सीता और लक्ष्मणसहित श्रीरामका-दुःखी नगरवासियोंके मुखसे तरह-तरहकी बातें सुनते हुए पिताके दर्शनके लिये कैकेयीके महलमें जाना
“राघव-पदयात्रा”
॥ २ · ३३ · ५–६ ॥
राजमार्गे पदातिना गच्छन् शान्तवदनः श्यामलो रामः, समीपे सीता लक्ष्मणश्च; पृष्ठतो मालावेष्टिते धनुषी वहन्तौ द्वौ प्रेष्यौ; प्रासादहर्म्येभ्यः शोकार्ताः पौराः कृताञ्जलयो निरीक्षन्ते।
अयोध्याके विशाल राजमार्गपर श्यामल-सुन्दर राम बिना रथ-बिना सेना पैदल ही शान्त, प्रायः मुसकुराते मुखसे आगे बढ़ रहे हैं; पास ही लाल रेशमी साड़ीमें सीता और श्वेत वस्त्रधारी लक्ष्मण चल रहे हैं, और पीछे दो सामान्य सेवक फूल-मालाओंसे लिपटे धनुष उठाये हैं। ऊँचे श्वेत प्रासादोंकी छतों और झरोखोंसे नर-नारी शोक-विह्वल होकर हाथ जोड़े उन्हें निहार रहे हैं; मार्गपर बिखरे पुष्प दुःखभरी विदाईकी साक्षी हैं।
Down the broad royal avenue of Ayodhya the dark-hued prince Ram walks on foot, calm and almost faintly smiling, with no chariot and no army where once a great fourfold host attended him; close beside him move Sita in crimson-and-gold silk and the white-clad Lakshman, while two plain attendants behind bear their garland-wreathed bows. From the balconies and rooftops of tall white mansions the citizens, men and women, lean and gaze down with folded hands and grief-stricken faces, flower petals scattered across the sunlit stone.
dattvā tu saha vaidehyā brāhmaṇebhyo dhanaṁ bahu।
jagmatuḥ pitaraṁ draṣṭuṁ sītayā saha rāghavau ॥
विदेहकुमारी सीता के साथ श्रीराम और लक्ष्मण ब्राह्मणों को बहुत-सा धन दान करके वन जाने के लिये उद्यत हो पिता का दर्शन करने के लिये गये
English translation coming soon.
tato gṛhīte preṣyābhyāmaśobhetāṁ tadāyudhe।
mālādāmabhirāsakte sītayā samalaṁkṛte ॥
उनके साथ दो सेवक श्रीराम और लक्ष्मण के वे धनुष आदि आयुध लेकर चले, जिन्हें फूल की मालाओं से सजाया गया था और सीताजी ने पूजा के लिये चढ़ाये हुए चन्दन आदि से अलंकृत किया था। उन दोनोंके आयुधों की उस समय बड़ी शोभा हो रही थी
English translation coming soon.
tataḥ prāsādaharmyāṇi vimānaśikharāṇi ca।
abhiruhya janaḥ śrīmānudāsīno vyalokayat ॥
उस अवसर पर धनी लोग प्रासादों (तिमंजिले महलों), हर्म्यगृहों (राजभवनों) तथा विमानों (सात मंजिले महलों) की ऊपरी छतों पर चढ़कर उदासीन भाव से उन तीनोंकी ओर देखने लगे
English translation coming soon.
na hi rathyāḥ suśakyante gantuṁ bahujanākulāḥ।
āruhya tasmāt prāsādād dīnāḥ paśyanti rāghavam ॥
उस समय सड़कें मनुष्यों की भीड़ से भरी थीं। इसलिये उनपर सुगमतापूर्वक चलना कठिन हो गया था। अतः अधिकांश मनुष्य प्रासादों (तिमंजिले मकानों) पर चढ़कर वहीं से दुःखी होकर श्रीरामचन्द्रजी की ओर देख रहे थे
English translation coming soon.
padātiṁ sānujaṁ dṛṣṭvā sasītaṁ ca janāstadā।
ūcurbahujanā vācaḥ śokopahatacetasaḥ ॥
श्रीराम को अपने छोटे भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ पैदल जाते देख बहुत-से मनुष्यों का हृदय शोक से व्याकुल हो उठा। वे खेदपूर्वक कहने लगे—
English translation coming soon.
yaṁ yāntamanuyāti sma caturaṅgabalaṁ mahat।
tamekaṁ sītayā sārdhamanuyāti sma lakṣmaṇaḥ ॥
‘हाय! यात्रा के समय जिनके पीछे विशाल चतुरङ्गिणी सेना चलती थी, वे ही श्रीराम आज अकेले जा रहे हैं और उनके पीछे सीता के साथ लक्ष्मण चल रहे हैं
English translation coming soon.
aiśvaryasya rasajñaḥ san kāmānāṁ cākaro mahān।
necchatyevānṛtaṁ kartuṁ vacanaṁ dharmagauravāt ॥
‘जो ऐश्वर्य के सुख का अनुभव करनेवाले तथा भोग्य वस्तुओं के महान् भण्डार थे—जहाँ सबकी कामनाएँ पूर्ण होती थीं, वे ही श्रीराम आज धर्म का गौरव रखने के लिये पिता की बात झूठी करना नहीं चाहते हैं
English translation coming soon.
yā na śakyā purā draṣṭuṁ bhūtairākāśagairapi।
tāmadya sītāṁ paśyanti rājamārgagatā janāḥ ॥
‘ओह! पहले जिसे आकाश में विचरनेवाले प्राणी भी नहीं देख पाते थे, उसी सीता को इस समय सड़कों पर खड़े हुए लोग देख रहे हैं
English translation coming soon.
aṅgarāgocitāṁ sītāṁ raktacandanasevinīm।
varṣamuṣṇaṁ ca śītaṁ ca neṣyatyāśu vivarṇatām ॥
‘सीता अङ्गराग-सेवन के योग्य हैं, लाल चन्दन का सेवन करनेवाली हैं। अब वर्षा, गर्मी और सर्दी शीघ्र ही इनके अङ्गों की कान्ति फीकी कर देगी
English translation coming soon.
adya nūnaṁ daśarathaḥ sattvamāviśya bhāṣate।
nahi rājā priyaṁ putraṁ vivāsayitumarhati ॥
‘निश्चय ही आज राजा दशरथ किसी पिशाच के आवेश में पड़कर अनुचित बात कह रहे हैं; क्योंकि अपनी स्वाभाविक स्थिति में रहनेवाला कोई भी राजा अपने प्यारे पुत्र को घर से निकाल नहीं सकता
English translation coming soon.
nirguṇasyāpi putrasya kathaṁ syād vinivāsanam।
kiṁ punaryasya loko'yaṁ jito vṛttena kevalam ॥
‘पुत्र यदि गुणहीन हो तो भी उसे घर से निकाल देने का साहस कैसे हो सकता है? फिर जिसके केवल चरित्र से ही यह सारा संसार वशीभूत हो जाता है, उसको वनवास देने की तो बात ही कैसे की जा सकती है?
English translation coming soon.
ānṛśaṁsyamanukrośaḥ śrutaṁ śīlaṁ damaḥ śamaḥ।
rāghavaṁ śobhayantyete ṣaḍguṇāḥ puruṣarṣabham ॥
‘क्रूरता का अभाव, दया, विद्या, शील, दम (इन्द्रियसंयम) और शम (मनोनिग्रह)—ये छः गुण नरश्रेष्ठ श्रीराम को सदा ही सुशोभित करते हैं
English translation coming soon.
tasmāt tasyopaghātena prajāḥ paramapīḍitāḥ।
audakānīva sattvāni grīṣme salilasaṁkṣayāt ॥
‘अतः इनके ऊपर आघात करने—इनके राज्याभिषेक में विघ्न डालने से प्रजा को उसी तरह महान् क्लेश पहुँचा है, जैसे गर्मी में जलाशय का पानी सूख जाने से उसके भीतर रहनेवाले जीव तड़पने लगते हैं
English translation coming soon.
pīḍayā pīḍitaṁ sarvaṁ jagadasya jagatpateḥ।
mūlasyevopaghātena vṛkṣaḥ puṣpaphalopagaḥ ॥
‘इन जगदीश्वर श्रीराम की व्यथा से सम्पूर्ण जगत् व्यथित हो उठा है, जैसे जड़ काट देने से पुष्प और फलसहित सारा वृक्ष सूख जाता है
English translation coming soon.
mūlaṁ hyeṣa manuṣyāṇāṁ dharmasāro mahādyutiḥ।
puṣpaṁ phalaṁ ca patraṁ ca śākhāścāsyetare janāḥ ॥
‘ये महान् तेजस्वी श्रीराम सम्पूर्ण मनुष्यों के मूल हैं, धर्म ही इनका बल है। जगत् के दूसरे प्राणी पत्र, पुष्प, फल और शाखाएँ हैं
English translation coming soon.
te lakṣmaṇa iva kṣipraṁ sapatnayaḥ sahabāndhavāḥ।
gacchantamanugacchāmo yena gacchati rāghavaḥ ॥
‘अतः हमलोग भी लक्ष्मण की भाँति पत्नी और बन्धु-बान्धवों के साथ शीघ्र ही इन जानेवाले श्रीराम के ही पीछे-पीछे चल दें। जिस मार्ग से श्रीरघुनाथजी जा रहे हैं, उसीका हम भी अनुसरण करें
English translation coming soon.
udyānāni parityajya kṣetrāṇi ca gṛhāṇi ca।
ekaduḥkhasukhā rāmamanugacchāma dhārmikam ॥
‘बाग-बगीचे, घर-द्वार और खेती-बारी—सब छोड़कर धर्मात्मा श्रीराम का अनुगमन करें। इनके दुःख-सुख के साथी बनें
English translation coming soon.
samuddhṛtanidhānāni paridhvastājirāṇi ca।
upāttadhanadhānyāni hṛtasārāṇi sarvaśaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rajasābhyavakīrṇāni parityaktāni daivataiḥ।
mūṣakaiḥ paridhāvadbhirudbilairāvṛtāni ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
apetodakadhūmāni hīnasammārjanāni ca।
praṇaṣṭabalikarmejyāmantrahomajapāni ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
duṣkāleneva bhagnāni bhinnabhājanavanti ca।
asmattyaktāni kaikeyī veśmāni pratipadyatām ॥
‘हम अपने घरों की गड़ी हुई निधि निकालें। आँगन की फर्श खोद डालें। सारा धन-धान्य साथ ले लें। सारी आवश्यक वस्तुएँ हटा लें। इनमें चारों ओर धूल भर जाय। देवता इन घरों को छोड़कर भाग जायँ। चूहे बिल से बाहर निकलकर इनमें चारों ओर दौड़ लगाने लगें और उनसे ये घर भर जायँ। इनमें न कभी आग जले, न पानी रहे और न झाड़ ही लगे। यहाँ बलिवैश्वदेव, यज्ञ, मन्त्रपाठ, होम और जप बंद हो जाय। मानो बड़ा भारी अकाल पड़ गया हो, इस प्रकार ये सारे घर ढह जायँ। इनमें टूटे बर्तन बिखरे पड़े हों और हम सदा के लिये इन्हें छोड़ दें—ऐसी दशा में इन घरों पर कैकेयी आकर अधिकार कर ले
English translation coming soon.
vanaṁ nagaramevāstu yena gacchati rāghavaḥ।
asmābhiśca parityaktaṁ puraṁ sampadyatāṁ vanam ॥
‘जहाँ पहुँचने के लिये ये श्रीरामचन्द्रजी जा रहे हैं, वह वन ही नगर हो जाय और हमारे छोड़ देने पर यह नगर भी वन के रूप में परिणत हो जाय
English translation coming soon.
bilāni daṁṣṭriṇaḥ sarve sānūni mṛgapakṣiṇaḥ।
tyajantvasmadbhayādbhītā gajāḥ siṁhā vanānyapi ॥
‘वन में हमलोगों के भय से साँप अपने बिल छोड़कर भाग जायँ। पर्वत पर रहनेवाले मृग और पक्षी उसके शिखरों को छोड़ दें तथा हाथी और सिंह भी उन वनों को त्यागकर दूर चले जायँ
English translation coming soon.
asmattyaktaṁ prapadyantu sevyamānaṁ tyajantu ca।
tṛṇamāṁsaphalādānāṁ deśaṁ vyālamṛgadvijam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prapadyatāṁ hi kaikeyī saputrā saha bāndhavaiḥ।
rāghaveṇa vayaṁ sarve vane vatsyāma nirvṛtāḥ ॥
‘वे सर्प आदि उन स्थानों में चले जायँ, जिन्हें हमलोगों ने छोड़ रखा है और उन स्थानों को त्याग दें, जिनका हम सेवन करते हैं। यह देश घास चरनेवाले पशुओं, मांसभक्षी हिंसक जन्तुओं और फल खानेवाले पक्षियों का निवासस्थान बन जाय। यहाँ सर्प, पशु और पक्षी रहने लगें। उस दशा में पुत्र और बन्धु-बान्धवोंसहित कैकेयी इसे अपने अधिकार में कर ले। हम सब लोग वन में श्रीरघुनाथजी के साथ बड़े आनन्द से रहेंगे’
English translation coming soon.
ityevaṁ vividhā vāco nānājanasamīritāḥ।
śuśrāva rāghavaḥ śrutvā na vicakre'sya mānasam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa tu veśma punarmātuḥ kailāsaśikharaprabham।
abhicakrāma dharmātmā mattamātaṅgavikramaḥ ॥
इस प्रकार श्रीरामचन्द्रजी ने बहुत-से मनुष्यों के मुँह से निकली हुई तरह-तरह की बातें सुनीं; किंतु सुनकर भी उनके मन में कोई विकार नहीं हुआ। मतवाले गजराज के समान पराक्रमी धर्मात्मा श्रीराम पुनः माता कैकेयी के कैलासशिखर के सदृश शुभ्र भवन में गये
English translation coming soon.
vinītavīrapuruṣaṁ praviśya tu nṛpālayam।
dadarśāvasthitaṁ dīnaṁ sumantramavidūrataḥ ॥
विनयशील वीर पुरुषों से युक्त उस राजभवन में प्रवेश करके उन्होंने देखा—सुमन्त्र पास ही दुःखी होकर खड़े हैं
English translation coming soon.
pratīkṣamāṇo'bhijanaṁ tadārtamanārtarūpaḥ prahasannivātha।
jagāma rāmaḥ pitaraṁ didṛkṣuḥ piturnideśaṁ vidhivaccikīrṣuḥ ॥
पूर्वजों की निवासभूमि अवध के मनुष्य वहाँ शोक से आतुर होकर खड़े थे। उन्हें देखकर भी श्रीराम स्वयं शोक से पीड़ित नहीं हुए—उनके शरीर पर व्यथा का कोई चिह्न प्रकट नहीं हुआ। वे पिता की आज्ञा का विधिपूर्वक पालन करने की इच्छा से उनका दर्शन करने के लिये हँसते हुए-से आगे बढ़े
English translation coming soon.
tatpūrvamaikṣvākasuto mahātmā rāmo gamiṣyan nṛpamārtarūpam।
vyatiṣṭhata prekṣya tadā sumantraṁ piturmahātmā pratihāraṇārtham ॥
शोकाकुलरूप से पड़े हुए राजा के पास जानेवाले महात्मा महामना इक्ष्वाकुकुलनन्दन श्रीराम वहाँ पहुँचने से पहले सुमन्त्र को देखकर पिता के पास अपने आगमन की सूचना भेजने के लिये उस समय वहीं ठहर गये
English translation coming soon.
piturnideśena tu dharmavatsalo vanapraveśe kṛtabuddhiniścayaḥ।
sa rāghavaḥ prekṣya sumantramabravīnnivedayasvāgamanaṁ nṛpāya me ॥
पिता के आदेश से वन में प्रवेश करने का बुद्धिपूर्वक निश्चय करके आये हुए धर्मवत्सल श्रीरामचन्द्रजी सुमन्त्र की ओर देखकर बोले—‘आप महाराज को मेरे आगमन की सूचना दे दें’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें तैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३३ ॥