राजा दशरथका पृथ्वीपर गिरना, श्रीरामके लिये विलाप करना, कैकेयीको अपने पास आनेसे मना करना और उसे त्याग देना, कौसल्या और सेवकोंकी सहायतासे उनका कौसल्याके भवनमें आना और वहाँ भी श्रीरामके लिये दुःखका ही अनुभव करना
“कैकेयी-त्याग”
॥ २ · ४२ · ५–६ ॥
भूमौ निषण्णो जीर्णो राजा दशरथः पुत्रविरहशोकार्तः, विमुखः पाणिमुद्यम्य कैकेय्याः स्पर्शं निवारयन् 'मा स्प्राक्षीः' इति निषेधति; नीलवसना सुमध्यमा कैकेयी कठिना निश्चला तिष्ठति, सेवकास्तु ग्लानं नृपमुत्थापयन्ति।
स्वर्णमुकुटधारी वृद्ध राजा दशरथ पुत्र-वियोगके शोकसे टूटकर संगमरमरके फर्शपर बैठ गये हैं; मुख फेरकर उन्होंने एक हाथ ऊँचा उठाकर पास आती कैकेयीको रोक दिया है—मानो कह रहे हों 'मुझे मत छू, तुझे देखना भी नहीं चाहता।' नीली-सुनहरी साड़ीमें सजी सुन्दरी कैकेयी कठोर और निर्लज्ज भावसे ठिठकी खड़ी है, जबकि पगड़ीधारी सेवक झुककर मूर्च्छित-से राजाको सँभाल रहे हैं; पीछे रानियाँ शोकमग्न होकर यह दृश्य देख रही हैं।
Broken by grief for his exiled son, the aged, crowned King Dasharath has sunk to the marble floor; turning his face away, he flings up a forbidding hand to check Kaikeyi as she approaches — 'Do not touch me; I do not even wish to see you.' In her blue-and-gold silks the beautiful queen stands halted, hard and unrepentant, while turbaned attendants stoop to raise the failing king and grieving women look on from the shadows.
yāvat tu niryatastasya rajorūpamadṛśyata।
naivekṣvākuvarastāvat saṁjahārātmacakṣuṣī ॥
वन की ओर जाते हुए श्रीराम के रथ की धूल जबतक दिखायी देती रही, तबतक इक्ष्वाकुवंश के स्वामी राजा दशरथ ने उधर से अपनी आँखें नहीं हटायीं
English translation coming soon.
yāvad rājā priyaṁ putraṁ paśyatyatyantadhārmikam।
tāvad vyavardhatevāsya dharaṇyāṁ putradarśane ॥
वे महाराज अपने अत्यन्त धार्मिक प्रिय पुत्र को जबतक देखते रहे, तबतक पुत्र को देखने के लिये उनका शरीर मानो पृथ्वी पर बढ़ रहा था—वे ऊँचे उठ-उठकर उनकी ओर निहार रहे थे
English translation coming soon.
na paśyati rajo'pyasya yadā rāmasya bhūmipaḥ।
tadārtaśca niṣaṇṇaśca papāta dharaṇītale ॥
जब राजा को श्रीराम के रथ की धूल भी नहीं दिखायी देने लगी, तब वे अत्यन्त आर्त और विषादग्रस्त हो पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
tasya dakṣiṇamanvāgāt kausalyā bāhumaṅganā।
paraṁ cāsyānvagāt pārśvaṁ kaikeyī sā sumadhyamā ॥
उस समय उन्हें सहारा देने के लिये उनकी धर्मपत्नी कौसल्या देवी दाहिनी बाँह के पास आयीं और सुन्दरी कैकेयी उनके वामभाग में जा पहुँचीं
English translation coming soon.
tāṁ nayena ca sampanno dharmeṇa vinayena ca।
uvāca rājā kaikeyīṁ samīkṣya vyathitendriyaḥ ॥
कैकेयी को देखते ही नय, विनय और धर्म से सम्पन्न राजा दशरथ की समस्त इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं; वे बोल उठे—
English translation coming soon.
kaikeyi māmakāṅgāni mā sprākṣīḥ pāpaniścaye।
nahi tvāṁ draṣṭumicchāmi na bhāryāṁ na ca bāndhavīṁ ॥
‘पापपूर्ण विचार रखनेवाली कैकेयि! तू मेरे अङ्ग का स्पर्श न कर। मैं तुझे देखना नहीं चाहता। तू न तो मेरी भार्या है और न बान्धवी
English translation coming soon.
ye ca tvāmanujīvanti nāhaṁ teṣāṁ na te mama।
kevalārthaparāṁ hi tvāṁ tyaktadharmā tyajāmyaham ॥
‘जो तेरा आश्रय लेकर जीवन-निर्वाह करते हैं, मैं उनका स्वामी नहीं हूँ और वे मेरे परिजन नहीं हैं। तूने केवल धन में आसक्त होकर धर्म का त्याग किया है, इसलिये मैं तेरा परित्याग करता हूँ
English translation coming soon.
agṛhṇāṁ yacca te pāṇimagniṁ paryaṇayaṁ ca yat।
anujānāmi tat sarvamasmiṁlloke paratra ca ॥
‘मैंने जो तेरा पाणिग्रहण किया है और तुझे साथ लेकर अग्नि की परिक्रमा की है, तेरे साथ का वह सारा सम्बन्ध इस लोक और परलोक के लिये भी त्याग देता हूँ
English translation coming soon.
bharataścet pratītaḥ syād rājyaṁ prāpyaitadavyayam।
yanme sa dadyāt pitrarthaṁ mā māṁ taddattamāgamat ॥
‘तेरा पुत्र भरत भी यदि इस विघ्न-बाधा से रहित राज्य को पाकर प्रसन्न हो तो वह मेरे लिये श्राद्ध में जो कुछ पिण्ड या जल आदि दान करे, वह मुझे प्राप्त न हो’
English translation coming soon.
atha reṇusamuddhvastaṁ samutthāpya narādhipam।
nyavartata tadā devī kausalyā śokakarśitā ॥
तदनन्तर शोक से कातर हुई कौसल्या देवी उस समय धरती पर लोटने के कारण धूल से व्याप्त हुए महाराज को उठाकर उनके साथ राजभवन की ओर लौटीं
English translation coming soon.
hatveva brāhmaṇaṁ kāmāt spṛṣṭvāgnimiva pāṇinā।
anvatapyata dharmātmā putraṁ saṁcintya rāghavam ॥
जैसे कोई जान-बूझकर स्वेच्छापूर्वक ब्राह्मण की हत्या कर डाले अथवा हाथ से प्रज्वलित अग्नि का स्पर्श कर ले और ऐसा करके संतप्त होता रहे, उसी प्रकार धर्मात्मा राजा दशरथ अपने ही दिये हुए वरदान के कारण वन में गये हुए श्रीराम का चिन्तन करके अनुतप्त हो रहे थे
English translation coming soon.
nivṛtyaiva nivṛtyaiva sīdato rathavartmasu।
rājño nātibabhau rūpaṁ grastasyāṁśumato yathā ॥
राजा दशरथ बारंबार पीछे लौटकर रथ के मार्गों पर देखने का कष्ट उठाते थे। उस समय उनका रूप राहुग्रस्त सूर्य की भाँति अधिक शोभा नहीं पाता था
English translation coming soon.
vilalāpa sa duḥkhārtaḥ priyaṁ putramanusmaran।
nagarāntamanuprāptaṁ buddhvā putramathābravīt ॥
वे अपने प्रिय पुत्र का बारंबार स्मरण करके दुःख से आतुर हो विलाप करने लगे। वे बेटे को नगर की सीमा पर पहुँचा हुआ समझकर इस प्रकार कहने लगे—
English translation coming soon.
vāhanānāṁ ca mukhyānāṁ vahatāṁ taṁ mamātmajam।
padāni pathi dṛśyante sa mahātmā na dṛśyate ॥
‘हाय! मेरे पुत्र को वन की ओर ले जाते हुए श्रेष्ठ वाहनों (घोड़ा) के पदचिह्न तो मार्ग में दिखायी देते हैं; परंतु उन महात्मा श्रीराम का दर्शन नहीं हो रहा है
English translation coming soon.
yaḥ sukhenopadhāneṣu śete candanarūṣitaḥ।
vījyamāno mahārhābhiḥ strībhirmama sutottamaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa nūnaṁ kvacidevādya vṛkṣamūlamupāśritaḥ।
kāṣṭhaṁ vā yadi vāśmānamupadhāya śayiṣyate ॥
‘जो मेरे श्रेष्ठ पुत्र श्रीराम चन्दन से चर्चित हो तकियों का सहारा लेकर उत्तम शय्याओं पर सुख से सोते थे और उत्तम अलंकारों से विभूषित सुन्दरी स्त्रियाँ जिन्हें व्यजन डुलाती थीं, वे निश्चय ही आज कहीं वृक्ष की जड़ का आश्रय ले अथवा किसी काठ या पत्थर को सिर के नीचे रखकर भूमि पर ही शयन करेंगे
English translation coming soon.
utthāsyati ca medinyāḥ kṛpaṇaḥ pāṁsuguṇṭhitaḥ।
viniḥśvasan prasravaṇāt kareṇūnāmivarṣabhaḥ ॥
‘फिर अङ्गों में धूल लपेटे दीन की भाँति लंबी साँस खींचते हुए वे उस शयन-भूमि से उसी प्रकार उठेंगे, जैसे किसी झरने के पास से गजराज उठता है
English translation coming soon.
drakṣyanti nūnaṁ puruṣā dīrghabāhuṁ vanecarāḥ।
rāmamutthāya gacchantaṁ lokanāthamanāthavat ॥
‘निश्चय ही वन में रहनेवाले मनुष्य लोकनाथ महाबाहु श्रीराम को वहाँ से अनाथ की भाँति उठकर जाते हुए देखेंगे
English translation coming soon.
sā nūnaṁ janakasyeṣṭā sutā sukhasadocitā।
kaṇṭakākramaṇaklāntā vanamadya gamiṣyati ॥
‘जो सदा सुख भोगने के ही योग्य है, वह जनक को प्यारी पुत्री सीता आज अवश्य ही काँटों पर पैर पड़ने से व्यथा का अनुभव करती हुई वन को जायगी
English translation coming soon.
anabhijñā vanānāṁ sā nūnaṁ bhayamupaiṣyati।
śvapadānarditaṁ śrutvā gambhīraṁ romaharṣaṇam ॥
‘वह वन के कष्टों से अनभिज्ञ है। वहाँ व्याघ्र आदि हिंसक जन्तुओं का गम्भीर तथा रोमाञ्चकारी गर्जन-तर्जन सुनकर निश्चय ही भयभीत हो जायगी
English translation coming soon.
sakāmā bhava kaikeyi vidhavā rājyamāvasa।
nahi taṁ puruṣavyāghraṁ vinā jīvitumutsahe ॥
‘अरी कैकेयी! तू अपनी कामना सफल कर ले और विधवा होकर राज्य भोग। मैं पुरुषसिंह श्रीराम के बिना जीवित नहीं रह सकता’
English translation coming soon.
ityevaṁ vilapan rājā janaughenābhisaṁvṛtaḥ।
apasnāta ivāriṣṭaṁ praviveśa gṛhottamam ॥
इस प्रकार विलाप करते हुए राजा दशरथ ने मरघट से नहाकर आये हुए पुरुष की भाँति मनुष्यों की भारी भीड़ से घिरकर अपने शोकपूर्ण उत्तम भवन में प्रवेश किया
English translation coming soon.
śūnyacatvaraveśmāntāṁ saṁvṛtāpaṇavedikām।
klāntadurbaladuḥkhārtāṁ nātyākīrṇamahāpathām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāmavekṣya purīṁ sarvāṁ rāmamevānucintayan।
vilapan prāviśad rājā gṛhaṁ sūrya ivāmbudam ॥
उन्होंने देखा, अयोध्यापुरी के प्रत्येक घर का बाहरी चबूतरा और भीतरी भाग भी सूना हो रहा है। (क्योंकि उन घरों के सब लोग श्रीराम के पीछे चले गये थे।) बाजार-हाट बंद है। जो लोग नगर में हैं, वे भी अत्यन्त क्लान्त, दुर्बल और दुःख से आतुर हो रहे हैं तथा बड़ी-बड़ी सड़कों पर भी अधिक आदमी जाते-आते नहीं दिखायी देते हैं। सारे नगर की यह अवस्था देखकर श्रीराम के लिये ही चिन्ता और विलाप करते हुए राजा उसी तरह महल के भीतर गये, जैसे सूर्य मेघों की घटा में छिप जाते हैं
English translation coming soon.
mahāhṛdamivākṣobhyaṁ suparṇena hṛtoragam।
rāmeṇa rahitaṁ veśma vaidehyā lakṣmaṇena ca ॥
श्रीराम, लक्ष्मण और सीता से रहित वह राजभवन उस महान् अक्षोभ्य जलाशय के समान जान पड़ता था, जिसके भीतर के नाग को गरुड़ उठा ले गये हों
English translation coming soon.
atha gadgadaśabdastu vilapan vasudhādhipaḥ।
uvāca mṛdu mandārthaṁ vacanaṁ dīnamasvaram ॥
उस समय विलाप करते हुए राजा दशरथ ने गद्गद वाणी में द्वारपालों से यह मधुर, अस्पष्ट, दीनतायुक्त और स्वाभाविक स्वर से रहित बात कही—
English translation coming soon.
kausalyāyā gṛhaṁ śīghraṁ rāmamāturnayantu mām।
nahyanyatra mamāśvāso hṛdayasya bhaviṣyati ॥
‘मुझे शीघ्र ही श्रीराम-माता कौसल्या के घर में पहुँचा दो; क्योंकि मेरे हृदय को और कहीं शान्ति नहीं मिल सकती’
English translation coming soon.
iti bruvantaṁ rājānamanayan dvāradarśinaḥ।
kausalyāyā gṛhaṁ tatra nyavesyata vinītavat ॥
ऐसी बात कहते हुए राजा दशरथ को द्वारपालों ने बड़ी विनय के साथ रानी कौसल्या के भवन में पहुँचाया और पलंग पर सुला दिया
English translation coming soon.
tatastatra praviṣṭasya kausalyāyā niveśanam।
adhiruhyāpi śayanaṁ babhūva lulitaṁ manaḥ ॥
वहाँ कौसल्या के भवन में प्रवेश करके पलंग पर आरूढ़ हो जाने पर भी राजा दशरथ का मन चञ्चल एवं मलिन ही रहा
English translation coming soon.
putradvayavihīnaṁ ca snuṣayā ca vivarjitam।
apaśyad bhavanaṁ rājā naṣṭacandramivāmbaram ॥
दोनों पुत्र और पुत्रवधू सीता से रहित वह भवन राजा को चन्द्रहीन आकाश की भाँति श्रीहीन दिखायी देने लगा
English translation coming soon.
tacca dṛṣṭvā mahārājo bhujamudyamya vīryavān।
uccaiḥsvareṇa prākrośaddhā rāma vijahāsi nau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sukhitā bata taṁ kālaṁ jīviṣyanti narottamāḥ।
pariṣvajanto ye rāmaṁ drakṣyanti punarāgatam ॥
उसे देखकर पराक्रमी महाराज ने एक बाँह ऊपर उठाकर उच्चस्वर से विलाप करते हुए कहा—‘हा राम! तुम हम दोनों माता-पिता को त्याग दे रहे हो। जो नरश्रेष्ठ चौदह वर्षों की अवधितक जीवित रहेंगे और अयोध्या में पुनः लौटे हुए श्रीराम को हृदय से लगाकर देखेंगे, वे ही वास्तव में सुखी होंगे’
English translation coming soon.
atha rātryāṁ prapannāyāṁ kālarātryāmivātmanaḥ।
ardharātre daśarathaḥ kausalyāmidamabravīt ॥
तदनन्तर अपनी कालरात्रि के समान वह रात्रि आने पर राजा दशरथ ने आधी रात होने पर कौसल्या से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
na tvāṁ paśyāmi kausalye sādhu māṁ pāṇinā spṛśa।
rāmaṁ me'nugatā dṛṣṭiradyāpi na nivartate ॥
‘कौसल्ये! मेरी दृष्टि श्रीराम के ही साथ चली गयी और वह अबतक नहीं लौटी है; अतः मैं तुम्हें देख नहीं पाता हूँ। एक बार अपने हाथ से मेरे शरीर का स्पर्श तो करो’
English translation coming soon.
taṁ rāmamevānuvicintayantaṁ
samīkṣya devī śayane narendram।
upopaviśyādhikamārtarūpā
viniśvasantaṁ vilalāpa kṛcchram ॥
शय्या पर पड़े हुए महाराज दशरथ को श्रीराम का ही चिन्तन करते और लंबी साँस खींचते देख देवी कौसल्या अत्यन्त व्यथित हो उनके पास आ बैठीं और बड़े कष्ट से विलाप करने लगीं
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे द्विचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें बयालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४२ ॥