लक्ष्मणका रोष, उनका श्रीरामको बलपूर्वक राज्यपर अधिकार कर लेनेके लिये प्रेरित करना तथा श्रीरामका पिताकी आज्ञाके पालनको ही धर्म बताकर माता और लक्ष्मणको समझाना
“लक्ष्मण-रोष”
॥ २ · २१ · ८–२० ॥
कौसल्यायाः दीपालोकिते भवने क्रुद्धो लक्ष्मणः मत्तगज इव रोषाक्षः धनुर्गृहीत्वा बलाद् राज्यग्रहणाय रामं प्रेरयति; शान्तः श्यामवर्णो रामः धैर्यहस्तं भ्रातरि निधाय तं निवारयति; पार्श्वे शोकार्ता माता कौसल्या रुदती रामं ग्रहीतुम् इच्छति।
कौसल्याके दीपकसे आलोकित कक्षमें क्रोधसे जलते हुए लक्ष्मण मतवाले हाथीके समान घूमती आँखोंसे अपना विशाल धनुष थामे श्रीरामको बलपूर्वक राज्य ले लेनेके लिये प्रेरित कर रहे हैं; शान्त श्यामवर्ण श्रीराम अपने भाईपर धैर्यभरा हाथ रखकर उन्हें रोक रहे हैं, और पास ही शोकसन्तप्त माता कौसल्या रोती हुई श्रीरामको पकड़नेके लिये हाथ बढ़ा रही हैं।
In Kausalya's lamplit chamber the wrath-blazing Lakshman, eyes rolling like an enraged elephant's, grips his great bow and urges Ram to seize the throne by force; the serene, blue-complexioned Ram lays a steadying hand upon his brother to restrain him, while close by the grief-stricken mother Kausalya weeps and reaches to clasp Ram.
tathā tu vilapantīṁ tāṁ kausalyāṁ rāmamātaram।
uvāca lakṣmaṇo dīnastatkālasadṛśaṁ vacaḥ॥
इस प्रकार विलाप करती हुई श्रीराममाता कौसल्या से अत्यन्त दुःखी हुए लक्ष्मण ने उस समय के योग्य बात कही
English translation coming soon.
na rocate mamāpyetadārye yad rāghavo vanam।
tyaktvā rājyaśriyaṁ gacchet striyā vākyavaśaṁgataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
viparītaśca vṛddhaśca viṣayaiśca pradharṣitaḥ।
nṛpaḥ kimiva na brūyāccodyamānaḥ samantataḥ॥
‘बड़ी माँ! मुझे भी यह अच्छा नहीं लगता कि श्रीराम राज्यलक्ष्मी का परित्याग करके वन में जायँ। महाराज तो इस समय स्त्री की बातों में आ गये हैं, इसलिये उनकी प्रकृति विपरीत हो गयी है; दूसरे वे बूढ़े हैं, दूसरे विषयों ने उन्हें वश में कर लिया है; अतः कामदेव के वशीभूत हुए न नरेश कैकेयी-जैसी स्त्री की प्रेरणा से क्या नहीं कह सकते हैं?
English translation coming soon.
nāsyāparādhaṁ paśyāmi nāpi doṣaṁ tathāvidham।
yena nirvāsyate rāṣṭrād vanavāsāya rāghavaḥ॥
‘मैं श्रीरघुनाथजी का ऐसा कोई अपराध या दोष नहीं देखता, जिससे इन्हें राज्य से निकाला जाय और वन में रहने के लिये विवश किया जाय
English translation coming soon.
na taṁ paśyāmyahaṁ loke parokṣamapi yo naraḥ।
svamitro'pi nirasto'pi yo'sya doṣamudāharet॥
‘मैं संसार में एक मनुष्य को भी ऐसा नहीं देखता, जो अत्यन्त शत्रु एवं तिरस्कृत होने पर भी परोक्ष में भी इनका कोई दोष बता सके
English translation coming soon.
devakalpamṛjuṁ dāntaṁ ripūṇāmapi vatsalam।
avekṣamāṇaḥ ko dharmaṁ tyajet putramakāraṇāt॥
‘धर्म पर दृष्टि रखनेवाला कौन ऐसा राजा होगा, जो देवता के समान शुद्ध, सरल, जितेन्द्रिय और शत्रुओं पर भी स्नेह रखनेवाले (श्रीराम-जैसे) पुत्र का अकारण परित्याग करेगा?
English translation coming soon.
tadidaṁ vacanaṁ rājñaḥ punarbālyamupeyuṣaḥ।
putraḥ ko hṛdaye kuryād rājavṛttamanusmaran॥
‘जो पुनः बालभाव (विवेकशून्यता) को प्राप्त हो गये हैं, ऐसे राजा के इस वचन को राजनीति का ध्यान रखनेवाला कौन पुत्र अपने हृदय में स्थान दे सकता है?
English translation coming soon.
yāvadeva na jānāti kaścidarthamimaṁ naraḥ।
tāvadeva mayā sārdhamātmasthaṁ kuru śāsanam॥
‘रघुनन्दन! जबतक कोई भी मनुष्य आपके वनवास की बात को नहीं जानता है, तबतक ही, आप मेरी सहायता से इस राज्य के शासन की बागडोर अपने हाथ में ले लीजिये
English translation coming soon.
mayā pārśve sadhanuṣā tava guptasya rāghava।
kaḥ samartho'dhikaṁ kartuṁ kṛtāntasyeva tiṣṭhataḥ॥
‘रघुवीर! जब मैं धनुष लिये आपके पास रहकर आपकी रक्षा करता रहूँ और आप काल के समान युद्ध के लिये डट जायँ, उस समय आपसे अधिक पौरुष प्रकट करने में कौन समर्थ हो सकता है?
English translation coming soon.
nirmanuṣyāmimāṁ sarvāmayodhyāṁ manujarṣabha।
kariṣyāmi śaraistīkṣṇairyadi sthāsyati vipriye॥
‘नरश्रेष्ठ! यदि नगर के लोग विरोध में खड़े होंगे तो मैं अपने तीखे बाणों से सारी अयोध्या को मनुष्यों से सूनी कर दूँगा
English translation coming soon.
bharatasyātha pakṣyo vā yo vā'sya hitamicchati।
sarvāṁstāṁśca vadhiṣyāmi mṛdurhi paribhūyate॥
‘जो-जो भरत का पक्ष लेगा अथवा केवल जो उन्हींका हित चाहेगा, उन सबका मैं वध कर डालूँगा; क्योंकि जो कोमल या नम्र होता है, उसका सभी तिरस्कार करते हैं
English translation coming soon.
protsāhito'yaṁ kaikeyyā sa tuṣṭo yadi naḥ pitā।
amitrabhūto niḥsaṅgaṁ vadhyatāṁ vadhyatāmapi॥
‘यदि कैकेयी के प्रोत्साहन देने पर उसके ऊपर सन्तुष्ट हो पिताजी हमारे शत्रु बन रहे हैं तो हमें भी मोह-ममता छोड़कर इन्हें कैद कर लेना या मार डालना चाहिये
English translation coming soon.
gurorapyavaliptasya kāryākāryamajānataḥ।
utpathaṁ pratipannasya kāryaṁ bhavati śāsanam॥
‘क्योंकि यदि गुरु भी घमंड में आकर कर्तव्याकर्तव्य का ज्ञान खो बैठे और कुमार्ग पर चलने लगे तो उसे भी दण्ड देना आवश्यक हो जाता है
English translation coming soon.
balameṣa kimāśritya hetuṁ vā puruṣottama।
dātumicchati kaikeyyai upasthitamidaṁ tava॥
‘पुरुषोत्तम! राजा किस बल का सहारा लेकर अथवा किस कारण को सामने रखकर आपको न्यायतः प्राप्त हुआ यह राज्य अब कैकेयी को देना चाहते हैं?
English translation coming soon.
tvayā caiva mayā caiva kṛtvā vairamanuttamam।
kāsya śaktiḥ śriyaṁ dātuṁ bharatāyāriśāsana॥
‘शत्रुदमन श्रीराम! आपके और मेरे साथ भारी वैर बाँधकर इनकी क्या शक्ति है कि यह राज्यलक्ष्मी ये भरत को दे दें?
English translation coming soon.
anurakto'smi bhāvena bhrātaraṁ devi tattvataḥ।
satyena dhanuṣā caiva datteneṣṭena te śape॥
‘देवि! (बड़ी माँ!) मैं सत्य, धनुष, दान तथा यज्ञ आदि की शपथ खाकर तुमसे सच्ची बात कहता हूँ कि मेरा अपने पूज्य भ्राता श्रीराम में हार्दिक अनुराग है
English translation coming soon.
dīptamagnimaraṇyaṁ vā yadi rāmaḥ pravekṣyati।
praviṣṭaṁ tatra māṁ devi tvaṁ pūrvamavadhāraya॥
‘देवि! आप विश्वास रखें, यदि श्रीराम जलती हुई आग में या घोर वन में प्रवेश करनेवाले होंगे तो मैं इनसे भी पहले उसमें प्रविष्ट हो जाऊँगा
English translation coming soon.
harāmi vīryād duḥkhaṁ te tamaḥ sūrya ivoditaḥ।
devī paśyatu me vīryaṁ rāghavaścaiva paśyatu॥
‘इस समय आप, रघुनाथजी तथा अन्य सब लोग भी मेरे पराक्रम को देखें। जैसे सूर्य उदित होकर अन्धकार का नाश कर देता है, उसी प्रकार मैं भी अपनी शक्ति से आपके सब दुःख दूर कर दूँगा
English translation coming soon.
haniṣye pitaraṁ vṛddhaṁ kaikeyyāsaktamānasam।
kṛpaṇaṁ ca sthitaṁ bālye vṛddhabhāvena garhitam॥
‘जो कैकेयी में आसक्तचित्त होकर दीन बन गये हैं, बालभाव (अविवेक) में स्थित हैं और अधिक बुढ़ापे के कारण निन्दित हो रहे हैं, उन वृद्ध पिता को मैं अवश्य मार डालूँगा
English translation coming soon.
etat tu vacanaṁ śrutvā lakṣmaṇasya mahātmanaḥ।
uvāca rāmaṁ kausalyā rudatī śokalālasā॥
महामनस्वी लक्ष्मण के ये ओजस्वी वचन सुनकर शोकमग्न कौसल्या श्रीराम से रोती हुई बोलीं—
English translation coming soon.
bhrātuste vadataḥ putra lakṣmaṇasya śrutaṁ tvayā।
yadatrānantaraṁ tattvaṁ kuruṣva yadi rocate॥
‘बेटा! तुमने अपने भाई लक्ष्मण की कही हुई सारी बातें सुन लीं, यदि जँचे तो अब इसके बाद तुम जो कुछ करना उचित समझो, उसे करो
English translation coming soon.
na cādharmyaṁ vacaḥ śrutvā sapatnyā mama bhāṣitam।
vihāya śokasaṁtaptāṁ gantumarhasi māmitaḥ॥
‘मेरी सौत की कही हुई अधर्मयुक्त बात सुनकर मुझ शोक से संतप्त माता को छोड़कर तुम्हें यहाँ से नहीं जाना चाहिये
English translation coming soon.
dharmajña iti dharmiṣṭha dharmaṁ caritumicchasi।
śuśrūṣa māmihasthastvaṁ cara dharmamanuttamam॥
‘धर्मिष्ठ! तुम धर्म को जाननेवाले हो, इसलिये यदि धर्म का पालन करना चाहो तो यहीं रहकर मेरी सेवा करो और इस प्रकार परम उत्तम धर्म का आचरण करो
English translation coming soon.
śuśrūṣurjananīṁ putra svagṛhe niyato vasan।
pareṇa tapasā yuktaḥ kāśyapastridivaṁ gataḥ॥
‘वत्स! अपने घर में नियमपूर्वक रहकर माता की सेवा करनेवाले काश्यप उत्तम तपस्या से युक्त हो स्वर्गलोक में चले गये थे
English translation coming soon.
yathaiva rājā pūjyaste gauraveṇa tathā hyaham।
tvāṁ sāhaṁ nānujānāmi na gantavyamito vanam॥
‘जैसे गौरव के कारण राजा तुम्हारे पूज्य हैं, उसी प्रकार मैं भी हूँ। मैं तुम्हें वन जाने की आज्ञा नहीं देती, अतः तुम्हें यहाँ से वन को नहीं जाना चाहिये
English translation coming soon.
tvadviyogānna me kāryaṁ jīvitena sukhena ca।
tvayā saha mama śreyastṛṇānāmapi bhakṣaṇam॥
‘तुम्हारे साथ तिनके चबाकर रहना भी मेरे लिये श्रेयस्कर है, परंतु तुमसे विलग हो जाने पर न मुझे इस जीवन से कोई प्रयोजन है और न सुख से
English translation coming soon.
yadi tvaṁ yāsyasi vanaṁ tyaktvā māṁ śokalālasām।
ahaṁ prāyamihāsiṣye na ca śakṣyāmi jīvitum॥
‘यदि तुम मुझे शोक में डूबी हुई छोड़कर वन को चले जाओगे तो मैं उपवास करके प्राण त्याग दूँगी, जीवित नहीं रह सकूँगी
English translation coming soon.
tatastvaṁ prāpsyase putra nirayaṁ lokaviśrutam।
brahmahatyāmivādharmāt samudraḥ saritāṁ patiḥ॥
‘बेटा! ऐसा होने पर तुम संसारप्रसिद्ध वह नरक-तुल्य कष्ट पाओगे, जो ब्रह्महत्या के समान है और जिसे सरिताओं के स्वामी समुद्र ने अपने अधर्म के फलरूप से प्राप्त किया था’*
English translation coming soon.
vilapantīṁ tathā dīnāṁ kausalyāṁ jananīṁ tataḥ।
uvāca rāmo dharmātmā vacanaṁ dharmasaṁhitam॥
माता कौसल्या को इस प्रकार दीन होकर विलाप करती देख धर्मात्मा श्रीरामचन्द्र ने यह धर्मयुक्त वचन कहा
English translation coming soon.
nāsti śaktiḥ piturvākyaṁ samatikramituṁ mama।
prasādaye tvāṁ śirasā gantumicchāmyahaṁ vanam॥
‘माता! मैं तुम्हारे चरणों में सिर झुकाकर तुम्हें प्रसन्न करना चाहता हूँ। मुझमें पिताजी की आज्ञा का उल्लङ्घन करने की शक्ति नहीं है, अतः मैं वन को ही जाना चाहता हूँ
English translation coming soon.
ṛṣiṇā ca piturvākyaṁ kurvatā vanacāriṇā।
gaurhatā jānatādharmaṁ kaṇḍunā ca vipaścitā॥
‘वनवासी विद्वान् कण्डु मुनि ने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये अधर्म समझते हुए भी गौ का वध कर डाला था
English translation coming soon.
asmākaṁ tu kule pūrvaṁ sagarasyājñayā pituḥ।
khanadbhiḥ sāgarairbhūmimavāptaḥ sumahān vadhaḥ॥
‘हमारे कुल में भी पहले राजा सगर के पुत्र ऐसे हो गये हैं, जो पिता की आज्ञा से पृथ्वी खोदते हुए बुरी तरह से मारे गये थे
English translation coming soon.
jāmadagnyena rāmeṇa reṇukā jananī svayam।
kṛtā paraśunāraṇye piturvacanakāraṇāt॥
‘जमदग्नि के पुत्र परशुराम ने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये ही वन में फरसे से अपनी माता रेणुका का गला काट डाला था
English translation coming soon.
etairanyaiśca bahubhirdevi devasamaiḥ kṛtam।
piturvacanamaklībaṁ kariṣyāmi piturhitam॥
‘देवि! इन्होंने तथा और भी बहुत-से देवतुल्य मनुष्यों ने उत्साह के साथ पिता के आदेश का पालन किया है। अतः मैं भी कायरता छोड़कर पिता का हित-साधन करूँगा
English translation coming soon.
na khalvetanmayaikena kriyate pitṛśāsanam।
etairapi kṛtaṁ devi ye mayā parikīrtitāḥ॥
‘देवि! केवल मैं ही इस प्रकार पिता के आदेश का पालन नहीं कर रहा हूँ। जिनकी मैंने अभी चर्चा की है, उन सबने भी पिता के आदेश का पालन किया है
English translation coming soon.
nāhaṁ dharmamapūrvaṁ te pratikūlaṁ pravartaye।
pūrvairayamabhipreto gato mārgo'nugamyate॥
‘मा! मैं तुम्हारे प्रतिकूल किसी नवीन धर्म का प्रचार नहीं कर रहा हूँ। पूर्वकाल के धर्मात्मा पुरुषों को भी यह अभीष्ट था। मैं तो उनके चले हुए मार्ग का ही अनुसरण करता हूँ
English translation coming soon.
tadetat tu mayā kāryaṁ kriyate bhuvi nānyathā।
piturhi vacanaṁ kurvan na kaścinnāma hīyate॥
‘इस भूमण्डल पर जो सबके लिये करनेयोग्य है, वही मैं भी करने जा रहा हूँ। इसके विपरीत कोई न करनेयोग्य काम नहीं कर रहा हूँ। पिता की आज्ञा पालन करनेवाला कोई भी पुरुष धर्म से भ्रष्ट नहीं होता
English translation coming soon.
tāmevamuktvā jananīṁ lakṣmaṇaṁ punarabravīt।
vākyaṁ vākyavidāṁ śreṣṭhaḥ śreṣṭhaḥ sarvadhanuṣmatām॥
अपनी माता से ऐसा कहकर वाक्यवेत्ताओं में श्रेष्ठ समस्त धनुर्धरशिरोमणि श्रीराम ने पुनः लक्ष्मण से कहा—
English translation coming soon.
tava lakṣmaṇa jānāmi mayi snehamanuttamam।
vikramaṁ caiva sattvaṁ ca tejaśca sudurāsadam॥
‘लक्ष्मण! मेरे प्रति तुम्हारा जो परम उत्तम स्नेह है, उसे मैं जानता हूँ। तुम्हारा पराक्रम, धैर्य और दुर्धर्ष तेज का भी मुझे ज्ञान है
English translation coming soon.
mama māturmahad duḥkhamatulaṁ śubhalakṣaṇa।
abhiprāyaṁ na vijñāya satyasya ca śamasya ca॥
‘शुभलक्षण लक्ष्मण! मेरी माता को जो अनुपम एवं महान् दुःख हो रहा है, वह सत्य और शम के विषय में मेरे अभिप्राय को न समझने के कारण है
English translation coming soon.
dharmo hi paramo loke dharme satyaṁ pratiṣṭhitam।
dharmasaṁśritamapyetat piturvacanamuttamam॥
‘संसार में धर्म ही सबसे श्रेष्ठ है। धर्म में ही सत्य की प्रतिष्ठा है। पिताजी का यह वचन भी धर्म के आश्रित होने के कारण परम उत्तम है
English translation coming soon.
saṁśrutya ca piturvākyaṁ māturvā brāhmaṇasya vā।
na kartavyaṁ vṛthā vīra dharmamāśritya tiṣṭhatā॥
‘वीर! धर्म का आश्रय लेकर रहनेवाले पुरुष को पिता, माता अथवा ब्राह्मण के वचनों का पालन करने की प्रतिज्ञा करके उसे मिथ्या नहीं करना चाहिये
English translation coming soon.
so'haṁ na śakṣyāmi punarniyogamativartitum।
piturhi vacanād vīra kaikeyyāhaṁ pracoditaḥ॥
‘वीर! अतः मैं पिताजी की आज्ञा का उल्लङ्घन नहीं कर सकता; क्योंकि पिताजी के कहने से ही कैकेयी ने मुझे वन में जाने की आज्ञा दी है
English translation coming soon.
tadetāṁ visṛjānāryāṁ kṣatradharmāśritāṁ matim।
dharmamāśraya mā taikṣṇyaṁ madbuddhiranugamyatām॥
‘इसलिये केवल क्षात्रधर्म का अवलम्बन करनेवाली इस ओछी बुद्धि का त्याग करो, धर्म का आश्रय लो, कठोरता छोड़ो और मेरे विचार के अनुसार चलो’
English translation coming soon.
tamevamuktvā sauhārdād bhrātaraṁ lakṣmaṇāgrajaḥ।
uvāca bhūyaḥ kausalyāṁ prāñjaliḥ śirasā nataḥ॥
अपने भाई लक्ष्मण से सौहार्दवश ऐसी बात कहकर उनके बड़े भ्राता श्रीराम ने कौसल्या के चरणों में मस्तक झुकाया और हाथ जोड़कर कहा—
English translation coming soon.
anumanyasva māṁ devi gamiṣyantamito vanam।
śāpitāsi mama prāṇaiḥ kuru svastyayanāni me॥
‘देवि! मैं यहाँ से वन को जाऊँगा। तुम मुझे आज्ञा दो और स्वस्तिवाचन कराओ। यह बात मैं अपने प्राणों की शपथ दिलाकर कहता हूँ
English translation coming soon.
tīrṇapratijñaśca vanāt punareṣyāmyahaṁ purīm।
yayātiriva rājarṣiḥ purā hitvā punardivam॥
‘जैसे पूर्वकाल में राजर्षि ययाति स्वर्गलोक का त्याग करके पुनः भूतल पर उतर आये थे, उसी प्रकार मैं भी प्रतिज्ञा पूर्ण करके पुनः वन से अयोध्यापुरी को लौट आऊँगा
English translation coming soon.
śokaḥ saṁdhāryatāṁ mātarhṛdaye sādhu mā śucaḥ।
vanavāsādihaiṣyāmi punaḥ kṛtvā piturvacaḥ॥
‘मा! शोक को अपने हृदय में ही अच्छी तरह दबाये रखो। शोक न करो। पिता की आज्ञा का पालन करके मैं फिर वनवास से यहाँ लौट आऊँगा
English translation coming soon.
tvayā mayā ca vaidehyā lakṣmaṇena sumitrayā।
piturniyoge sthātavyameṣa dharmaḥ sanātanaḥ॥
‘तुमको, मुझको, सीता को, लक्ष्मण को और माता सुमित्रा को भी पिताजी की आज्ञा में ही रहना चाहिये। यही सनातन धर्म है
English translation coming soon.
amba sambhṛtya sambhārān duḥkhaṁ hṛdi nigṛhya ca।
vanavāsakṛtā buddhirmama dharmyānuvartyatām॥
‘मा! यह अभिषेक की सामग्री ले जाकर रख दो। अपने मन का दुःख मन में ही दबा लो और वनवास के सम्बन्ध में जो मेरा धर्मानुकूल विचार है, उसका अनुसरण करो—मुझे जाने की आज्ञा दो’
English translation coming soon.
etad vacastasya niśamya mātā sudharmyamavyagramaviklavaṁ ca।
mṛteva saṁjñāṁ pratilabhya devī samīkṣya rāmaṁ punarityuvāca॥
श्रीरामचन्द्रजी की यह धर्मानुकूल व्यग्रता और आकुलता से रहित बात सुनकर जैसे मरे हुए मनुष्य में प्राण आ जाय, उसी प्रकार देवी कौसल्या मूर्च्छा त्यागकर होश में आ गयीं तथा अपने पुत्र श्रीराम की ओर देखकर इस प्रकार कहने लगीं—
English translation coming soon.
yathaiva te putra pitā tathāhaṁ guruḥ svadharmeṇa suhṛttayā ca।
na tvānujānāmi na māṁ vihāya suduḥkhitāmarhasi putra gantum॥
‘बेटा! धर्म और सौहार्द के नाते जैसे पिता तुम्हारे लिये आदरणीय गुरुजन हैं, वैसी ही मैं भी हूँ। मैं तुम्हें वन में जाने की आज्ञा नहीं देती। वत्स! मुझ दुःखिया को छोड़कर तुम्हें कहीं नहीं जाना चाहिये
English translation coming soon.
kiṁ jīviteneha vinā tvayā me lokena vā kiṁ svadhayāmṛtena।
śreyo muhūrtaṁ tava saṁnidhānaṁ mamaiva kṛtsnādapi jīvalokāt॥
‘तुम्हारे बिना मुझे यहाँ इस जीवन से क्या लाभ है? इन स्वजनों से, देवता तथा पितरों की पूजा से और अमृत से भी क्या लेना है? तुम दो घड़ी भी मेरे पास रहो तो वही मेरे लिये सम्पूर्ण संसार के राज्य से भी बढ़कर सुख देनेवाला है
English translation coming soon.
narairivolkābhirapohyamāno mahāgajo dhvāntamabhipraviṣṭaḥ।
bhūyaḥ prajajvāla vilāpamevaṁ niśamya rāmaḥ karuṇaṁ jananyāḥ॥
जैसे कोई विशाल गजराज किसी अन्धकूप में पड़ जाय और लोग उसे जलते लुआठों से मार-मारकर पीड़ित करने लगें, उस दशा में वह क्रोध से जल उठे; उसी प्रकार श्रीराम भी माता का बारंबार करुण-विलाप सुनकर (इसे स्वधर्मपालन में बाधा मानकर) आवेश में भर गये। (वन में जाने का दृढ़ निश्चय कर लिया)
English translation coming soon.
sa mātaraṁ caiva visaṁjñakalpāmārtāṁ ca saumitrimabhiprataptam।
dharme sthito dharmamuvāca vākyaṁ yathā sa evārhati tatra vaktum॥
उन्होंने धर्म में ही दृढ़तापूर्वक स्थित रहकर अचेत-सी हो रही माता से और आर्त एवं सन्तप्त हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मण से भी ऐसी धर्मानुकूल बात कही, जैसी उस अवसर पर वे ही कह सकते थे
English translation coming soon.
ahaṁ hi te lakṣmaṇa nityameva jānāmi bhaktiṁ ca parākramaṁ ca।
mama tvabhiprāyamasaṁnirīkṣya mātrā sahābhyardasi māṁ suduḥkham॥
‘लक्ष्मण! मैं जानता हूँ, तुम सदा ही मुझमें भक्ति रखते हो और तुम्हारा पराक्रम कितना महान् है, यह भी मुझसे छिपा नहीं है; तथापि तुम मेरे अभिप्राय की ओर ध्यान न देकर माताजी के साथ स्वयं भी मुझे पीड़ा दे रहे हो। इस तरह मुझे अत्यन्त दुःख में न डालो
English translation coming soon.
dharmārthakāmāḥ khalu jīvaloke samīkṣitā dharmaphalodayeṣu।
ye tatra sarve syurasaṁśayaṁ me bhāryeva vaśyābhimatā suputrā॥
‘इस जीवजगत् में पूर्वकृत धर्म के फल की प्राप्ति के अवसरों पर जो धर्म, अर्थ और काम तीनों देखे गये हैं, वे सब-के-सब जहाँ धर्म है, वहाँ अवश्य प्राप्त होते हैं—इसमें संशय नहीं है; ठीक उसी तरह जैसे भार्या धर्म, अर्थ और काम तीनों की साधन होती है। वह पति के वशीभूत या अनुकूल रहकर अतिथि-सत्कार आदि धर्म के पालन में सहायक होती है। प्रेयसीरूप से काम का साधन बनती है और पुत्रवती होकर उत्तम लोक की प्राप्तिरूप अर्थ की साधिका होती है
English translation coming soon.
yasmiṁstu sarve syurasaṁniviṣṭā dharmo yataḥ syāt tadupakrameta।
dveṣyo bhavatyarthaparo hi loke kāmātmatā khalvapi na praśastā॥
‘जिस कर्म में धर्म आदि सब पुरुषार्थों का समावेश न हो, उसको नहीं करना चाहिये। जिससे धर्म की सिद्धि होती हो, उसीका आरम्भ करना चाहिये। जो केवल अर्थपरायण होता है, वह लोक में सबके द्वेष का पात्र बन जाता है तथा धर्मविरुद्ध काम में अत्यन्त आसक्त होना प्रशंसा नहीं, निन्दा की बात है
English translation coming soon.
guruśca rājā ca pitā ca vṛddhaḥ krodhāt praharṣādathavāpi kāmāt।
yad vyādiśet kāryamavekṣya dharmaṁ kastanna kuryādanṛśaṁsavṛttiḥ॥
‘महाराज हमलोगों के गुरु, राजा और पिता होने के साथ ही बड़े-बूढ़े माननीय पुरुष हैं। वे क्रोध से, हर्ष से अथवा काम से प्रेरित होकर भी यदि किसी कार्य के लिये आज्ञा दें तो हमें धर्म समझकर उसका पालन करना चाहिये। जिसके आचरण में क्रूरता नहीं है, ऐसा कौन पुरुष पिता की आज्ञा के पालनरूप धर्म का आचरण नहीं करेगा
English translation coming soon.
na tena śaknomi pituḥ pratijñāmimāṁ na kartuṁ sakalāṁ yathāvat।
sa hyāvayostāta gururniyoge devyāśca bhartā sa gatiśca dharmaḥ॥
‘इसलिये मैं पिता की इस सम्पूर्ण प्रतिज्ञा का यथावत् पालन करने से मुँह नहीं मोड़ सकता। तात लक्ष्मण! वे हम दोनों को आज्ञा देने में समर्थ गुरु हैं और माताजी के तो वे ही पति, गति तथा धर्म हैं
English translation coming soon.
tasmin punarjīvati dharmarāje viśeṣataḥ sve pathi vartamāne।
devī mayā sārdhamito'bhigacchet kathaṁsvidanyā vidhaveva nārī॥
‘वे धर्म के प्रवर्तक महाराज अभी जीवित हैं और विशेषतः अपने धर्ममय मार्ग पर स्थित हैं, ऐसी दशा में माताजी, जैसे दूसरी कोई विधवा स्त्री बेटे के साथ रहती है, उस प्रकार मेरे साथ यहाँ से वन में कैसे चल सकती हैं?
English translation coming soon.
sā mānumanyasva vanaṁ vrajantaṁ kuruṣva naḥ svastyayanāni devi।
yathā samāpte punarāvrajeyaṁ yathā hi satyena punaryayātiḥ॥
‘अतः देवि! तुम मुझे वन में जाने की आज्ञा दो और हमारे मङ्गल के लिये स्वस्तिवाचन कराओ, जिससे वनवास की अवधि समाप्त होने पर मैं फिर तुम्हारी सेवा में आ जाऊँ। जैसे राजा ययाति सत्य के प्रभाव से फिर स्वर्ग में लौट आये थे
English translation coming soon.
yaśo hyahaṁ kevalarājyakāraṇānna pṛṣṭhataḥ kartumalaṁ mahodayam।
adīrghakālena tu devi jīvite vṛṇe'varāmadya mahīmadharmataḥ॥
‘केवल धर्महीन राज्य के लिये मैं महान् फलदायक धर्मपालनरूप सुयश को पीछे नहीं ढकेल सकता। मा! जीवन अधिक कालतक रहनेवाला नहीं है; इसके लिये मैं आज अधर्मपूर्वक इस तुच्छ पृथ्वी का राज्य लेना नहीं चाहता’
English translation coming soon.
prasādayannaravṛṣabhaḥ sa mātaraṁ parākramājjigamiṣureva daṇḍakān।
athānujaṁ bhṛśamanuśāsya darśanaṁ cakāra tāṁ hṛdi jananīṁ pradakṣiṇam॥
इस प्रकार नरश्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजी ने धैर्यपूर्वक दण्डकारण्य में जाने की इच्छा से माता को प्रसन्न करने का प्रयत्न किया तथा अपने छोटे भाई लक्ष्मण को भी अपने विचार के अनुसार भलीभाँति धर्म का रहस्य समझाकर मन-ही-मन माता की परिक्रमा करने का संकल्प किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकविंशः सर्गः ॥ २१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें इक्कीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २१ ॥