कैकेयीका राजाको सत्यपर दृढ़ रहनेके लिये प्रेरणा देकर अपने वरोंकी पूर्तिके लिये दुराग्रह दिखाना, महर्षि वसिष्ठका अन्तःपुरके द्वारपर आगमन और सुमन्त्रको महाराजके पास भेजना, राजाकी आज्ञासे सुमन्त्रका श्रीरामको बुलानेके लिये जाना
“वसिष्ठागमन”
॥ २ · १४ · १५–२५ ॥
प्रभाते श्वेतहेमप्रासादद्वारे वृद्धः श्वेतश्मश्रुर्वसिष्ठ आगच्छति, रामाभिषेकाय समाहृता सर्वा सम्पत्—गङ्गासमुद्रजलपूर्णाः सौवर्णकलशाः, औदुम्बरं भद्रासनं, श्वेतातपत्रं चामरयुग्मानि, अष्टौ कन्याः, माल्यदीपसुगन्धधूमाश्च—तस्य परितः; पृष्ठतः पौरब्राह्मणसङ्घो द्वारं पूरयति।
प्रातःकाल उत्सवमय श्वेत-स्वर्ण प्रासादके द्वारपर श्वेतदाढ़ीवाले वृद्ध महर्षि वसिष्ठ पधारे हैं; उनके चारों ओर श्रीरामके अभिषेककी समस्त सामग्री सजी है—गङ्गा और समुद्रके जलसे भरे सोनेके कलश, गूलरकाष्ठका भद्रासन, श्वेत छत्र, चँवरोंके जोड़े, आठ सुन्दरी कन्याएँ, मालाएँ, दीप और सुगन्धित धूम—जो इस प्रभातमें टल जानेवाले अभिषेकके लिये तैयार है; पीछे द्वारपर नगरवासियों और ब्राह्मणोंकी विशाल मण्डली है।
At sunrise the white-bearded sage Vasishth arrives at the gate of the festal white-and-gold palace, the full splendour of Ram's consecration gathered about him — golden jars of Ganga and ocean water, the sacred udumbara-wood throne, the white parasol and pairs of chowries, eight lovely maidens, garlands, lamps and fragrant smoke — all readied for an anointing that this dawn will cruelly cancel, the great assembly of citizens and brahmins filling the gateway behind him.
putraśokārditaṁ pāpā visaṁjñaṁ patitaṁ bhuvi ।
viceṣṭamānamutprekṣya aikṣvākamidamabravīt ॥
इक्ष्वाकुनन्दन राजा दशरथ पुत्रशोक से पीड़ित हो पृथ्वी पर अचेत पड़े थे और वेदना से छटपटा रहे थे, उन्हें इस अवस्था में देखकर पापिनी कैकेयी इस प्रकार बोली—
English translation coming soon.
pāpaṁ kṛtveva kimidaṁ mama saṁśrutya saṁśravam ।
śeṣe kṣititale sannaḥ sthitāyāṁ sthātumarhasi ॥
‘महाराज! आपने मुझे दो वर देने की प्रतिज्ञा की थी और जब मैंने उन्हें माँगा, तब आप इस प्रकार सन्न होकर पृथ्वी पर गिर पड़े, मानो कोई पाप करके पछता रहे हों, यह क्या बात है? आपको सत्पुरुषों की मर्यादा में स्थिर रहना चाहिये
English translation coming soon.
āhuḥ satyaṁ hi paramaṁ dharmaṁ dharmavido janāḥ ।
satyamāśritya ca mayā tvaṁ dharmaṁ praticoditaḥ ॥
‘धर्मज्ञ पुरुष सत्य को ही सबसे श्रेष्ठ धर्म बतलाते हैं, उस सत्य का सहारा लेकर मैंने आपको धर्म का पालन करने के लिये ही प्रेरित किया है
English translation coming soon.
saṁśrutya śaibyaḥ śyenāya svāṁ tanuṁ jagatīpatiḥ ।
pradāya pakṣiṇe rājā jagāma gatimuttamām ॥
‘पृथ्वीपति राजा शैब्य ने बाज पक्षी को अपना शरीर देने की प्रतिज्ञा करके उसे दे ही दिया और देकर उत्तम गति प्राप्त कर ली
English translation coming soon.
tathā hyalarkastejasvī brāhmaṇe vedapārage ।
yācamāne svake netre uddhṛtyāvimanā dadau ॥
‘इसी प्रकार तेजस्वी राजा अलर्क ने वेदों के पारंगत विद्वान् ब्राह्मण को उसके याचना करने पर मन में खेद न लाते हुए अपनी दोनों आँखें निकालकर दे दी थीं
English translation coming soon.
saritāṁ tu patiḥ svalpāṁ maryādāṁ satyamanvitaḥ ।
satyānurodhāt samaye velāṁ svāṁ nātivartate ॥
‘सत्य को प्राप्त हुआ समुद्र सत्य का ही अनुसरण करने के कारण पर्व आदि के समय भी अपनी छोटी-सी सीमा का—भूमि का भी उल्लङ्घन नहीं करता
English translation coming soon.
satyamekapadaṁ brahma satye dharmaḥ pratiṣṭhitaḥ ।
satyamevākṣayā vedāḥ satyenāvāpyate param ॥
‘सत्य ही प्रणवरूप शब्दब्रह्म है, सत्य में ही धर्म प्रतिष्ठित है, सत्य ही अविनाशी वेद है और सत्य से ही परब्रह्म की प्राप्ति होती है
English translation coming soon.
satyaṁ samanuvartasva yadi dharme dhṛtā matiḥ ।
sa varaḥ saphalo me'stu varado hyasi sattama ॥
‘इसलिये यदि आपकी बुद्धि धर्म में स्थित है तो सत्य का अनुसरण कीजिये। साधुशिरोमणे! मेरा माँगा हुआ वह वर सफल होना चाहिये; क्योंकि आप स्वयं ही उस वर के दाता हैं
English translation coming soon.
dharmasyaivābhikāmārthaṁ mama caivābhicodanāt ।
pravrājaya sutaṁ rāmaṁ triḥ khalu tvāṁ bravīmyaham ॥
‘धर्म के ही अभीष्ट फल की सिद्धि के लिये तथा मेरी प्रेरणा से भी आप अपने पुत्र श्रीराम को घर से निकाल दीजिये। मैं आपके इस कथन को तीन बार दुहराती हूँ
English translation coming soon.
samayaṁ ca mamāryemaṁ yadi tvaṁ na kariṣyasi ।
agrataste parityaktā parityakṣyāmi jīvitam ॥
‘आर्य! यदि मुझसे की हुई इस प्रतिज्ञा का आप पालन नहीं करेंगे तो मैं आपसे परित्यक्त (उपेक्षित) होकर आपके सामने ही अपने प्राणों का परित्याग कर दूँगी’
English translation coming soon.
evaṁ pracodito rājā kaikeyyā nirviśaṅkayā ।
nāśakat pāśamunmoktuṁ balirindrakṛtaṁ yathā ॥
इस प्रकार कैकेयी ने जब निःशङ्क होकर राजा को प्रेरित किया, तब वे उस सत्यरूपी बन्धन को वैसे ही नहीं खोल सके—उस बन्धन से अपनेको उसी तरह नहीं मुक्त कर सके, जैसे राजा बलि इन्द्रप्रेरित वामन के पाश से अपनेको मुक्त करने में असमर्थ हो गये थे
English translation coming soon.
udbhrāntahṛdayaścāpi vivarṇavadano'bhavat ।
sa dhuryo vai parispandan yugacakrāntaraṁ yathā ॥
दो पहियों के बीच में फँसकर वहाँ से निकलने की चेष्टा करनेवाले गाड़ी के बैल की भाँति उनका हृदय उद्भ्रान्त हो उठा था और उनके मुख की कान्ति भी फीकी पड़ गयी थी
English translation coming soon.
vikalābhyāṁ ca netrābhyāmapaśyanniva bhūmipaḥ ।
kṛcchrād dhairyeṇa saṁstabhya kaikeyīmidamabravīt ॥
अपने विकल नेत्रों से कुछ भी देखने में असमर्थ-से होकर भूपाल दशरथ बड़ी कठिनाई से धैर्य धारण कर अपने हृदय को सँभाला और कैकेयी से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yaste mantrakṛtaḥ pāṇiragnau pāpe mayā dhṛtaḥ ।
santyajāmi svajaṁ caiva tava putraṁ saha tvayā ॥
‘पापिनि! मैंने अग्नि के समीप ‘साङ्गुष्ठं ते गृभ्णामि सौभगत्वाय हस्तम्।’ इत्यादि वैदिक मन्त्र का पाठ करके तेरे जिस हाथ को पकड़ा था, उसे आज छोड़ रहा हूँ। साथ ही तेरे और अपने द्वारा उत्पन्न हुए तेरे पुत्र का भी त्याग करता हूँ
English translation coming soon.
prayātā rajanī devi sūryasyodayanaṁ prati ।
abhiṣekāya hi janastvarayiṣyati māṁ dhruvam ॥
‘देवि! रात बीत गयी। सूर्योदय होते ही सब लोग निश्चय ही श्रीराम का राज्याभिषेक करने के लिये मुझे शीघ्रता करने को कहेंगे
English translation coming soon.
rāmābhiṣekasambhāraistadarthamupakalpitaiḥ ।
rāmaḥ kārayitavyo me mṛtasya salilakriyām ॥
‘उस समय जो सामान श्रीराम के अभिषेक के लिये जुटाया गया है, उसके द्वारा मेरे मरने के बाद श्रीराम के हाथ से मुझे जलाञ्जलि दिलवा देना; परन्तु अपने पुत्रसहित तू मेरे लिये जलाञ्जलि न देना
English translation coming soon.
saputrayā tvayā naiva kartavyā salilakriyā ।
vyāhantāsyaśubhācāre yadi rāmābhiṣecanam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na śakto'dyāsmyahaṁ draṣṭuṁ dṛṣṭvā pūrvaṁ tathāmukham ।
hataharṣaṁ tathānandaṁ punarjanamavāṅmukham ॥
‘पापाचारिणि! यदि तू श्रीराम के अभिषेक में विघ्न डालेगी (तो तुझे मेरे लिये जलाञ्जलि देने का कोई अधिकार न होगा)। मैं पहले श्रीराम के राज्याभिषेक के समाचार से जो जन-समुदाय को हर्षोल्लास से परिपूर्ण उन्नत मुख देख चुका हूँ, वैसा देखने के पश्चात् आज पुनः उसी जनता के हर्ष और आनन्द से शून्य, नीचे लटके हुए मुख को नहीं देख सकूँगा’
English translation coming soon.
tāṁ tathā bruvatastasya bhūmipasya mahātmanaḥ ।
prabhātā śarvarī puṇyā candranakṣatramālinī ॥
महात्मा राजा दशरथ के कैकेयी से इस तरह की बातें करते-करते ही चन्द्रमा और नक्षत्रमालाओं से अलंकृत वह पुण्यमयी रजनी बीत गयी और प्रभातकाल आ गया
English translation coming soon.
tataḥ pāpasamācārā kaikeyī pārthivaṁ punaḥ ।
uvāca paruṣaṁ vākyaṁ vākyajñā roṣamūrcchitā ॥
तदनन्तर बातचीत के मर्म को समझनेवाली पापाचारिणी कैकेयी रोष से मूर्च्छित-सी होकर राजा से पुनः कठोर वाणी में बोली—
English translation coming soon.
kimidaṁ bhāṣase rājan vākyaṁ gararujopamam ।
ānāyayitumakliṣṭaṁ putraṁ rāmamihārhasi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sthāpya rājye mama sutaṁ kṛtvā rāmaṁ vanecaram ।
niḥsapatnā ca māṁ kṛtvā kṛtakṛtyo bhaviṣyasi ॥
‘राजन्! आप विष और शूल आदि रोगों के समान कष्ट देनेवाले ऐसे वचन क्यों बोल रहे हैं (इन बातों से कुछ होने-जानेवाला नहीं है)। आप बिना किसी क्लेश के अपने पुत्र श्रीराम को यहाँ बुलवाइये। मेरे पुत्र को राज्य पर प्रतिष्ठित कीजिये और श्रीराम को वन में भेजकर मुझे निष्कण्टक बनाइये; तभी आप कृतकृत्य हो सकेंगे’
English translation coming soon.
sa tunna iva tīkṣṇena pratodena hayottamaḥ ।
rājā pracodito'bhīkṣṇaṁ kaikeyyā vākyamabravīt ॥
तीखे कोड़े की मार से पीड़ित हुए उत्तम अश्व की भाँति कैकेयीद्वारा बारंबार प्रेरित होने पर व्यथित हुए राजा दशरथ ने इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
dharmabandhena baddho'smi naṣṭā ca mama cetanā ।
jyeṣṭhaṁ putraṁ priyaṁ rāmaṁ draṣṭumicchāmi dhārmikam ॥
‘मैं धर्म के बन्धन में बँधा हुआ हूँ। मेरी चेतना लुप्त होती जा रही है। इसलिये इस समय मैं अपने धर्मपरायण परम प्रिय ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को देखना चाहता हूँ
English translation coming soon.
tataḥ prabhātāṁ rajanīmudite ca divākare ।
puṇye nakṣatrayoge ca muhūrte ca samāgate ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vasiṣṭho guṇasampannaḥ śiṣyaiḥ parivṛtastathā ।
upagṛhyāśu sambhārān praviveśa purottamam ॥
उधर जब रात बीती, प्रभात हुआ, सूर्यदेव का उदय हो गया और पुण्यनक्षत्र के योग में अभिषेक के शुभ मुहूर्त आ पहुँचा, उस समय शिष्यों से घिरे हुए शुभगुणसम्पन्न महर्षि वसिष्ठ अभिषेक की आवश्यक सामग्रियों का संग्रह करके शीघ्रतापूर्वक उस श्रेष्ठ पुरी में आये
English translation coming soon.
siktasammārjitapathāṁ patākottamabhūṣitām ।
saṁhṛṣṭamanujopetāṁ samṛddhavipaṇāpaṇām ॥
उस पुण्यवेला में अयोध्या की सड़कें झाड़-बुहारकर साफ की गयी थीं और उनपर जल का छिड़काव हुआ था। सारी पुरी उत्तम पताकाओं से सुशोभित थी। वहाँ के सभी मनुष्य हर्ष और उत्साह से भरे हुए थे। बाजार और दूकानें इस तरह सजी हुई थीं कि उनकी समृद्धि देखते ही बनती थी
English translation coming soon.
mahotsavasamāyuktāṁ rāghavārthe samutsukām ।
candanāgurudhūpaiśca sarvataḥ paridhūmitām ॥
सब ओर महान् उत्सव हो रहा था। सारी नगरी श्रीरामचन्द्रजी के अभिषेक के लिये उत्सुक थी। चारों ओर चन्दन, अगर और धूप की सुगन्ध व्याप्त हो रही थी
English translation coming soon.
tāṁ purīṁ samatikramya puraṁdarapuropamām ।
dadarśāntaḥpuraṁ śrīmān nānādhvajagaṇāyutam ॥
इन्द्रनगरी अमरावती के समान शोभा पानेवाली उस पुरी को पार करके श्रीमान् वसिष्ठजी ने राजा दशरथ के अन्तःपुर का दर्शन किया। जहाँ सहस्रों ध्वजाएँ फहरा रही थीं
English translation coming soon.
paurajānapadākīrṇaṁ brāhmaṇairupaśobhitam ।
yaṣṭimadbhiḥ susampūrṇaṁ sadaśvaiḥ paramārcitaiḥ ॥
नगर और जनपद के लोग वहाँ भरे हुए थे। बहुत-से ब्राह्मण उस स्थान की शोभा बढ़ाते थे। छड़ीदार राजसेवक तथा सजे-सजाये सुन्दर घोड़े वहाँ अधिक संख्या में उपस्थित थे
English translation coming soon.
tadantaḥpuramāsādya vyaticakrāma taṁ janam ।
vasiṣṭhaḥ paramaprītaḥ paramarṣibhirāvṛtaḥ ॥
श्रेष्ठ महर्षियों से घिरे हुए वसिष्ठजी परम प्रसन्न हो उस अन्तःपुर में पहुँचकर उस जन-समुदाय को लाँघकर आगे बढ़ गये
English translation coming soon.
sa tvapaśyad viniṣkrāntaṁ sumantraṁ nāma sārathim ।
dvāre manujasiṁhasya sacivaṁ priyadarśanam ॥
वहाँ उन्होंने महाराज के सुन्दर सचिव तथा सारथि सुमन्त्र को पुरी के द्वार पर उपस्थित देखा, जो उसी समय भीतर से निकले थे
English translation coming soon.
tamuvāca mahātejāḥ sūtaputraṁ viśāradam ।
vasiṣṭhaḥ kṣipramācakṣva nṛpatermāmihāgatam ॥
तब महातेजस्वी वसिष्ठ ने परम चतुर सूतपुत्र सुमन्त्र से कहा—‘सूत! तुम महाराज को शीघ्र ही मेरे आगमन की सूचना दो
English translation coming soon.
ime gaṅgodakaghaṭāḥ sāgarebhyaśca kāñcanāḥ ।
audumbaraṁ bhadrapīṭhamabhiṣekārthamāhṛtam ॥
‘(उन्हें बताओ कि श्रीराम के राज्याभिषेक के लिये सारी सामग्री एकत्र कर ली गयी है) ये गङ्गाजल से भरे कलश रखे हैं, इन सोने के कलशों में समुद्रों से लाया हुआ जल भरा हुआ है। यह गूलर की लकड़ी का बना हुआ भद्रपीठ है, जो अभिषेक के लिये लाया गया है (इसीपर बिठाकर श्रीराम का अभिषेक होगा)
English translation coming soon.
sarvabījāni gandhāśca ratnāni vividhāni ca ।
kṣaudraṁ dadhi ghṛtaṁ lājā darbhāḥ sumanasaḥ payaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
aṣṭau ca kanyā rucirā mattaśca varavāraṇaḥ ।
caturaśvo rathaḥ śrīmān nistriṁśo dhanuruttamam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vāhanaṁ narasaṁyuktaṁ chatraṁ ca śaśisannibham ।
śvete ca vālavyajane bhṛṅgāraṁ ca hiraṇmayam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hemadāmapinaddhaśca kakudvān pāṇḍuro vṛṣaḥ ।
kesarī ca caturdaṁṣṭro hariśreṣṭho mahābalaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
siṁhāsanaṁ vyāghratanuḥ samiddhaśca hutāśanaḥ ।
sarve vāditrasaṅghāśca veśyāścālaṁkṛtāḥ striyaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ācāryā brāhmaṇā gāvaḥ puṇyāśca mṛgapakṣiṇaḥ ।
paurajānapadaśreṣṭhā naigamāśca gaṇaiḥ saha ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ete cānye ca bahavaḥ prīyamāṇāḥ priyaṁvadāḥ ।
abhiṣekāya rāmasya saha tiṣṭhanti pārthivaiḥ ॥
‘सब प्रकार के बीज, गन्ध, भाँति-भाँति के रत्न, मधु, दही, घी, लावा या खील, कुश, फूल, दूध, आठ सुन्दरी कन्याएँ, मत्त गजराज, चार घोड़ोंवाला रथ, चमचमाता हुआ खड्ग, उत्तम धनुष, मनुष्योंद्वारा ढोयी जानेवाली सवारी (पालकी आदि), चन्द्रमा के समान श्वेत छत्र, सफेद चँवर, सोने की झारी, सुवर्ण की मालाओं से अलंकृत ऊँचे डीलवाला श्वेत पीतवर्ण का वृषभ, चार दाढ़ोंवाला सिंह, महाबलवान् उत्तम अश्व, सिंहासन, व्याघ्रचर्म, समिधाएँ, अग्नि, सब प्रकार के बाजे, वाराङ्गनाएँ, शृङ्गारयुक्त सौभाग्यवती स्त्रियाँ, आचार्य, ब्राह्मण, गौ, पवित्र पशु-पक्षी, नगर और जनपद के श्रेष्ठ पुरुष अपने सेवक-गणोंसहित प्रसिद्ध-प्रसिद्ध व्यापारी—ये तथा और भी बहुत-से प्रियवादी मनुष्य बहुसंख्यक राजाओं के साथ श्रीराम के अभिषेक के लिये यहाँ उपस्थित हैं
English translation coming soon.
tvarayasva mahārāja yathā samudite'hani ।
puṣye nakṣatrayoge ca rāmo rājyamavāpnuyāt ॥
‘तुम महाराज से शीघ्रता करने के लिये कहो, जिससे अब सूर्योदय के पश्चात् पुष्यनक्षत्र के योग में श्रीराम राज्य प्राप्त कर लें’
English translation coming soon.
iti tasya vacaḥ śrutvā sūtaputro mahābalaḥ ।
stuvan nṛpatiśārdūlaṁ praviveśa niveśanam ॥
वसिष्ठजी के ये वचन सुनकर महाबली सूतपुत्र सुमन्त्र ने राजसिंह दशरथ की स्तुति करते हुए उनके भवन में प्रवेश किया
English translation coming soon.
taṁ tu pūrvoditaṁ vṛddhaṁ dvārasthā rājasammatāḥ ।
na śekurabhisaṁroddhuṁ rājñaḥ priyacikīrṣavaḥ ॥
राजा का प्रिय करने की इच्छा रखनेवाले और उनके द्वारा सम्मानित द्वारपाल उन बूढ़े सचिव को भीतर जाने से रोक न सके; क्योंकि उनके लिये पहले से ही महाराज की आज्ञा थी कि ये किसी समय भी भीतर आने से रोके न जायँ
English translation coming soon.
sa samīpasthito rājñastāmavasthāmajajñivān ।
vāgbhiḥ paramatuṣṭābhirabhiṣṭotuṁ pracakrame ॥
सुमन्त्र राजा के पास जाकर खड़े हो गये। उन्हें उनकी उस अवस्था का पता नहीं था; इसलिये वे अत्यन्त संतोषदायक वचनोंद्वारा उनकी स्तुति करने को उद्यत हुए
English translation coming soon.
tataḥ sūto yathāpūrvaṁ pārthivasya niveśane ।
sumantraḥ prāñjalirbhūtvā tuṣṭāva jagatīpatim ॥
सूत सुमन्त्र राजा के उस महल में पहले की ही भाँति हाथ जोड़कर उन महाराज की स्तुति करने लगे—
English translation coming soon.
yathā nandati tejasvī sāgaro bhāskarodaye ।
prītaḥ prītena manasā tathā nandaya nastvam ॥
‘महाराज! जैसे सूर्योदय होने पर तेजस्वी समुद्र स्वयं हर्ष की तरंगों से उल्लसित हो उसमें स्नान की इच्छावाले मनुष्यों को आनन्दित करता है, उसी प्रकार आप स्वयं प्रसन्न हो प्रसन्नतापूर्ण हृदय से हम सेवकों को आनन्द प्रदान कीजिये
English translation coming soon.
indramasyāṁ tu velāyāmabhituṣṭāva mātaliḥ ।
so'jayad dānavān sarvāṁstathā tvāṁ bodhayāmyaham ॥
‘देवसारथि मातलि ने इसी बेला में देवराज इन्द्र की स्तुति की, जिससे उन्होंने समस्त दानवों पर विजय प्राप्त कर ली, उसी प्रकार मैं भी स्तुति-वचनोंद्वारा आपको जगा रहा हूँ
English translation coming soon.
vedāḥ sahāṅgā vidyāśca yathā hyātmabhuvaṁ prabhum ।
brahmāṇaṁ bodhayantyadya tathā tvāṁ bodhayāmyaham ॥
‘छहों अङ्गोंसहित चारों वेद तथा समस्त विद्याएँ जैसे स्वयम्भू भगवान् ब्रह्मा को जगाती हैं, उसी प्रकार आज मैं आपको जगा रहा हूँ
English translation coming soon.
ādityaḥ saha candreṇa yathā bhūtadharāṁ śubhām ।
bodhayatyadya pṛthivīṁ tathā tvāṁ bodhayāmyaham ॥
‘जैसे चन्द्रमा के साथ सूर्य समस्त भूतों की आधारभूता इस शुभ-स्वरूपा पृथिवी को जगाता है, उसी प्रकार आज मैं आपको जगा रहा हूँ
English translation coming soon.
uttiṣṭha sumahārāja kṛtakautukamaṅgalaḥ ।
virājamāno vapuṣā meroriva divākaraḥ ॥
‘महाराज! उठिये और उत्सवकालिक मङ्गलकृत्य पूर्ण करके वस्त्राभूषणों से सुशोभित शरीर से सिंहासन पर विराजमान होइये। फिर मेरु पर्वत से ऊपर उठनेवाले सूर्यदेव के समान आपकी शोभा होती रहे
English translation coming soon.
somasūryau ca kākutstha śivavaiśravaṇāvapi ।
varuṇaścāgnirindraśca vijayaṁ pradiśantu te ॥
‘ककुत्स्थ-कुलनन्दन! चन्द्रमा, सूर्य, शिव, कुबेर, वरुण, अग्नि और इन्द्र आपको विजय प्रदान करें
English translation coming soon.
gatā bhagavatī rātriḥ kṛtaṁ kṛtyamidaṁ tava ।
budhyasva nṛpaśārdūla kuru kāryamanantaram ॥
‘राजसिंह! भगवती रात्रिदेवी विदा हो गयीं। आपने जिसके लिये आज्ञा दी थी, आपका वह सारा कार्य पूर्ण हो गया। इस बात को आप जान लें और इसके बाद जो अभिषेक का कार्य शेष है, उसे पूर्ण करें
English translation coming soon.
udatiṣṭhata rāmasya samagramabhiṣecanam ।
paurajānapadāścāpi naigamaśca kṛtāñjaliḥ ॥
‘श्रीराम के अभिषेक की सारी तैयारी हो चुकी है। नगर और जनपद के लोग तथा मुख्य-मुख्य व्यापारी भी हाथ जोड़े हुए उपस्थित हैं
English translation coming soon.
svayaṁ vasiṣṭho bhagavān brāhmaṇaiḥ saha tiṣṭhati ।
kṣipramājñāpyatāṁ rājan rāghavasyābhiṣecanam ॥
‘राजन्! ये भगवान् वसिष्ठ मुनि ब्राह्मणों के साथ द्वार पर खड़े हैं; अतः श्रीराम के अभिषेक का कार्य आरम्भ करने के लिये शीघ्र आज्ञा दीजिये
English translation coming soon.
yathā hyapālāḥ paśavo yathā senā hyanāyakā ।
yathā candraṁ vinā rātriryathā gāvo vinā vṛṣam ॥
evaṁ hi bhavitā rāṣṭraṁ yatra rājā na dṛśyate ।
‘जैसे चरवाहों के बिना पशु, सेनापति के बिना सेना, चन्द्रमा के बिना रात्रि और साँड़ के बिना गौओं की शोभा नहीं होती, ऐसी ही दशा उस राष्ट्र की हो जाती है, जहाँ राजा का दर्शन नहीं होता
English translation coming soon.
evaṁ tasya vacaḥ śrutvā sāntvapūrvamivārthavat ॥
abhyakīryata śokena bhūya eva mahīpatiḥ ।
सुमन्त्र के इस प्रकार कहे हुए सान्त्वनापूर्ण और सार्थक वचन को सुनकर राजा दशरथ पुनः शोक से ग्रस्त हो गये
English translation coming soon.
tatastu rājā taṁ sūtaṁ sannaharṣaḥ sutaṁ prati ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śokaraktekṣaṇaḥ śrīmānudvīkṣyovāca dhārmikaḥ ।
vākyaistu khalu marmāṇi mama bhūyo nikṛntasi ॥
उस समय पुत्र के वियोग की सम्भावना से उनकी प्रसन्नता नष्ट हो चुकी थी। शोक के कारण उनके नेत्र लाल हो गये थे। उन धर्मात्मा श्रीमान् नरेश ने एक बार दृष्टि उठाकर सूत की ओर देखा और इस प्रकार कहा—‘तुम ऐसी बातें सुनाकर मेरे मर्म-स्थानों पर और अधिक आघात क्यों कर रहे हो’
English translation coming soon.
sumantraḥ karuṇaṁ śrutvā dṛṣṭvā ca dīnaṁ ca pārthivam ।
pragṛhītāñjaliḥ kiṁcittasmād deśādapākramat ॥
राजा के ये करुण वचन सुनकर और उनकी दीन दशा पर दृष्टिपात करके सुमन्त्र हाथ जोड़े हुए उस स्थान से कुछ पीछे हट गये
English translation coming soon.
yadā vaktuṁ svayaṁ dainyānna śaśāka mahīpatiḥ ।
tadā sumantraṁ mantrajñā kaikeyī pratyuvāca ha ॥
जब दुःख और दीनता के कारण राजा स्वयं कुछ भी न कह सके, तब मन्त्रणा का ज्ञान रखनेवाली कैकेयी ने सुमन्त्र को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
sumantra rājā rajanīṁ rāmaharṣasamutsukaḥ ।
prajāgarapariśrānto nidrāvaśamupāgataḥ ॥
‘सुमन्त्र! राजा रातभर श्रीराम के राज्याभिषेकजनित हर्ष के कारण उत्कण्ठित होकर जागते रहे हैं। अधिक जागरण से थक जाने के कारण इस समय इन्हें नींद आ गयी है
English translation coming soon.
tad gaccha tvaritaṁ sūta rājaputraṁ yaśasvinam ।
rāmamānaya bhadraṁ te nātra kāryā vicāraṇā ॥
‘अतः सूत! तुम्हारा भला हो। तुम तुरंत जाओ और यशस्वी राजकुमार श्रीराम को यहाँ बुला लाओ। इस विषय में तुम्हें कोई अन्यथा विचार नहीं करना चाहिये
English translation coming soon.
aśrutvā rājavacanaṁ kathaṁ gacchāmi bhāmini ।
tacchrutvā mantriṇo vākyaṁ rājā mantriṇamabravīt ॥
तब सुमन्त्र ने कहा—‘भामिनि! मैं महाराज की आज्ञा सुने बिना कैसे जा सकता हूँ?’ मन्त्री की बात सुनकर राजा ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
sumantra rāmaṁ drakṣyāmi śīghramānaya sundaram ।
sa manyamānaḥ kalyāṇaṁ hṛdayena nananda ca ॥
‘सुमन्त्र! मैं सुन्दर श्रीराम को देखना चाहता हूँ। तुम शीघ्र उन्हें यहाँ ले आओ।’ उस समय श्रीराम के दर्शन से ही कल्याण मानते हुए राजा मन-ही-मन आनन्द का अनुभव करने लगे
English translation coming soon.
nirjagāma ca sa prītyā tvarito rājaśāsanāt ।
sumantraścintayāmāsa tvaritaṁ coditastayā ॥
इधर सुमन्त्र राजा की आज्ञा से तुरंत प्रसन्नतापूर्वक वहाँ से चल दिये। कैकेयी ने जो तुरंत श्रीराम को बुला लाने की आज्ञा दी थी, उसे याद करके वे सोचने लगे—‘पता नहीं, यह उन्हें बुलाने के लिये इतनी जल्दी क्यों मचा रही है?
English translation coming soon.
vyaktaṁ rāmābhiṣekārthe ihāyāsyati dharmarāṭ ।
iti sūto matiṁ kṛtvā harṣeṇa mahatā punaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nirjagāma mahātejā rāghavasya didṛkṣayā ।
sāgarahradasaṁkāśātsumantro'ntaḥpurācchubhāt ।
niṣkramya janasambādhaṁ dadarśa dvāramagrataḥ ॥
‘जान पड़ता है, श्रीरामचन्द्र के अभिषेक के लिये ही यह जल्दी कर रही है। इस कार्य में धर्मराज राजा दशरथ को अधिक आयास करना पड़ता है (शायद इसीलिये ये बाहर नहीं निकलते)।’ ऐसा निश्चय करके महातेजस्वी सूत सुमन्त्र फिर बड़े हर्ष के साथ श्रीराम के दर्शन की इच्छा से चल पड़े। समुद्र के अन्तर्वर्ती जलाशय के समान उस सुन्दर अन्तःपुर से निकलकर सुमन्त्र ने द्वार के सामने मनुष्यों की भारी भीड़ एकत्र हुई देखी
English translation coming soon.
tataḥ purastāt sahasā viniḥsṛto
mahīpaterdvāragatān vilokayan ।
dadarśa paurān vividhān mahādhanā-
nupasthitān dvāramupetya viṣṭhitān ॥
राजा के अन्तःपुर से सहसा निकलकर सुमन्त्र ने द्वार पर एकत्र हुए लोगों की ओर दृष्टिपात किया। उन्होंने देखा, बहुसंख्यक पुरवासी वहाँ उपस्थित थे और अनेकानेक महाधनी पुरुष राजद्वार पर आकर खड़े थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुर्दशः सर्गः ॥ १४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें चौदहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १४ ॥