सीता और लक्ष्मणसहित श्रीरामका रानियोंसहित राजा दशरथके पास जाकर वनवासके लिये विदा माँगना, राजाका शोक और मूर्च्छा, श्रीरामका उन्हें समझाना तथा राजाका श्रीरामको हृदयसे लगाकर पुनः मूर्च्छित हो जाना
“पितृ-विदा”
॥ २ · ३४ · २१–२२ ॥
दीपप्रभासिते राजभवने कृताञ्जलिः श्यामो रामः पितुर्विदामाचरति; शोकार्तो दशरथः पर्यङ्के मूर्च्छन् पुत्रं प्रति कम्पमानं करं प्रसारयति, समीपे सौम्या सीता धनुर्धरो लक्ष्मणश्च, परितश्च शोकाकुलाः कौसल्यासुमित्राकैकेय्यः।
दीपों से आलोकित राजमहल में श्यामसुन्दर राजकुमार राम शान्त मुद्रा में हाथ जोड़े पिता से वनगमन की विदा माँग रहे हैं; शोक से टूटे वृद्ध महाराज दशरथ पर्यंक पर मूर्च्छित-से ढह पड़े हैं और काँपता हाथ पुत्र की ओर बढ़ा रहे हैं, उनका मुख अश्रुओं से भीगा है। राम के समीप सौम्य सीता और धनुर्धारी लक्ष्मण खड़े हैं, तथा दुःखमग्न रानियाँ—मलिन स्वर्णाभ वस्त्रों में कौसल्या, हरित-वसना सुमित्रा और नीलाम्बरा कैकेयी—मूर्च्छित राजा को घेरे शोकविह्वल हैं।
In a lamp-lit palace chamber the blue-hued prince Ram stands with quiet composure, palms joined, taking leave of his father for the forest; the aged King Dasharath, broken by grief, has sunk swooning upon his couch, one trembling hand reaching toward his son, his face wet with tears. Close beside Ram stand the gentle Sita and the bow-bearing Lakshman, while the sorrowing queens — Kausalya in dull-gold silks, Sumitra in green, and Kaikeyi in royal blue — gather stricken around the fainting king.
tataḥ kamalapatrākṣaḥ śyāmo nirupamo mahān।
uvāca rāmastaṁ sūtaṁ piturākhyāhi māmiti ॥
जब कमलनयन श्यामसुन्दर उपमारहित महापुरुष श्रीराम ने सूत सुमन्त्र से कहा—‘आप पिताजी को मेरे आगमन की सूचना दे दीजिये’ तब श्रीराम की प्रेरणा से शीघ्र ही भीतर जाकर सारथि सुमन्त्र ने राजा का दर्शन किया। उनकी सारी इन्द्रियाँ संताप से कलुषित हो रही थीं। वे लम्बी साँस खींच रहे थे
English translation coming soon.
sa rāmapreṣitaḥ kṣipraṁ saṁtāpakaluṣendriyam।
praviśya nṛpatiṁ sūto niḥśvasantaṁ dadarśa ha ॥
जब कमलनयन श्यामसुन्दर उपमारहित महापुरुष श्रीराम ने सूत सुमन्त्र से कहा—‘आप पिताजी को मेरे आगमन की सूचना दे दीजिये’ तब श्रीराम की प्रेरणा से शीघ्र ही भीतर जाकर सारथि सुमन्त्र ने राजा का दर्शन किया। उनकी सारी इन्द्रियाँ संताप से कलुषित हो रही थीं। वे लम्बी साँस खींच रहे थे
English translation coming soon.
uparaktamivādityaṁ bhasmacchannamivānalam।
taṭākamiva nistoyamapaśyajjagatīpatim ॥
सुमन्त्र ने देखा, पृथ्वीपति महाराज दशरथ राहुग्रस्त सूर्य, राख से ढकी हुई आग तथा जलशून्य तालाब के समान श्रीहीन हो रहे हैं। उनका चित्त अत्यन्त व्याकुल है और वे श्रीराम का ही चिन्तन कर रहे हैं। तब महाप्राज्ञ सूत ने महाराज को सम्बोधित करके हाथ जोड़कर कहा
English translation coming soon.
ābodhya ca mahāprājñaḥ paramākulacetanam।
rāmamevānuśocantaṁ sūtaḥ prāñjalirabravīt ॥
सुमन्त्र ने देखा, पृथ्वीपति महाराज दशरथ राहुग्रस्त सूर्य, राख से ढकी हुई आग तथा जलशून्य तालाब के समान श्रीहीन हो रहे हैं। उनका चित्त अत्यन्त व्याकुल है और वे श्रीराम का ही चिन्तन कर रहे हैं। तब महाप्राज्ञ सूत ने महाराज को सम्बोधित करके हाथ जोड़कर कहा
English translation coming soon.
taṁ vardhayitvā rājānaṁ pūrvaṁ sūto jayāśiṣā।
bhayaviklavayā vācā mandayā ślakṣṇayābravīt ॥
पहले तो सूत सुमन्त्र ने विजयसूचक आशीर्वाद देते हुए महाराज की अभ्युदय-कामना की; फिर भय से व्याकुल मन्द-मधुर वाणीद्वारा यह बात कही—
English translation coming soon.
ayaṁ sa puruṣavyāghro dvāri tiṣṭhati te sutaḥ।
brāhmaṇebhyo dhanaṁ dattvā sarvaṁ caivopajīvinām ॥
‘पृथ्वीनाथ! आपके पुत्र ये सत्यपराक्रम पुरुषसिंह श्रीराम ब्राह्मणों तथा आश्रित सेवकों को अपना सारा धन देकर द्वार पर खड़े हैं। आपका कल्याण हो, ये अपने सब सुहृदों से मिलकर—उनसे विदा लेकर इस समय आपका दर्शन करना चाहते हैं। आज्ञा हो तो यहाँ आकर आपका दर्शन करें। राजन्! अब ये विशाल वन में चले जायेंगे, अतः किरणों से युक्त सूर्य की भाँति समस्त राजोचित गुण से सम्पन्न इन श्रीराम को आप भी जी भरकर देख लीजिये’
English translation coming soon.
sa tvāṁ paśyatu bhadraṁ te rāmaḥ satyaparākramaḥ।
sarvān suhṛda āpṛcchya tvāṁ hīdānīṁ didṛkṣate ॥
‘पृथ्वीनाथ! आपके पुत्र ये सत्यपराक्रम पुरुषसिंह श्रीराम ब्राह्मणों तथा आश्रित सेवकों को अपना सारा धन देकर द्वार पर खड़े हैं। आपका कल्याण हो, ये अपने सब सुहृदों से मिलकर—उनसे विदा लेकर इस समय आपका दर्शन करना चाहते हैं। आज्ञा हो तो यहाँ आकर आपका दर्शन करें। राजन्! अब ये विशाल वन में चले जायेंगे, अतः किरणों से युक्त सूर्य की भाँति समस्त राजोचित गुण से सम्पन्न इन श्रीराम को आप भी जी भरकर देख लीजिये’
English translation coming soon.
gamiṣyati mahāraṇyaṁ taṁ paśya jagatīpate।
vṛtaṁ rājaguṇaiḥ sarvairādityamiva raśmibhiḥ ॥
‘पृथ्वीनाथ! आपके पुत्र ये सत्यपराक्रम पुरुषसिंह श्रीराम ब्राह्मणों तथा आश्रित सेवकों को अपना सारा धन देकर द्वार पर खड़े हैं। आपका कल्याण हो, ये अपने सब सुहृदों से मिलकर—उनसे विदा लेकर इस समय आपका दर्शन करना चाहते हैं। आज्ञा हो तो यहाँ आकर आपका दर्शन करें। राजन्! अब ये विशाल वन में चले जायेंगे, अतः किरणों से युक्त सूर्य की भाँति समस्त राजोचित गुण से सम्पन्न इन श्रीराम को आप भी जी भरकर देख लीजिये’
English translation coming soon.
sa satyavākyo dharmātmā gāmbhīryāt sāgaropamaḥ।
ākāśa iva niṣpaṅko narendraḥ pratyuvāca tam ॥
यह सुनकर समुद्र के समान गम्भीर तथा आकाश की भाँति निर्मल, सत्यवादी धर्मात्मा महाराज दशरथ ने उन्हें उत्तर दिया—
English translation coming soon.
sumantrānaya me dārān ye kecidiha māmakāḥ।
dāraiḥ parivṛtaḥ sarvairdraṣṭumicchāmi rāghavam ॥
‘सुमन्त्र! यहाँ जो कोई भी मेरी स्त्रियाँ हैं, उन सबको बुलाओ। उन सबके साथ मैं श्रीराम को देखना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
so'ntaḥpuramatītyaiva striyastā vākyamabravīt।
āryo hvayati vo rājā gamyatāṁ tatra mā ciram ॥
तब सुमन्त्र ने बड़े वेग से अन्तःपुर में जाकर सब स्त्रियों से कहा—‘देवियो! आपलोगों को महाराज बुला रहे हैं, अतः वहाँ शीघ्र चलें’
English translation coming soon.
evamuktāḥ striyaḥ sarvāḥ sumantreṇa nṛpājñayā।
pracakramustad bhavanaṁ bharturājñāya śāsanam ॥
राजा की आज्ञा से सुमन्त्र के ऐसा कहने पर वे सब रानियाँ स्वामी का आदेश समझकर उस भवन की ओर चलीं
English translation coming soon.
ardhasaptaśatāstatra pramadāstāmralocanāḥ।
kausalyāṁ parivāryātha śanairjagmurdhṛtavratāḥ ॥
कुछ-कुछ लाल नेत्रोंवाली साढ़े तीन सौ पतिव्रता युवती स्त्रियाँ महारानी कौसल्या को सब ओर से घेरकर धीरे-धीरे उस भवन में गयीं
English translation coming soon.
āgateṣu ca dāreṣu samavekṣya mahīpatiḥ।
uvāca rājā taṁ sūtaṁ sumantrānaya me sutam ॥
उन सबके आ जाने पर उन्हें देखकर पृथ्वीपति राजा दशरथ ने सूत से कहा—‘सुमन्त्र! अब मेरे पुत्र को ले आओ’
English translation coming soon.
sa sūto rāmamādāya lakṣmaṇaṁ maithilīṁ tathā।
jagāmābhimukhastūrṇaṁ sakāśaṁ jagatīpateḥ ॥
आज्ञा पाकर सुमन्त्र गये और श्रीराम, लक्ष्मण तथा सीता को साथ लेकर शीघ्र ही महाराज के पास लौट आये
English translation coming soon.
sa rājā putramāyāntaṁ dṛṣṭvā cārāt kṛtāñjalim।
utpapātāsanāt tūrṇamārtaḥ strījanasaṁvṛtaḥ ॥
महाराज दूर से ही अपने पुत्र को हाथ जोड़कर आते देख सहसा अपने आसन से उठ खड़े हुए। उस समय स्त्रियों से घिरे हुए वे नरेश शोक से आर्त हो रहे थे
English translation coming soon.
so'bhidudrāva vegena rāmaṁ dṛṣṭvā viśāmpatiḥ।
tamasamprāpya duḥkhārtaḥ papāta bhuvi mūrcchitaḥ ॥
श्रीराम को देखते ही वे प्रजापालक महाराज बड़े वेग से उनकी ओर दौड़े, किंतु उनके पास पहुँचने के पहले ही दुःख से व्याकुल हो पृथ्वी पर गिर पड़े और मूर्च्छित हो गये
English translation coming soon.
taṁ rāmo'bhyapatat kṣipraṁ lakṣmaṇaśca mahārathaḥ।
visaṁjñamiva duḥkhena saśokaṁ nṛpatiṁ tathā ॥
उस समय श्रीराम और महारथी लक्ष्मण बड़ी तेजी से चलकर दुःख के कारण अचेत-से हुए शोकमग्न महाराज के पास जा पहुँचे
English translation coming soon.
strīsahasraninādaśca saṁjajñe rājaveśmani।
hā hā rāmeti sahasā bhūṣaṇadhvanimiśritaḥ ॥
इतनेही में उस राजभवन के भीतर सहसा आभूषणों की ध्वनि के साथ सहस्रों स्त्रियों का ‘हा राम! हा राम!’ यह आर्तनाद गूँज उठा
English translation coming soon.
taṁ pariṣvajya bāhubhyāṁ tāvubhau rāmalakṣmaṇau।
paryaṅke sītayā sārdhaṁ rudantaḥ samaveśayan ॥
श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाई भी सीता के साथ रो पड़े और उन तीनोंने महाराज को दोनों भुजाओं से उठाकर पलंग पर बिठा दिया
English translation coming soon.
atha rāmo muhūrtasya labdhasaṁjñaṁ mahīpatim।
uvāca prāñjalirbāṣpaśokārṇavapariplutam ॥
शोकाश्रु के सागर में डूबे हुए महाराज दशरथ को दो घड़ी में जब फिर चेत हुआ, तब श्रीराम ने हाथ जोड़कर उनसे कहा—
English translation coming soon.
āpṛcche tvāṁ mahārāja sarveṣāmīśvaro'si naḥ।
prasthitaṁ daṇḍakāraṇyaṁ paśya tvaṁ kuśalena mām ॥
‘महाराज! आप हमलोगों के स्वामी हैं। मैं दण्डकारण्य को जा रहा हूँ और आपसे आज्ञा लेने आया हूँ। आप अपनी कल्याणमयी दृष्टि से मेरी ओर देखिये
English translation coming soon.
lakṣmaṇaṁ cānujānīhi sītā cānvetu māṁ vanam।
kāraṇairbahubhistathyairavāryamāṇau na cecchataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
anujānīhi sarvān naḥ śokamutsṛjya mānada।
lakṣmaṇaṁ māṁ ca sītāṁ ca prajāpatirivātmajān ॥
‘मेरे साथ लक्ष्मण को भी वन में जाने की आज्ञा दीजिये। साथ ही यह भी स्वीकार कीजिये कि सीता भी मेरे साथ वन को जाय। मैंने बहुत-से सच्चे कारण बताकर इन दोनोंको रोकने की चेष्टा की है, परंतु ये यहाँ रहना नहीं चाहते हैं; अतः दूसरों को मान देनेवाले नरेश! आप शोक छोड़कर हम सबको—मुझको, लक्ष्मण को और सीता को भी उसी तरह वन में जाने की आज्ञा दीजिये, जैसे ब्रह्माजी ने अपने पुत्र सनकादिकों को तप के लिये वन में जाने की अनुमति दी थी’
English translation coming soon.
pratīkṣamāṇamavyagramanujñāṁ jagatīpateḥ।
uvāca rājā samprekṣya vanavāsāya rāghavam ॥
इस प्रकार शान्तभाव से वनवास के लिये राजा की आज्ञा की प्रतीक्षा करते हुए श्रीरामचन्द्रजी की ओर देखकर महाराज ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
ahaṁ rāghava kaikeyyā varadānena mohitaḥ।
ayodhyāyāṁ tvamevādya bhava rājā nigṛhya mām ॥
‘रघुनन्दन! मैं कैकेयी को दिये हुए वर के कारण मोहमें पड़ गया हूँ। तुम मुझे कैद करके स्वयं ही अब अयोध्या के राजा बन जाओ’
English translation coming soon.
evamukto nṛpatinā rāmo dharmabhṛtāṁ varaḥ।
pratyuvācāñjaliṁ kṛtvā pitaraṁ vākyakovidaḥ ॥
महाराज के ऐसा कहने पर बातचीत करने में कुशल धर्मात्माओं में श्रेष्ठ श्रीराम ने दोनों हाथ जोड़कर पिता को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
bhavān varṣasahasrāya pṛthivyā nṛpate patiḥ।
ahaṁ tvaraṇye vatsyāmi na me rājyasya kāṁkṣitā ॥
‘महाराज! आप सहस्रों वर्षोंतक इस पृथ्वी के अधिपति बने रहें। मैं तो अब वन में ही निवास करूँगा। मुझे राज्य लेने की इच्छा नहीं है
English translation coming soon.
nava pañca ca varṣāṇi vanavāse vihṛtya te।
punaḥ pādau grahīṣyāmi pratijñānte narādhipa ॥
‘नरेश्वर! चौदह वर्षोंतक वन में घूम-फिरकर आपकी प्रतिज्ञा पूरी कर लेने के पश्चात् मैं पुनः आपके युगल चरणों में मस्तक झुकाऊँगा’
English translation coming soon.
rudannārtaḥ priyaṁ putraṁ satyapāśena saṁyutaḥ।
kaikeyyā codyamānastu mitho rājā tamabravīt ॥
राजा दशरथ एक तो सत्य के बन्धन में बँधे हुए थे, दूसरे एकान्त में कैकेयी उन्हें श्रीराम को वन में तुरंत भेजने के लिये बाध्य कर रही थी—इस अवस्था में वे आर्तभाव से रोते हुए वहाँ अपने प्रिय पुत्र श्रीराम से बोले—
English translation coming soon.
śreyase vṛddhaye tāta punarāgamanāya ca।
gacchasvāriṣṭamavyagraḥ panthānamakutobhayam ॥
‘तात! तुम कल्याण के लिये, वृद्धि के लिये और फिर लौट आने के लिये शान्तभाव से जाओ। तुम्हारा मार्ग विघ्न-बाधाओं से रहित और निर्भय हो
English translation coming soon.
na hi satyātmanastāta dharmābhimanasastava।
saṁnivartayituṁ buddhiḥ śakyate raghunandana ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
adya tvidānīṁ rajanīṁ putra mā gaccha sarvathā।
ekāhaṁ darśanenāpi sādhu tāvaccarāmyaham ॥
‘बेटा रघुनन्दन! तुम सत्यस्वरूप और धर्मात्मा हो। तुम्हारे विचार को पलटना तो असम्भव है; परंतु रातभर और रह जाओ। सिर्फ एक रात के लिये सर्वथा अपनी यात्रा रोक दो। केवल एक दिन भी तो तुम्हें देखने का सुख उठा लूँ
English translation coming soon.
mātaraṁ māṁ ca sampaśyan vasemāmadya śarvarīm।
tarpitaḥ sarvakāmaistvaṁ śvaḥ kālye sādhayiṣyasi ॥
‘अपनी माता को और मुझको इस अवस्था में देखकर आज की इस रात में यहीं रह जाओ। मेरे द्वारा सम्पूर्ण अभिलषित वस्तुओं से तृप्त होकर कल प्रातःकाल यहाँ से जाना
English translation coming soon.
duṣkaraṁ kriyate putra sarvathā rāghava priya।
tvayā hi matpriyārthaṁ tu vanamevamupāśritam ॥
‘मेरे प्रिय पुत्र श्रीराम! तुम सर्वथा दुष्कर कार्य कर रहे हो। मेरा प्रिय करने के लिये ही तुमने इस प्रकार वन का आश्रय लिया है
English translation coming soon.
na caitanme priyaṁ putra śape satyena rāghava।
channayā calitastvasmi striyā bhasmāgnikalpayā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vañcanā yā tu labdhā me tāṁ tvaṁ nistartumicchasi।
anayā vṛttasādinyā kaikeyyābhipracoditaḥ ॥
‘परंतु बेटा रघुनन्दन! मैं सत्य की शपथ खाकर कहता हूँ कि यह मुझे प्रिय नहीं है। मुझे तुम्हारा वन में जाना अच्छा नहीं लगता। यह मेरी स्त्री कैकेयी राख में छिपी हुई आग के समान भयंकर है। इसने अपने क्रूर अभिप्राय को छिपा रखा था। इसीने आज मुझे मेरे अभीष्ट संकल्प से विचलित कर दिया है। कुलोचित सदाचार का विनाश करनेवाली इस कैकेयी ने मुझे वरदान के लिये प्रेरित करके मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। इसके द्वारा जो वञ्चना मुझे प्राप्त हुई है, उसीको तुम पार करना चाहते हो
English translation coming soon.
na caitadāścaryatamaṁ yat tvaṁ jyeṣṭhaḥ suto mama।
apānṛtakathaṁ putra pitaraṁ kartumicchasi ॥
‘पुत्र! तुम अपने पिता को सत्यवादी बनाना चाहते हो। तुम्हारे लिये यह कोई अधिक आश्चर्य की बात नहीं है; क्योंकि तुम गुण और अवस्था दोनों ही दृष्टियों से मेरे ज्येष्ठ पुत्र हो’
English translation coming soon.
atha rāmastadā śrutvā piturārtasya bhāṣitam।
lakṣmaṇena saha bhrātrā dīno vacanamabravīt ॥
अपने शोकाकुल पिता का यह कथन सुनकर उस समय छोटे भाई लक्ष्मणसहित श्रीराम ने दुःखी होकर कहा—
English translation coming soon.
prāpsyāmi yānadya guṇān ko me śvastān pradāsyati।
apakramaṇamevātaḥ sarvakāmairahaṁ vṛṇe ॥
‘महाराज! आज यात्रा करके मैं जिन गुणों (लाभों) को पाऊँगा, उन्हें कल कौन मुझे देगा? अतः मैं सम्पूर्ण कामनाओं के बदले आज यहाँ से निकल जाना ही अच्छा समझता हूँ और इसीका वरण करता हूँ
English translation coming soon.
iyaṁ sarāṣṭrā sajanā dhanadhānyasamākulā।
mayā visṛṣṭā vasudhā bharatāya pradīyatām ॥
‘राष्ट्र और यहाँ के निवासी मनुष्योंसहित धनधान्य से सम्पन्न यह सारी पृथ्वी मैंने छोड़ दी। आप इसे भरत को दे दें
English translation coming soon.
vanavāsakṛtā buddhirna ca me'dya caliṣyati।
yastu yuddhe varo dattaḥ kaikeyyai varada tvayā ॥
‘मेरा वनवासविषयक निश्चय अब बदल नहीं सकेगा। वरदायक नरेश! आपने देवासुर-संग्राम में कैकेयी को जो वर देने की प्रतिज्ञा की थी, उसे पूर्णरूप से दीजिये और सत्यवादी बनिये
English translation coming soon.
dīyatāṁ nikhilenaiva satyastvaṁ bhava pārthiva।
ahaṁ nideśaṁ bhavato yathoktamanupālayan ॥
‘मेरा वनवासविषयक निश्चय अब बदल नहीं सकेगा। वरदायक नरेश! आपने देवासुर-संग्राम में कैकेयी को जो वर देने की प्रतिज्ञा की थी, उसे पूर्णरूप से दीजिये और सत्यवादी बनिये
English translation coming soon.
caturdaśa samā vatsye vane vanacaraiḥ saha।
mā vimarśo vasumatī bharatāya pradīyatām ॥
‘मैं आपकी उक्त आज्ञा का पालन करता हुआ चौदह वर्षोंतक वन में वनचारी प्राणियों के साथ निवास करूँगा। आपके मन में कोई अन्यथा विचार नहीं होना चाहिये। आप यह सारी पृथ्वी भरत को दे दीजिये
English translation coming soon.
nahi me kāṁkṣitaṁ rājyaṁ sukhamātmani vā priyam।
yathānideśaṁ kartuṁ vai tavaiva raghunandana ॥
‘रघुनन्दन! मैंने अपने मन को सुख देने अथवा स्वजनों का प्रिय करने के उद्देश्य से राज्य लेने की इच्छा नहीं की थी। आपकी आज्ञा का यथावत्रूप से पालन करने के लिये ही मैंने उसे ग्रहण करने की अभिलाषा की थी
English translation coming soon.
apagacchatu te duḥkhaṁ mā bhūrbāṣpapariplutaḥ।
nahi kṣubhyati durdharṣaḥ samudraḥ saritāṁ patiḥ ॥
‘आपका दुःख दूर हो जाय, आप इस प्रकार आँसू न बहावें। सरिताओं का स्वामी दुर्धर्ष समुद्र क्षुब्ध नहीं होता है—अपनी मर्यादा का त्याग नहीं करता है (इसी तरह आपको भी क्षुब्ध नहीं होना चाहिये)
English translation coming soon.
naivāhaṁ rājyamicchāmi na sukhaṁ na ca medinīm।
naiva sarvānimān kāmān na svargaṁ na ca jīvitum ॥
‘मुझे न तो इस राज्य की, न सुख की, न पृथ्वी की, न इन सम्पूर्ण भोगों की, न स्वर्ग की और न जीवन की ही इच्छा है
English translation coming soon.
tvāmahaṁ satyamicchāmi nānṛtaṁ puruṣarṣabha।
pratyakṣaṁ tava satyena sukṛtena ca te śape ॥
‘पुरुषशिरोमणे! मेरे मन में यदि कोई इच्छा है तो यही कि आप सत्यवादी बनें। आपका वचन मिथ्या न होने पावे। यह बात मैं आपके सामने सत्य और शुभ कर्मों की शपथ खाकर कहता हूँ
English translation coming soon.
na ca śakyaṁ mayā tāta sthātuṁ kṣaṇamapi prabho।
sa śokaṁ dhārayasvemaṁ nahi me'sti viparyayaḥ ॥
‘तात! प्रभो! अब मैं यहाँ एक क्षण भी नहीं ठहर सकता। अतः आप इस शोक को अपने भीतर ही दबा लें। मैं अपने निश्चय के विपरीत कुछ नहीं कर सकता
English translation coming soon.
arthito hyasmi kaikeyyā vanaṁ gaccheti rāghava।
mayā coktaṁ vrajāmīti tatsatyamanupālaye ॥
‘रघुनन्दन! कैकेयी ने मुझसे यह याचना की कि ‘राम! तुम वन को चले जाओ’ मैंने वचन दिया था कि ‘अवश्य जाऊँगा’ उस सत्य का मुझे पालन करना है
English translation coming soon.
mā cotkaṇṭhāṁ kṛthā deva vane raṁsyāmahe vayam।
praśāntahariṇākīrṇe nānāśakuninādite ॥
‘देव! बीच में हमें देखने या हमसे मिलने के लिये आप उत्कण्ठित न होंगे। शान्तस्वभाववाले मृगों से भरे हुए और भाँति-भाँति के पक्षियों के कलरवों से गूँजते हुए उस वन में हमलोग बड़े आनन्द से रहेंगे
English translation coming soon.
pitā hi daivataṁ tāta devatānāmapi smṛtam।
tasmād daivatamityeva kariṣyāmi piturvacaḥ ॥
‘तात! पिता देवताओं के भी देवता माने गये हैं। अतः मैं देवता समझकर ही पिता (आप) की आज्ञा का पालन करूँगा
English translation coming soon.
caturdaśasu varṣeṣu gateṣu nṛpasattama।
punardrakṣyasi māṁ prāptaṁ saṁtāpo'yaṁ vimucyatām ॥
‘नृपश्रेष्ठ! अब यह संताप छोड़िये। चौदह वर्ष बीत जाने पर आप फिर मुझे आया हुआ देखेंगे
English translation coming soon.
yena saṁstambhanīyo'yaṁ sarvo bāṣpakalo janaḥ।
sa tvaṁ puruṣaśārdūla kimarthaṁ vikriyāṁ gataḥ ॥
‘पुरुषसिंह! यहाँ जितने लोग आँसू बहा रहे हैं, इन सबको धैर्य बँधाना आपका कर्तव्य है; फिर आप स्वयं ही इतने विकल कैसे हो रहे हैं?
English translation coming soon.
puraṁ ca rāṣṭraṁ ca mahī ca kevalā
mayā visṛṣṭā bharatāya dīyatām।
ahaṁ nideśaṁ bhavato'nupālayan
vanaṁ gamiṣyāmi cirāya sevitum ॥
‘यह नगर, यह राज्य और यह सारी पृथ्वी मैंने छोड़ दी। आप यह सब कुछ भरत को दे दीजिये। अब मैं आपके आदेश का पालन करता हुआ दीर्घकालतक वन में निवास करने के लिये यहाँ से यात्रा कर रहा हूँ
English translation coming soon.
mayā visṛṣṭāṁ bharato mahīmimāṁ
saśailakhaṇḍāṁ sapuropakānanām।
śivāsu sīmāsvanuśāstu kevalaṁ
tvayā yaduktaṁ nṛpate tathāstu tat ॥
‘मेरी छोड़ी हुई पर्वतखण्डों, नगरों और उपवनोंसहित इस सारी पृथ्वी का भरत कल्याणकारिणी मर्यादाओं में स्थित रहकर पालन करें। नरेश्वर! आपने जो वचन दिया है, वह पूर्ण हो
English translation coming soon.
na me tathā pārthiva dhīyate mano
mahatsu kāmeṣu na cātmanaḥ priye।
yathā nideśe tava śiṣṭasammate
vyapaitu duḥkhaṁ tava matkṛte'nagha ॥
‘पृथ्वीनाथ! निष्पाप महाराज! सत्पुरुषोंद्वारा अनुमोदित आपकी आज्ञा का पालन करने में मेरा मन जैसा लगता है, वैसा बड़े-बड़े भोगों में तथा अपने किसी प्रिय पदार्थ में भी नहीं लगता; अतः मेरे लिये आपके मन में जो दुःख है, वह दूर हो जाना चाहिये
English translation coming soon.
tadadya naivānagha rājyamavyayaṁ
na sarvakāmān vasudhāṁ na maithilīm।
na cintitaṁ tvāmanṛtena yojayan
vṛṇīya satyaṁ vratamastu te tathā ॥
‘निष्पाप नरेश! आज आपको मिथ्यावादी बनाकर मैं अक्षय राज्य, सब प्रकार के भोग, वसुधा का आधिपत्य, मिथिलेशकुमारी सीता तथा अन्य किसी अभिलषित पदार्थ को भी स्वीकार नहीं कर सकता। मेरी एकमात्र इच्छा यही है कि ‘आपकी प्रतिज्ञा सत्य हो’
English translation coming soon.
phalāni mūlāni ca bhakṣayan vane
girīṁśca paśyan saritaḥ sarāṁsi ca।
vanaṁ praviśyaiva vicitrapādapaṁ
sukhī bhaviṣyāmi tavāstu nirvṛtiḥ ॥
‘मैं विचित्र वृक्षों से युक्त वन में प्रवेश करके फल-मूल का भोजन करता हुआ वहाँ के पर्वतों, नदियों और सरोवरों को देख-देखकर सुखी होऊँगा; इसलिये आप अपने मन को शान्त कीजिये’
English translation coming soon.
evaṁ sa rājā vyasanābhipanna-
stāpena duḥkhena ca pīḍyamānaḥ।
āliṅgya putraṁ suvinaṣṭasaṁjño
bhūmiṁ gato naiva ciceṣṭa kiṁcit ॥
श्रीराम के ऐसा कहने पर पुत्र-बिछोह के संकट में पड़े हुए राजा दशरथ ने दुःख और संताप से पीड़ित हो उन्हें छाती से लगाया और फिर अचेत होकर वे पृथ्वी पर गिर पड़े। उस समय उनका शरीर जड़ की भाँति कुछ भी चेष्टा न कर सका
English translation coming soon.
devyaḥ samastā ruruduḥ sametā-
stāṁ varjayitvā naradevapatnīm।
rudan sumantro'pi jagāma mūrcchāṁ
hāhākṛtaṁ tatra babhūva sarvam ॥
यह देख राजरानी कैकेयी को छोड़कर वहाँ एकत्र हुई अन्य सभी रानियाँ रो पड़ीं। सुमन्त्र भी रोते-रोते मूर्छित हो गये तथा वहाँ सब ओर हाहाकार मच गया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३४ ॥