेश
saṁdiśya rāmaṁ nṛpatiḥ śvobhāvinyabhiṣecane।
purohitaṁ samāhūya vasiṣṭhamidamabravīt॥
उधर महाराज दशरथ जब श्रीरामचन्द्रजी को दूसरे दिन होनेवाले अभिषेक के विषय में आवश्यक संदेश दे चुके, तब अपने पुरोहित वसिष्ठजी को बुलाकर बोले-॥ १॥
English translation coming soon.
gacchopavāsaṁ kākutsthaṁ kārayādya tapodhana।
śreyase rājyalābhāya vadhvā saha yatavrata॥
नियमपूर्वक व्रत का पालन करनेवाले तपोधन! आप जाइये और विघ्ननिवारणरूप कल्याण की सिद्धि तथा राज्य की प्राप्ति के लिये बहूसहित श्रीराम से उपवासव्रत का पालन कराइये'॥ २॥
English translation coming soon.
tatheti ca sa rājānamuktvā vedavidāṁ varaḥ।
svayaṁ vasiṣṭho bhagavān yayau rāmaniveśanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
upavāsayituṁ vīraṁ mantravinmantrakovidam।
brāhmaṁ rathavaraṁ yuktamāsthāya sudhṛtavrataḥ॥
तब राजा से 'तथास्तु' कहकर वेदवेत्ता विद्वानों में श्रेष्ठ तथा उत्तम व्रतधारी स्वयं भगवान् वसिष्ठ मन्त्रवेत्ता वीर श्रीराम को उपवास-व्रत की दीक्षा देने के लिये ब्राह्मण के चढ़नेयोग्य जुते-जुताये श्रेष्ठ रथ पर आरूढ़ हो श्रीराम के महल की ओर चल दिये॥ ३-४॥
English translation coming soon.
sa rāmabhavanaṁ prāpya pāṇḍurābhraghanaprabham।
tisraḥ kakṣyā rathenaiva viveśa munisattamaḥ॥
श्रीराम का भवन श्वेत बादलों के समान उज्ज्वल था, उसके पास पहुँचकर मुनिवर वसिष्ठने उसकी तीन ड्योढ़ियों में रथ के द्वारा ही प्रवेश किया॥ ५॥
English translation coming soon.
tamāgatamṛṣiṁ rāmastvaranniva sasambhramam।
mānayiṣyan sa mānārhaṁ niścakrāma niveśanāt॥
वहाँ पधारे हुए उन सम्माननीय महर्षि का सम्मान करने के लिये श्रीरामचन्द्रजी बड़ी उतावली के साथ वेगपूर्वक घर से बाहर निकले॥ ६॥
English translation coming soon.
abhyetya tvaramāṇo'tha rathābhyāśaṁ manīṣiṇaḥ।
tato'vatārayāmāsa parigṛhya rathāt svayam॥
उन मनीषी महर्षि के रथ के समीप शीघ्रतापूर्वक जाकर श्रीराम ने स्वयं उनका हाथ पकड़कर उन्हें रथ से नीचे उतारा॥ ७॥
English translation coming soon.
sa cainaṁ praśritaṁ dṛṣṭvā sambhāṣyābhiprasādya ca।
priyārhaṁ harṣayan rāmamityuvāca purohitaḥ॥
श्रीराम प्रिय वचन सुनने के योग्य थे। उन्हें इतना विनीत देखकर पुरोहितजी ने 'वत्स!' कहकर पुकारा और उन्हें प्रसन्न करके उनका हर्ष बढ़ाते हुए इस प्रकार कहा-॥ ८॥
English translation coming soon.
prasannaste pitā rāma yattvaṁ rājyamavāpsyasi।
upavāsaṁ bhavānadya karotu saha sītayā॥
श्रीराम! तुम्हारे पिता तुम पर बहुत प्रसन्न हैं, क्योंकि तुम्हें उन से राज्य प्राप्त होगा; अतः आज की रात में तुम वधू सीता के साथ उपवास करो॥ ९॥
English translation coming soon.
prātastvāmabhiṣektā hi yauvarājye narādhipaḥ।
pitā daśarathaḥ prītyā yayātiṁ nahuṣo yathā॥
रघुनन्दन! जैसे नहुष ने ययाति का अभिषेक किया था, उसी प्रकार तुम्हारे पिता महाराज दशरथ कल प्रातःकाल बड़े प्रेम से तुम्हारा युवराज-पद पर अभिषेक करेंगे'॥ १०॥
English translation coming soon.
ityuktvā sa tadā rāmamupavāsaṁ yatavrataḥ।
mantravat kārayāmāsa vaidehyā sahitaṁ śuciḥ॥
ऐसा कहकर उन व्रतधारी एवं पवित्र महर्षि ने मन्त्रोच्चारणपूर्वक सीतासहित श्रीराम को उस समय उपवास-व्रत की दीक्षा दी॥ ११॥
English translation coming soon.
tato yathāvad rāmeṇa sa rājño gururarcitaḥ।
abhyanujñāpya kākutsthaṁ yayau rāmaniveśanāt॥
तदनन्तर श्रीरामचन्द्रजी ने महाराज के भी गुरु वसिष्ठ का यथावत् पूजन किया; फिर वे मुनि श्रीराम की अनुमति ले उनके महल से बाहर निकले॥ १२॥
English translation coming soon.
suhṛdbhistatra rāmo'pi sahāsīnaḥ priyaṁvadaiḥ।
sabhājito viveśātha tānanujñāpya sarvaśaḥ॥
श्रीराम भी वहाँ प्रियवचन बोलनेवाले सुहृदों के साथ कुछ देरतक बैठे रहे; फिर उनसे सम्मानित हो उन सबकी अनुमति ले पुनः अपने महल के भीतर चले गये॥ १३॥
English translation coming soon.
hṛṣṭanārīnarayutaṁ rāmaveśma tadā babhau।
yathā mattadvijagaṇaṁ praphullanalinaṁ saraḥ॥
उस समय श्रीराम का भवन हर्षोत्फुल्ल नर-नारियों से भरा हुआ था और मतवाले पक्षियों के कलरवों से युक्त खिले हुए कमलवाले तालाब के समान शोभा पा रहा था॥ १४॥
English translation coming soon.
sa rājabhavanaprakhyāt tasmād rāmaniveśanāt।
nirgatya dadṛśe mārgaṁ vasiṣṭho janasaṁvṛtam॥
राजभवनों में श्रेष्ठ श्रीराम के महल से बाहर आकर वसिष्ठजी ने सारे मार्ग मनुष्यों की भीड़ से भरे हुए देखे॥ १५॥
English translation coming soon.
vṛndavṛndairayodhyāyāṁ rājamārgāḥ samantataḥ।
babhūvurabhisambādhāḥ kutūhalajanairvṛtāḥ॥
अयोध्या की सड़कों पर सब ओर झुंड-के-झुंड मनुष्य, जो श्रीराम का राज्याभिषेक देखने के लिये उत्सुक थे, खचाखच भरे हुए थे; सारे राजमार्ग उनसे घिरे हुए थे॥ १६॥
English translation coming soon.
janavṛndormisaṁgharṣaharṣasvanavṛtastadā।
babhūva rājamārgasya sāgarasyeva niḥsvanaḥ॥
जनसमुदायरूपी लहरों के परस्पर टकराने से उस समय जो हर्षध्वनि प्रकट होती थी, उससे व्याप्त हुआ राजमार्ग का कोलाहल समुद्र की गर्जना की भाँति सुनायी देता था॥ १७॥
English translation coming soon.
siktasammṛṣṭarathyā hi tathā ca vanamālinī।
āsīdayodhyā tadahaḥ samucchritagṛhadhvajā॥
उस दिन वन और उपवनों की पंक्तियों से सुशोभित हुई अयोध्यापुरी के घर-घर में ऊँची-ऊँची ध्वजाएँ फहरा रही थीं; वहाँ की सभी गलियों और सड़कों को झाड़बुहारकर वहाँ छिड़काव किया गया था॥ १८॥
English translation coming soon.
tadā hyayodhyānilayaḥ sastrībālākulo janaḥ।
rāmābhiṣekamākāṁkṣannākāṁkṣannudayaṁ raveḥ॥
स्त्रियों और बालकोंसहित अयोध्यावासी जनसमुदाय श्रीराम के राज्याभिषेक को देखने की इच्छा से उस समय शीघ्र सूर्योदय होने की कामना कर रहा था॥ १९॥
English translation coming soon.
prajālaṁkārabhūtaṁ ca janasyānandavardhanam।
utsuko'bhūjjano draṣṭuṁ tamayodhyāmahotsavam॥
अयोध्या का वह महान् उत्सव प्रजाओं के लिये अलंकाररूप और सब लोगों के आनन्द को बढ़ानेवाला था; वहाँ के सभी मनुष्य उसे देखने के लिये उत्कण्ठित हो रहे थे॥ २०॥
English translation coming soon.
evaṁ tajjanasambādhaṁ rājamārgaṁ purohitaḥ।
vyūhanniva janaughaṁ taṁ śanai rājakulaṁ yayau॥
इस प्रकार मनुष्यों की भीड़ से भरे हुए राजमार्ग पर पहुँचकर पुरोहितजी उस जनसमूह को एक ओर करते हुए-से धीरे-धीरे राजमहल की ओर गये॥ २१॥
English translation coming soon.
sitābhraśikharaprakhyaṁ prāsādamadhiruhya ca।
samīyāya narendreṇa śakreṇeva bṛhaspatiḥ॥
श्वेत जलद-खण्ड के समान सुशोभित होनेवाले महल के ऊपर चढ़कर वसिष्ठजी राजा दशरथ से उसी प्रकार मिले, जैसे बृहस्पति देवराज इन्द्र से मिल रहे हों॥ २२॥
English translation coming soon.
tamāgatamabhiprekṣya hitvā rājāsanaṁ nṛpaḥ।
papraccha svamataṁ tasmai kṛtamityabhivedayat॥
उन्हें आया देख राजा सिंहासन छोड़कर खड़े हो गये और पूछने लगे-'मुने! क्या आपने मेरा अभिप्राय सिद्ध किया।' वसिष्ठजी ने उत्तर दिया-'हाँ! कर दिया'॥ २३॥
English translation coming soon.
tena caiva tadā tulyaṁ sahāsīnāḥ sabhāsadaḥ।
āsanebhyaḥ samuttasthuḥ pūjayantaḥ purohitam॥
उनके साथ ही उस समय वहाँ बैठे हुए अन्य सभासद् भी पुरोहित का समादर करते हुए अपने-अपने आसनों से उठकर खड़े हो गये॥ २४॥
English translation coming soon.
guruṇā tvabhyanujñāto manujaughaṁ visṛjya tam।
viveśāntaḥpuraṁ rājā siṁho giriguhāmiva॥
तदनन्तर गुरुजी की आज्ञा ले राजा दशरथ ने उस जनसमुदाय को विदा करके पर्वत की कन्दरा में घुसनेवाले सिंह के समान अपने अन्तःपुर में प्रवेश किया॥ २५॥
English translation coming soon.
tadagryaveṣapramadājanākulaṁ mahendraveśmapratimaṁ niveśanam।
vyadīpayaṁścāru viveśa pārthivaḥ śaśīva tārāgaṇasaṁkulaṁ nabhaḥ॥
सुन्दर वेश-भूषा धारण करनेवाली सुन्दरियों से भरे हुए इन्द्रसदन के समान उस मनोहर राजभवन को अपनी शोभा से प्रकाशित करते हुए राजा दशरथ ने उसके भीतर उसी प्रकार प्रवेश किया, जैसे चन्द्रमा ताराओं से भरे हुए आकाश में पदार्पण करते हैं॥ २६॥
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे पञ्चमः सर्गः ॥ ५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५ ॥