श्रीरामका राजपथकी शोभा देखते और सुहृदोंकी बातें सुनते हुए पिताके भवनमें प्रवेश
“राम-भवनप्रवेश”
॥ २ · १७ · १–१६ ॥
त्यक्तपरिवारो रथश्च, तेजस्वी नीलवर्णो रामः एकाकी शान्तः पादाभ्यां महेन्द्रोपमस्य श्वेतहेमप्रासादस्य अन्तिमं स्तम्भाङ्गणं पितुरन्तःकक्षं प्रति व्रजति; अन्तर्द्वारे वेत्रधरा रक्षिणः प्रणमन्ति; पृष्ठतो जनाश्चन्द्रोदयं समुद्र इव अनिमेषं तं पश्यन्तस्तिष्ठन्ति।
अपने अनुचरों और रथको पीछे छोड़कर तेजस्वी नीलवर्ण श्रीराम अकेले, शान्तभावसे पैदल ही इन्द्रभवनके समान श्वेत-स्वर्ण प्रासादके अन्तिम स्तम्भयुक्त आँगनसे होकर पिताके भीतरी कक्षकी ओर जा रहे हैं; भीतरी द्वारपर बेंत लिये कुछ रक्षक झुककर प्रणाम कर रहे हैं; पीछे एकत्र लोग, चन्द्रोदयकी प्रतीक्षा करते समुद्रके समान, उनसे दृष्टि हटा न पाते अनिमेष देखते खड़े हैं।
Leaving his retinue and chariot behind, the radiant blue-complexioned Ram walks alone and serene on foot through the last pillared courtyard of the Indra-like white-and-gold palace toward his father's inner chamber; a few staff-bearing guards bow at the inner door, while behind him the gathered people gaze after him unblinking, like the ocean awaiting the rising moon, shafts of morning light through the tall pillars.
sa rāmo rathamāsthāya samprahṛṣṭasuhṛjjanaḥ ।
patākādhvajasampannaṁ mahārhāgurudhūpitam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
apaśyannagaraṁ śrīmān nānājanasamanvitam ।
sa gṛhairabhrasaṁkāśaiḥ pāṇḍurairupaśobhitam ॥
rājamārgaṁ yayau rāmo madhyenāgurudhūpitam ।
इस प्रकार श्रीमान् रामचन्द्रजी अपने सुहृदों को आनन्द प्रदान करते हुए रथ पर बैठे राजमार्ग के बीच में चले जा रहे थे; उन्होंने देखा—सारा नगर ध्वजा और पताकाओं से सुशोभित हो रहा है, चारों ओर बहुमूल्य अगुरु नामक धूप की सुगन्ध छा रही है और सब ओर असंख्य मनुष्यों की भीड़ दिखायी देती है। वह राजमार्ग श्वेत बादलों के समान उज्ज्वल भव्य भवनों से सुशोभित तथा अगुरु की सुगन्ध से व्याप्त हो रहा था
English translation coming soon.
candanānāṁ ca mukhyānāmagurūṇāṁ ca saṁcayaiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
uttamānāṁ ca gandhānāṁ kṣaumakauśāmbarasya ca ।
aviddhābhiśca muktābhiruttamaiḥ sphāṭikairapi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śobhamānamasambādhaṁ taṁ rājapathamuttamam ।
saṁvṛtaṁ vividhaiḥ puṣpairbhakṣyairuccāvacairapi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dadarśa taṁ rājapathaṁ divi devapatiryathā ।
dadhyakṣatahavirlājairdhūpairagurucandanaiḥ ॥
nānāmālyopagandhaiśca sadābhyarcitacatvaram ।
अच्छी श्रेणी के चन्दनों, अगुरु नामक धूपों, उत्तम गन्धद्रव्यों, अलसी या सन आदि के रेशों से बने हुए कपड़ों तथा रेशमी वस्त्रों के ढेर, अनिंधे मोती और उत्तमोत्तम स्फटिक रत्न उस विस्तृत एवं उत्तम राजमार्ग की शोभा बढ़ा रहे थे। वह नाना प्रकार के पुष्पों तथा भौंति-भौंति भक्ष्य पदार्थों से भरा हुआ था। उसके चौराहों की दही, अक्षत, हविष्य, लाजा, धूप, अगर, चन्दन, नाना प्रकार के पुष्पहार और गन्धद्रव्यों से सदा पूजा की जाती थी। स्वर्गलोक में बैठे देवराज इन्द्र की भौंति रथारूढ़ श्रीराम ने उस राजमार्ग को देखा
English translation coming soon.
āśīrvādānbahūn śṛṇvan suhṛdbhiḥ samudīritān ॥
yathārhaṁ cāpi sampūjya sarvāneva narān yayau ।
वे अपने सुहृदों के मुख से कहे गये बहुत-से आशीर्वादों को सुनते और यथायोग्य उन सब लोगों का सम्मान करते हुए चले जा रहे थे
English translation coming soon.
pitāmahairācaritaṁ tathaiva prapitāmahaiḥ ॥
adyopādāya taṁ mārgamabhiṣikto'nupālaya ।
(उनके हितैषी सुहृद् कहते थे—) ‘रघुनन्दन! तुम्हारे पितामह और प्रपितामह (दादे और परदादे) जिसपर चलते आये हैं, आज उसी मार्ग को ग्रहण करके युवराज-पद पर अभिषिक्त हो आप हम सब लोगों का निरन्तर पालन करें’
English translation coming soon.
yathā sma poṣitāḥ pitrā yathā sarvaiḥ pitāmahaiḥ ।
tataḥ sukhataraṁ sarve rāme vatsyāma rājani ॥
(फिर वे आपस में कहने लगे—) ‘भाइयो! श्रीराम के पिता तथा समस्त पितामहोंद्वारा जिस प्रकार हमलोगों का पालन-पोषण हुआ है, श्रीराम के राजा होने पर हम उससे भी अधिक सुखी रहेंगे
English translation coming soon.
alamadya hi bhuktena paramārthairalaṁ ca naḥ ।
yadi paśyāma niryāntaṁ rāmaṁ rājye pratiṣṭhitam ॥
‘यदि हम राष्ट्र पर प्रतिष्ठित हुए श्रीराम को पिता के घर से निकलते हुए देख लें—यदि राजा राम का दर्शन कर लें तो अब हमें इहलोक के भोग और परमार्थस्वरूप मोक्ष लेकर क्या करना है
English translation coming soon.
tato hi naḥ priyataraṁ nānyat kiṁcid bhaviṣyati ।
yathābhiṣeko rāmasya rājyenāmitejasaḥ ॥
‘अमित तेजस्वी श्रीराम का यदि राज्य पर अभिषेक हो जाय तो वह हमारे लिये जैसा प्रियतर कार्य होगा, उससे बढ़कर दूसरा कोई परम प्रिय कार्य नहीं होगा’
English translation coming soon.
etāścānyāśca suhṛdāmudāsīnaḥ śubhāḥ kathāḥ ।
ātmasampūjanīḥ śṛṇvan yayau rāmo mahāpatham ॥
सुहृदों के मुँह से निकली हुई ये तथा और भी कई तरह की अपनी प्रशंसा से सम्बन्ध रखनेवाली सुन्दर बातें सुनते हुए श्रीरामचन्द्रजी राजपथ पर बढ़े चले जा रहे थे
English translation coming soon.
na hi tasmānmanaḥ kaściccakṣuṣī vā narottamāt ।
naraḥ śaknotyapākraṣṭumatikrānte'pi rāghave ॥
(जो श्रीराम की ओर एक बार देख लेता, वह उन्हें देखता ही रह जाता था।) श्रीरघुनाथजी के दूर चले जाने पर भी कोई उन पुरुषोत्तम की ओर से अपना मन या दृष्टि नहीं हटा सकता था
English translation coming soon.
yaśca rāmaṁ na paśyettu yaṁ ca rāmo na paśyati ।
ninditaḥ sarvalokeṣu svātmāpyenaṁ vigarhate ॥
उस समय जो श्रीराम को नहीं देखता और जिसे श्रीराम नहीं देख लेते थे, वह समस्त लोकों में निन्दित समझा जाता था तथा स्वयं उसकी अन्तरात्मा भी उसे धिक्कारती थी
English translation coming soon.
sarveṣu sa hi dharmātmā varṇānāṁ kurute dayām ।
caturṇāṁ hi vayaḥsthānāṁ tena te tamanuvratāḥ ॥
धर्मात्मा श्रीराम चारों वर्णों के सभी मनुष्यों पर उनकी अवस्था के अनुरूप दया करते थे, इसलिये वे सभी उनके भक्त थे
English translation coming soon.
catuṣpathān devapathāṁścaityāṁścāyatanāni ca ।
pradakṣiṇaṁ pariharañjagāma nṛpateḥ sutaḥ ॥
राजकुमार श्रीराम चौराहों, देवमार्गों, चैत्यवृक्षों तथा देवमन्दिरों को अपने दाहिने छोड़ते हुए आगे बढ़ रहे थे
English translation coming soon.
sa rājakulamāsādya meghasaṅghopamaiḥ śubhaiḥ ।
prāsādaśṛṅgairvividhaiḥ kailāsaśikharopamaiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āvārayadbhirgaganaṁ vimānairiva pāṇḍuraiḥ ।
vardhamānagṛhaiścāpi ratnajālapariṣkṛtaiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tat pṛthivyāṁ gṛhavaraṁ mahendrasadanopamam ।
rājaputraḥ piturveśma praviveśa śriyā jvalan ॥
राजा दशरथ का भवन मेघसमूहों के समान शोभा पानेवाले, सुन्दर अनेक रूप-रंगवाले कैलासशिखर के समान उज्ज्वल प्रासादशिखरों (अट्टालिकाओं) से सुशोभित था। उसमें रत्नों की जाली से विभूषित तथा विमानाकार क्रीड़ागृह भी बने हुए थे, जो अपनी श्वेत आभा से प्रकाशित होते थे। वे अपनी ऊँचाई से आकाश को भी लाँघते हुए-से प्रतीत होते थे; ऐसे गृहों से युक्त वह श्रेष्ठ भवन इस भूतल पर इन्द्रसदन के समान शोभा पाता था। उस राजभवन के पास पहुँचकर अपनी शोभा से प्रकाशित होनेवाले राजकुमार श्रीराम ने पिता के महल में प्रवेश किया
English translation coming soon.
sa kakṣyā dhanvibhirguptāstisro'tikramya vājibhiḥ ।
padātirapare kakṣye dve jagāma narottamaḥ ॥
उन्होंने धनुर्धर वीरोंद्वारा सुरक्षित महल की तीन ड्योढ़ियों को तो घोड़े जुते हुए रथ से ही पार किया, फिर दो ड्योढ़ियों में वे पुरुषोत्तम राम पैदल ही गये
English translation coming soon.
sa sarvāḥ samatikramya kakṣyā daśarathātmajaḥ ।
saṁnivartya janaṁ sarvaṁ śuddhāntaḥpuramatyagāt ॥
इस प्रकार सारी ड्योढ़ियों को पार करके दशरथनन्दन श्रीराम साथ आये हुए सब लोगों को लौटाकर स्वयं अन्तःपुर में गये
English translation coming soon.
tasmin praviṣṭe piturantikaṁ tadā janaḥ sa sarvo mudito nṛpātmaje ।
pratīkṣate tasya punaḥ sma nirgamaṁ yathodayaṁ candramasaḥ saritpatiḥ ॥
जब राजकुमार श्रीराम पिता के पास जाने के लिये अन्तःपुर में प्रविष्ट हुए, तब आनन्दमग्न हुए सब लोग बाहर खड़े होकर उनके पुनः निकलने की प्रतीक्षा करने लगे, ठीक उसी तरह जैसे सरिताओं का स्वामी समुद्र चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करता रहता है
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे सप्तदशः सर्गः ॥ १७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें सत्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १७ ॥