सीताकी श्रीरामसे अपनेको भी साथ ले चलनेके लिये प्रार्थना
“सीता-प्रार्थना”
॥ २ · २७ · ६–८ ॥
अन्तःपुरे दीपालोकिते सीता प्रियपतिं श्रीरामं करं उभाभ्यां हस्ताभ्यां गृह्णाति, सानुरागं सनिश्चयं च वनं प्रति नेतुं याचते; शोकाश्रुनेत्रा अपि धीरा सा भवति, श्यामवर्णो रामो गम्भीरस्नेहेन निशामयति।
दीपकी कोमल आभासे भरे अन्तःपुरमें राजकीय वस्त्राभूषणोंसे सुशोभित सीताजी अपने प्राणनाथ श्रीरामका हाथ दोनों हाथोंसे पकड़कर वनमें साथ ले चलनेके लिये प्रेमपूर्वक एवं अटल निश्चयसे प्रार्थना कर रही हैं—उनके नेत्रोंमें आँसू भरे हैं फिर भी मुख तेजस्वी एवं वीरतापूर्ण है; नीलवर्ण श्रीराम गम्भीर स्नेहभावसे उनकी बात सुन रहे हैं।
In a lamplit chamber, the princess Sita, still in royal finery, clasps her lord Ram's hand in both of hers and beseeches him with loving yet unshakable resolve to take her to the forest; tears stand in her eyes though her bearing is brave, while the blue-complexioned Ram listens with grave, gentle tenderness.
evamuktā tu vaidehī priyārhā priyavādinī ।
praṇayādeva saṁkruddhā bhartāramidamabravīt ॥
श्रीराम के ऐसा कहने पर प्रियवादिनी विदेहकुमारी सीताजी, जो सब प्रकार से अपने स्वामी का प्यार पाने योग्य थीं, प्रेम से ही कुछ कुपित होकर पति से इस प्रकार बोलीं—
English translation coming soon.
kimidaṁ bhāṣase rāma vākyaṁ laghutayā dhruvam ।
tvayā yadapahāsyaṁ me śrutvā naravarottama ॥
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम! आप मुझे ओछी समझकर यह क्या कह रहे हैं? आपकी ये बातें सुनकर मुझे बहुत हँसी आती है
English translation coming soon.
vīrāṇāṁ rājaputrāṇāṁ śastrāstraviduṣāṁ nṛpa ।
anarhamayaśasyaṁ ca na śrotavyaṁ tvayeritam ॥
‘नरेश्वर! आपने जो कुछ कहा है, वह अस्त्र-शस्त्रों के ज्ञाता वीर राजकुमारों के योग्य नहीं है। वह अपयश का टीका लगानेवाला होने के कारण सुनने योग्य भी नहीं है
English translation coming soon.
āryaputra pitā mātā bhrātā putrastathā snuṣā ।
svāni puṇyāni bhuñjānāḥ svaṁ svaṁ bhāgyamupāsate ॥
‘आर्यपुत्र! पिता, माता, भाई, पुत्र और पुत्रवधू—ये सब पुण्यादि कर्मों का फल भोगते हुए अपने-अपने भाग्य (शुभाशुभ कर्म) के अनुसार जीवन-निर्वाह करते हैं
English translation coming soon.
bharturbhāgyaṁ tu nāryekā prāpnoti puruṣarṣabha ।
ataścaivāhamādiṣṭā vane vastavyamityapi ॥
‘पुरुषप्रवर! केवल पत्नी ही अपने पति के भाग्य का अनुसरण करती है; अत: आपके साथ ही मुझे भी वन में रहने की आज्ञा मिल गयी है
English translation coming soon.
na pitā nātmajo vātmā na mātā na sakhījanaḥ ।
iha pretya ca nārīṇāṁ patireko gatiḥ sadā ॥
‘नारियों के लिये इस लोक और परलोक में एकमात्र पति ही सदा आश्रय देनेवाला है। पिता, पुत्र, माता, सखियाँ तथा आत्मा अपना सच्चा सहायक नहीं है
English translation coming soon.
yadi tvaṁ prasthito durgaṁ vanamadyaiva rāghava ।
agrataste gamiṣyāmi mṛdnantī kuśakaṇṭakān ॥
‘रघुनन्दन! यदि आप आज ही दुर्गम वन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं तो मैं रास्ते के कुश और काँटों को कुचलती हुई आपके आगे-आगे चलूँगी
English translation coming soon.
īrṣyāṁ roṣaṁ bahiṣkṛtya bhuktaśeṣamivodakam ।
naya māṁ vīra visrabdhaḥ pāpaṁ mayi na vidyate ॥
‘अत: वीर! आप ईर्ष्या और रोष को दूर करके पीने से बचे हुए जल का भाँति मुझे निःशङ्क होकर साथ ले चलिये। मुझमें ऐसा कोई पाप—अपराध नहीं है, जिसके कारण आप मुझे यहाँ त्याग दें
English translation coming soon.
prāsādāgre vimānairvā vaihāyasagatena vā ।
sarvāvasthāgatā bhartuḥ pādacchāyā viśiṣyate ॥
‘ऊँचे-ऊँचे महलों में रहना, विमानों पर चढ़कर घूमना अथवा अणिमा आदि सिद्धियों के द्वारा आकाश में विचरना—इन सबकी अपेक्षा स्त्री के लिये सभी अवस्थाओं में पति के चरणों की छाया में रहना विशेष महत्त्व रखता है
English translation coming soon.
anuśiṣṭāsmi mātrā ca pitrā ca vividhāśrayam ।
nāsmi samprati vaktavyā vartitavyaṁ yathā mayā ॥
‘मुझे किसके साथ कैसा बर्ताव करना चाहिये, इस विषय में मेरी माता और पिता ने मुझे अनेक प्रकार से शिक्षा दी है। इस समय इसके विषय में मुझे कोई उपदेश देने की आवश्यकता नहीं है
English translation coming soon.
ahaṁ durgaṁ gamiṣyāmi vanaṁ puruṣavarjitam ।
nānāmṛgagaṇākīrṇaṁ śārdūlagaṇasevitam ॥
‘अत: नाना प्रकार के वन्य पशुओं से व्याप्त तथा सिंहों और व्याघ्रों से सेवित उस निर्जन एवं दुर्गम वन में मैं अवश्य चलूँगी
English translation coming soon.
sukhaṁ vane nivatsyāmi yathaiva bhavane pituḥ ।
acintayantī trīṁllokāṁścintayantī pativratam ॥
‘मैं तो जैसे अपने पिता के घर में रहती थी, उसी प्रकार उस वन में भी सुखपूर्वक निवास करूँगी। वहाँ तीनों लोकों में ऐश्वर्य की भी कुछ न समझती हुई मैं सदा पतिव्रत-धर्म का चिन्तन करती हुई आपकी सेवा में लगी रहूँगी
English translation coming soon.
śuśrūṣamāṇā te nityaṁ niyatā brahmacāriṇī ।
saha raṁsye tvayā vīra vaneṣu madhugandhiṣu ॥
‘वीर! नियमपूर्वक रहकर ब्रह्मचर्यव्रत का पालन करूँगी और सदा आपकी सेवा में तत्पर रहकर आपहीके साथ मीठी-मीठी सुगन्ध से भरे हुए वनों में विचरूँगी
English translation coming soon.
tvaṁ hi kartuṁ vane śakto rāma samparipālanam ।
anyasyāpi janasyeha kiṁ punarmama mānada ॥
‘दूसरों को मान देनेवाले श्रीराम! आप तो वन में रहकर दूसरे लोगों की भी रक्षा कर सकते हैं, फिर मेरी रक्षा करना आपके लिये कौन बड़ी बात है?
English translation coming soon.
sāhaṁ tvayā gamiṣyāmi vanamadya na saṁśayaḥ ।
nāhaṁ śakyā mahābhāga nivartayitumudyatā ॥
‘महाभाग! अत: मैं आपके साथ आज अवश्य वन में चलूँगी। इसमें संशय नहीं है। मैं हर तरह चलने को तैयार हूँ। मुझे किसी तरह भी रोका नहीं जा सकता
English translation coming soon.
phalamūlāśanā nityaṁ bhaviṣyāmi na saṁśayaḥ ।
na te duḥkhaṁ kariṣyāmi nivasantī tvayā sadā ॥
‘वहाँ चलकर मैं आपको कोई कष्ट नहीं दूँगी, सदा आपके साथ रहूँगी और प्रतिदिन फल-मूल खाकर ही निर्वाह करूँगी। मेरे इस कथन में किसी प्रकार के संदेह के लिये स्थान नहीं है
English translation coming soon.
agrataste gamiṣyāmi bhokṣye bhuktavati tvayi ।
icchāmi parataḥ śailān palvalāni sarāṁsi ca ॥
‘आपके आगे-आगे चलूँगी और आपके भोजन कर लेने पर जो कुछ बचेगा, उसे ही खाकर रहूँगी। प्रभो! मेरी बड़ी इच्छा है कि मैं आप बुद्धिमान् प्राणनाथ के साथ निर्भय हो वन में सर्वत्र घूमकर पर्वतों, छोटे-छोटे तालाबों और सरोवरों को देखूँ
English translation coming soon.
draṣṭuṁ sarvatra nirbhītā tvayā nāthena dhīmatā ।
haṁsakāraṇḍavākīrṇāḥ padminīḥ sādhupuṣpitāḥ ॥
‘आप मेरे वीर स्वामी हैं। मैं आपके साथ रहकर सुखपूर्वक उन सुन्दर सरोवरों की शोभा देखना चाहती हूँ, जो श्रेष्ठ कमलपुष्पों से सुशोभित तथा जिनमें हंस और कारण्डव आदि पक्षी भरे रहते हैं
English translation coming soon.
iccheyaṁ sukhinī draṣṭuṁ tvayā vīreṇa saṁgatā ।
abhiṣekaṁ kariṣyāmi tāsu nityamanuvratā ॥
‘विशाल नेत्रोंवाले आर्यपुत्र! आपके चरणों में अनुरक्त रहकर मैं प्रतिदिन उन सरोवरों में स्नान करूँगी और आपके साथ वहाँ सब ओर विचरूँगी, इससे मुझे परम आनन्द का अनुभव होगा
English translation coming soon.
saha tvayā viśālākṣa raṁsye paramanandinī ।
evaṁ varṣasahasrāṇi śataṁ vāpi tvayā saha ॥
‘इस तरह सैकड़ों या हजारों वर्षोंतक भी यदि आपके साथ रहने का सौभाग्य मिले तो मुझे कभी कष्ट का अनुभव नहीं होगा। यदि आप साथ न हों तो मुझे स्वर्गलोक की प्राप्ति भी अभीष्ट नहीं है
English translation coming soon.
vyatikramaṁ na vetsyāmi svargo'pi hi na me mataḥ ।
svarge'pi ca vinā vāso bhavitā yadi rāghava ।
tvayā vinā naravyāghra nāhaṁ tadapi rocaye ॥
‘पुरुषसिंह रघुनन्दन! आपके बिना यदि मुझे स्वर्गलोक का निवास भी मिल रहा हो तो वह मेरे लिये रुचिकर नहीं हो सकता—मैं उसे लेना नहीं चाहूँगी
English translation coming soon.
ahaṁ gamiṣyāmi vanaṁ sudurgaṁ mṛgāyutaṁ vānaravāraṇaiśca ।
vane nivatsyāmi yathā piturgṛhe tavaiva pādāvupagṛhya sammatā ॥
‘प्राणनाथ! अत: उस अत्यन्त दुर्गम वन में, जहाँ सहस्रों मृग, वानर और हाथी निवास करते हैं, मैं अवश्य चलूँगी और आपके ही चरणों की सेवा में रहकर आपके अनुकूल चलती हुई उस वन में उसी तरह सुख से रहूँगी, जैसे पिता के घर में रहा करती थी
English translation coming soon.
ananyabhāvāmanuraktacetasaṁ tvayā viyuktāṁ maraṇāya niścitām ।
nayasva māṁ sādhu kuruṣva yācanāṁ nāto mayā te gurutā bhaviṣyati ॥
‘मेरे हृदय का सम्पूर्ण प्रेम एकमात्र आपको ही अर्पित है, आपके सिवा और कहीं मेरा मन नहीं जाता, यदि आपसे वियोग हुआ तो निश्चय ही मेरी मृत्यु हो जायगी। इसलिये आप मेरी याचना सफल करें, मुझे साथ ले चलें, यही अच्छा होगा; मेरे रहने से आपपर कोई भार नहीं पड़ेगा’
English translation coming soon.
tathā bruvāṇāmapi dharmavatsalāṁ na ca sma sītāṁ nṛvaro ninīṣati ।
uvāca caināṁ bahu saṁnivartane vane nivāsasya ca duḥkhitāṁ prati ॥
धर्म में अनुरक्त रहनेवाली सीता के इस प्रकार प्रार्थना करने पर भी नरश्रेष्ठ श्रीराम को उन्हें साथ ले जाने की इच्छा नहीं हुई। वे उन्हें वनवास के विचार से निवृत्त करने के लिये वहाँ के कष्टों का अनेक प्रकार से विस्तारपूर्वक वर्णन करने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे सप्तविंशः सर्गः ॥ २७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें सत्ताईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २७ ॥