सीतासहित श्रीरामका वसिष्ठपुत्र सुयज्ञको बुलाकर उनके तथा उनकी पत्नीके लिये बहुमूल्य आभूषण, रत्न और धन आदिका दान तथा लक्ष्मणसहित श्रीरामद्वारा ब्राह्मणों, ब्रह्मचारियों, सेवकों, त्रिजट ब्राह्मण और सुहृज्जनोंको धनका वितरण
“सर्वस्व-दान”
॥ २ · ३२ · ५–१४ ॥
वनगमनात्पूर्वं श्यामवर्णो रामो राजवेषा सीता च सर्वं स्वधनं—सुवर्णं रत्नान्याभरणानि बहुमूल्यवस्त्राणि च—ब्राह्मणेभ्यो ददतः; अग्रे सुवर्णरत्नराशयः; गुरुपुत्रो विप्रवरः सुयज्ञो वृद्धः श्वेतश्मश्रुर्ब्राह्मणश्च प्रसारितकराः कृताञ्जलयश्च दानं गृह्णन्ति; पृष्ठतो ब्राह्मणसमूहः; औदार्यत्यागयोर्मनोहरं दृश्यम्।
वनगमनसे पूर्व श्यामवर्ण श्रीराम और राजसी वेषमें सीता अपना समस्त धन—सोना, रत्न, आभूषण और बहुमूल्य वस्त्र—ब्राह्मणोंको दानमें दे रहे हैं; आगे सुवर्ण-रत्नोंके ढेर लगे हैं। गुरुपुत्र विप्रवर सुयज्ञ तथा एक वृद्ध श्वेतश्मश्रु ब्राह्मण हाथ बढ़ाकर एवं अंजलि बाँधकर दान ग्रहण कर रहे हैं; पीछे ब्राह्मणोंका समूह खड़ा है। उदारता और त्यागकी मनोहर झाँकी।
On the eve of exile the blue-complexioned Ram and Sita, in royal finery, give away all their wealth — gold, jewels, ornaments and costly cloths heaped before them — in charity to the brahmins; the venerable Suyajna, the family priest's son, and an aged white-bearded brahmin receive the gifts with outstretched and folded hands, a throng of brahmins gathered behind. A serene tableau of open-handed renunciation.
tataḥ śāsanamājñāya bhrātuḥ priyakaraṁ hitam ।
gatvā sa praviveśāśu suyajñasya niveśanam ॥
तदनन्तर अपने भाई श्रीराम की प्रियकारक एवं हितकर आज्ञा पाकर लक्ष्मण वहाँ से चल दिये। उन्होंने शीघ्र ही गुरुपुत्र सुयज्ञ के घर में प्रवेश किया
English translation coming soon.
taṁ vipramagnyagārasthaṁ vanditvā lakṣmaṇo'bravīt ।
sakhe'bhyāgaccha paśya tvaṁ veśma duṣkarakāriṇaḥ ॥
उस समय विप्रवर सुयज्ञ अग्निशाला में बैठे हुए थे। लक्ष्मण ने उन्हें प्रणाम करके कहा—‘सखे! दुष्कर कर्म करनेवाले श्रीरामचन्द्रजी के घर पर आओ और उनका कार्य देखो’
English translation coming soon.
tataḥ saṁdhyāmupāsthāya gatvā saumitriṇā saha ।
ṛddhaṁ sa prāviśallakṣmyā ramyaṁ rāmaniveśanam ॥
सुयज्ञ ने मध्याह्नकाल की संध्योपासना पूरी करके लक्ष्मण के साथ जाकर श्रीराम के रमणीय भवन में प्रवेश किया, जो लक्ष्मी से सम्पन्न था
English translation coming soon.
tamāgataṁ vedavidaṁ prāñjaliḥ sītayā saha ।
suyajñamabhicakrāma rāghavo'gnimivārcitam ॥
होमकाल में पूजित अग्नि के समान तेजस्वी वेदवेत्ता सुयज्ञ को आया जान सीतासहित श्रीराम ने हाथ जोड़कर उनकी अगवानी की
English translation coming soon.
jātarūpamayairmukhyairaṅgadaiḥ kuṇḍalaiḥ śubhaiḥ ।
sahemasūtrairmaṇibhiḥ keyūrairvalayairapi ॥
तत्पश्चात् ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम ने सोने के बने हुए श्रेष्ठ अङ्गदों, सुन्दर कुण्डलों, सुवर्णमय सूत्र में पिरोयी हुई मणियों, केयूरों, वलयों तथा अन्य बहुत-से रत्नोंद्वारा उनका पूजन किया
English translation coming soon.
anyaiśca ratnairbahubhiḥ kākutsthaḥ pratyapūjayat ।
suyajñaṁ sa tadovāca rāmaḥ sītāpracoditaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hāraṁ ca hemasūtraṁ ca bhāryāyai saumya hāraya ।
raśanāṁ cātha sā sītā dātumicchati te sakhī ॥
इसके बाद सीता की प्रेरणा से श्रीराम ने सुयज्ञ से कहा—‘सौम्य! तुम्हारी पत्नी की सखी सीता तुम्हें अपना हार, सुवर्णसूत्र और करधनी देना चाहती है। इन वस्तुओं को अपनी पत्नी के लिये ले जाओ
English translation coming soon.
aṅgadāni ca citrāṇi keyūrāṇi śubhāni ca ।
prayacchati sakhī tubhyaṁ bhāryāyai gacchatī vanam ॥
‘वन को प्रस्थान करनेवाली तुम्हारी स्त्री की सखी सीता तुम्हें तुम्हारी पत्नी के लिये विचित्र अङ्गद और सुन्दर केयूर भी देना चाहती है
English translation coming soon.
paryaṅkamagryāstaraṇaṁ nānāratnavibhūṣitam ।
tamapīcchati vaidehī pratiṣṭhāpayituṁ tvayi ॥
‘उत्तम बिछौनों से युक्त तथा नाना प्रकार के रत्नों से विभूषित जो पलंग है, उसे भी विदेहनन्दिनी सीता तुम्हारे ही घर में भेज देना चाहती है
English translation coming soon.
nāgaḥ śatruṁjayo nāma mātulo'yaṁ dadau mama ।
taṁ te niṣkasahasreṇa dadāmi dvijapuṅgava ॥
‘विप्रवर! शत्रुञ्जय नामक जो हाथी है, जिसे मेरे मामा ने मुझे भेंट किया था, उसे एक हजार अशर्फियों के साथ मैं तुम्हें अर्पित करता हूँ’
English translation coming soon.
ityuktaḥ sa tu rāmeṇa suyajñaḥ pratigṛhya tat ।
rāmalakṣmaṇasītānāṁ prayuyojāśiṣaḥ śivāḥ ॥
श्रीराम के ऐसा कहने पर सुयज्ञ ने वे सब वस्तुएँ ग्रहण करके श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के लिये मङ्गलमय आशीर्वाद प्रदान किये
English translation coming soon.
atha bhrātaramavyagraṁ priyaṁ rāmaḥ priyaṁvadam ।
saumitriṁ tamuvācedaṁ brahmeva tridaśeśvaram ॥
तदनन्तर श्रीराम ने शान्तभाव से खड़े हुए और प्रिय वचन बोलनेवाले अपने प्रिय भ्राता सुमित्राकुमार लक्ष्मण से उसी तरह निम्नाङ्कित बात कही, जैसे ब्रह्मा देवराज इन्द्र से कुछ कहते हैं
English translation coming soon.
agastyaṁ kauśikaṁ caiva tāvubhau brāhmaṇottamau ।
arcayāhūya saumitre ratnaiḥ sasyamivāmbubhiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tarpayasva mahābāho gosahasreṇa rāghava ।
suvarṇarajataiścaiva maṇibhiśca mahādhanaiḥ ॥
‘सुमित्रानन्दन! अगस्त्य और विश्वामित्र दोनों उत्तम ब्राह्मणों को बुलाकर रत्नोंद्वारा उनकी पूजा करो। महाबाहु रघुनन्दन! जैसे मेघ जल की वर्षाद्वारा खेती को तृप्त करता है, उसी प्रकार तुम उन्हें सहस्रों गौओं, सुवर्णमुद्राओं, रजतद्रव्यों और बहुमूल्य मणियोंद्वारा संतुष्ट करो
English translation coming soon.
kausalyāṁ ca ya āśīrbhirbhaktaḥ paryupatiṣṭhati ।
ācāryastaittirīyāṇāmabhirūpaśca vedavit ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tasya yānaṁ ca dāsīśca saumitre sampradāpaya ।
kauśeyāni ca vastrāṇi yāvat tuṣyati sa dvijaḥ ॥
‘लक्ष्मण! यजुर्वेदीय तैत्तिरीय शाखा का अध्ययन करनेवाले ब्राह्मणों के जो आचार्य और सम्पूर्ण वेदों के विद्वान् हैं, साथ ही जिनमें दानप्राप्ति की योग्यता है तथा जो माता कौसल्या के प्रति भक्तिभाव रखकर प्रतिदिन उनके पास आकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं, उनको सवारी, दास-दासी, रेशमी वस्त्र और जितने धन से वे ब्राह्मणदेवता संतुष्ट हों, उतना धन खजाने से दिलवाओ
English translation coming soon.
sūtaścitrarathaścāryaḥ sacivaḥ suciroṣitaḥ ।
toṣayainaṁ mahārhaiśca ratnairvastrairdhanaistathā ॥
‘चित्ररथ नामक सूत श्रेष्ठ सचिव भी हैं। वे सुदीर्घकाल से यहीं राजकुल की सेवा में रहते हैं। इनको भी तुम बहुमूल्य रत्न, वस्त्र और धन देकर संतुष्ट करो। साथ ही, इन्हें उत्तम श्रेणी के अज आदि सभी पशु और एक सहस्र गौएँ अर्पित करके पूर्ण संतोष प्रदान करो
English translation coming soon.
paśukābhiśca sarvābhirgavāṁ daśaśatena ca ।
ye ceme kaṭhakālāpā bahavo daṇḍamāṇavāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nityasvādhyāyaśīlatvānnānyat kurvanti kiṁcana ।
alasāḥ svādukāmāśca mahatāṁ cāpi sammatāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
teṣāmaśītiyānāni ratnapūrṇāni dāpaya ।
śālivāhasahasraṁ ca dve śate bhadrakāṁstathā ॥
‘मुझसे सम्बन्ध रखनेवाले जो कठशाखा और कलाप-शाखा के अध्येता बहुत-से दण्डधारी ब्रह्मचारी हैं, वे सदा स्वाध्याय में ही संलग्न रहने के कारण दूसरा कोई कार्य नहीं कर पाते। भिक्षा माँगने में आलसी हैं, परंतु स्वादिष्ट अन्न खाने की इच्छा रखते हैं। महान् पुरुष भी उनका सम्मान करते हैं। उनके लिये रत्नों के बोझ से लदे हुए अस्सी ऊँट, अगहनी चावल का भार ढोनेवाले एक सहस्र बैल तथा भद्रक नामक धान्यविशेष (चने, मूँग आदि) का भार लिये हुए दो सौ बैल और दिलवाओ
English translation coming soon.
vyañjanārthaṁ ca saumitre gosahasramupākuru ।
mekhalīnāṁ mahāsaṅghaḥ kausalyāṁ samupasthitaḥ ।
teṣāṁ sahasraṁ saumitre pratyekaṁ sampradāpaya ॥
‘सुमित्राकुमार! उपर्युक्त वस्तुओं के सिवा उनके लिये दही, घी आदि व्यञ्जन के निमित्त एक सहस्र गौएँ भी हँकवा दो। माता कौसल्या के पास मेखलाधारी ब्रह्मचारियों का बहुत बड़ा समुदाय आया है। उनमें से प्रत्येक को एक-एक हजार स्वर्णमुद्राएँ दिलवा दो
English translation coming soon.
ambā yathā no nandecca kausalyā mama dakṣiṇām ।
tathā dvijātīṁstān sarvām̐llakṣmaṇārcaya sarvaśaḥ ॥
‘लक्ष्मण! उन समस्त ब्रह्मचारी ब्राह्मणों को मेरे द्वारा दिलायी हुई दक्षिणा देखकर जिस प्रकार मेरी माता कौसल्या आनन्दित हो उठे, उसी प्रकार तुम उन सबकी सब प्रकार से पूजा करो’
English translation coming soon.
tataḥ puruṣaśārdūlastad dhanaṁ lakṣmaṇaḥ svayam ।
yathoktaṁ brāhmaṇendrāṇāmadadād dhanado yathā ॥
इस प्रकार आज्ञा प्राप्त होने पर पुरुषसिंह लक्ष्मण ने स्वयं ही कुबेर की भाँति श्रीराम के कथनानुसार उन श्रेष्ठ ब्राह्मणों को उस धन का दान किया
English translation coming soon.
athābravīd bāṣpagalāṁstiṣṭhataścopajīvinaḥ ।
sa pradāya bahudravyamekaikasyopajīvanam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lakṣmaṇasya ca yad veśma gṛhaṁ ca yadidaṁ mama ।
aśūnyaṁ kāryamekaikaṁ yāvadāgamanaṁ mama ॥
इसके बाद वहाँ खड़े हुए अपने आश्रित सेवकों को जिनका गला आँसुओं से रुँधा हुआ था, बुलाकर श्रीराम ने उनमें से एक-एक को चौदह वर्षोंतक जीविका चलानेयोग्य बहुत-सा द्रव्य प्रदान किया और उन सबसे कहा—‘जबतक मैं वन से लौटकर न आऊँ, तबतक तुमलोग लक्ष्मण के और मेरे इस घर को कभी सूना न करना—छोड़कर अन्यत्र न जाना’
English translation coming soon.
ityuktvā duḥkhitaṁ sarvaṁ janaṁ tamupajīvinam ।
uvācedaṁ dhanādhyakṣaṁ dhanamānīyatāṁ mama ॥
वे सब सेवक श्रीराम के वनगमन से बहुत दुःखी थे। उनसे उपर्युक्त बात कहकर श्रीराम अपने धनाध्यक्ष (खजांची) से बोले—‘खजाने में मेरा जितना धन है, वह सब ले आओ’
English translation coming soon.
tato'sya dhanamājahruḥ sarva evopajīvinaḥ ।
sa rāśiḥ sumahāṁstatra darśanīyo hyadṛśyata ॥
यह सुनकर सभी सेवक उनका धन ढो-ढोकर ले आने लगे। वहाँ उस धन की बहुत बड़ी राशि एकत्र हुई दिखायी देने लगी, जो देखने ही योग्य थी
English translation coming soon.
tataḥ sa puruṣavyāghrastad dhanaṁ sahalakṣmaṇaḥ ।
dvijebhyo bālavṛddhebhyaḥ kṛpaṇebhyo hyadāpayat ॥
तब लक्ष्मणसहित पुरुषसिंह श्रीराम ने बालक और बूढ़े ब्राह्मणों तथा दीन-दुःखियों को वह सारा धन बँटवा दिया
English translation coming soon.
tatrāsīt piṅgalo gārgyastrijaṭo nāma vai dvijaḥ ।
kṣatavṛttirvane nityaṁ phālakuddālalāṅgalī ॥
उन दिनों वहाँ अयोध्या के आस-पास वन में त्रिजट नामवाले एक गर्गगोत्रीय ब्राह्मण रहते थे। उनके पास जीविका का कोई साधन नहीं था, इसलिये उपवास आदि के कारण उनके शरीर का रंग पीला पड़ गया था। वे सदा फाल, कुदाल और हल लिये वन में फल-मूल की तलाश में घूमा करते थे
English translation coming soon.
taṁ vṛddhaṁ taruṇī bhāryā bālānādāya dārakān ।
abravīd brāhmaṇaṁ vākyaṁ strīṇāṁ bhartā hi devatā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
apāsya phālaṁ kuddālaṁ kuruṣva vacanaṁ mama ।
rāmaṁ darśaya dharmajñaṁ yadi kiṁcidavāpsyasi ॥
वे स्वयं तो बूढ़े हो चले थे, परंतु उनकी पत्नी अभी तरुणी थी। उसने छोटे बच्चों को लेकर ब्राह्मणदेवता से यह बात कही—‘प्राणनाथ! (यद्यपि) स्त्रियों के लिये पति ही देवता है, (अतः मुझे आपको आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है, तथापि मैं आपकी भक्त हूँ; इसलिये विनयपूर्वक यह अनुरोध करती हूँ कि) आप यह फाल और कुदाल फेंककर मेरा कहना कीजिये। धर्मज्ञ श्रीरामचन्द्रजी से मिलिये। यदि आप ऐसा करें तो वहाँ अवश्य कुछ पा जायँगे’
English translation coming soon.
sa bhāryāyā vacaḥ śrutvā śāṭīmācchādya duśchadām ।
sa prātiṣṭhata panthānaṁ yatra rāmaniveśanam ॥
पत्नी की बात सुनकर ब्राह्मण एक फटी धोती, जिससे मुश्किल से शरीर ढक पाता था, पहनकर उस मार्ग पर चल दिये, जहाँ श्रीरामचन्द्रजी का महल था
English translation coming soon.
bhṛgvaṅgiraḥsamaṁ dīptyā trijaṭaṁ janasaṁsadi ।
āpañcamāyāḥ kakṣyāyā naitaṁ kaścidavārayat ॥
भृगु और अङ्गिरा के समान तेजस्वी त्रिजट, जनसमुदाय के बीच से होकर श्रीराम-भवन की पाँचवीं ड्योढ़ीतक चले गये, परंतु उनके लिये किसीने रोक-टोक नहीं की
English translation coming soon.
sa rāmamāsādya tadā trijaṭo vākyamabravīt ।
nirdhano bahuputro'smi rājaputra mahābala ॥
उस समय श्रीराम के पास पहुँचकर त्रिजट ने कहा—‘महाबली राजकुमार! मैं निर्धन हूँ, मेरे बहुत-से पुत्र हैं, जीविका नष्ट हो जाने से सदा वन में ही रहता हूँ, आप मुझपर कृपादृष्टि कीजिये’
English translation coming soon.
kṣatavṛttirvane nityaṁ pratyavekṣasva māmiti ।
tamuvāca tato rāmaḥ parihāsasamanvitam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gavāṁ sahasramapyekaṁ na ca viśrāṇitaṁ mayā ।
parikṣipasi daṇḍena yāvattāvadavāpsyase ॥
तब श्रीराम ने विनोदपूर्वक कहा—‘ब्रह्मन्! मेरे पास असंख्य गौएँ हैं, इनमें से एक सहस्र का भी मैंने अभीतक किसीको दान नहीं किया है। आप अपना डंडा जितनी दूर फेंक सकेंगे, वहाँतक की सारी गौएँ आपको मिल जायँगी’
English translation coming soon.
sa śāṭīṁ paritaḥ kaṭyāṁ sambhrāntaḥ pariveṣṭya tām ।
āvidhya daṇḍaṁ cikṣepa sarvaprāṇena vegataḥ ॥
यह सुनकर उन्होंने बड़ी तेजी के साथ धोती के पल्ले को सब ओर से कमर में लपेट लिया और अपनी सारी शक्ति लगाकर डंडे को बड़े वेग से घुमाकर फेंका
English translation coming soon.
sa tīrtvā sarayūpāraṁ daṇḍastasya karāccyutaḥ ।
govraje bahusāhasre papātokṣaṇasaṁnidhau ॥
ब्राह्मण के हाथ से छूटा हुआ वह डंडा सरयू के उस पार जाकर हजारों गौओं से भरे हुए गोष्ठ में एक साँड़ के पास गिरा
English translation coming soon.
taṁ pariṣvajya dharmātmā ā tasmāt sarayūtaṭāt ।
ānayāmāsa tā gāvastrijaṭasyāśramaṁ prati ॥
धर्मात्मा श्रीराम ने त्रिजट को छाती से लगा लिया और उस सरयूतट से लेकर उस पार गिरे हुए डंडे के स्थानतक जितनी गौएँ थीं, उन सबको मँगवाकर त्रिजट के आश्रम पर भेज दिया
English translation coming soon.
uvāca ca tadā rāmastaṁ gārgyamabhisāntvayan ।
manyurna khalu kartavyaḥ parihāso hyayaṁ mama ॥
उस समय श्रीराम ने गर्गवंशी त्रिजट को सान्त्वना देते हुए कहा—‘ब्रह्मन्! मैंने विनोद में यह बात कही थी, आप इसके लिये बुरा न मानियेगा
English translation coming soon.
idaṁ hi tejastava yad duratyayaṁ
tadeva jijñāsitumicchatā mayā ।
imaṁ bhavānarthamabhipracodito
vṛṇīṣva kiṁcedaparaṁ vyavasyasi ॥
‘आपका यह जो दुर्लङ्घ्य तेज है, इसीको जानने की इच्छा से मैंने आपको यह डंडा फेंकने के लिये प्रेरित किया था, यदि आप और कुछ चाहते हों तो माँगिये
English translation coming soon.
bravīmi satyena na te sma yantraṇāṁ
dhanaṁ hi yadyanmama viprakāraṇāt ।
bhavatsu samyakpratipādanena
mayārjitaṁ caiva yaśaskaraṁ bhavet ॥
मैं सच कहता हूँ कि इसमें आपके लिये कोई संकोच की बात नहीं है। मेरे पास जो-जो धन हैं, वह सब ब्राह्मणों के लिये ही है। आप-जैसे ब्राह्मणों को शास्त्रीय विधि के अनुसार दान देने से मेरे द्वारा उपार्जित किया हुआ धन मेरे यश की वृद्धि करनेवाला होगा’
English translation coming soon.
tataḥ sabhāryastrijaṭo mahāmuni-
rgavāmanīkaṁ pratigṛhya moditaḥ ।
yaśobalaprītisukhopabṛṁhiṇī-
stadāśiṣaḥ pratyavadanmahātmanaḥ ॥
गौओं के उस महान् समूह को पाकर पत्नीसहित महामुनि त्रिजट को बड़ी प्रसन्नता हुई, वे महात्मा श्रीराम को यश, बल, प्रीति तथा सुख बढ़ानेवाले आशीर्वाद देने लगे
English translation coming soon.
sa cāpi rāmaḥ pratipūrṇapauruṣo
mahādhanaṁ dharmabalairupārjitam ।
niyojayāmāsa suhṛjjane cirād
yathārhasammānavacaḥ pracoditaḥ ॥
तदनन्तर पूर्ण पराक्रमी भगवान् श्रीराम धर्मबल से उपार्जित किये हुए उस महान् धन को लोगों के यथायोग्य सम्मानपूर्ण वचनों से प्रेरित हो बहुत देरतक अपने सुहृदों में बाँटते रहे
English translation coming soon.
dvijaḥ suhṛd bhṛtyajano'thavā tadā
daridrabhikṣācaraṇaśca yo bhavet ।
na tatra kaścinna babhūva tarpito
yathārhasammānanadānasambhramaiḥ ॥
उस समय वहाँ कोई भी ब्राह्मण, सुहृद, सेवक, दरिद्र अथवा भिक्षुक ऐसा नहीं था, जो श्रीराम के यथायोग्य सम्मान, दान तथा आदर-सत्कार से तृप्त न किया गया हो
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः ॥ ३२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें बत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३२ ॥