सीताका श्रीरामके समक्ष उनके साथ अपने वनगमनका औचित्य बताना
“सीता-औचित्य”
॥ २ · २९ · ८–१० ॥
दीपप्रभायुक्ते अन्तःपुरे राजवेषभूषिता सीता एकेन करेण हृदयं स्पृशन्ती अपरेण च समुद्यतकरा भर्तुः समक्षं वनगमनस्यौचित्यं कथयति—पतिव्रतैव पत्युर्भाग्यमनुगच्छति, ब्राह्मणैश्च पूर्वमेव कथितं यत्सा वने वत्स्यति; तस्या मुखे निश्चयोऽश्रूणि च; श्यामवर्णो रामो गम्भीरस्नेहेन शृणोति।
अन्तःपुरमें दीपकी आभाके बीच राजसी वेषमें सुशोभित सीता एक हाथ हृदयपर रखे और दूसरा हाथ उठाये अपने स्वामीके समक्ष वनगमनका औचित्य बता रही हैं—पतिव्रता पत्नी ही पतिके भाग्यकी अनुगामिनी होती है, और ब्राह्मणोंने पहले ही कहा था कि उन्हें वनमें रहना होगा; उनके मुखपर दृढ़ निश्चय और आँसुओंकी आभा है, श्यामवर्ण श्रीराम गम्भीर स्नेहसे उनकी बात सुन रहे हैं।
By lamplight in the inner chamber Sita, in royal attire — one hand pressed to her heart, the other lifted in earnest appeal — argues her right to share her lord's exile: a devoted wife alone follows her husband's destiny, and brahmins long ago foretold she would dwell in the forest. Conviction and tears mingle on her face while the blue-complexioned Ram listens with grave tenderness.
etat tu vacanaṁ śrutvā sītā rāmasya duḥkhitā।
prasaktāśrumukhī mandamidaṁ vacanamabravīt ॥
श्रीरामचन्द्रजी की यह बात सुनकर सीता को बड़ा दुःख हुआ, उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली और वे धीरे-धीरे इस प्रकार कहने लगीं—
English translation coming soon.
ye tvayā kīrtitā doṣā vane vastavyatāṁ prati।
guṇānityeva tān viddhi tava snehapuraskṛtā ॥
‘प्राणनाथ! आपने वन में रहने के जो-जो दोष बताये हैं, वे सब आपका स्नेह पाकर मेरे लिये गुणरूप हो जायँगे। इस बात को आप अच्छी तरह समझ लें
English translation coming soon.
mṛgāḥ siṁhā gajāścaiva śārdūlāḥ śarabhāstathā।
camarāḥ sṛmarāścaiva ye cānye vanacāriṇaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
adṛṣṭapūrvarūpatvāt sarve te tava rāghava।
rūpaṁ dṛṣṭvāpasarpeyustava sarve hi bibhyati ॥
‘रघुनन्दन! मृग, सिंह, हाथी, शेर, शरभ, चमरी गाय, नीलगाय तथा जो अन्य जंगली जीव हैं, वे सब-के-सब आपका रूप देखकर भाग जायँगे; क्योंकि ऐसा प्रभावशाली स्वरूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। आपसे तो सभी डरते हैं; फिर वे पशु क्यों नहीं डरेंगे?
English translation coming soon.
tvayā ca saha gantavyaṁ mayā gurujanājñayā।
tvadviyogena me rāma tyaktavyamiha jīvitam ॥
‘श्रीराम! मुझे गुरुजनों की आज्ञा से निश्चय ही आपके साथ चलना है; क्योंकि आपका वियोग हो जाने पर मैं यहाँ अपने जीवन का परित्याग कर दूँगी
English translation coming soon.
nahi māṁ tvatsamīpasthāmapi śakro'pi rāghava।
surāṇāmīśvaraḥ śaktaḥ pradharṣayitumojasā ॥
‘रघुनाथजी! आपके समीप रहने पर देवताओं के राजा इन्द्र भी बलपूर्वक मेरा तिरस्कार नहीं कर सकते
English translation coming soon.
patihīnā tu yā nārī na sā śakṣyati jīvitum।
kāmamevaṁvidhaṁ rāma tvayā mama nidarśitam ॥
‘श्रीराम! पतिव्रता स्त्री अपने पति से वियोग होने पर जीवित नहीं रह सकेगी; ऐसी बात आपने भी मुझे भलीभाँति दर्शायी है
English translation coming soon.
athāpi ca mahāprājña brāhmaṇānāṁ mayā śrutam।
purā pitṛgṛhe satyaṁ vastavyaṁ kila me vane ॥
‘महाप्राज्ञ! यद्यपि वन में दोष और दुःख ही भरे हैं, तथापि अपने पिता के घर पर रहते समय मैं ब्राह्मणों के मुख से पहले यह बात सुन चुकी हूँ कि ‘मुझे अवश्य ही वन में रहना पड़ेगा’ यह बात मेरे जीवन में सत्य होकर रहेगी
English translation coming soon.
lakṣaṇibhyo dvijātibhyaḥ śrutvāhaṁ vacanaṁ gṛhe।
vanavāsakṛtotsāhā nityameva mahābala ॥
‘महाबली वीर! हस्तरेखा देखकर भविष्य की बातें जान लेनेवाले ब्राह्मणों के मुख से अपने घर पर ऐसी बात सुनकर मैं सदा ही वनवास के लिये उत्साहित रहती हूँ
English translation coming soon.
ādeśo vanavāsasya prāptavyaḥ sa mayā kila।
sā tvayā saha bhartrāhaṁ yāsyāmi priya nānyathā ॥
‘प्रियतम! ब्राह्मण से ज्ञात हुआ वन में रहने का आदेश एक-न-एक दिन मुझे पूरा करना ही पड़ेगा, यह किसी तरह पलट नहीं सकता। अतः मैं अपने स्वामी आपके साथ वन में अवश्य चलूँगी
English translation coming soon.
kṛtādeśā bhaviṣyāmi gamiṣyāmi tvayā saha।
kālaścāyaṁ samutpannaḥ satyavān bhavatu dvijaḥ ॥
‘ऐसा होने से मैं उस भाग्य के विधान को भोग लूँगी। उसके लिये यह समय आ गया है, अतः आपके साथ मुझे चलना ही है; इससे उस ब्राह्मण की बात भी सच्ची हो जायगी
English translation coming soon.
vanavāse hi jānāmi duḥkhāni bahudhā kila।
prāpyante niyataṁ vīra puruṣairakṛtātmabhiḥ ॥
‘वीर! मैं जानती हूँ कि वनवास में अवश्य ही बहुत-से दुःख प्राप्त होते हैं; परंतु वे उन्हींको दुःख जान पड़ते हैं, जिनकी इन्द्रियाँ और मन अपने वश में नहीं हैं
English translation coming soon.
kanyayā ca piturgehe vanavāsaḥ śruto mayā।
bhikṣiṇyāḥ śamavṛttāyā mama māturihāgrataḥ ॥
‘पिता के घर पर कुमारी अवस्था में एक शान्तिपरायणा भिक्षुकी के मुख से भी मैंने अपने वनवास की बात सुनी थी। उसने मेरी माता के सामने ही ऐसी बात कही थी
English translation coming soon.
prasāditaśca vai pūrvaṁ tvaṁ me bahutithaṁ prabho।
gamanaṁ vanavāsasya kāṁkṣitaṁ hi saha tvayā ॥
‘प्रभो! यहाँ आने पर भी मैंने पहले ही कई बार आपसे कुछ कालतक वन में रहने के लिये प्रार्थना की थी और आपको राजी भी कर लिया था। इससे आप निश्चितरूप से जान लें कि आपके साथ वन को चलना मुझे पहले से ही अभीष्ट है
English translation coming soon.
kṛtakṣaṇāhaṁ bhadraṁ te gamanaṁ prati rāghava।
vanavāsasya śūrasya mama caryā hi rocate ॥
‘रघुनन्दन! आपका भला हो। मैं वहाँ चलने के लिये पहले से ही आपकी अनुमति प्राप्त कर चुकी हूँ। अपने शूरवीर वनवासी पति की सेवा करना मेरे लिये अधिक रुचिकर है
English translation coming soon.
śuddhātman premabhāvāddhi bhaviṣyāmi vikalmaṣā।
bhartāramanugacchantī bhartā hi paradaivatam ॥
‘शुद्धात्मन्! आप मेरे स्वामी हैं, आपके पीछे प्रेमभाव से वन में जाने पर मेरे पाप दूर हो जायँगे; क्योंकि स्वामी ही स्त्री के लिये सबसे बड़ा देवता है
English translation coming soon.
pretyabhāve hi kalyāṇaḥ saṁgamo me sadā tvayā।
śrutirhi śrūyate puṇyā brāhmaṇānāṁ yaśasvinām ॥
‘आपके अनुगमन से परलोक में भी मेरा कल्याण होगा और सदा आपके साथ मेरा संयोग बना रहेगा। इस विषय में यशस्वी ब्राह्मणों के मुख से एक पवित्र श्रुति सुनी जाती है (जो इस प्रकार है—)
English translation coming soon.
ihaloke ca pitṛbhiryā strī yasya mahābala।
adbhirdattā svadharmeṇa pretyabhāve'pi tasya sā ॥
‘महाबली वीर! इस लोक में पिता आदि के द्वारा जो कन्या जिस पुरुष को अपने धर्म के अनुसार जल से संकल्प करके दे दी जाती है, वह मरने के बाद परलोक में भी उसीकी स्त्री होती है
English translation coming soon.
evamasmāt svakāṁ nārīṁ suvṛttāṁ hi pativratām।
nābhirocayase netuṁ tvaṁ māṁ keneha hetunā ॥
‘मैं आपकी धर्मपत्नी हूँ, उत्तम व्रत का पालन करनेवाली और पतिव्रता हूँ, फिर क्या कारण है कि आप मुझे यहाँ से अपने साथ ले चलना नहीं चाहते हैं
English translation coming soon.
bhaktāṁ pativratāṁ dīnāṁ māṁ samāṁ sukhaduḥkhayoḥ।
netumarhasi kākutstha samānasukhaduḥkhinīm ॥
‘ककुत्स्थकुलभूषण! मैं आपकी भक्त हूँ, पातिव्रत्य का पालन करती हूँ, आपके बिछोह के भय से दीन हो रही हूँ तथा आपके सुख-दुःख में समानरूप से हाथ बँटानेवाली हूँ। मुझे सुख मिले या दुःख, मैं दोनों अवस्थाओं में सम रहूँगी—हर्ष या शोक के वशीभूत नहीं होऊँगी। अतः आप अवश्य ही मुझे साथ ले चलने की कृपा करें
English translation coming soon.
yadi māṁ duḥkhitāmevaṁ vanaṁ netuṁ na cecchasi।
viṣamagniṁ jalaṁ vāhamāsthāsye mṛtyukāraṇāt ॥
‘यदि आप इस प्रकार दुःख में पड़ी हुई मुझ सेविका को अपने साथ वन में ले जाना नहीं चाहते हैं तो मैं मृत्यु के लिये विष खा लूँगी, आग में कूद पड़ूँगी अथवा जल में डूब जाऊँगी’
English translation coming soon.
evaṁ bahuvidhaṁ taṁ sā yācate gamanaṁ prati।
nānumene mahābāhustāṁ netuṁ vijanaṁ vanam ॥
इस तरह अनेक प्रकार से सीताजी वन में जाने के लिये याचना कर रही थीं तथापि महाबाहु श्रीराम ने उन्हें अपने साथ निर्जन वन में ले जाने की अनुमति नहीं दी
English translation coming soon.
evamuktā tu sā cintāṁ maithilī samupāgatā।
snāpayantīva gāmuṣṇairaśrubhirnayanacyutaiḥ ॥
इस प्रकार उनके अस्वीकार कर देने पर मिथिलेशकुमारी सीता को बड़ी चिन्ता हुई और वे अपने नेत्रों से गरम-गरम आँसू बहाकर धरती को भिगोने-सी लगीं
English translation coming soon.
cintayantīṁ tadā tāṁ tu nivartayitumātmavān।
krodhāviṣṭāṁ tu vaidehīṁ kākutstho bahvasāntvayat ॥
उस समय विदेहनन्दिनी जानकी को चिन्तित और कुपित देख मन को वश में रखनेवाले श्रीरामचन्द्रजी ने उन्हें वनवास के विचार से निवृत्त करने के लिये भाँति-भाँति की बातें कहकर समझाया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकोनत्रिंशः सर्गः ॥ २९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें उनतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २९ ॥