सीताका वनमें चलनेके लिये अधिक आग्रह, विलाप और घबराहट देखकर श्रीरामका उन्हें साथ ले चलनेकी स्वीकृति देना, पिता-माता और गुरुजनोंकी सेवाका महत्त्व बताना तथा सीताको वनमें चलनेकी तैयारीके लिये घरकी वस्तुओंका दान करनेकी आज्ञा देना
“राम-स्वीकृति”
॥ २ · ३० · ३९–४० ॥
सीताया अचलप्रेम्णाश्रुभिश्च द्रवितः श्यामवर्णो रामोऽन्ततस्तां वनं नेतुमनुमन्यते; उभौ परस्परं करं गृहीत्वा स्निग्धस्मितमुखौ तिष्ठतः—सीतायाः शोको हर्षे परिणतः, नयने आनन्देन दीप्ते; राजभूषणभूषितं दम्पती प्रेम्णः सम्मतेश्च प्रतिमा।
सीताके अटल प्रेम और अश्रुओंसे द्रवित होकर श्यामवर्ण श्रीराम अन्ततः उन्हें वनमें साथ ले चलनेकी स्वीकृति दे देते हैं; दोनों एक-दूसरेका हाथ थामे, मुखपर स्नेहमयी मुसकान लिये खड़े हैं—सीताका शोक हर्षमें बदल गया है, नेत्र आनन्दसे चमक रहे हैं। राजसी वस्त्राभूषणोंसे सुशोभित यह युगल प्रेम और सम्मतिकी मूर्ति बना है।
Moved at last by Sita's unshakable love and tears, the blue-complexioned Ram consents to take her with him to the forest; the two stand hand in hand, tender smiles on their faces — her sorrow turned to joy, her eyes bright with gladness. Robed in royal finery, the couple is the very image of devotion and accord.
sāntvyamānā tu rāmeṇa maithilī janakātmajā।
vanavāsanimittārthaṁ bhartāramidamabravīt ॥
श्रीराम के समझाने पर मिथिलेशकुमारी जानकी वनवास की आज्ञा प्राप्त करने के लिये अपने पति से फिर इस प्रकार बोलीं
English translation coming soon.
sā tamuttamasaṁvignā sītā vipulavakṣasam।
praṇayāccābhimānācca paricikṣepa rāghavam ॥
सीता अत्यन्त डरी हुई थीं। वे प्रेम और स्वाभिमान के कारण विशाल वक्षःस्थलवाले श्रीरामचन्द्रजी पर आक्षेप-सा करती हुई कहने लगीं—
English translation coming soon.
kiṁ tvāmanyata vaidehaḥ pitā me mithilādhipaḥ।
rāma jāmātaraṁ prāpya striyaṁ puruṣavigraham ॥
‘श्रीराम! क्या मेरे पिता मिथिलानरेश विदेहराज जनक ने आपको जामाता के रूप में पाकर कभी यह भी समझा था कि आप केवल शरीर से ही पुरुष हैं; कार्यकलाप से तो स्त्री ही हैं
English translation coming soon.
anṛtaṁ bata loko'yamajñānād yadi vakṣyati।
tejo nāsti paraṁ rāme tapatīva divākare ॥
‘नाथ! आपके मुझे छोड़कर चले जाने पर संसार के लोग अज्ञानवश यदि यह कहने लगें कि सूर्य के समान तपनेवाले श्रीरामचन्द्र में तेज और पराक्रम का अभाव है तो उनकी यह असत्य धारणा मेरे लिये कितने दुःख की बात होगी
English translation coming soon.
kiṁ hi kṛtvā viṣaṇṇastvaṁ kuto vā bhayamasti te।
yat parityaktukāmastvaṁ māmananyaparāyaṇām ॥
‘आप क्या सोचकर विषाद में पड़े हुए हैं अथवा किससे आपको भय हो रहा है, जिसके कारण आप अपनी पत्नी मुझ सीता का, जो एकमात्र आपके ही आश्रित है, परित्याग करना चाहते हैं
English translation coming soon.
dyumatsenasutaṁ vīraṁ satyavantamanuvratām।
sāvitrīmiva māṁ viddhi tvamātmavaśavartinīm ॥
‘जैसे सावित्री द्युमत्सेनकुमार वीरवर सत्यवान् की ही अनुगामिनी थी, उसी प्रकार आप मुझे भी अपनी ही आज्ञा के अधीन समझिये
English translation coming soon.
na tvahaṁ manasā tvanyaṁ draṣṭāsmi tvadṛte'nagha।
tvayā rāghava gaccheyaṁ yathānyā kulapāṁsanī ॥
‘निष्पाप रघुनन्दन! जैसी दूसरी कोई कुलकलङ्किनी स्त्री परपुरुष पर दृष्टि रखती है, वैसी मैं नहीं हूँ। मैं तो आपके सिवा किसी दूसरे पुरुष को मन से भी नहीं देख सकती। इसलिये आपके साथ ही चलूँगी (आपके बिना अकेली यहाँ नहीं रहूँगी)
English translation coming soon.
svayaṁ tu bhāryāṁ kaumārīṁ ciramadhyuṣitāṁ satīm।
śailūṣa iva māṁ rāma parebhyo dātumicchasi ॥
‘श्रीराम! जिसका कुमारावस्था में ही आपके साथ विवाह हुआ है और जो चिरकालतक आपके साथ रह चुकी है, उसी मुझ अपनी सती-साध्वी पत्नी को आप औरत की कमाई खानेवाले नट की भाँति दूसरों के हाथ में सौंपना चाहते हैं?
English translation coming soon.
yasya pathyaṁcarāmāttha yasya cārthe'varudhyase।
tvaṁ tasya bhava vaśyaśca vidheyaśca sadānagha ॥
‘निष्पाप रघुनन्दन! आप मुझे जिसके अनुकूल चलने की शिक्षा दे रहे हैं और जिसके लिये आपका राज्याभिषेक रोक दिया गया है, उस भरत के सदा ही वशवर्ती और आज्ञापालक बनकर आप ही रहिये, मैं नहीं रहूँगी
English translation coming soon.
sa māmanādāya vanaṁ na tvaṁ prasthitumarhasi।
tapo vā yadi vāraṇyaṁ svargo vā syāt tvayā saha ॥
‘इसलिये आपका मुझे अपने साथ लिये बिना वन की ओर प्रस्थान करना उचित नहीं है। यदि तपस्या करनी हो, वन में रहना हो अथवा स्वर्ग में जाना हो तो सभी जगह मैं आपके साथ रहना चाहती हूँ
English translation coming soon.
na ca me bhavitā tatra kaścit pathi pariśramaḥ।
pṛṣṭhatastava gacchantyā vihāraśayaneṣviva ॥
‘जैसे बगीचे में घूमने और पलंग पर सोने में कोई कष्ट नहीं होता, उसी प्रकार आपके पीछे-पीछे वन के मार्ग पर चलने में भी मुझे कोई परिश्रम नहीं जान पड़ेगा
English translation coming soon.
kuśakāśaśareṣīkā ye ca kaṇṭakino drumāḥ।
tūlājinasamasparśā mārge mama saha tvayā ॥
‘रास्ते में जो कुश-कास, सरकंडे, सींक और काँटेदार वृक्ष मिलेंगे, उनका स्पर्श मुझे आपके साथ रहने से रूई और मृगचर्म के समान सुखद प्रतीत होगा
English translation coming soon.
mahāvātasamudbhūtaṁ yanmāmavakariṣyati।
rajo ramaṇa tanmanye parārghyamiva candanam ॥
‘प्राणवल्लभ! प्रचण्ड आँधी से उड़कर मेरे शरीर पर जो धूल पड़ेगी, उसे मैं उत्तम चन्दन के समान समझूँगी
English translation coming soon.
śādvaleṣu yadā śiśye vanāntarvanagocarā।
kuthāstaraṇayukteṣu kiṁ syāt sukhataraṁ tataḥ ॥
‘जब वन के भीतर रहूँगी, तब आपके साथ घासों पर भी सो लूँगी। रंग-बिरंगे कालीनों और मुलायम बिछौनों से युक्त पलंगों पर क्या उससे अधिक सुख हो सकता है?
English translation coming soon.
patraṁ mūlaṁ phalaṁ yattu alpaṁ vā yadi vā bahu।
dāsyase svayamāhṛtya tanme'mṛtarasopamam ॥
‘आप अपने हाथ से लाकर थोड़ा या बहुत फल, मूल या पत्ता, जो कुछ दे देंगे, वही मेरे लिये अमृत-रस के समान होगा
English translation coming soon.
na māturna pitustatra smariṣyāmi na veśmanaḥ।
ārtavānyupabhuñjānā puṣpāṇi ca phalāni ca ॥
‘ऋतु के अनुकूल जो भी फल-फूल प्राप्त होंगे, उन्हें खाकर रहूँगी और माता-पिता अथवा महल को कभी याद नहीं करूँगी
English translation coming soon.
na ca tatra tataḥ kiṁcid draṣṭumarhasi vipriyam।
matkṛte na ca te śoko na bhaviṣyāmi durbharā ॥
‘वहाँ रहते समय मेरा कोई भी प्रतिकूल व्यवहार आप नहीं देख सकेंगे। मेरे लिये आपको कोई कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। मेरा निर्वाह आपके लिये दूभर नहीं होगा
English translation coming soon.
yastvayā saha sa svargo nirayo yastvayā vinā।
iti jānan parāṁ prītiṁ gaccha rāma mayā saha ॥
‘आपके साथ जहाँ भी रहना पड़े, वही मेरे लिये स्वर्ग है और आपके बिना जो कोई भी स्थान हो, वह मेरे लिये नरक के समान है। श्रीराम! मेरे इस निश्चय को जानकर आप मेरे साथ अत्यन्त प्रसन्नतापूर्वक वन को चलें
English translation coming soon.
atha māmevamavyagrāṁ vanaṁ naiva nayiṣyase।
viṣamadyaiva pāsyāmi mā vaśaṁ dviṣatāṁ gamam ॥
‘मुझे वनवास के कष्ट से कोई घबराहट नहीं है। यदि इस दशा में भी आप अपने साथ मुझे वन में नहीं ले चलेंगे तो मैं आज ही विष पी लूँगी, परंतु शत्रुओं के अधीन होकर नहीं रहूँगी
English translation coming soon.
paścādapi hi duḥkhena mama naivāsti jīvitam।
ujjhitāyāstvayā nātha tadaiva maraṇaṁ varam ॥
नाथ! यदि आप मुझे त्यागकर वन को चले जायँगे तो पीछे भी इस भारी दुःख के कारण मेरा जीवित रहना सम्भव नहीं है; ऐसी दशा में मैं इसी समय आपके जाते ही अपना प्राण त्याग देना अच्छा समझती हूँ
English translation coming soon.
imaṁ hi sahituṁ śokaṁ muhūrtamapi notsahe।
kiṁ punardaśa varṣāṇi trīṇi caikaṁ ca duḥkhitā ॥
‘आपके विरह का यह शोक मैं दो घड़ी भी नहीं सह सकूँगी। फिर मुझ दुःखिया से यह चौदह वर्षोंतक कैसे सहा जायगा?’
English translation coming soon.
iti sā śokasaṁtaptā vilapya karuṇaṁ bahu।
cukrośa patimāyastā bhṛśamāliṅgya sasvaram ॥
इस प्रकार बहुत देरतक करुणाजनक विलाप करके शोक से संतस हुई सीता शिथिल हो अपने पति को जोर से पकड़कर—उनका गाढ़ आलिङ्गन करके फूट-फूटकर रोने लगीं
English translation coming soon.
sā viddhā bahubhirvākyairdigdhairiva gajāṅganā।
cirasaṁniyataṁ bāṣpaṁ mumocāgnimivāraṇiḥ ॥
जैसे कोई हथिनी विष में बुझे हुए बहुसंख्यक बाणोंद्वारा घायल कर दी गयी हो, उसी प्रकार सीता श्रीरामचन्द्रजी के पूर्वोक्त अनेकानेक वचनद्वारा मर्माहत हो उठी थीं; अतः जैसे अरणी आग प्रकट करती है, उसी प्रकार वे बहुत देर से रोके हुए आँसुओं को बरसाने लगीं
English translation coming soon.
tasyāḥ sphaṭikasaṁkāśaṁ vāri saṁtāpasambhavam।
netrābhyāṁ parisusrāva paṅkajābhyāmivodakam ॥
उनके दोनों नेत्रों से स्फटिक के समान निर्मल संतापजनित अश्रुजल झर रहा था, मानो दो कमलों से जल की धारा गिर रही हो
English translation coming soon.
tatsitāmalacandrābhaṁ mukhamāyatalocanam।
paryaśuṣyata bāṣpeṇa jaloddhṛtamivāmbujam ॥
बड़े-बड़े नेत्रों से सुशोभित और पूर्णिमा के निर्मल चन्द्रमा के समान कान्तिमान् उनका वह मनोहर मुख संतापजनित ताप के कारण पानी से बाहर निकाले हुए कमल के समान सूख-सा गया था
English translation coming soon.
tāṁ pariṣvajya bāhubhyāṁ visaṁjñāmiva duḥkhitām।
uvāca vacanaṁ rāmaḥ pariviśvāsayaṁstadā ॥
सीताजी दुःख के मारे अचेत-सी हो रही थीं। श्रीरामचन्द्रजी ने उन्हें दोनों हाथों से सँभालकर हृदय से लगा लिया और उस समय उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा—
English translation coming soon.
na devi bata duḥkhena svargamapyabhirocaye।
nahi me'sti bhayaṁ kiṁcit svayambhoriva sarvataḥ ॥
‘देवि! तुम्हें दुःख देकर मुझे स्वर्ग का सुख मिलता हो तो मैं उसे भी लेना नहीं चाहूँगा। स्वयम्भू ब्रह्माजी की भाँति मुझे किसीसे किञ्चित् भी भय नहीं है
English translation coming soon.
tava sarvamabhiprāyamavijñāya śubhānane।
vāsaṁ na rocaye'raṇye śaktimānapi rakṣaṇe ॥
‘शुभानने! यद्यपि वन में तुम्हारी रक्षा करने के लिये मैं सर्वथा समर्थ हूँ तो भी तुम्हारे हार्दिक अभिप्राय को पूर्णरूप से जाने बिना तुमको वनवासिनी बनाना मैं उचित नहीं समझता था
English translation coming soon.
yat sṛṣṭāsi mayā sārdhaṁ vanavāsāya maithili।
na vihātuṁ mayā śakyā prītirātmavatā yathā ॥
‘मिथिलेशकुमारी! जब तुम मेरे साथ वन में रहने के लिये ही उत्पन्न हुई हो तो मैं तुम्हें छोड़ नहीं सकता, ठीक उसी तरह जैसे आत्मज्ञानी पुरुष अपनी स्वाभाविक प्रसन्नता का त्याग नहीं करते
English translation coming soon.
dharmastu gajanāsoru sadbhirācaritaḥ purā।
taṁ cāhamanuvartiṣye yathā sūryaṁ suvarcalā ॥
‘हाथी की सूँड़ के समान जाँघवाली जनककिशोरी! पूर्वकाल के सत्पुरुषों ने अपनी पत्नी के साथ रहकर जिस धर्म का आचरण किया था, उसीका मैं भी तुम्हारे साथ रहकर अनुसरण करूँगा तथा जैसे सुवर्चला (संज्ञा) अपने पति सूर्य का अनुगमन करती है, उसी प्रकार तुम भी मेरा अनुसरण करो
English translation coming soon.
na khalvahaṁ na gaccheyaṁ vanaṁ janakanandini।
vacanaṁ tannayati māṁ pituḥ satyopabṛṁhitam ॥
‘जनकनन्दिनि! यह तो किसी प्रकार सम्भव ही नहीं है कि मैं वन को न जाऊँ; क्योंकि पिताजी का वह सत्ययुक्त वचन ही मुझे वन की ओर ले जा रहा है
English translation coming soon.
eṣa dharmaśca suśroṇi piturmātuśca vaśyatā।
ājñāṁ cāhaṁ vyatikramya nāhaṁ jīvitumutsahe ॥
‘सुश्रोणि! पिता और माता की आज्ञा के अधीन रहना पुत्र का धर्म है, इसलिये मैं उनकी आज्ञा का उल्लङ्घन करके जीवित नहीं रह सकता
English translation coming soon.
asvādhīnaṁ kathaṁ daivaṁ prakārairabhirādhyate।
svādhīnaṁ samatikramya mātaraṁ pitaraṁ gurum ॥
‘जो अपनी सेवा के अधीन हैं, उन प्रत्यक्ष देवता माता, पिता एवं गुरु का उल्लङ्घन करके जो सेवा के अधीन नहीं है, उस अप्रत्यक्ष देवता दैव की विभिन्न प्रकार से किस तरह आराधना की जा सकती है
English translation coming soon.
yatra trayaṁ trayo lokāḥ pavitraṁ tatsamaṁ bhuvi।
nānyadasti śubhāpāṅge tenedamabhirādhyate ॥
‘सुन्दर नेत्रप्रान्तवाली सीते! जिनकी आराधना करने पर धर्म, अर्थ और काम तीनों प्राप्त होते हैं तथा तीनों लोकों की आराधना सम्पन्न हो जाती है, उन माता, पिता और गुरु के समान दूसरा कोई पवित्र देवता इस भूतल पर नहीं है। इसीलिये भूतल के निवासी इन तीनों देवताओं की आराधना करते हैं
English translation coming soon.
na satyaṁ dānamānau vā yajño vāpyāptadakṣiṇāḥ।
tathā balakarāḥ sīte yathā sevā piturmatā ॥
‘सीते! पिता की सेवा करना कल्याण की प्राप्ति का जैसा प्रबल साधन माना गया है, वैसा न सत्य है, न दान है, न मान है और न पर्याप्त दक्षिणावाले यज्ञ ही हैं
English translation coming soon.
svargo dhanaṁ vā dhānyaṁ vā vidyā putrāḥ sukhāni ca।
guruvṛttyanurodhena na kiṁcidapi durlabham ॥
‘गुरुजनों की सेवा का अनुसरण करने से स्वर्ग, धन-धान्य, विद्या, पुत्र और सुख-कुछ भी दुर्लभ नहीं है
English translation coming soon.
devagandharvagolokān brahmalokāṁstathāparān।
prāpnuvanti mahātmāno mātāpitṛparāyaṇāḥ ॥
‘माता-पिता की सेवा में लगे रहनेवाले महात्मा पुरुष देवलोक, गन्धर्वलोक, ब्रह्मलोक, गोलोक तथा अन्य लोकों को भी प्राप्त कर लेते हैं
English translation coming soon.
sa mā pitā yathā śāsti satyadharmapathe sthitaḥ।
tathā vartitumicchāmi sa hi dharmaḥ sanātanaḥ ॥
‘इसीलिये सत्य और धर्म के मार्ग पर स्थित रहनेवाले पूज्य पिताजी मुझे जैसी आज्ञा दे रहे हैं, मैं वैसा ही बर्ताव करना चाहता हूँ; क्योंकि वह सनातनधर्म है
English translation coming soon.
mama sannā matiḥ sīte netuṁ tvāṁ daṇḍakāvanam।
vasiṣyāmīti sā tvaṁ māmanuyātuṁ suniścitā ॥
‘सीते! ‘मैं आपके साथ वन में निवास करूँगी’—ऐसा कहकर तुमने मेरे साथ चलने का दृढ़ निश्चय कर लिया है, इसलिये तुम्हें दण्डकारण्य ले चलने के सम्बन्ध में जो मेरा पहला विचार था, वह अब बदल गया है
English translation coming soon.
sā hi diṣṭānavadyāṅgi vanāya madirekṣaṇe।
anugacchasva māṁ bhīru sahadharmacarī bhava ॥
‘मदभरे नेत्रोंवाली सुन्दरी! अब मैं तुम्हें वन में चलने के लिये आज्ञा देता हूँ। भीरु! तुम मेरी अनुगामिनी बनो और मेरे साथ रहकर धर्म का आचरण करो
English translation coming soon.
sarvathā sadṛśaṁ sīte mama svasya kulasya ca।
vyavasāyamanukrāntā kānte tvamatiśobhanam ॥
‘प्राणवल्लभे सीते! तुमने मेरे साथ चलने का जो यह परम सुन्दर निश्चय किया है, यह तुम्हारे और मेरे कुल के सर्वथा योग्य ही है
English translation coming soon.
ārabhasva śubhaśroṇi vanavāsakṣamāḥ kriyāḥ।
nedānīṁ tvadṛte sīte svargo'pi mama rocate ॥
‘सुश्रोणि! अब तुम वनवास के योग्य दान आदि कर्म प्रारम्भ करो। सीते! इस समय तुम्हारे इस प्रकार दृढ़ निश्चय कर लेने पर तुम्हारे बिना स्वर्ग भी मुझे अच्छा नहीं लगता है
English translation coming soon.
brāhmaṇebhyaśca ratnāni bhikṣukebhyaśca bhojanam।
dehi cāśaṁsamānebhyaḥ saṁtvarasva ca mā ciram ॥
‘ब्राह्मणों को रत्नस्वरूप उत्तम वस्तुएँ दान करो और भोजन माँगनेवाले भिक्षुकों को भोजन दो। शीघ्रता करो, विलम्ब नहीं होना चाहिये
English translation coming soon.
bhūṣaṇāni mahārhāṇi varavastrāṇi yāni ca।
ramaṇīyāśca ye kecit krīḍārthāścāpyupaskarāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śayanīyāni yānāni mama cānyāni yāni ca।
dehi svabhṛtyavargasya brāhmaṇānāmanantaram ॥
तुम्हारे पास जितने बहुमूल्य आभूषण हों, जो-जो अच्छे-अच्छे वस्त्र हों, जो कोई भी रमणीय पदार्थ हों तथा मनोरञ्जन की जो-जो सुन्दर सामग्रियाँ हों, मेरे और तुम्हारे उपयोग में आनेवाली जो उत्तमोत्तम शय्याएँ, सवारियाँ तथा अन्य वस्तुएँ हों, उनमें से ब्राह्मणों को दान करने के पश्चात् जो बचें उन सबको अपने सेवकों को बाँट दो’
English translation coming soon.
anukūlaṁ tu sā bharturjñātvā gamanamātmanaḥ।
kṣipraṁ pramuditā devī dātumeva pracakrame ॥
‘स्वामी ने वन में मेरा जाना स्वीकार कर लिया—मेरा वनगमन उनके मन के अनुकूल हो गया’ यह जानकर देवी सीता बहुत प्रसन्न हुई और शीघ्रतापूर्वक सब वस्तुओं का दान करने में जुट गयीं
English translation coming soon.
tataḥ prahṛṣṭā pratipūrṇamānasā
yaśasvinī bharturavekṣya bhāṣitam।
dhanāni ratnāni ca dātumaṅganā
pracakrame dharmabhṛtāṁ manasvinī ॥
तदनन्तर अपना मनोरथ पूर्ण हो जाने से अत्यन्त हर्ष में भरी हुई यशस्विनी एवं मनस्विनी सीता देवी स्वामी के आदेश पर विचार करके धर्मात्मा ब्राह्मणों को धन और रत्नों का दान करने के लिये उद्यत हो गयीं
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे त्रिंशः सर्गः ॥ ३० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३० ॥