राजा दशरथका श्रीरामके साथ सेना और खजाना भेजनेका आदेश, कैकेयीद्वारा इसका विरोध, सिद्धार्थका कैकेयीको समझाना तथा राजाका श्रीरामके साथ जानेकी इच्छा प्रकट करना
“दशरथ-आदेश, कैकेयी-विरोध”
॥ २ · ३६ · २–११ ॥
स्वर्णसिंहासने वृद्धः श्वेतश्मश्रुः दशरथः प्रसारितदक्षिणहस्तेन चतुरङ्गिणीं सेनां कोशं च रामानुयात्रार्थं समादिशति; समीपे शान्तः श्यामवर्णः रामः पृष्ठे सतूणीरः रत्नपट्टधरः तिष्ठति; दक्षिणे नीलाम्बरा कैकेयी करमुद्यम्य कठोरमुखी प्रतिषेधति, वृद्धश्च मन्त्री सिद्धार्थः तां शमयितुं हस्तमुत्थापयति; तोरणपारे ध्वजरथसैन्यं दृश्यते।
स्वर्णसिंहासन पर विराजमान वृद्ध, श्वेतश्मश्रु राजा दशरथ अपना दाहिना हाथ फैलाकर चतुरंगिणी सेना और समस्त कोश को श्रीराम के साथ वन भेजने का आदेश दे रहे हैं; उनके निकट शान्त, श्यामवर्ण राजकुमार राम पीठ पर तूणीर और मस्तक पर रत्नजटित स्वर्णपट्ट धारण किये खड़े हैं; दाहिनी ओर नीली-सुनहरी साड़ी में सजी कैकेयी एक हाथ झटके से फैलाकर, कठोर एवं ठंडे मुख से इस आज्ञा का विरोध कर रही है, जबकि वयोवृद्ध मन्त्री सिद्धार्थ आगे झुककर उसे समझाने को हाथ उठाते हैं; पीछे तोरण के पार ध्वजा-रथ सहित उमड़ी सेना झलकती है।
Enthroned on his golden seat, the aged, white-bearded King Dasharath stretches out his right hand and decrees that the whole fourfold army and the royal treasury be sent to attend Ram in the forest; near him the serene, dark-hued prince Ram stands with his quiver at his back and a slim jewelled circlet on his brow; to the right, Queen Kaikeyi, robed in blue and gold, flings out one hand and, her face set and cold, protests the command, while the venerable minister Siddhartha leans in with a hand raised in measured counsel; beyond the archway the banners and chariots of the massed host are glimpsed.
tataḥ sumantramaikṣvākaḥ pīḍito'tra pratijñayā।
sabāṣpamatiniḥśvasya jagādedaṁ punarvacaḥ ॥
तब इक्ष्वाकुकुलनन्दन राजा दशरथ वहाँ अपनी प्रतिज्ञा से पीड़ित हो आँसू बहाते हुए लम्बी साँस खींचकर सुमन्त्र से फिर इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
sūta ratnasusampūrṇā caturvidhabalā camūḥ।
rāghavasyānuyātrārthaṁ kṣipraṁ pratividhīyatām ॥
‘सूत! तुम शीघ्र ही रत्नों से भरी-पूरी चतुरङ्गिणी सेना को श्रीराम के पीछे-पीछे जाने की आज्ञा दो
English translation coming soon.
rūpājīvāśca vādinyo vaṇijaśca mahādhanāḥ।
śobhayantu kumārasya vāhinīḥ suprasāritāḥ ॥
‘रूप से आजीविका चलाने और सरस वचन बोलनेवाली स्त्रियाँ तथा महाधनी एवं विक्रययोग्य द्रव्यों का प्रसारण करने में कुशल वैश्य राजकुमार श्रीराम की सेनाओं को सुशोभित करें
English translation coming soon.
ye cainamupajīvanti ramate yaiśca vīryataḥ।
teṣāṁ bahuvidhaṁ dattvā tānapyatra niyojaya ॥
‘जो श्रीराम के पास रहकर जीवन-निर्वाह करते हैं तथा जिन मल्लों से ये उनका पराक्रम देखकर प्रसन्न रहते हैं, उन सबको अनेक प्रकार का धन देकर उन्हें भी इनके साथ जाने की आज्ञा दे दो
English translation coming soon.
āyudhāni ca mukhyāni nāgarāḥ śakaṭāni ca।
anugacchantu kākutsthaṁ vyādhāścāraṇyakovidāḥ ॥
‘मुख्य-मुख्य आयुध, नगर के निवासी, छकड़े तथा वन के भीतरी रहस्य को जाननेवाले व्याध ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम के पीछे-पीछे जायँ
English translation coming soon.
nighnan mṛgān kuñjarāṁśca pibaṁścāraṇyakaṁ madhu।
nadīśca vividhāḥ paśyan na rājyaṁ saṁsmariṣyati ॥
‘वे रास्ते में आये हुए मृगों एवं हाथियों को पीछे लौटाते, जंगली मधु का पान करते और नाना प्रकार की नदियाँ को देखते हुए अपने राज्य का स्मरण नहीं करेंगे
English translation coming soon.
dhānyakośaśca yaḥ kañcid dhanakośaśca māmakaḥ।
tau rāmamanugacchetāṁ vasantaṁ nirjane vane ॥
‘श्रीराम निर्जन वन में निवास करने के लिये जा रहे हैं, अतः मेरा खजाना और अन्नभण्डार—ये दोनों वस्तुएँ इनके साथ जायँ
English translation coming soon.
yajan puṇyeṣu deśeṣu visṛjaṁścāptadakṣiṇāḥ।
ṛṣibhiścāpi saṁgamya pravatsyati sukhaṁ vane ॥
‘ये वन के पावन प्रदेशों में यज्ञ करेंगे, उनमें आचार्य आदि को पर्याप्त दक्षिणा देंगे तथा ऋषियों से मिलकर वन में सुखपूर्वक रहेंगे
English translation coming soon.
bharataśca mahābāhurayodhyāṁ pālayiṣyati।
sarvakāmaiḥ punaḥ śrīmān rāmaḥ saṁsādhyatāmiti ॥
‘महाबाहु भरत अयोध्या का पालन करेंगे। श्रीमान् राम को सम्पूर्ण मनोवाञ्छित भोगों से सम्पन्न करके यहाँ से भेजा जाय’
English translation coming soon.
evaṁ bruvati kākutsthe kaikeyyā bhayamāgatam।
mukhaṁ cāpyagamacchoṣaṁ svaraścāpi vyarudhyata ॥
जब महाराज दशरथ ऐसी बातें कहने लगे, तब कैकेयी को बड़ा भय हुआ। उसका मुँह सूख गया और उसका स्वर भी रुध गया
English translation coming soon.
sā viṣaṇṇā ca saṁtrastā mukhena pariśuṣyatā।
rājānamevābhimukhī kaikeyī vākyamabravīt ॥
वह केकयराजकुमारी विषादग्रस्त एवं त्रस्त होकर सूखे मुँह से राजा की ओर ही मुँह करके बोली—
English translation coming soon.
rājyaṁ gatadhanaṁ sādho pītamaṇḍāṁ surāmiva।
nirāsvādyatamaṁ śūnyaṁ bharato nābhipatsyate ॥
‘श्रेष्ठ महाराज! जिसका सारभाग पहले से ही पी लिया गया हो, उस आस्वादरहित सुरा को जैसे उसका सेवन करनेवाले लोग नहीं ग्रहण करते हैं, उसी प्रकार इस धनहीन और सूने राज्य को, जो कदापि सेवन करनेयोग्य नहीं रह जायगा, भरत कदापि नहीं ग्रहण करेंगे’
English translation coming soon.
kaikeyyāṁ muktalajjāyāṁ vadantyāmatidāruṇam।
rājā daśaratho vākyamuvācāyatalocanām ॥
कैकेयी लाज छोड़कर जब वह अत्यन्त दारुण वचन बोलने लगी, तब राजा दशरथ ने उस विशाललोचना कैकेयी से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
vahantaṁ kiṁ tudasi māṁ niyujya dhuri māhite।
anārye kṛtyamārabdhaṁ kiṁ na pūrvamupārudhaḥ ॥
‘अनार्ये! अहितकारिणि! तू राम को वनवास देने के दुर्वह भार में लगाकर जब मैं उस भार को ढो रहा हूँ, उस अवस्था में क्यों अपने वचनों का चाबुक मारकर मुझे पीड़ा दे रही है? इस समय जो कार्य तूने आरम्भ किया है अर्थात् श्रीराम के साथ सेना और सामग्री भेजने में जो प्रतिबन्ध लगाया है, इसके लिये तूने पहले ही क्यों नहीं प्रार्थना की थी? (अर्थात् पहले ही यह क्यों नहीं कह दिया था कि श्रीराम को अकेले वन में जाना पड़ेगा, उनके साथ सेना आदि सामग्री नहीं जा सकती)’
English translation coming soon.
tasyaitat krodhasaṁyuktamuktaṁ śrutvā varāṅganā।
kaikeyī dviguṇaṁ kruddhā rājānamidamabravīt ॥
राजा का यह क्रोधयुक्त वचन सुनकर सुन्दरी कैकेयी उनकी अपेक्षा दूना क्रोध करके उनसे इस प्रकार बोली—
English translation coming soon.
tavaiva vaṁśe sagaro jyeṣṭhaputramupārudhat।
asamañja iti khyātaṁ tathāyaṁ gantumarhati ॥
‘महाराज! आपके ही वंश में पहले राजा सगर हो गये हैं, जिन्होंने अपने ज्येष्ठ पुत्र असमञ्ज को निकालकर उसके लिये राज्य का दरवाजा सदा के लिये बंद कर दिया था। इसी तरह इनको भी यहाँ से निकल जाना चाहिये’
English translation coming soon.
evamukto dhigityeva rājā daśaratho'bravīt।
vrīḍitaśca janaḥ sarvaḥ sā ca tannāvabudhyata ॥
उसके ऐसा कहने पर राजा दशरथ ने कहा—‘धिक्कार है।’ वहाँ जितने लोग बैठे थे सभी लाज से गड़ गये; किंतु कैकेयी अपने कथन के अनौचित्य को अथवा राजाद्वारा दिये गये धिक्कार के औचित्य को नहीं समझ सकी
English translation coming soon.
tatra vṛddho mahāmātraḥ siddhārtho nāma nāmataḥ।
śucirbahumato rājñaḥ kaikeyīmidamabravīt ॥
उस समय वहाँ राजा के प्रधान और वयोवृद्ध मन्त्री सिद्धार्थ बैठे थे। वे बड़े ही शुद्ध स्वभाववाले और राजा के विशेष आदरणीय थे। उन्होंने कैकेयी से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
asamañjo gṛhītvā tu krīḍataḥ pathi dārakān।
sarayvāṁ prakṣipannapsu ramate tena durmatiḥ ॥
‘देवि! असमञ्ज बड़ी दुष्ट बुद्धि का राजकुमार था। वह मार्ग पर खेलते हुए बालकों को पकड़कर सरयू के जल में फेंक देता था और ऐसे ही कार्यों से अपना मनोरञ्जन करता था
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā nāgarāḥ sarve kruddhā rājānamabruvan।
asamañjaṁ vṛṇīṣvaikamasmān vā rāṣṭravardhana ॥
‘उसकी यह करतूत देखकर सभी नगरनिवासी कुपित हो राजा के पास जाकर बोले—राष्ट्र की वृद्धि करनेवाले महाराज! या तो आप अकेले असमञ्ज को लेकर रहिये या इन्हें निकालकर हमें इस नगर में रहने दीजिये’
English translation coming soon.
tānuvāca tato rājā kiṁnimittamidaṁ bhayam।
tāścāpi rājñā sampṛṣṭā vākyaṁ prakṛtayo'bruvan ॥
‘तब राजा ने उनसे पूछा—‘तुम्हें असमञ्ज से किस कारण भय हुआ है?’ राजा के पूछने पर उन प्रजाजनों ने यह बात कही—
English translation coming soon.
krīḍatastveṣa naḥ putrān bālānudbhrāntacetasaḥ।
sarayvāṁ prakṣipanmaurkhyādatulāṁ prītimaśnute ॥
‘महाराज! यह हमारे खेलते हुए छोटे-छोटे बच्चों को पकड़ लेते हैं और जब वे बहुत घबरा जाते हैं, तब उन्हें सरयू में फेंक देते हैं। मूर्खतावश ऐसा करके इन्हें अनुपम आनन्द प्राप्त होता है’
English translation coming soon.
sa tāsāṁ vacanaṁ śrutvā prakṛtīnāṁ narādhipaḥ।
taṁ tatyājāhitaṁ putraṁ tāsāṁ priyacikīrṣayā ॥
‘उन प्रजाजनों की वह बात सुनकर राजा सगर ने उनका प्रिय करने की इच्छा से अपने उस अहितकारक दुष्ट पुत्र को त्याग दिया
English translation coming soon.
taṁ yānaṁ śīghramāropya sabhāryaṁ saparicchadam।
yāvajjīvaṁ vivāsyo'yamiti tānanvaśāt pitā ॥
‘पिता ने अपने उस पुत्र को पत्नी और आवश्यक सामग्रीसहित शीघ्र रथ पर बिठाकर अपने सेवकों को आज्ञा दी—‘इसे जीवनभर के लिये राज्य से बाहर निकाल दो’
English translation coming soon.
sa phālapiṭakaṁ gṛhya giridurgāṇyalokayat।
diśaḥ sarvāstvanucaran sa yathā pāpakarmakṛt ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ityenamatyajad rājā sagaro vai sudhārmikaḥ।
rāmaḥ kimakarot pāpaṁ yenaivamuparudhyate ॥
‘असमञ्ज ने फाल और पिटारी लेकर पर्वतों की दुर्गम गुफाओं को ही अपने निवास के योग्य देखा और कन्द आदि के लिये वह सम्पूर्ण दिशाओं में विचरने लगा। वह जैसा कि बताया गया है, पापाचारी था, इसलिये परम धार्मिक राजा सगर ने उसको त्याग दिया था। श्रीराम ने ऐसा कौन-सा अपराध किया है, जिसके कारण इन्हें इस तरह राज्य पाने से रोका जा रहा है?
English translation coming soon.
nahi kaṁcana paśyāmo rāghavasyāguṇaṁ vayam।
durlabho hyasya nirayaḥ śaśāṅkasyeva kalmaṣam ॥
‘हमलोग तो श्रीरामचन्द्रजी में कोई अवगुण नहीं देखते हैं; जैसे (शुक्लपक्ष की द्वितीया के) चन्द्रमा में मलिनता का दर्शन दुर्लभ है, उसी प्रकार इनमें कोई पाप या अपराध ढूँढ़ने से भी नहीं मिल सकता
English translation coming soon.
athavā devi tvaṁ kaṁcid doṣaṁ paśyasi rāghave।
tamadya brūhi tattvena tadā rāmo vivāsyate ॥
‘अथवा देवि! यदि तुम्हें श्रीरामचन्द्रजी में कोई दोष दिखायी देता हो तो आज उसे ठीक-ठीक बताओ। उस दशा में श्रीराम को निकाल दिया जा सकता है
English translation coming soon.
aduṣṭasya hi saṁtyāgaḥ satpathe niratasya ca।
nirdahedapi śakrasya dyutiṁ dharmavirodhavān ॥
‘जिसमें कोई दुष्टता नहीं है, जो सदा सम्मार्ग में ही स्थित है, ऐसे पुरुष का त्याग धर्म से विरुद्ध माना जाता है। ऐसा धर्मविरोधी कर्म तो इन्द्र के भी तेज को दग्ध कर देगा
English translation coming soon.
tadalaṁ devi rāmasya śriyā vihatayā tvayā।
lokato'pi hi te rakṣyaḥ parivādaḥ śubhānane ॥
‘अतः देवि! श्रीरामचन्द्रजी के राज्याभिषेक में विघ्न डालने से तुम्हें कोई लाभ नहीं होगा। शुभानने! तुम्हें लोकनिन्दा से भी बचने की चेष्टा करनी चाहिये’
English translation coming soon.
śrutvā tu siddhārthavaco rājā śrāntatarasvaraḥ।
śokopahatayā vācā kaikeyīmidamabravīt ॥
सिद्धार्थ की बातें सुनकर राजा दशरथ अत्यन्त थके हुए स्वर से शोकाकुल वाणी में कैकेयी से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
etadvaco necchasi pāparūpe hitaṁ na jānāsi mamātmano'thavā।
āsthāya mārgaṁ kṛpaṇaṁ kuceṣṭā ceṣṭā hi te sādhupathādapetā ॥
‘पापिनि! क्या तुझे यह बात नहीं रुची? तुझे मेरे या अपने हित का भी बिलकुल ज्ञान नहीं है? तू दुःखद मार्ग का आश्रय लेकर ऐसी कुचेष्टा कर रही है। तेरी यह सारी चेष्टा साधु पुरुषों के मार्ग के विपरीत है
English translation coming soon.
anuvrajiṣyāmyahamadya rāmaṁ rājyaṁ parityajya sukhaṁ dhanaṁ ca।
sarve ca rājñā bharatena ca tvaṁ yathāsukhaṁ bhuṅkṣva cirāya rājyam ॥
‘अब मैं भी यह राज्य, धन और सुख छोड़कर श्रीराम के पीछे चला जाऊँगा। ये सब लोग भी उन्हीं के साथ जायँगे। तू अकेली राजा भरत के साथ चिरकालतक सुखपूर्वक राज्य भोगती रह’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः ॥ ३६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३६ ॥