राजा दशरथका विलाप, उनकी आज्ञासे सुमन्त्रका रामके लिये रथ जोतकर लाना, कोषाध्यक्षका सीताको बहुमूल्य वस्त्र और आभूषण देना, कौसल्याका सीताको पतिसेवाका उपदेश, सीताके द्वारा उसकी स्वीकृति तथा श्रीरामका अपनी मातासे पिताके प्रति दोषदृष्टि न रखनेका अनुरोध करके अन्य माताओंसे भी विदा माँगना
“कौसल्या-आशीर्वाद”
॥ २ · ३९ · १९–२५ ॥
दीपप्रभया भासिते प्रासादे स्वर्णासनस्थिता श्वश्रूः कौसल्या स्नेहेन जानुस्थितायाः कृताञ्जलेः वैदेह्याः कपोलं स्पृशति पतिव्रतधर्ममुपदिशन्ती; पृष्ठे वल्कलवसनो धृतचापः शान्तो रामस्तिष्ठति।
दीपक की सुनहरी आभा से भरे राजभवन में स्वर्णसिंहासन पर विराजमान सास कौसल्या — सुहागिन के सिंदूर और स्वर्णाभूषणों में सजी — घुटनों के बल बैठी, हाथ जोड़े नववधू सीता का कपोल स्नेह से सहलाती हुई उन्हें पतिसेवा का उपदेश दे रही हैं; रेशमी वस्त्रों और रत्नाभूषणों से अलंकृत वैदेही श्रद्धापूर्वक शीश झुकाए उनका आशीर्वाद ग्रहण कर रही हैं, और पीछे वल्कल-वस्त्रधारी, धनुष लिये श्रीराम शान्त भाव से खड़े हैं।
In a palace chamber warmed by the golden glow of a standing brass lamp, Queen Kausalya — resplendent in a married woman's crimson-and-gold silks and vermilion — is seated on her gilded throne, tenderly cupping the cheek of her kneeling daughter-in-law; Sita, adorned in fine silks and jewels for the journey, folds her hands in reverent acceptance as the queen instructs her in devotion to her husband, while behind them the bark-clad Ram stands quietly, bow in hand.
rāmasya tu vacaḥ śrutvā muniveṣadharaṁ ca tam।
samīkṣya saha bhāryābhī rājā vigatacetanaḥ ॥
श्रीराम की बात सुनकर और उन्हें मुनिवेष धारण किये देख स्त्रियोंसहित राजा दशरथ शोक से अचेत हो गये
English translation coming soon.
nainaṁ duḥkhena saṁtataḥ pratyavaikṣata rāghavam।
na cainamabhisamprekṣya pratyabhāṣata durmanāḥ ॥
दुःख से संतत होने के कारण वे श्रीराम की ओर भर आँख देख भी न सके और देखकर भी मन में दुःख होने के कारण उन्हें कुछ उत्तर न दे सके
English translation coming soon.
sa muhūrtamivāsaṁjño duḥkhitaśca mahīpatiḥ।
vilalāpa mahābāhū rāmamevānucintayan ॥
दो घड़ीतक अचेत-सा रहने के बाद जब उन्हें होश हुआ, तब वे महाबाहु नरेश श्रीराम का ही चिन्तन करते हुए दुःखी होकर विलाप करने लगे-
English translation coming soon.
manye khalu mayā pūrvaṁ vivatsā bahavaḥ kṛtāḥ।
prāṇino hiṁsitā vāpi tanmāmidamupasthitam ॥
‘मालूम होता है, मैंने पूर्वजन्म में अवश्य ही बहुत-सी गौओं का उनके बछड़ों से विछोह कराया है अथवा अनेक प्राणियों की हिंसा की है, इसीसे आज मेरे ऊपर यह संकट आ पड़ा है
English translation coming soon.
na tvevānāgate kāle dehāccyavati jīvitam।
kaikeyyā kliśyamānasya mṛtyurmama na vidyate ॥
‘समय पूरा हुए बिना किसीके शरीर से प्राण नहीं निकलते; तभी तो कैकेयी के द्वारा इतना क्लेश पाने पर भी मेरी मृत्यु नहीं हो रही है
English translation coming soon.
yo'haṁ pāvakasaṁkāśaṁ paśyāmi purataḥ sthitam।
vihāya vasane sūkṣme tāpasācchādamātmajam ॥
‘ओह! अपने अग्नि के समान तेजस्वी पुत्र को महीन वस्त्र त्यागकर तपस्वियों के-से वल्कल-वस्त्र धारण किये सामने खड़ा देख रहा हूँ (फिर भी मेरे प्राण नहीं निकलते हैं)
English translation coming soon.
ekasyāḥ khalu kaikeyyāḥ kṛte'yaṁ khidyate janaḥ।
svārthe prayatamānāyāḥ saṁśritya nikṛtiṁ tvimām ॥
‘इस वरदानरूप शठता का आश्रय लेकर अपने स्वार्थसाधन के प्रयत्न में लगी हुई एकमात्र कैकेयी के कारण ये सब लोग महान् कष्ट में पड़ गये हैं’
English translation coming soon.
evamuktvā tu vacanaṁ bāṣpeṇa vihatendriyaḥ।
rāmeti sakṛdevoktvā vyāhartuṁ na śaśāka saḥ ॥
‘ऐसी बात कहते-कहते राजा के नेत्रों में आँसू भर आये। उनकी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयीं और वे एक ही बार ‘हे राम!’ कहकर मूर्च्छित हो गये। आगे कुछ न बोल सके’
English translation coming soon.
saṁjñāṁ tu pratilabhyaiva muhūrtāt sa mahīpatiḥ।
netrābhyāmaśrupūrṇābhyāṁ sumantramidamabravīt ॥
दो घड़ी बाद होश में आते ही वे महाराज आँसू-भरे नेत्रों से देखते हुए सुमन्त्र से इस प्रकार बोले
English translation coming soon.
aupavāhyaṁ rathaṁ yuktvā tvamāyāhi hayottamaiḥ।
prāpayainaṁ mahābhāgamito janapadāt param ॥
‘तुम सवारी के योग्य एक रथ को उसमें उत्तम घोड़े जोतकर यहाँ ले आओ और इन महाभाग श्रीराम को उसपर बिठाकर इस जनपद से बाहरतक पहुँचा आओ
English translation coming soon.
evaṁ manye guṇavatāṁ guṇānāṁ phalamucyate।
pitrā mātrā ca yatsādhurvīro nirvāsyate vanam ॥
‘अपने श्रेष्ठ वीर पुत्र को स्वयं माता-पिता ही जब घर से निकालकर वन में भेज रहे हैं, तब ऐसा मालूम होता है कि शास्त्र में गुणवान् पुरुषों के गुणों का यही फल बताया जाता है’
English translation coming soon.
rājño vacanamājñāya sumantraḥ śīghravikramaḥ।
yojayitvā yayau tatra rathamaśvairalaṁkṛtam ॥
राजा की आज्ञा शिरोधार्य करके शीघ्रगामी सुमन्त्र गये और उत्तम घोड़ों से सुशोभित रथ जोतकर ले आये
English translation coming soon.
taṁ rathaṁ rājaputrāya sūtaḥ kanakabhūṣitam।
ācacakṣe'ñjaliṁ kṛtvā yuktaṁ paramavājibhiḥ ॥
‘फिर सूत सुमन्त्र ने हाथ जोड़कर कहा-महाराज! राजकुमार श्रीराम के लिये उत्तम घोड़ों से जुता हुआ सुवर्णभूषित रथ तैयार है’
English translation coming soon.
rājā satvaramāhūya vyāpṛtaṁ vittasaṁcaye।
uvāca deśakālajño niścitaṁ sarvataḥ śuciḥ ॥
तब देश और काल को समझनेवाले, सब ओर से शुद्ध (इहलोक और परलोक से उऋण) राजा दशरथ ने तुरंत ही धन-संग्रह के व्यापार में नियुक्त कोषाध्यक्ष को बुलाकर यह निश्चित बात कही-
English translation coming soon.
vāsāṁsi ca varārhāṇi bhūṣaṇāni mahānti ca।
varṣāṇyetāni saṁkhyāya vaidehyāḥ kṣipramānaya ॥
‘तुम विदेहकुमारी सीता के पहननेयोग्य बहुमूल्य वस्त्र और महान् आभूषण जो चौदह वर्षों के लिये पर्याप्त हों, गिनकर शीघ्र ले आओ’
English translation coming soon.
narendreṇaivamuktastu gatvā kośagṛhaṁ tataḥ।
prāyacchat sarvamāhṛtya sītāyai kṣiprameva tat ॥
महाराज के ऐसा कहने पर कोषाध्यक्ष ने खजाने में जा वहाँ से सब चीजें लाकर शीघ्र ही सीता को समर्पित कर दीं
English translation coming soon.
sā sujātā sujātāni vaidehī prasthitā vanam।
bhūṣayāmāsa gātrāṇi tairvicitrairvibhūṣaṇaiḥ ॥
उत्तम कुल में उत्पन्न अथवा अयोनिजा और वनवास के लिये प्रस्थित विदेहकुमारी सीता ने सुन्दर लक्षणों से युक्त अपने सभी अङ्गों को उन विचित्र आभूषणों से विभूषित किया
English translation coming soon.
vyarājayata vaidehī veśma tat suvibhūṣitā।
udyatoṁ'śumataḥ kāle khaṁ prabheva vivasvataḥ ॥
उन आभूषणों से विभूषित हुई विदेहनन्दिनी सीता उस घर को उसी प्रकार सुशोभित करने लगीं, जैसे प्रातःकाल उगते हुए अंशुमाली सूर्य की प्रभा आकाश को प्रकाशित करती है
English translation coming soon.
tāṁ bhujābhyāṁ pariṣvajya śvaśrūrvacanamabravīt।
anācarantīṁ kṛpaṇaṁ mūrdhnyupāghrāya maithilīm ॥
उस समय सास कौसल्या ने कभी दुःखद बर्ताव न करनेवाली मिथिलेशकुमारी सीता को अपनी दोनों भुजाओं से कसकर छाती से लगा लिया और उनके मस्तक को सूँघकर कहा-
English translation coming soon.
asatyaḥ sarvaloke'smin satataṁ satkṛtāḥ priyaiḥ।
bhartāraṁ nānumanyante vinipātagataṁ striyaḥ ॥
‘बेटी! जो स्त्रियाँ अपने प्रियतम पति के द्वारा सदा सम्मानित होकर भी संकट में पड़ने पर उसका आदर नहीं करती हैं, वे इस सम्पूर्ण जगत् में ‘असती’ (दुष्टा) के नाम से पुकारी जाती हैं
English translation coming soon.
eṣa svabhāvo nārīṇāmanubhūya purā sukham।
alpāmapyāpadaṁ prāpya duṣyanti prajahatyapi ॥
‘दुष्टा स्त्रियों का यह स्वभाव होता है कि पहले तो वे पति के द्वारा यथेष्ट सुख भोगती हैं, परंतु जब वह थोड़ी-सी भी विपत्ति में पड़ता है, तब उसपर दोषारोपण करती और उसका साथ छोड़ देती हैं
English translation coming soon.
asatyaśīlā vikṛtā durgā ahṛdayāḥ sadā।
asatyaḥ pāpasaṁkalpāḥ kṣaṇamātravirāgiṇaḥ ॥
‘जो झूठ बोलनेवाली, विकृत चेष्टा करनेवाली, दुष्ट पुरुषों से संसर्ग रखनेवाली, पति के प्रति सदा हृदयहीनता का परिचय देनेवाली, कुलटा, पाप के ही मनसूबे बाँधनेवाली और छोटी-सी बात के लिये भी क्षणमात्र में पति की ओर से विरक्त हो जानेवाली हैं, वे सब-की-सब असती या दुष्टा कही गयी हैं
English translation coming soon.
na kulaṁ na kṛtaṁ vidyā na dattaṁ nāpi saṁgrahaḥ।
strīṇāṁ gṛhṇāti hṛdayamanityahṛdayā hi tāḥ ॥
‘उत्तम कुल, किया हुआ उपकार, विद्या, भूषण आदि का दान और संग्रह (पति के द्वारा स्नेहपूर्वक अपनाया जाना), यह सब कुछ दुष्टा स्त्रियों के हृदय को नहीं वश में कर पाता है; क्योंकि उनका चित्त अव्यवस्थित होता है
English translation coming soon.
sādhvīnāṁ tu sthitānāṁ tu śīle satye śrute sthite।
strīṇāṁ pavitraṁ paramaṁ patireko viśiṣyate ॥
‘इसके विपरीत जो सत्य, सदाचार, शास्त्रों की आज्ञा और कुलोचित मर्यादाओं में स्थित रहती हैं, उन साध्वी स्त्रियों के लिये एकमात्र पति ही परम पवित्र एवं सर्वश्रेष्ठ देवता है
English translation coming soon.
sa tvayā nāvamantavyaḥ putraḥ pravrājito vanam।
tava devasamastveṣa nirdhanaḥ sadhano'pi vā ॥
‘इसलिये तुम मेरे पुत्र श्रीरामका, जिन्हें वनवास की आज्ञा मिली है, कभी अनादर न करना। ये निर्धन हों या धनी, तुम्हारे लिये देवता के तुल्य हैं’
English translation coming soon.
vijñāya vacanaṁ sītā tasyā dharmārthasaṁhitam।
kṛtvāñjalimuvācedaṁ śvaśrūmabhimukhe sthitā ॥
सास के धर्म और अर्थयुक्त वचनों का तात्पर्य भलीभाँति समझकर उनके सामने खड़ी हुई सीता ने हाथ जोड़कर उनसे इस प्रकार कहा-
English translation coming soon.
kariṣye sarvamevāhamāryā yadanuśāsti mām।
abhijñāsmi yathā bharturvartitavyaṁ śrutaṁ ca me ॥
‘आर्ये! आप मेरे लिये जो कुछ उपदेश दे रही हैं, मैं उसका पूर्णरूप से पालन करूँगी। स्वामी के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिये, यह मुझे भलीभाँति विदित है; क्योंकि इस विषय को मैंने पहले से ही सुन रखा है
English translation coming soon.
na māmasajjanenāryā samānayitumarhati।
dharmād vicalituṁ nāhamalaṁ candrādiva prabhā ॥
‘पूजनीया माताजी! आपको मुझे असती स्त्रियों के समान नहीं मानना चाहिये; क्योंकि जैसे प्रभा चन्द्रमा से दूर नहीं हो सकती, उसी प्रकार मैं पतिव्रत-धर्म से विचलित नहीं हो सकती
English translation coming soon.
nātantrī vādyate vīṇā nācakro vidyate rathaḥ।
nāpatiḥ sukhamedheta yā syādapi śatātmajā ॥
‘जैसे बिना तार की वीणा नहीं बज सकती और बिना पहिये का रथ नहीं चल सकता है, उसी प्रकार नारी सौ बेटों की माता होने पर भी बिना पति के सुखी नहीं हो सकती
English translation coming soon.
mitaṁ dadāti hi pitā mitaṁ bhrātā mitaṁ sutaḥ।
amitasya tu dātāraṁ bhartāraṁ kā na pūjayet ॥
‘पिता, भ्राता और पुत्र-ये परिमित सुख प्रदान करते हैं, परंतु पति अपरिमित सुख का दाता है-उसकी सेवा से इहलोक और परलोक दोनों में कल्याण होता है; अतः ऐसी कौन स्त्री है, जो अपने पति का सत्कार नहीं करेगी
English translation coming soon.
sāhamevaṁgatā śreṣṭhā śrutadharmaparāvarā।
ārye kimavamanyeyaṁ striyā bhartā hi daivatam ॥
‘आर्ये! मैंने श्रेष्ठ स्त्रियों-माता आदि के मुख से नारी के सामान्य और विशेष धर्मों का श्रवण किया है। इस प्रकार पातिव्रत्य का महत्त्व जानकर भी मैं पति का क्यों अपमान करूँगी? मैं जानती हूँ कि पति ही स्त्री का देवता है’
English translation coming soon.
sītāyā vacanaṁ śrutvā kausalyā hṛdayaṅgamam।
śuddhasattvā mumocāśru sahasā duḥkhaharṣajam ॥
सीता का यह मनोहर वचन सुनकर शुद्ध अन्तःकरणवाली देवी कौसल्या के नेत्रों से सहसा दुःख और हर्ष के आँसू बहने लगे
English translation coming soon.
tāṁ prāñjalirabhiprekṣya mātṛmadhye'tisatkṛtām।
rāmaḥ paramadharmātmā mātaraṁ vākyamabravīt ॥
तब परम धर्मात्मा श्रीराम ने माताओं के बीच में अत्यन्त सम्मानित होकर खड़ी हुई माता कौसल्या की ओर देख हाथ जोड़कर कहा-
English translation coming soon.
amba mā duḥkhitā bhūtvā paśyestvaṁ pitaraṁ mama।
kṣayo'pi vanavāsasya kṣiprameva bhaviṣyati ॥
‘माँ! (इन्हींके कारण मेरे पुत्र का वनवास हुआ है; ऐसा समझकर) तुम मेरे पिताजी की ओर दुःखित होकर न देखना। वनवास की अवधि भी शीघ्र ही समाप्त हो जायगी
English translation coming soon.
susāyāste gamiṣyanti nava varṣāṇi pañca ca।
samagramiha samprāptaṁ māṁ drakṣyasi suhṛdvṛtam ॥
‘ये चौदह वर्ष तो तुम्हारे सोते-सोते निकल जायँगे, फिर एक दिन देखोगी कि मैं अपने सुहृदों से घिरा हुआ सीता और लक्ष्मण के साथ सम्पूर्णरूप से यहाँ आ पहुँचा हूँ’
English translation coming soon.
etāvadabhinītārthamuktvā sa jananīṁ vacaḥ।
trayaḥ śataśatārdhā hi dadarśāvekṣya mātaraḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāścāpi sa tathaivārtā māturdaśarathātmajaḥ।
dharmayuktamidaṁ vākyaṁ nijagāda kṛtāñjaliḥ ॥
माता से इस प्रकार अपना निश्चित अभिप्राय बताकर दशरथनन्दन श्रीराम ने अपनी अन्य साढ़े तीन सौ माताओं की ओर दृष्टिपात किया और उनको भी कौसल्या की ही भाँति शोकाकुल पाया। तब उन्होंने हाथ जोड़कर उन सबसे यह धर्मयुक्त बात कही-
English translation coming soon.
saṁvāsāt paruṣaṁ kiṁcidajñānādapi yat kṛtam।
tanme samupajānīta sarvāścāmantrayāmi vaḥ ॥
‘माताओ! सदा एक साथ रहने के कारण मैंने जो कुछ कठोर वचन कह दिये हों अथवा अनजान में भी मुझसे जो अपराध बन गये हों, उनके लिये आप मुझे क्षमा कर दें। मैं आप सब माताओं से विदा माँगता हूँ’
English translation coming soon.
vacanaṁ rāghavasyaitad dharmayuktaṁ samāhitam।
śuśruvustāḥ striyaḥ sarvāḥ śokopahatacetasaḥ ॥
राजा दशरथ की उन सभी स्त्रियों ने श्रीरघुनाथजी का यह समाधानकारी धर्मयुक्त वचन सुना, सुनकर उन सबका चित्त शोक से व्याकुल हो गया
English translation coming soon.
jajñe'tha tāsāṁ saṁnādaḥ krauñcīnāmiva niḥsvanaḥ।
mānavendrasya bhāryāṇāmevaṁ vadati rāghave ॥
श्रीराम के ऐसी बात कहते समय महाराज दशरथ की रानियाँ कुररियों के समान विलाप करने लगीं। उनका वह आर्तनाद उस राजभवन में सब ओर गूँज उठा
English translation coming soon.
vilapitaparidevanākulaṁ murajapaṇavameghaghoṣavad।
daśarathaveśma babhūva yat purā vyasanagataṁ tadabhūt suduḥkhitam ॥
राजा दशरथ का जो भवन पहले मुरज, पणव और मेघ आदि वाद्यों के गम्भीर घोष से गूँजता रहता था, वही विलाप और रोदन से व्याप्त हो संकट में पड़कर अत्यन्त दुःखमय प्रतीत होने लगा
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः ॥ ३९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें उनतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३९ ॥