सुमन्त्रके समझाने और फटकारनेपर भी कैकेयीका टस-से-मस न होना
“सुमन्त्र-धिक्कार”
॥ २ · ३५ · ४–३७ ॥
स्वर्णाभेऽन्तःपुरे वृद्धः सूतः सुमन्त्रः उद्यततर्जनिः वाक्शरैः कैकेयीं धिक्करोति; सा तु निम्नस्वर्णपीठस्था कोपरक्तलोचना कठिनहृदया निर्विकारमुखी अश्ममयीव निश्चला तिष्ठति।
स्वर्णाभ राजमहलमें श्वेत पगड़ी और सुनहरी किनारीवाले वस्त्र धारण किये वृद्ध सारथि-मन्त्री सुमन्त्र खड़े होकर एक हाथ ऊँचा उठाये तर्जनी दिखाते हुए रानी कैकेयीको फटकार रहे हैं; उनका मुख शोक और तिरस्कारसे तना हुआ है, वचन मानो तीखे बाण हृदयके मर्मको बींध रहे हों। किन्तु नीली-सुनहरी रेशमी साड़ी, मुकुट और स्वर्णाभूषणोंसे सज्जित कैकेयी नीचे सोने-जड़े आसनपर बैठी मुख फेरे हुए है — आँखें क्रोधसे कुछ लाल, ठोड़ी अकड़ी हुई, पत्थरकी भाँति अविचल और निर्विकार; पीछे कुछ परिचारिकाएँ स्तब्ध होकर यह दृश्य देख रही हैं।
In a golden palace chamber the aged charioteer-minister Sumantra stands and rebukes Queen Kaikeyi — one hand raised with a pointing finger, his noble face taut with grief and reproach, his words like sharpened arrows piercing her every vital point. But seated below on a low gilded seat, resplendent in blue-and-gold silk, a jewelled tiara and heavy gold ornaments, she turns her face aside, eyes reddened with anger and jaw set, unmoved and unchanged as stone; behind them a few attendant women look on in hushed dismay.
tato nidhūya sahasā śiro niḥśvasya cāsakṛt।
pāṇiṁ pāṇau viniṣpiṣya dantān kaṭakaṭāyya ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
locane kopasaṁrakte varṇaṁ pūrvocitaṁ jahat।
kopābhibhūtaḥ sahasā saṁtāpamaśubhaṁ gataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
manaḥ samīkṣamāṇaśca sūto daśarathasya ca।
kampayanniva kaikeyyā hṛdayaṁ vākśaraiḥ śitaiḥ ॥
तदनन्तर होश में आने पर सारथि सुमन्त्र सहसा उठकर खड़े हो गये। उनके मन में बड़ा संताप हुआ, जो अमङ्गलकारी था। वे क्रोध के मारे काँपने लगे। उनके शरीर और मुख की पहली स्वाभाविक कान्ति बदल गयी। वे क्रोध से आँखें लाल करके दोनों हाथों से सिर पीटने लगे और बारम्बार लम्बी साँस खींचकर, हाथ-से-हाथ मलकर, दाँत कटकटाकर राजा दशरथ के मन की वास्तविक अवस्था देखते हुए अपने वचनरूपी तीखे बाणों से कैकेयी के हृदय को कम्पित-सा करने लगे
English translation coming soon.
vākyavajrairanupamairnirbhindanniva cāśubhaiḥ।
kaikeyyāḥ sarvamarmāṇi sumantraḥ pratyabhāṣata ॥
अपने अशुभ एवं अनुपम वचनरूपी वज्र से कैकेयी के सारे मर्मस्थानों को विदीर्ण-से करते हुए सुमन्त्र ने उससे इस प्रकार कहना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
yasyāstava patistyakto rājā daśarathaḥ svayam।
bhartā sarvasya jagataḥ sthāvarasya carasya ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nahyakāryatamaṁ kiṁcittava devīha vidyate।
patatighnīṁ tvāmahaṁ manye kulaghnīmapi cāntataḥ ॥
‘देवि! जब तुमने सम्पूर्ण चराचर जगत् के स्वामी स्वयं अपने पति महाराज दशरथ का ही त्याग कर दिया, तब इस जगत् में कोई ऐसा कुकर्म नहीं है, जिसे तुम न कर सको; मैं तो समझता हूँ कि तुम पति की हत्या करनेवाली तो हो ही; अन्ततः कुलघातिनी भी हो
English translation coming soon.
yanmahendramivājayyaṁ duṣprakampyamivācalam।
mahodadhimivākṣobhyaṁ saṁtāpayasi karmabhiḥ ॥
‘ओह! जो देवराज इन्द्र के समान अजेय, पर्वत के समान अकम्पनीय और महासागर के समान क्षोभरहित हैं, उन महाराज दशरथ को भी तुम अपने कर्मों से संतप्त कर रही हो
English translation coming soon.
māvamaṁsthā daśarathaṁ bhartāraṁ varadaṁ patim।
bharturicchā hi nārīṇāṁ putrakoṭyā viśiṣyate ॥
राजा दशरथ तुम्हारे पति, पालक और वरदाता हैं। तुम इनका अपमान न करो। नारियों के लिये पति की इच्छा का महत्त्व करोड़ों पुत्रों से भी अधिक है
English translation coming soon.
yathāvayo hi rājyāni prāpnuvanti nṛpakṣaye।
ikṣvākukulanāthe'smiṁstaṁ lopayitumicchasi ॥
‘इस कुल में राजा का परलोकवास हो जाने पर उसके पुत्रों की अवस्था का विचार करके जो ज्येष्ठ पुत्र होते हैं, वे ही राज्य पाते हैं। राजकुल के इस परम्परागत आचार को तुम इन इक्ष्वाकुवंश के स्वामी महाराज दशरथ के जीते-जी ही मिटा देना चाहती हो
English translation coming soon.
rājā bhavatu te putro bharataḥ śāstu medinīm।
vayaṁ tatra gamiṣyāmo yatra rāmo ramiṣyati ॥
‘तुम्हारे पुत्र भरत राजा हो जायँ और इस पृथ्वी का शासन करें; किंतु हमलोग तो वहीं चले जायँगे जहाँ श्रीराम जायँगे
English translation coming soon.
na ca te viṣaye kaścid brāhmaṇo vastumarhati।
tādṛśaṁ tvamamaryādamadya karma kariṣyasi ॥
‘तुम्हारे राज्य में कोई भी ब्राह्मण निवास नहीं करेगा; यदि तुम आज वैसा मर्यादाहीन कर्म करोगी तो निश्चय ही हम सब लोग उसी मार्ग पर चले जायेंगे, जिसका श्रीराम ने सेवन किया है
English translation coming soon.
nūnaṁ sarve gamiṣyāmo mārgaṁ rāmaniṣevitam।
tyaktā yā bāndhavaiḥ sarvairbrāhmaṇaiḥ sādhubhiḥ sadā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kā prītī rājyalābhena tava devi bhaviṣyati।
tādṛśaṁ tvamamaryādaṁ karma kartuṁ cikīrṣasi ॥
‘सम्पूर्ण बन्धु-बान्धव और सदाचारी ब्राह्मण भी तुम्हारा त्याग कर देंगे। देवि! फिर इस राज्य को पाकर तुम्हें क्या आनन्द मिलेगा। ओह! तुम ऐसा मर्यादाहीन कर्म करना चाहती हो
English translation coming soon.
āścaryamiva paśyāmi yasyāste vṛttamīdṛśam।
ācarantyā na vivṛtā sadyo bhavati medinī ॥
‘मुझे तो यह देखकर आश्चर्य-सा हो रहा है कि तुम्हारे इतने बड़े अत्याचार करने पर भी पृथ्वी तुरंत फट क्यों नहीं जाती?
English translation coming soon.
mahābrahmarṣisṛṣṭā vā jvalanto bhīmadarśanāḥ।
dhigvāgdaṇḍā na hiṁsanti rāmapravrājane sthitām ॥
‘अथवा बड़े-बड़े ब्रह्मर्षियों के धिक्कारपूर्ण वाग्दण्ड (शाप) जो देखने में भयंकर और जलाकर भस्म कर देनेवाले होते हैं, श्रीराम को घर से निकालने के लिये तैयार खड़ी हुई तुम-जैसी पाषाणहृदया का सर्वनाश क्यों नहीं कर डालते हैं?
English translation coming soon.
āmraṁ chittvā kuṭhāreṇa nimbaṁ paricaret tu kaḥ।
yaścainaṁ payasā siñcennaivāsya madhuro bhavet ॥
‘भला आम को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी जगह नीम का सेवन कौन करेगा? जो आम की जगह नीम को ही दूध से सींचता है, उसके लिये भी यह नीम मीठा फल देनेवाला नहीं हो सकता (अतः वरदान के बहाने श्रीराम को वनवास देकर कैकेयी के चित्त को संतुष्ट करना राजा के लिये कभी सुखद परिणाम का जनक नहीं हो सकता)
English translation coming soon.
ābhijātyaṁ hi te manye yathā mātustathaiva ca।
na hi nimbāt sravet kṣaudraṁ loke nigaditaṁ vacaḥ ॥
‘कैकेयि! मैं समझता हूँ कि तुम्हारी माता का अपने कुल के अनुरूप जैसा स्वभाव था, वैसा ही तुम्हारा भी है। लोक में कही जानेवाली यह कहावत सत्य ही है कि नीम से मधु नहीं टपकता
English translation coming soon.
tava māturasadgrāhaṁ vidma pūrvaṁ yathā śrutam।
pituste varadaḥ kaścid dadau varamanuttamam ॥
‘तुम्हारी माता के दुराग्रह की बात भी हम जानते हैं। इसके विषय में पहले जैसा सुना गया है, वह बताया जाता है। एक समय किसी वर देनेवाले साधु ने तुम्हारे पिता को अत्यन्त उत्तम वर दिया था
English translation coming soon.
sarvabhūtarutaṁ tasmāt saṁjajñe vasudhādhipaḥ।
tena tiryaggatānāṁ ca bhūtānāṁ viditaṁ vacaḥ ॥
‘उस वर के प्रभाव से केकयनरेश समस्त प्राणियों की बोली समझने लगे। तिर्यक् योनि में पड़े हुए प्राणियों की बातें भी उनकी समझ में आ जाती थीं
English translation coming soon.
tato jṛmbhasya śayane virutād bhūrivarcasaḥ।
pituste vidito bhāvaḥ sa tatra bahudhāhasat ॥
‘एक दिन तुम्हारे महातेजस्वी पिता शय्या पर लेटे हुए थे। उसी समय जृम्भ नामक पक्षी की आवाज उनके कानों में पड़ी। उसकी बोली का अभिप्राय उनकी समझ में आ गया। अतः वे वहाँ कई बार हँसे
English translation coming soon.
tatra te jananī kruddhā mṛtyupāśamabhīpsatī।
hāsaṁ te nṛpate saumya jijñāsāmīti cābravīt ॥
‘उसी शय्या पर तुम्हारी माँ भी सोयी थी। वह यह समझकर कि राजा मेरी ही हँसी उड़ा रहे हैं, कुपित हो उठी और गले में मौत की फाँसी लगाने की इच्छा रखती हुई बोली—‘सौम्य! नरेश्वर! तुम्हारे हँसने का क्या कारण है, यह मैं जानना चाहती हूँ’
English translation coming soon.
nṛpaścovāca tāṁ devīṁ hāsaṁ śaṁsāmi te yadi।
tato me maraṇaṁ sadyo bhaviṣyati na saṁśayaḥ ॥
‘तब राजा ने उस देवी से कहा—‘रानी! यदि मैं अपने हँसने का कारण बता दूँ तो उसी क्षण मेरी मृत्यु हो जायगी, इसमें संशय नहीं है’
English translation coming soon.
mātā te pitaraṁ devi punaḥ kekayamabravīt।
śaṁsa me jīva vā mā vā na māṁ tvaṁ prahasiṣyasi ॥
‘देवि! यह सुनकर तुम्हारी रानी माता ने तुम्हारे पिता केकयराज से फिर कहा—‘तुम जीओ या मरो, मुझे कारण बता दो। भविष्य में तुम फिर मेरी हँसी नहीं उड़ा सकोगे’
English translation coming soon.
priyayā ca tathoktaḥ sa kekayaḥ pṛthivīpatiḥ।
tasmai taṁ varadāyārthaṁ kathayāmāsa tattvataḥ ॥
‘अपनी प्यारी रानी के ऐसा कहने पर केकयनरेश ने उस वर देनेवाले साधु के पास जाकर सारा समाचार ठीक-ठीक कह सुनाया
English translation coming soon.
tataḥ sa varadaḥ sādhū rājānaṁ pratyabhāṣata।
priyatāṁ dhvaṁsatāṁ veyaṁ mā śaṁsīstvaṁ mahīpate ॥
‘तब उस वर देनेवाले साधु ने राजा को उत्तर दिया—‘महाराज! रानी मरे या घर से निकल जाय; तुम कदापि यह बात उसे न बताना’
English translation coming soon.
sa tacchrutvā vacastasya prasannamanaso nṛpaḥ।
mātaraṁ te nirasyāśu vijahāra kuberavat ॥
‘प्रसन्न चित्तवाले उस साधु का यह वचन सुनकर केकयनरेश ने तुम्हारी माता को तुरंत घर से निकाल दिया और स्वयं कुबेर के समान विहार करने लगे
English translation coming soon.
tathā tvamapi rājānaṁ durjanācarite pathi।
asadgrāhamimaṁ mohāt kuruṣe pāpadarśinī ॥
‘तुम भी इसी प्रकार दुर्जनों के मार्ग पर स्थित हो पाप पर ही दृष्टि रखकर मोहवश राजा से यह अनुचित आग्रह कर रही हो
English translation coming soon.
satyaścātra pravādo'yaṁ laukikaḥ pratibhāti mā।
pitṝn samanujāyante narā mātaramaṅganāḥ ॥
‘आज मुझे यह लोकोक्ति सोलह आने सच मालूम होती है कि पुत्र पिता के समान होते हैं और कन्याएँ माता के समान
English translation coming soon.
naivaṁ bhava gṛhāṇedaṁ yadāha vasudhādhipaḥ।
bharturicchāmupāsveha janasyāsya gatirbhava ॥
‘तुम ऐसी न बनो—इस लोकोक्ति को अपने जीवन में चरितार्थ न करो। राजा ने जो कुछ कहा है, उसे स्वीकार करो (श्रीराम का राज्याभिषेक होने दो)। अपने पति की इच्छा का अनुसरण करके इस जन-समुदाय को यहाँ शरण देनेवाली बनो
English translation coming soon.
mā tvaṁ protsāhitā pāpairdevarājasamaprabham।
bhartāraṁ lokabhartāramasaddharmamupādadha ॥
‘पापपूर्ण विचार रखनेवाले लोगों के बहकावे में आकर तुम देवराज इन्द्र के तुल्य तेजस्वी अपने लोक-प्रतिपालक स्वामी को अनुचित कर्म में न लगाओ
English translation coming soon.
nahi mithyā pratijñātaṁ kariṣyati tavānaghaḥ।
śrīmān daśaratho rājā devi rājīvalocanaḥ ॥
‘देवि! कमलनयन श्रीमान् राजा दशरथ पाप से दूर रहते हैं। वे अपनी प्रतिज्ञा झूठी नहीं करेंगे
English translation coming soon.
jyeṣṭho vadānyaḥ karmaṇyaḥ svadharmasyāpi rakṣitā।
rakṣitā jīvalokasya balī rāmo'bhiṣicyatām ॥
‘श्रीरामचन्द्रजी अपने भाइयों में ज्येष्ठ, उदार, कर्मठ, स्वधर्म के पालक, जीवजगत् के रक्षक और बलवान् हैं। इनका इस राज्य पर अभिषेक होने दो
English translation coming soon.
parivādo hi te devi mahām̐lloke cariṣyati।
yadi rāmo vanaṁ yāti vihāya pitaraṁ nṛpam ॥
‘देवि! यदि श्रीराम अपने पिता राजा दशरथ को छोड़कर वन को चले जायँगे तो संसार में तुम्हारी बड़ी निन्दा होगी
English translation coming soon.
svarājyaṁ rāghavaḥ pātu bhava tvaṁ vigatajvarā।
nahi te rāghavādanyaḥ kṣamaḥ puravare vasan ॥
‘अतः श्रीरामचन्द्रजी ही अपने राज्य का पालन करें और तुम निश्चिन्त होकर बैठो। श्रीराम के सिवा दूसरा कोई राजा इस श्रेष्ठ नगर में रहकर तुम्हारे अनुकूल आचरण नहीं कर सकता
English translation coming soon.
rāme hi yauvarājyasthe rājā daśaratho vanam।
pravekṣyati maheṣvāsaḥ pūrvavṛttamanusmaran ॥
‘श्रीराम के युवराजपद पर प्रतिष्ठित हो जाने के बाद महाधनुर्धर राजा दशरथ पूर्वजों के वृत्तान्त का स्मरण करके स्वयं वन में प्रवेश करेंगे’
English translation coming soon.
iti sāntvaiśca tīkṣṇaiśca kaikeyīṁ rājasaṁsadi।
bhūyaḥ saṁkṣobhayāmāsa sumantrastu kṛtāñjaliḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
naiva sā kṣubhyate devī na ca sma paridūyate।
na cāsyā mukhavarṇasya lakṣyate vikriyā tadā ॥
इस प्रकार सुमन्त्र ने हाथ जोड़कर कैकेयी को उस राजभवन में सान्त्वनापूर्ण तथा तीखे वचनों से भी बारम्बार विचलित करने की चेष्टा की; किंतु वह टस-से-मस न हुई। देवी कैकेयी के मन में न तो क्षोभ हुआ और न दुःख ही। उस समय उसके चेहरे के रंग में भी कोई फर्क पड़ता नहीं दिखायी दिया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः ॥ ३५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३५ ॥