श्रीरामको राज्य देनेका निश्चय करके राजाका सुमन्त्रद्वारा पुनः श्रीरामको बुलवाकर उन्हें आवश्यक बातें बताना, श्रीरामका कौसल्याके भवनमें जाकर माताको यह समाचार बताना और मातासे आशीर्वाद पाकर लक्ष्मणसे प्रेमपूर्वक वार्तालाप करके अपने महलमें जाना
“कौसल्या-आशीर्वाद”
॥ २ · ४ · ३९–४२ ॥
मातुरन्तःपुरे श्यामवर्णो रामो मुकुटधरः शिरः प्रणमति, माता कौसल्या स्नेहेन तस्य मूर्ध्नि हस्तं निधाय हर्षाश्रुपूर्णनयना आशिषं ददाति, पार्श्वे प्रीतियुक्तो भ्राता लक्ष्मणस्तिष्ठति।
माता के अन्तःपुर में दीपप्रकाशित कक्ष के भीतर शिर पर रत्नजटित स्वर्णमुकुट धारण किये नील वर्ण के श्रीराम मस्तक झुकाकर प्रणाम कर रहे हैं; माता कौसल्या स्नेहभरे हाथ से उनके मस्तक का स्पर्श करते हुए हर्ष के आँसुओं से भरे नेत्रों से 'चिरञ्जीवी होओ' का आशीर्वाद दे रही हैं, और समीप ही प्रेमपूर्ण भाई लक्ष्मण खड़े हैं।
In the lamplit chamber of the queen's palace, the blue-complexioned Ram, a jeweled gold crown on his brow, bows his head to receive his mother's blessing; Queen Kausalya, her eyes brimming with joyful tears, lays a tender hand upon his head in benediction, while his devoted brother Lakshman stands close by in affection.
gateṣvatha nṛpo bhūyaḥ paureṣu saha mantribhiḥ।
mantrayitvā tataścakre niścayajñaḥ sa niścayam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śva eva puṣyo bhavitā śvo'bhiṣecyastu me sutaḥ।
rāmo rājīvapatrākṣo yuvarāja iti prabhuḥ॥
राजसभा से पुरवासियों के चले जाने पर कार्यसिद्धि के योग्य देश-काल के नियम को जाननेवाले प्रभावशाली नरेश ने पुनः मन्त्रियों के साथ सलाह करके यह निश्चय किया कि ‘कल ही पुष्य-नक्षत्र होगा, अतः कल ही मुझे अपने पुत्र कमलनयन श्रीराम का युवराज के पद पर अभिषेक कर देना चाहिये’
English translation coming soon.
athāntargṛhamāviśya rājā daśarathastadā।
sūtamāmantrayāmāsa rāmaṁ punarihānaya॥
तदनन्तर अन्तःपुर में जाकर महाराज दशरथ ने सूत को बुलाया और आज्ञा दी-‘जाओ, श्रीराम को एक बार फिर यहाँ बुला लाओ’
English translation coming soon.
pratigṛhya tu tadvākyaṁ sūtaḥ punarupāyayau।
rāmasya bhavanaṁ śīghraṁ rāmamānayituṁ punaḥ॥
उनकी आज्ञा शिरोधार्य करके सुमन्त्र श्रीराम को शीघ्र बुला लाने के लिये पुनः उनके महल में गये
English translation coming soon.
dvāḥsthairāveditaṁ tasya rāmāyāgamanaṁ punaḥ।
śrutvaiva cāpi rāmastaṁ prāptaṁ śaṅkānvito'bhavat॥
द्वारपालों ने श्रीराम को सुमन्त्र के पुनः आगमन की सूचना दी। उनका आगमन सुनते ही श्रीराम के मन में संदेह हो गया
English translation coming soon.
praveśya cainaṁ tvarito rāmo vacanamabravīt।
yadāgamanakṛtyaṁ te bhūyastadabrūhyaśeṣataḥ॥
उन्हें भीतर बुलाकर श्रीराम ने उनसे बड़ी उतावली के साथ पूछा-‘आपको पुनः यहाँ आने की क्या आवश्यकता पड़ी?’ यह पूर्णरूप से बताइये
English translation coming soon.
tamuvāca tataḥ sūto rājā tvāṁ draṣṭumicchati।
śrutvā pramāṇaṁ tatra tvaṁ gamanāyetarāya vā॥
तब सूत ने उनसे कहा-‘महाराज आपसे मिलना चाहते हैं। मेरी इस बात को सुनकर वहाँ जाने या न जाने का निर्णय आप स्वयं करें’
English translation coming soon.
iti sūtavacaḥ śrutvā rāmo'pi tvarayānvitaḥ।
prayayau rājabhavanaṁ punardraṣṭuṁ nareśvaram॥
सूत का यह वचन सुनकर श्रीरामचन्द्रजी महाराज दशरथ का पुनः दर्शन करने के लिये तुरंत उनके महल की ओर चल दिये
English translation coming soon.
taṁ śrutvā samanuprāptaṁ rāmaṁ daśaratho nṛpaḥ।
praveśayāmāsa gṛhaṁ vivakṣuḥ priyamuttamam॥
श्रीराम को आया हुआ सुनकर राजा दशरथ ने उनसे प्रिय तथा उत्तम बात कहने के लिये उन्हें महल के भीतर बुला लिया
English translation coming soon.
praviśanneva ca śrīmān rāghavo bhavanaṁ pituḥ।
dadarśa pitaraṁ dūrāt praṇipatya kṛtāñjaliḥ॥
पिता के भवन में प्रवेश करते ही श्रीमान् रघुनाथजी ने उन्हें देखा और दूर से ही हाथ जोड़कर वे उनके चरणों में पड़ गये
English translation coming soon.
praṇamantaṁ tamutthāpya sampariṣvajya bhūmipaḥ।
pradiśya cāsanaṁ cāsmai rāmaṁ ca punarabravīt॥
प्रणाम करते हुए श्रीराम को उठाकर महाराज ने छाती से लगा लिया और उन्हें बैठने के लिये आसन देकर पुनः उनसे इस प्रकार कहना आरम्भ किया-
English translation coming soon.
rāma vṛddho'smi dīrghāyurbhuktā bhogā yathepsitāḥ।
annavadbhiḥ kratuśatairyatheṣṭaṁ bhūridakṣiṇaiḥ॥
‘श्रीराम! अब मैं बूढ़ा हुआ। मेरी आयु बहुत अधिक हो गयी। मैंने बहुत-से मनोवाञ्छित भोग भोग लिये, अन्न और बहुत-सी दक्षिणाओं से युक्त सैकड़ों यज्ञ भी कर लिये
English translation coming soon.
jātamiṣṭamapatyaṁ me tvamadyānupamaṁ bhuvi।
dattamiṣṭamadhītaṁ ca mayā puruṣasattama॥
‘पुरुषोत्तम! तुम मेरे परम प्रिय अभीष्ट संतान के रूप में प्राप्त हुए जिसकी इस भूमण्डल में कहीं उपमा नहीं है, मैंने दान, यज्ञ और स्वाध्याय भी कर लिये
English translation coming soon.
anubhūtāni ceṣṭāni mayā vīra sukhānyapi।
devarṣipitṛviprāṇāmanṛṇo'smi tathā''tmanaḥ॥
‘वीर! मैंने अभीष्ट सुखों का भी अनुभव कर लिया। मैं देवता, ऋषि, पितर और ब्राह्मणों के तथा अपने ऋण से भी उऋण हो गया
English translation coming soon.
na kiṁcinmama kartavyaṁ tavānyatrābhiṣecanāt।
ato yattvāmahaṁ brūyāṁ tanme tvaṁ kartumarhasi॥
‘अब तुम्हें युवराज-पद पर अभिषिक्त करने के सिवा और कोई कर्तव्य मेरे लिये शेष नहीं रह गया है, अतः मैं तुमसे जो कुछ कहूँ, मेरी उस आज्ञा का तुम्हें पालन करना चाहिये
English translation coming soon.
adya prakṛtayaḥ sarvāstvāmicchanti narādhipam।
atastvāṁ yuvarājānamabhiṣekṣyāmi putraka॥
‘बेटा! अब सारी प्रजा तुम्हें अपना राजा बनाना चाहती है, अतः मैं तुम्हें युवराजपद पर अभिषिक्त करूँगा
English translation coming soon.
api cādyāśubhān rāma svapnān paśyāmi rāghava।
sanirghātā divolkāśca patanti hi mahāsvanāḥ॥
‘रघुकुलनन्दन श्रीराम! आजकल मुझे बड़े बुरे सपने दिखायी देते हैं। दिन में वज्रपात के साथ-साथ बड़ा भयंकर शब्द करनेवाली उल्काएँ भी गिर रही हैं
English translation coming soon.
avaṣṭabdhaṁ ca me rāma nakṣatraṁ dāruṇagrahaiḥ।
āvedayanti daivajñāḥ sūryāṅgārakarāhubhiḥ॥
‘श्रीराम! ज्योतिषियों का कहना है कि मेरे जन्म-नक्षत्र को सूर्य, मङ्गल और राहु नामक भयंकर ग्रहों ने आक्रान्त कर लिया है
English translation coming soon.
prāyeṇa ca nimittānāmīdṛśānāṁ samudbhave।
rājā hi mṛtyumāpnoti ghorāṁ cāpadamṛcchati॥
‘ऐसे अशुभ लक्षणों का प्राकट्य होने पर प्रायः राजा घोर आपत्ति में पड़ जाता है और अन्ततोगत्वा उसकी मृत्यु भी हो जाती है
English translation coming soon.
tad yāvadeva me ceto na vimuhyati rāghava।
tāvadevābhiṣiñcasva calā hi prāṇināṁ matiḥ॥
‘अतः रघुनन्दन! जबतक मेरे चित्त में मोह नहीं छा जाता, तबतक ही तुम युवराज-पद पर अपना अभिषेक करा लो; क्योंकि प्राणियों की बुद्धि चञ्चल होती है
English translation coming soon.
adya candro'bhyupagamat puṣyāt pūrvaṁ punarvasum।
śvaḥ puṣyayogaṁ niyataṁ vakṣyante daivacintakāḥ॥
‘आज चन्द्रमा पुष्य से एक नक्षत्र पहले पुनर्वसु पर विराजमान हैं, अतः निश्चय ही कल वे पुष्य नक्षत्र पर रहेंगे-ऐसा ज्योतिषी कहते हैं
English translation coming soon.
tatra puṣye'bhiṣiñcasva manastvarayatīva mām।
śvastvāhamabhiṣekṣyāmi yauvarājye paraṁtapa॥
‘इसलिये उस पुष्यनक्षत्र में ही तुम अपना अभिषेक करा लो। शत्रुओं को संताप देनेवाले वीर! मेरा मन इस कार्य में बहुत शीघ्रता करने को कहता है। इस कारण कल अवश्य ही मैं तुम्हारा युवराजपद पर अभिषेक कर दूँगा
English translation coming soon.
tasmāt tvayādyaprabhṛti niśeyaṁ niyatātmanā।
saha vadhvopavastavyā darbhaprastaraśāyinā॥
‘अतः तुम इस समय से लेकर सारी रात इन्द्रियसंयमपूर्वक रहते हुए वधू सीता के साथ उपवास करो और कुश की शय्या पर सोओ
English translation coming soon.
suhṛdaścāpramattāstvāṁ rakṣantvadya samantataḥ।
bhavanti bahuvighnāni kāryāṇyevaṁvidhāni hi॥
‘आज तुम्हारे सुहृद् सावधान रहकर सब ओर से तुम्हारी रक्षा करें; क्योंकि इस प्रकार के शुभ कार्यो में बहुत-से विघ्न आने की सम्भावना रहती है
English translation coming soon.
viproṣitaśca bharato yāvadeva purāditaḥ।
tāvadevābhiṣekaste prāptakālo mato mama॥
‘जबतक भरत इस नगर से बाहर अपने मामा के यहाँ निवास करते हैं, तबतक ही तुम्हारा अभिषेक हो जाना मुझे उचित प्रतीत होता है
English translation coming soon.
kāmaṁ khalu satāṁ vṛtte bhrātā te bharataḥ sthitaḥ।
jyeṣṭhānuvartī dharmātmā sānukrośo jitendriyaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kiṁ nu cittaṁ manuṣyāṇāmanityamiti me matam।
satāṁ ca dharmanityānāṁ kṛtaśobhi ca rāghava॥
‘इसमें संदेह नहीं कि तुम्हारे भाई भरत सत्पुरुषों के आचार-व्यवहार में स्थित हैं, अपने बड़े भाई का अनुसरण करनेवाले, धर्मात्मा, दयालु और जितेन्द्रिय हैं तथापि मनुष्यों का चित्त प्रायः स्थिर नहीं रहता-ऐसा मेरा मत है। रघुनन्दन! धर्मपरायण सत्पुरुषों का मन भी विभिन्न कारणों से राग-द्वेषादि से संयुक्त हो जाता है’
English translation coming soon.
ityuktaḥ so'bhyanujñātaḥ śvobhāvinyabhiṣecane।
vrajeti rāmaḥ pitaramabhivādyābhyayād gṛham॥
राजा के इस प्रकार कहने और कल होनेवाले राज्याभिषेक के निमित्त व्रतपालन के लिये जाने की आज्ञा देने पर श्रीरामचन्द्रजी पिता को प्रणाम करके अपने महल में गये
English translation coming soon.
praviśya cātmano veśma rājñā''diṣṭe'bhiṣecane।
tatkṣaṇādeva niṣkramya māturantaḥpuraṁ yayau॥
राजा ने राज्याभिषेक के लिये व्रतपालन के निमित्त जो आज्ञा दी थी, उसे सीता को बताने के लिये अपने महल के भीतर प्रवेश करके जब श्रीराम ने वहाँ सीता को नहीं देखा, तब वे तत्काल ही वहाँ से निकलकर माता के अन्तःपुर में चले गये
English translation coming soon.
tatra tāṁ pravaṇāmeva mātaraṁ kṣaumavāsinīm।
vāgyatāṁ devatāgāre dadarśāyācatīṁ śriyam॥
वहाँ जाकर उन्होंने देखा माता कौसल्या रेशमी वस्त्र पहने मौन हो देवमन्दिर में बैठकर देवता की आराधना में लगी हैं और पुत्र के लिये राजलक्ष्मी की याचना कर रही हैं
English translation coming soon.
prāgeva cāgatā tatra sumitrā lakṣmaṇastathā।
sītā cānayitā śrutvā priyaṁ rāmābhiṣecanam॥
श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रिय समाचार सुनकर सुमित्रा और लक्ष्मण वहाँ पहले से ही आ गये थे तथा बाद में सीता वहीं बुला ली गयी थीं
English translation coming soon.
tasmin kāle'pi kausalyā tasthāvāmīlitekṣaṇā।
sumitrayānvāsyamānā sītayā lakṣmaṇena ca॥
श्रीरामचन्द्रजी जब वहाँ पहुँचे, उस समय भी कौसल्या नेत्र बंद किये ध्यान लगाये बैठी थीं और सुमित्रा, सीता तथा लक्ष्मण उनकी सेवा में खड़े थे
English translation coming soon.
śrutvā puṣye ca putrasya yauvarājye'bhiṣecanam।
prāṇāyāmena puruṣaṁ dhyāyamānā janārdanam॥
पुष्यनक्षत्र के योग में पुत्र के युवराजपद पर अभिषिक्त होने की बात सुनकर वे उसकी मङ्गलकामना से प्राणायाम के द्वारा परमपुरुष नारायण का ध्यान कर रही थीं
English translation coming soon.
tathā saniyamāmeva so'bhigamyābhivādya ca।
uvāca vacanaṁ rāmo harṣayaṁstāmidaṁ varam॥
इस प्रकार नियम में लगी हुई माता के निकट उसी अवस्था में जाकर श्रीराम ने उनको प्रणाम किया और उन्हें हर्ष प्रदान करते हुए यह श्रेष्ठ बात कही-
English translation coming soon.
amba pitrā niyukto'smi prajāpālanakarmaṇi।
bhavitā śvo'bhiṣeko me yathā me śāsanaṁ pituḥ॥
‘माँ! पिताजी ने मुझे प्रजापालन के कर्म में नियुक्त किया है। कल मेरा अभिषेक होगा। जैसा कि मेरे लिये पिताजी का आदेश है, उसके अनुसार सीता को भी मेरे साथ इस रात में उपवास करना होगा
English translation coming soon.
sītayāpyupavastavyā rajanīyaṁ mayā saha।
evamuktamupādhyāyaiḥ sa hi māmuktavān pitā॥
उपाध्यायों ने ऐसी ही बात बतायी थी, जिसे पिताजी ने मुझसे कहा है
English translation coming soon.
yāni yānyatra yogyāni śvobhāvinyabhiṣecane।
tāni me maṅgalānyadya vaidehyāścaiva kāraya॥
‘अतः कल होनेवाले अभिषेक के निमित्त से आज मेरे और सीता के लिये जो-जो मङ्गलकार्य आवश्यक हों, वे सब कराओ’
English translation coming soon.
etacchrutvā tu kausalyā cirakālābhikāṁkṣitam।
harṣabāṣpākulaṁ vākyamidaṁ rāmamabhāṣata॥
चिरकाल से माता के हृदय में जिस बात की अभिलाषा थी, उसकी पूर्ति को सूचित करनेवाली यह बात सुनकर माता कौसल्या ने आनन्द के आँसू बहाते हुए गद्गद कण्ठ से इस प्रकार कहा-
English translation coming soon.
vatsa rāma ciraṁ jīva hatāste paripanthinaḥ।
jñātīn me tvaṁ śriyā yuktaḥ sumitrāyāśca nandaya॥
‘बेटा श्रीराम! चिरञ्जीवी होओ। तुम्हारे मार्ग में विघ्न डालनेवाले शत्रु नष्ट हो जायँ। तुम राजलक्ष्मी से युक्त होकर मेरे और सुमित्रा के बन्धु-बान्धवों को आनन्दित करो
English translation coming soon.
kalyāṇe bata nakṣatre mayā jāto'si putraka।
yena tvayā daśaratho guṇairārādhitaḥ pitā॥
‘बेटा! तुम मेरे द्वारा किसी मङ्गलमय नक्षत्र में उत्पन्न हुए थे, जिससे तुमने अपने गुणोंद्वारा पिता दशरथ को प्रसन्न कर लिया
English translation coming soon.
amoghaṁ bata me kṣāntaṁ puruṣe puṣkarekṣaṇe।
yeyamikṣvākurājaśrīḥ putra tvāṁ saṁśrayiṣyati॥
‘बड़े हर्ष की बात है कि मैंने कमलनयन भगवान् विष्णु की प्रसन्नता के लिये जो व्रत-उपवास आदि किया था, वह आज सफल हो गया। बेटा! उसीके फल से यह इक्ष्वाकुकुल की राजलक्ष्मी तुम्हें प्राप्त होनेवाली है’
English translation coming soon.
ityevamukto mātrā tu rāmo bhrātaramabravīt।
prāñjaliṁ prahvamāsīnamabhivīkṣya smayanniva॥
माता के ऐसा कहने पर श्रीराम ने विनीतभाव से हाथ जोड़कर खड़े हुए अपने भाई लक्ष्मण की ओर देखकर मुसकराते हुए-से कहा-
English translation coming soon.
lakṣmaṇemāṁ mayā sārdhaṁ praśādhi tvaṁ vasuṁdharām।
dvitīyaṁ me'ntarātmānaṁ tvāmiyaṁ śrīrupasthitā॥
‘लक्ष्मण! तुम मेरे साथ इस पृथ्वी के राज्य का शासन (पालन) करो। तुम मेरे द्वितीय अन्तरात्मा हो। यह राजलक्ष्मी तुम्हींको प्राप्त हो रही है
English translation coming soon.
saumitre bhuṅkṣva bhogāṁstvamiṣṭān rājyaphalāni ca।
jīvitaṁ cāpi rājyaṁ ca tvadarthamabhikāmaye॥
‘सुमित्रानन्दन! तुम अभीष्ट भोगों और राज्य के श्रेष्ठ फलों का उपभोग करो। तुम्हारे लिये ही मैं इस जीवन तथा राज्य की अभिलाषा करता हूँ’
English translation coming soon.
ityuktvā lakṣmaṇaṁ rāmo mātarāvabhivādya ca।
abhyanujñāpya sītāṁ ca yayau svaṁ ca niveśanam॥
लक्ष्मण से ऐसा कहकर श्रीराम ने दोनों माताओं को प्रणाम किया और सीता को भी साथ चलने की आज्ञा दिलाकर वे उनको लिये हुए अपने महल में चले गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुर्थः सर्गः ॥ ४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में चौथा सर्ग पूरा हुआ ॥ ४ ॥