महाराज दशरथकी चिन्ता, विलाप, कैकेयीको फटकारना, समझाना और उससे वैसा वर न माँगनेके लिये अनुरोध करना
“दशरथ-विलाप”
॥ २ · १२ · ११०–११२ ॥
अन्धकारक्रोधागारे शोकभग्नो वृद्धो दशरथः छिन्नवृक्ष इव अग्रे पतित्वा कैकेय्याः चरणौ गृह्णाति—स्खलितमुकुटः व्यथामुखः 'प्रसीद मे' इति प्रार्थयन्; सा तु तस्योपरि स्तब्धा निष्ठुरा अश्मनिश्चया तिष्ठति, विकीर्णानि भूषणानि, एको दीपः।
अन्धकारपूर्ण कोपभवनमें शोकसे टूटे वृद्ध महाराज दशरथ कटे वृक्षके समान आगे गिरकर कैकेयीके दोनों चरण पकड़ लेते हैं—मुकुट सरक गया है, मुख वेदनासे भरा है, और वे 'मुझपर प्रसन्न हो जाओ' कहकर गिड़गिड़ा रहे हैं; किंतु कैकेयी उनके ऊपर तनी हुई, निष्ठुर और पत्थरके समान अटल खड़ी है; पास ही बिखरे आभूषण और एक टिमटिमाता दीप।
In the dark anger-chamber the grief-shattered old King Dasharath has fallen forward like a felled tree to clasp Kaikeyi's feet — his crown slipped, his face a mask of anguish as he pleads 'be gracious to me' — while she stands rigid, implacable and stone-hard above him, her cast-off ornaments scattered and a single lamp guttering.
tataḥ śrutvā mahārājaḥ kaikeyyā dāruṇaṁ vacaḥ।
cintāmabhisamāpede muhūrtaṁ pratatāpa ca॥
कैकेयी का यह कठोर वचन सुनकर महाराज दशरथ को बड़ी चिन्ता हुई। वे एक मुहूर्ततक अत्यन्त संताप करते रहे
English translation coming soon.
kiṁ nu me'dya divāsvapnaścittamoho'pi vā mama।
anubhūtopasargo vā manaso vāpyupadravaḥ॥
उन्होंने सोचा—‘क्या दिन में ही यह मुझे स्वप्न दिखायी दे रहा है? अथवा मेरे चित्त का मोह है? या किसी भूत (ग्रह आदि) के आवेश से चित्त में विकलता आ गयी है? या आधि-व्याधि के कारण यह कोई मन का ही उपद्रव है’
English translation coming soon.
iti saṁcintya tad rājā nādhyagacchat tadāsukham।
pratilabhya tataḥ saṁjñāṁ kaikeyyā vākyatāḍitaḥ॥
यही सोचते हुए उन्हें अपने भ्रम के कारण का पता नहीं लगा। उस समय राजा को मूर्च्छित कर देनेवाला महान् दुःख प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् होश में आने पर कैकेयी की बात को याद करके उन्हें पुनः संताप होने लगा
English translation coming soon.
vyathito viklavaścaiva vyāghrīṁ dṛṣṭvā yathā mṛgaḥ।
asaṁvṛtāyāmāsīno jagatyāṁ dīrghamucchvasan॥
जैसे किसी बाघिन को देखकर मृग व्यथित हो जाता है, उसी प्रकार वे नरेश कैकेयी को देखकर पीड़ित एवं व्याकुल हो उठे। बिस्तररहित खाली भूमि पर बैठे हुए राजा लंबी साँस खींचने लगे, मानो कोई महा विषैला सर्प किसी मण्डल में मन्त्रोंद्वारा अवरुद्ध हो गया हो
English translation coming soon.
maṇḍale pannago ruddho mantrairiva mahāviṣaḥ।
aho dhigiti sāmarṣo vācamuktvā narādhipaḥ॥
‘अहो! धिक्कार है’ यह कहकर राजा दशरथ रोष में भरकर पुनः मूर्च्छित हो गये। शोक के कारण उनकी चेतना लुप्त-सी हो गयी
English translation coming soon.
mohamāpedivān bhūyaḥ śokopahatacetanaḥ।
cireṇa tu nṛpaḥ saṁjñāṁ pratilabhya suduḥkhitaḥ॥
बहुत देर के बाद जब उन्हें फिर चेत हुआ, तब वे नरेश अत्यन्त दुःखी होकर कैकेयी को अपने तेज से दग्ध-सी करते हुए क्रोधपूर्वक उससे बोले—
English translation coming soon.
kaikeyīmabravīt kruddho nirdahanniva tejasā।
nṛśaṁse duṣṭacāritre kulasyāsya vināśini॥
‘दयाहीन दुराचारिणी कैकेयि! तू इस कुल का विनाश करनेवाली डाइन है। पापिनि! बता, मैंने अथवा श्रीराम ने तेरा क्या बिगाड़ा है?
English translation coming soon.
kiṁ kṛtaṁ tava rāmeṇa pāpe pāpaṁ mayāpi vā।
sadā te jananītulyāṁ vṛttiṁ vahati rāghavaḥ॥
श्रीरामचन्द्र तो तेरे साथ सदा सगी माता का-सा बर्ताव करते आये हैं; फिर तू किसलिये उनका इस तरह अनिष्ट करने पर उतारू हो गयी है
English translation coming soon.
tasyaivaṁ tvamanarthāya kiṁnimittamihodyatā।
tvaṁ mayā''tmavināśāya bhavanaṁ svaṁ niveśitā॥
‘जब श्रीराम तेरा अनिष्ट करने का कोई कारण नहीं है, तब तू किसलिये उनके अनर्थ के लिये उतारू हो गयी है? मैंने अपने विनाश के लिये ही तुझे अपने घर में लाकर रखा था। मैं नहीं जानता था कि तू राजकन्या के रूप में तीखे विषवाली नागिन है
English translation coming soon.
avijñānānnṛpasutā vyālā tīkṣṇaviṣā yathā।
jīvaloko yadā sarvo rāmasyāha guṇastavam॥
‘जब सारा जीव-जगत् श्रीराम के गुणों की प्रशंसा करता है, तब मैं किस अपराध के कारण अपने उस प्यारे पुत्र को त्याग दूँ?
English translation coming soon.
aparādhaṁ kamuddiśya tyakṣyāmīṣṭamahaṁ sutam।
kausalyāṁ vā sumitrāṁ vā tyajeyamapi vā śriyam॥
‘मैं कौसल्या और सुमित्रा को भी छोड़ सकता हूँ, राजलक्ष्मी को भी परित्याग कर सकता हूँ, परंतु अपने प्राणस्वरूप पितृभक्त श्रीराम को नहीं छोड़ सकता
English translation coming soon.
jīvitaṁ cātmano rāmaṁ na tveva pitṛvatsalam।
parā bhavati me prītirdṛṣṭvā tanayamagrajam॥
‘अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को देखते ही मेरे हृदय में परमप्रेम उमड़ आता है; परंतु जब मैं श्रीराम को नहीं देखता हूँ, तब मेरी चेतना नष्ट होने लगती है
English translation coming soon.
apaśyatastu me rāmaṁ naṣṭaṁ bhavati cetanam।
tiṣṭhelloko vinā sūryaṁ sasyaṁ vā salilaṁ vinā॥
‘सम्भव है सूर्य के बिना यह संसार टिक सके अथवा पानी के बिना खेती उपज सके, परंतु श्रीराम के बिना मेरे शरीर में प्राण नहीं रह सकते
English translation coming soon.
na tu rāmaṁ vinā dehe tiṣṭhettu mama jīvitam।
tadalaṁ tyajyatāmeṣa niścayaḥ pāpaniścaye॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
api te caraṇau mūrdhnā spṛśāmyeṣa prasīda me।
kimarthaṁ cintitaṁ pāpe tvayā paramadāruṇam॥
‘अतः ऐसा वर माँगने से कोई लाभ नहीं। पापपूर्ण निश्चयवाली कैकेयि! तू इस निश्चय अथवा दुराग्रह को त्याग दे। यह लो, मैं तेरे पैरों पर अपना मस्तक रखता हूँ, मुझ पर प्रसन्न हो जा। पापिनि! तूने ऐसी परम क्रूरतापूर्ण बात किस लिये सोची है?
English translation coming soon.
atha jijñāsase māṁ tvaṁ bharatasya priyāpriye।
astu yattattvayā pūrvaṁ vyāhṛtaṁ rāghavaṁ prati॥
‘यदि यह जानना चाहती है कि भरत मुझे प्रिय हैं या अप्रिय तो रघुनन्दन भरत के सम्बन्ध में तू पहले जो कुछ कह चुकी है, वह पूर्ण हो अर्थात् तेरे वचन के अनुसार मैं भरत का राज्याभिषेक स्वीकार करता हूँ
English translation coming soon.
sa me jyeṣṭhasutaḥ śrīmān dharmajyeṣṭha itīva me।
tattvayā priyavādinyā sevārthaṁ kathitaṁ bhavet॥
‘तू पहले कहा करती थी कि ‘श्रीराम मेरे बड़े बेटे हैं, वे धर्माचरण में भी सबसे बड़े हैं।’ परंतु अब मालूम हुआ कि तू ऊपर-ऊपर से चिकनी-चुपड़ी बातें किया करती थी और वह बात तूने श्रीराम से अपनी सेवा कराने के लिये ही कही होगी
English translation coming soon.
tacchrutvā śokasaṁtaptā saṁtāpayasi māṁ bhṛśam।
āviṣṭāsi gṛhe śūnye sā tvaṁ paravaśaṁ gatā॥
‘आज श्रीराम के अभिषेक की बात सुनकर तू शोक से संतप्त हो उठी है और मुझे भी बहुत संताप दे रही है; इससे जान पड़ता है कि इस सूने घर में तुझ पर भूत आदि का आवेश हो गया है, अतः तू परवश होकर ऐसी बातें कह रही है
English translation coming soon.
ikṣvākūṇāṁ kule devi samprāptaḥ sumahānayam।
anayo nayasampanne yatra te vikṛtā matiḥ॥
‘देवि! न्यायशील इक्ष्वाकुवंश में यह बड़ा भारी अन्याय आकर उपस्थित हुआ है, जहाँ तेरी बुद्धि इस प्रकार विकृत हो गयी है
English translation coming soon.
nahi kiṁcidayuktaṁ vā vipriyaṁ vā purā mama।
akarostvaṁ viśālākṣi tena na śraddadhāmi te॥
‘विशाललोचने! आज से पहले तूने कभी कोई ऐसा आचरण नहीं किया है, जो अनुचित अथवा मेरे लिये अप्रिय हो; इसीलिये तेरी आज की बात पर भी मुझे विश्वास नहीं होता है
English translation coming soon.
nanu te rāghavastulyo bharatena mahātmanā।
bahuśo'pi hi sma bāle tvaṁ kathāḥ kathayase mama॥
‘तेरे लिये तो श्रीराम भी महात्मा भरत के ही तुल्य हैं। बाले! तू बहुत बार बातचीत के प्रसंग में स्वयं ही यह बात मुझसे कहती रही है
English translation coming soon.
tasya dharmātmano devi vane vāsaṁ yaśasvinaḥ।
kathaṁ rocayase bhīru nava varṣāṇi pañca ca॥
‘भीरु स्वभाववाली देवि! उन्हीं धर्मात्मा और यशस्वी श्रीराम का चौदह वर्ष के लिये वनवास तुझे कैसे अच्छा लगता है?
English translation coming soon.
atyantasukumārasya tasya dharme kṛtātmanaḥ।
kathaṁ rocayase vāsamaraṇye bhṛśadāruṇe॥
‘जो अत्यन्त सुकुमार और धर्म में दृढ़तापूर्वक मन लगाये रखनेवाले हैं, उन्हीं श्रीराम को वनवास देना तुझे कैसे रुचिकर जान पड़ता है? अहो! तेरा हृदय बड़ा कठोर है
English translation coming soon.
rocayasyabhirāmasya rāmasya śubhalocane।
tava śuśrūṣamāṇasya kimarthaṁ vipravāsanam॥
‘सुन्दर नेत्रोंवाली कैकेयि! जो सदा तेरी सेवा-शुश्रूषा में लगे रहते हैं, उन नयनाभिराम श्रीराम को देशनिकाला दे देने की इच्छा तुझे किसलिये हो रही है?
English translation coming soon.
rāmo hi bharatād bhūyastava śuśrūṣate sadā।
viśeṣaṁ tvayi tasmāt tu bharatasya na lakṣaye॥
‘मैं देखता हूँ, भरत से अधिक श्रीराम ही सदा तेरी सेवा करते हैं। भरत उनसे अधिक तेरी सेवा में रहते हों, ऐसा मैंने कभी नहीं देखा है
English translation coming soon.
śuśrūṣāṁ gauravaṁ caiva pramāṇaṁ vacanakriyām।
kastu bhūyastaraṁ kuryādanyatra puruṣarṣabhāt॥
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम से बढ़कर दूसरा कौन है, जो गुरुजनों की सेवा करने, उन्हें गौरव देने, उनकी बातों को मान्यता देने और उनकी आज्ञा का तुरंत पालन करने में अधिक तत्परता दिखाता हो?
English translation coming soon.
bahūnāṁ strīsahasrāṇāṁ bahūnāṁ copajīvinām।
parivādo'pavādo vā rāghave nopapadyate॥
‘मेरे यहाँ कई सहस्र स्त्रियाँ हैं और बहुत-से उपजीवी भृत्यजन हैं, परंतु किसीके मुँह से श्रीराम के सम्बन्ध में सच्ची या झूठी किसी प्रकार की शिकायत नहीं सुनी जाती है
English translation coming soon.
sāntvayan sarvabhūtāni rāmaḥ śuddhena cetasā।
gṛhṇāti manujavyāghraḥ priyairviṣayavāsinaḥ॥
‘पुरुषसिंह श्रीराम समस्त प्राणियों को शुद्ध हृदय से सान्त्वना देते हुए प्रिय आचरणोंद्वारा राज्य की समस्त प्रजाओं को अपने वश में किये रहते हैं
English translation coming soon.
satyena lokāñjayati dvijān dānena rāghavaḥ।
gurūñchuśrūṣayā vīro dhanuṣā yudhi śātravān॥
‘वीर श्रीरामचन्द्र अपने सात्त्विक भाव से समस्त लोकों को; दान के द्वारा द्विजों को, सेवा से गुरुजनों को और धनुष-बाणद्वारा युद्धस्थल में शत्रु-सैनिकों को जीतकर अपने अधीन कर लेते हैं
English translation coming soon.
satyaṁ dānaṁ tapastyāgo mitratā śaucamārjavam।
vidyā ca guruśuśrūṣā dhruvāṇyetāni rāghave॥
‘सत्य, दान, तप, त्याग, मित्रता, पवित्रता, सरलता, विद्या और गुरु-शुश्रूषा—ये सभी सद्गुण श्रीराम में स्थिररूप से रहते हैं
English translation coming soon.
tasminnārjavasampanne devi devopame katham।
pāpamāśaṁsase rāme maharṣisamatejasi॥
‘देवि! महर्षियों के समान तेजस्वी उन सीधे-सादे देवतुल्य श्रीराम का तू क्यों अनिष्ट करना चाहती है?
English translation coming soon.
na smarāmyapriyaṁ vākyaṁ lokasya priyavādinaḥ।
sa kathaṁ tvatkṛte rāmaṁ vakṣyāmi priyamapriyam॥
‘श्रीराम सब लोगों से प्रिय बोलते हैं। उन्होंने कभी किसीको अप्रिय वचन कहा हो, ऐसा मुझे याद नहीं पड़ता। ऐसे सर्वप्रिय राम से मैं तेरे लिये अप्रिय बात कैसे कहूँगा?
English translation coming soon.
kṣamā yasmiṁstapastyāgaḥ satyaṁ dharmaḥ kṛtajñatā।
apyahiṁsā ca bhūtānāṁ tamṛte kā gatirmama॥
‘जिनमें क्षमा, तप, त्याग, सत्य, धर्म, कृतज्ञता और समस्त जीवों के प्रति दया भरी हुई है, उन श्रीराम के बिना मेरी क्या गति होगी?
English translation coming soon.
mama vṛddhasya kaikeyi gatāntasya tapasvinaḥ।
dīnaṁ lālapyamānasya kāruṇyaṁ kartumarhasi॥
‘कैकेयि! मैं बूढ़ा हूँ। मौत के किनारे आ पहुँचा हूँ। मेरी अवस्था शोचनीय हो रही है और मैं दीनभाव से तेरे सामने गिड़गिड़ा रहा हूँ। तुझे मुझ पर दया करनी चाहिये
English translation coming soon.
pṛthivyāṁ sāgarāntāyāṁ yat kiṁcidadhigamyate।
tat sarvaṁ tava dāsyāmi mā ca tvaṁ manyumāviśa॥
‘समुद्रपर्यन्त पृथ्वी पर जो कुछ मिल सकता है, वह सब मैं तुझे दे दूँगा, परंतु तू ऐसे दुराग्रह में न पड़, जो मुझे मौत के मुँह में ढकेलनेवाला है
English translation coming soon.
añjaliṁ kurmi kaikeyi pādau cāpi spṛśāmi te।
śaraṇaṁ bhava rāmasya mādharmo māmiha spṛśet॥
‘कैकयनन्दिनि! मैं हाथ जोड़ता हूँ और तेरे पैरों पड़ता हूँ। तू श्रीराम को शरण दे, जिससे यहाँ मुझे पाप न लगे’
English translation coming soon.
iti duḥkhābhisaṁtaptaṁ vilapantamacetanam।
ghūrṇamānaṁ mahārājaṁ śokena samabhiplutam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pāraṁ śokārṇavasyāśu prārthayantaṁ punaḥ punaḥ।
pratyuvācātha kaikeyī raudrā raudrataraṁ vacaḥ॥
महाराज दशरथ इस प्रकार दुःख से संतप्त होकर विलाप कर रहे थे। उनकी चेतना बार-बार लुप्त हो जाती थी। उनके मस्तिष्क में चक्कर आ रहा था और वे शोकमग्न हो उस शोकसागर से शीघ्र पार होने के लिये बारंबार अनुनय-विनय कर रहे थे। तो भी कैकेयी का हृदय नहीं पिघला। वह और भी भीषण रूप धारण करके अत्यन्त कठोर वाणी में उन्हें इस प्रकार उत्तर देने लगी—
English translation coming soon.
yadi dattvā varau rājan punaḥ pratyanutapyase।
dhārmikatvaṁ kathaṁ vīra pṛthivyāṁ kathayiṣyasi॥
‘राजन्! यदि दो वरदान देकर आप फिर उनके लिये पश्चात्ताप करते हैं तो वीर नरेश्वर! इस भूमण्डल में आप अपनी धार्मिकता का ढिंढोरा कैसे पीट सकेंगे?
English translation coming soon.
yadā sametā bahavastvayā rājarṣayaḥ saha।
kathayiṣyanti dharmajña tatra kiṁ prativakṣyasi॥
‘धर्म के ज्ञाता महाराज! जब बहुत-से राजर्षि एकत्र होकर आपके साथ मुझे दिये हुए वरदान के विषय में बातचीत करेंगे, उस समय वहाँ आप उन्हें क्या उत्तर देंगे?
English translation coming soon.
yasyāḥ prasāde jīvāmi yā ca māmabhyapālayat।
tasyāḥ kṛtā mayā mithyā kaikeyyā iti vakṣyasi॥
‘यही कहेंगे न, कि जिसके प्रसाद से मैं जीवित हूँ, जिसने (बहुत बड़े संकट से) मेरी रक्षा की, उसी कैकेयी को वर देने के लिये की हुई प्रतिज्ञा मैंने झूठी कर दी
English translation coming soon.
kilbiṣaṁ tvaṁ narendrāṇāṁ kariṣyasi narādhipa।
yo dattvā varamadyaiva punaranyāni bhāṣase॥
‘महाराज! आज ही वरदान देकर यदि आप फिर उससे विपरीत बात कहेंगे तो अपने कुल के राजाओं के माथे कलंक का टीका लगायेंगे
English translation coming soon.
śaibyaḥ śyenakapotīye svamāṁsaṁ pakṣiṇe dadau।
alarkaścakṣuṣī dattvā jagāma gatimuttamām॥
‘राजा शैब्य ने बाज और कबूतर के झगड़े में कबूतर के प्राण बचाने की प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के लिये बाज नामक पक्षी को अपने शरीर का मांस काटकर दे दिया था। इसी तरह राजा अलर्क ने (एक अंधे ब्राह्मण को) अपने दोनों नेत्रों का दान करके परम उत्तम गति प्राप्त की थी
English translation coming soon.
sāgaraḥ samayaṁ kṛtvā na velāmativartate।
samayaṁ mānṛtaṁ kārṣīḥ pūrvavṛttamanusmaran॥
‘समुद्र ने (देवताओं के समक्ष) अपनी नियत सीमा को न लाँघने की प्रतिज्ञा की थी, सो अबतक वह उसका उल्लङ्घन नहीं करता। आप भी पूर्ववर्ती महापुरुषों के बर्ताव को सदा ध्यान में रखकर अपनी प्रतिज्ञा झूठी न करें
English translation coming soon.
sa tvaṁ dharmaṁ parityajya rāmaṁ rājye'bhiṣicya ca।
saha kausalyayā nityaṁ rantumicchasi durmate॥
‘(परंतु आप मेरी बात क्यों सुनेंगे?) दुर्बुद्धि नरेश! आप तो धर्म को तिलाञ्जलि देकर श्रीराम को राज्य पर अभिषिक्त करके रानी कौसल्या के साथ सदा मौज उड़ाना चाहते हैं
English translation coming soon.
bhavatvadharmo dharmo vā satyaṁ vā yadi vānṛtam।
yattvayā saṁśrutaṁ mahyaṁ tasya nāsti vyatikramaḥ॥
‘अब धर्म हो या अधर्म, झूठ हो या सच, जिस बात के लिये आपने मुझसे प्रतिज्ञा कर ली है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं हो सकता
English translation coming soon.
ahaṁ hi viṣamadyaiva pītvā bahu tavāgrataḥ।
paśyataste mariṣyāmi rāmo yadyabhiṣicyate॥
‘यदि श्रीराम का राज्याभिषेक होगा तो मैं आपके सामने आपके देखते-देखते आज ही बहुत-सा विष पीकर मर जाऊँगी
English translation coming soon.
ekāhamapi paśyeyaṁ yadyahaṁ rāmamātaram।
añjaliṁ pratigṛhṇantīṁ śreyo nanu mṛtirmama॥
‘यदि मैं एक दिन भी राममाता कौसल्या को राजमाता होने के नाते लोगों से अपने को हाथ जोड़वाती देख लूँगी तो उस समय अपने लिये मर जाना ही अच्छा समझूँगी
English translation coming soon.
bharatenātmanā cāhaṁ śape te manujādhipa।
yathā nānyena tuṣyeyamṛte rāmavivāsanāt॥
‘नरेश्वर! मैं आपके सामने अपनी और भरत की शपथ खाकर कहती हूँ कि श्रीराम को इस देश से निकाल देने के सिवा दूसरे किसी वर से मुझे संतोष नहीं होगा’
English translation coming soon.
etāvaduktvā vacanaṁ kaikeyī virarāma ha।
vilapantaṁ ca rājānaṁ na prativyājahāra sā॥
इतना कहकर कैकेयी चुप हो गयी। राजा बहुत रोये-गिड़गिड़ाये; किंतु उसने उनकी किसी बात का जवाब नहीं दिया
English translation coming soon.
śrutvā tu rājā kaikeyyā vākyaṁ paramāśobhanam।
rāmasya ca vane vāsamaiśvaryaṁ bharatasya ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nābhyabhāṣata kaikeyīṁ muhūrtaṁ vyākulendriyaḥ।
praikṣatānimiṣo devīṁ priyāmapriyavādinīm॥
श्रीराम का वनवास हो और राममाता कौसल्या के पुत्र भरत का राज्याभिषेक—कैकेयी के मुख से यह परम अमङ्गलकारी वचन सुनकर राजा की सारी इन्द्रियाँ व्याकुल हो उठीं। वे एक मुहूर्ततक कैकेयी से कुछ न बोले। उस अप्रिय वचन बोलनेवाली प्यारी रानी की ओर केवल एकटक दृष्टि से देखते रहे
English translation coming soon.
tāṁ hi vajrasamāṁ vācamākarṇya hṛdayāpriyām।
duḥkhaśokamayīṁ śrutvā rājā na sukhito'bhavat॥
मन को अप्रिय लगनेवाली कैकेयी की वह वज्र के समान कठोर तथा दुःख-शोकमयी वाणी सुनकर राजा को बड़ा दुःख हुआ। उनकी सुख-शान्ति छिन्न गयी
English translation coming soon.
sa devyā vyavasāyaṁ ca ghoraṁ ca śapathaṁ kṛtam।
dhyātvā rāmeti niḥśvasya chinnastarurivāpatat॥
देवी कैकेयी के उस घोर निश्चय और किये हुए शपथ की ओर ध्यान जाते हुए वे ‘हा राम!’ कहकर लंबी साँस खींचते हुए कटे वृक्ष की भाँति गिर पड़े
English translation coming soon.
naṣṭacitto yathonmatto viparīto yathāturaḥ।
hṛtatejā yathā sarpo babhūva jagatīpatiḥ॥
उनकी चेतना लुप्त-सी हो गयी। वे उन्मादग्रस्त-से प्रतीत होने लगे। उनकी प्रकृति विपरीत-सी हो गयी। वे रोगी-से जान पड़ते थे। इस प्रकार भूपाल दशरथ मन्त्र से जिसका तेज हर लिया गया हो उस सर्प के समान निश्चेष्ट हो गये
English translation coming soon.
dīnayā''turayā vācā iti hovāca kaikayīm।
anarthamimamarthābhaṁ kena tvamupadeśitā॥
तदनन्तर उन्होंने दीन और आतुर वाणी में कैकेयी से इस प्रकार कहा—‘अरी! तुझे अनर्थ ही अर्थ-सा प्रतीत हो रहा है, किसने तुझे इसका उपदेश दिया है?
English translation coming soon.
bhūtopahatacitteva bruvantī māṁ na lajjase।
śīlavyasanametat te nābhijānāmyahaṁ purā॥
‘जान पड़ता है, तेरा चित्त किसी भूत के आवेश से दूषित हो गया है। पिशाचग्रस्त नारी की भाँति मेरे सामने ऐसी बातें कहती हुई तू लज्जित क्यों नहीं होती? मुझे पहले इस बात का पता नहीं था कि तेरा यह कुलाङ्गनोचित शील इस तरह नष्ट हो गया है
English translation coming soon.
bālāyāstat tvidānīṁ te lakṣaye viparītavat।
kuto vā te bhayaṁ jātaṁ yā tvamevaṁvidhaṁ varam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāṣṭre bharatamāsīnaṁ vṛṇīṣe rāghavaṁ vane।
viramaitena bhāvena tvametenānṛtena ca॥
‘बालावस्था में जो तेरा शील था, उसे इस समय मैं विपरीत-सा देख रहा हूँ। तुझे किस बात का भय हो गया है जो इस तरह का वर माँगती है? भरत राज्य-सिंहासन पर बैठें और श्रीराम वन में रहें—यही तू माँग रही है। यह बड़ा असत्य तथा ओछा विचार है। तू अब भी इससे विरत हो जा
English translation coming soon.
yadi bhartuḥ priyaṁ kāryaṁ lokasya bharatasya ca।
nṛśaṁse pāpasaṁkalpe kṣudre duṣkṛtakāriṇi॥
‘क्रूर स्वभाव और पापपूर्ण विचारवाली नीच दुराचारिणि! यदि अपने पति का, सारे जगत् का और भरत का भी प्रिय करना चाहती है तो इस दूषित संकल्प को त्याग दे
English translation coming soon.
kiṁ nu duḥkhamalīkaṁ vā mayi rāme ca paśyasi।
na kathaṁcidṛte rāmād bharato rājyamāvaset॥
‘तू मुझमें या श्रीराम में कौन-सा दुःखदायक या अप्रिय बर्ताव देख रही है (कि ऐसा नीच कर्म करने पर उतारू हो गयी है); श्रीराम के बिना भरत किसी तरह राज्य लेना स्वीकार नहीं करेंगे
English translation coming soon.
rāmādapi hi taṁ manye dharmato balavattaram।
kathaṁ drakṣyāmi rāmasya vanaṁ gaccheti bhāṣite॥
‘क्योंकि मेरी समझ में धर्मपालन की दृष्टि से भरत श्रीराम से भी बढ़े-चढ़े हैं। श्रीराम से यह कह देने पर कि तुम वन को जाओ; जब उनके मुख की कान्ति राहुग्रस्त चन्द्रमा की भाँति फीकी पड़ जायगी, उस समय मैं कैसे उनके उस उदास मुख की ओर देख सकूँगा?
English translation coming soon.
mukhavarṇaṁ vivarṇaṁ tu yathaivendumupaplutam।
tāṁ tu me sukṛtāṁ buddhiṁ suhṛdbhiḥ saha niścitām॥
‘मैंने श्रीराम के अभिषेक का निश्चय सुहृदों के साथ विचार करके किया है, मेरी यह बुद्धि शुभ कर्म में प्रवृत्त हुई है; अब मैं इसे शत्रुओंद्वारा पराजित हुई सेना की भाँति पलटी हुई कैसे देखूँगा?
English translation coming soon.
kathaṁ drakṣyāmyapāvṛttāṁ parairiva hatāṁ camūm।
kiṁ māṁ vakṣyanti rājāno nānādigbhyaḥ samāgatāḥ॥
‘नाना दिशाओं से आये हुए राजालोग मुझे लक्ष्य करके खेदपूर्वक कहेंगे कि इस मूढ़ इक्ष्वाकुवंशी राजा ने कैसे इतने दीर्घकालतक इस राज्य का पालन किया है?
English translation coming soon.
bālo batāyamaikṣvākaściraṁ rājyamakārayat।
yadā hi bahavo vṛddhā guṇavanto bahuśrutāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pariprakṣyanti kākutsthaṁ vakṣyāmīha kathaṁ tadā।
kaikeyyā kliśyamānena putraḥ pravrājito mayā॥
‘जब बहुत-से बहुश्रुत गुणवान् एवं वृद्ध पुरुष आकर मुझसे पूछेंगे कि श्रीराम कहाँ हैं? तब मैं उनसे कैसे यह कहूँगा कि कैकेयी के दबाव देने से मैंने अपने बेटे को घर से निकाल दिया
English translation coming soon.
yadi satyaṁ bravīmyetat tadasatyaṁ bhaviṣyati।
kiṁ māṁ vakṣyati kausalyā rāghave vanamāśrite॥
‘यदि कहूँ कि श्रीराम को वनवास देकर मैंने सत्य का पालन किया है तो इसके पहले जो उन्हें राज्य देने की बात कह चुका हूँ, वह असत्य हो जायगी। यदि राम वन को चले गये तो कौसल्या मुझे क्या कहेगी? उसका ऐसा महान् अपकार करके मैं उसे क्या उत्तर दूँगा?
English translation coming soon.
kiṁ caināṁ prativakṣyāmi kṛtvā vipriyamīdṛśam।
yadā yadā ca kausalyā dāsīva ca sakhīva ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhāryāvad bhaginīvacca mātṛvaccopatiṣṭhati।
satataṁ priyakāmā me priyaputrā priyaṁvadā॥
‘हाय! जिसका पुत्र मुझे सबसे अधिक प्रिय है, वह प्रिय वचन बोलनेवाली कौसल्या जब-जब दासी, सखी, पत्नी, बहिन और माता की भाँति मेरा प्रिय करने की इच्छा से मेरी सेवा में उपस्थित होती थी, तब-तब उस सत्कार पानेयोग्य देवी का भी मैंने तेरे ही कारण कभी सत्कार नहीं किया
English translation coming soon.
na mayā satkṛtā devī satkārārhā kṛte tava।
idānīṁ tattapati māṁ yanmayā sukṛtaṁ tvayi॥
‘तेरे साथ जो मैंने इतना अच्छा बर्ताव किया, वह याद आकर इस समय मुझे उसी प्रकार संताप दे रहा है, जैसे अपथ्य (हानिकारक) व्यञ्जनों से युक्त खाया हुआ अन्न किसी रोगी को कष्ट देता है
English translation coming soon.
apathyavyañjanopetaṁ bhuktamannamivāturam।
viprakāraṁ ca rāmasya samprayāṇaṁ vanasya ca॥
‘श्रीराम के अभिषेक का निवारण और उनका वन की ओर प्रस्थान देखकर निश्चय ही सुमित्रा भयभीत हो जायगी, फिर वह कैसे मेरा विश्वास करेगी?
English translation coming soon.
sumitrā prekṣya vai bhītā kathaṁ me viśvasiṣyati।
kṛpaṇaṁ bata vaidehī śroṣyati dvayamapriyam॥
‘हाय! बेचारी सीता को एक ही साथ दो दुःखद एवं अप्रिय समाचार सुनने पड़ेंगे—श्रीराम का वनवास और मेरी मृत्यु
English translation coming soon.
māṁ ca pañcatvamāpannaṁ rāmaṁ ca vanamāśritam।
vaidehī bata me prāṇān śocantī kṣapayiṣyati॥
‘जब वह श्रीराम के लिये शोक करने लगेगी, उस समय मेरे प्राणों का नाश कर डालेगी—उसका शोक देखकर मेरे प्राण इस शरीर में नहीं रह सकेंगे। उसकी दशा हिमालय के पार्श्वभाग में अपने स्वामी किन्नर से बिछुड़ी हुई किन्नरी के समान हो जायगी
English translation coming soon.
hīnā himavataḥ pārśve kinnareṇeva kiṁnarī।
nahi rāmaṁ dṛṣṭvāhaṁ pravasantaṁ mahāvane॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ciraṁ jīvitumāśaṁse rudantīṁ cāpi maithilīm।
sā nūnaṁ vidhavā rājyaṁ saputrā kārayiṣyati॥
‘मैं श्रीराम को विशाल वन में निवास करते और मिथिलेशकुमारी सीता को रोती देख अधिक कालतक जीवित रहना नहीं चाहता। ऐसी दशा में तू निश्चय ही विधवा होकर बेटे के साथ अयोध्या का राज्य करना
English translation coming soon.
satīṁ tvāmahamatyantaṁ vyavasyāmyasatīṁ satīm।
rūpiṇīṁ viṣasaṁyuktāṁ pītveva madirāṁ naraḥ॥
‘ओह! मैं तुझे अत्यन्त सती-साध्वी समझता था, परंतु तू बड़ी दुष्टा निकली; ठीक उसी तरह जैसे कोई मनुष्य देखने में सुन्दर मदिरा को पीकर पीछे उसके द्वारा किये गये विकार से यह समझ पाता है कि इसमें विष मिला हुआ था
English translation coming soon.
anṛtairbata māṁ sāntvaiḥ sāntvayantī sma bhāṣase।
gītaśabdena saṁrudhya lubdho mṛgamivāvadhīḥ॥
‘अबतक जो तू सान्त्वनापूर्ण मीठे वचन बोलकर मुझे आश्वासन देती हुई बातें किया करती थी, वे तेरी कही हुई सारी बातें झूठी थीं। जैसे कोई व्याध हरिण को मधुर संगीत से आकृष्ट करके उसे मार डालता है, उसी प्रकार तू भी पहले मुझे लुभाकर अब मेरे प्राण ले रही है
English translation coming soon.
anārya iti māmāryāḥ putravikrāyakaṁ dhruvam।
vikariṣyanti rathyāsu surāpaṁ brāhmaṇaṁ yathā॥
‘श्रेष्ठ पुरुष निश्चय ही मुझे नीच और एक नारी के मोह में पड़कर बेटों को बेच देनेवाला कहकर शराबी ब्राह्मण की भाँति मेरी राह-बाट और गली-कूचों में निन्दा करेंगे
English translation coming soon.
aho duḥkhamaho kṛcchraṁ yatra vācaḥ kṣame tava।
duḥkhamevaṁvidhaṁ prāptaṁ purā kṛtamivāśubham॥
‘अहो! कितना दुःख है! कितना कष्ट है!! जहाँ मुझे तेरी ये बातें सहन करनी पड़ती हैं। मानो यह मेरे पूर्वजन्म के किये हुए पाप का ही अशुभ फल है, जो मुझ पर ऐसा महान् दुःख आ पड़ा है
English translation coming soon.
ciraṁ khalu mayā pāpe tvaṁ pāpenābhirakṣitā।
ajñānādupasampannaṁ rajjurudbandhanī yathā॥
‘पापिनि! मुझ पापी ने बहुत दिनों से तेरी रक्षा की और अज्ञानवश तुझे गले लगाया; किंतु तू आज मेरे गले में पड़ी हुई फाँसी की रस्सी बन गयी
English translation coming soon.
ramamāṇastvayā sārdhaṁ mṛtyuṁ tvāṁ nābhilakṣaye।
bālo rahasi hastena kṛṣṇasarpamivāspṛśam॥
‘जैसे बालक एकान्त में खेलता-खेलता काले नाग को हाथ में पकड़ ले, उसी प्रकार मैंने एकान्त में तेरे साथ क्रीडा करते हुए तेरा आलिङ्गन किया है; परंतु उस समय मुझे यह न सूझा कि तू ही एक दिन मेरी मृत्यु का कारण बनेगी
English translation coming soon.
taṁ tu māṁ jīvaloko'yaṁ nūnamākroṣṭumarhati।
mayā hyāpitṛkaḥ putraḥ sa mahātmā durātmanā॥
‘हाय! मुझ दुरात्मा ने जीते-जी ही अपने महात्मा पुत्र को पितृहीन बना दिया। मुझे तो सारा संसार निश्चय ही धिक्कारेगा—गालियाँ देगा, जो उचित ही होगा
English translation coming soon.
bāliśo bata kāmātmā rājā daśaratho bhṛśam।
strīkṛte yaḥ priyaṁ putraṁ vanaṁ prasthāpayiṣyati॥
‘लोग मेरी निन्दा करते हुए कहेंगे कि राजा दशरथ बड़ा ही मूर्ख और कामी है, जो एक स्त्री को संतुष्ट करने के लिये अपने प्यारे पुत्र को वन में भेज रहा है
English translation coming soon.
vedaiśca brahmacaryaiśca gurubhiścopakarśitaḥ।
bhogakāle mahatkṛcchraṁ punareva prapatsyate॥
‘हाय! अबतक तो श्रीराम वेदों का अध्ययन करने, ब्रह्मचर्यव्रत का पालन करने तथा अनेकानेक गुरुजनों की सेवा में संलग्न रहने के कारण दुबले होते चले आये हैं। अब जब इनके लिये सुखभोग का समय आया है, तब ये वन में जाकर महान् कष्टों में पड़ेंगे
English translation coming soon.
nālaṁ dvitīyaṁ vacanaṁ putro māṁ pratibhāṣitum।
sa vanaṁ pravrajetyukto bāḍhamityeva vakṣyati॥
‘अपने पुत्र श्रीराम से यदि मैं कह दूँ कि तुम वन को चले जाओ तो वे तुरंत ‘बहुत अच्छा’ कहकर मेरी आज्ञा को स्वीकार कर लेंगे। मेरे लिये राम दूसरी कोई बात कहकर मुझे प्रतिकूल उत्तर नहीं दे सकते
English translation coming soon.
yadi me rāghavaḥ kuryād vanaṁ gaccheti coditaḥ।
pratikūlaṁ priyaṁ me syānna tu vatsaḥ kariṣyati॥
‘यदि मेरे वन जाने की आज्ञा दे देने पर भी श्रीरामचन्द्र उसके विपरीत करते—वन में नहीं जाते तो वही मेरे लिये प्रिय कार्य होगा; किंतु मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता
English translation coming soon.
rāghave hi vanaṁ prāpte sarvalokasya dhikkṛtam।
mṛtyurakṣamaṇīyaṁ māṁ nayiṣyati yamakṣayam॥
‘यदि रघुनन्दन राम वन को चले गये तो सब लोगों के धिक्कारपात्र बने हुए मुझ अक्षम्य अपराधी को मृत्यु अवश्य यमलोक में पहुँचा देगी
English translation coming soon.
mṛte mayi gate rāme vanaṁ manujapuṅgave।
iṣṭe mama jane śeṣe kiṁ pāpaṁ pratipatsyase॥
‘यदि नरश्रेष्ठ श्रीराम के वन में चले जाने पर मेरी मृत्यु हो गयी तो शेष जो मेरे प्रियजन (कौसल्या आदि) यहाँ रहेंगे, उन पर तू कौन-सा अत्याचार करेगी?
English translation coming soon.
kausalyāṁ māṁ ca rāmaṁ ca putrau ca yadi hāsyati।
duḥkhānyasahatī devī māmevānugamiṣyati॥
‘देवी कौसल्या को यदि मुझसे, श्रीराम से तथा शेष दोनों पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न से विच्छेद हो जायगा तो वह इतने बड़े दुःख को सहन नहीं कर सकेगी; अतः मेरे ही पीछे वह भी परलोक सिधार जायगी। (सुमित्रा का भी यही हाल होगा)
English translation coming soon.
kausalyāṁ ca sumitrāṁ ca māṁ ca putraistribhiḥ saha।
prakṣipya narake sā tvaṁ kaikeyi sukhitā bhava॥
‘कैकेयि! इस प्रकार कौसल्या को, सुमित्रा को और तीनों पुत्रों के साथ मुझे भी नरक-तुल्य महान् शोक में डालकर तू स्वयं सुखी होना
English translation coming soon.
mayā rāmeṇa ca tyaktaṁ śāśvataṁ satkṛtaṁ guṇaiḥ।
ikṣvākukulamakṣobhyamākulaṁ pālayiṣyasi॥
‘अनेकानेक गुणों से सत्कृत, शाश्वत तथा क्षोभरहित यह इक्ष्वाकुकुल जब मुझसे और श्रीराम से परित्यक्त होकर शोक से व्याकुल हो जायगा, तब उस अवस्था में तू इसका पालन करेगी
English translation coming soon.
priyaṁ ced bharatasyaitad rāmapravrājanaṁ bhavet।
mā sma me bharataḥ kārṣīt pretakṛtyaṁ gatāyuṣaḥ॥
‘यदि भरत को भी श्रीराम का यह वन में भेजा जाना प्रिय जान पड़े तो मेरी मृत्यु के बाद वे मेरे शरीर का दाहसंस्कार न करें
English translation coming soon.
mṛte mayi gate rāme vanaṁ puruṣapuṅgave।
sedānīṁ vidhavā rājyaṁ saputrā kārayiṣyasi॥
‘पुरुषशिरोमणि श्रीराम के वन-गमन के पश्चात् मेरी मृत्यु हो जाने पर अब विधवा होकर तू बेटे के साथ अयोध्या का राज्य करेगी
English translation coming soon.
tvaṁ rājaputri daivena nyavaso mama veśmani।
akīrtiścātulā loke dhruvaḥ paribhavaśca me।
sarvabhūteṣu cāvajñā yathā pāpakṛtastathā॥
‘राजकुमारी! तू मेरे दुर्भाग्य से मेरे घर में आकर बस गयी। तेरे कारण संसार में पापाचारी की भाँति मुझे निश्चय ही अनुपम अपयश, तिरस्कार और समस्त प्राणियों से अवहेलना प्राप्त होगी
English translation coming soon.
kathaṁ rathairvibhuryātvā gajāśvaiśca muhurmuhuḥ।
padbhyāṁ rāmo mahāraṇye vatso me vicariṣyati॥
‘मेरे पुत्र सामर्थ्यशाली राम बारंबार रथों, हाथियों और घोड़ों से यात्रा किया करते थे। वे ही अब उस विशाल वन में पैदल कैसे चलेंगे?
English translation coming soon.
yasya cāhārasamaye sūdāḥ kuṇḍaladhāriṇaḥ।
ahaṁpūrvāḥ pacanti sma prasannāḥ pānabhojanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa kathaṁ nu kaṣāyāṇi tiktāni kaṭukāni ca।
bhakṣayan vanyamāhāraṁ suto me vartayiṣyati॥
‘भोजन के समय जिनके लिये कुण्डलधारी रसोइये प्रसन्न होकर ‘पहले मैं बनाऊँगा’ ऐसा कहते हुए खाने-पीने की वस्तुएँ तैयार करते थे, वे ही मेरे पुत्र रामचन्द्र वन में कसैले, तिक्त और कड़वे फलों का आहार करते हुए किस तरह निर्वाह करेंगे?
English translation coming soon.
mahārhavastrasambaddho bhūtvā cirasukhocitaḥ।
kāṣāyaparidhānastu kathaṁ rāmo bhaviṣyati॥
‘जो सदा बहुमूल्य वस्त्र पहना करते थे और जिनका चिरकाल से सुख में ही समय बीता है, वे ही श्रीराम वन में गेरुआ वस्त्र पहनकर कैसे रह सकेंगे?
English translation coming soon.
kasyedaṁ dāruṇaṁ vākyamevaṁvidhamapīritam।
rāmasyāraṇyagamanaṁ bharatasyābhiṣecanam॥
‘श्रीराम का वनगमन और भरत का अभिषेक—ऐसा कठोर वाक्य तूने किसकी प्रेरणा से अपने मुँह से निकाला है?
English translation coming soon.
dhigastu yoṣito nāma śaṭhāḥ svārthaparāyaṇāḥ।
na bravīmi striyaḥ sarvā bharatasyaiva mātaram॥
‘स्त्रियों को धिक्कार है; क्योंकि वे शठ और स्वार्थपरायण होती हैं; परंतु मैं सारी स्त्रियों के लिये ऐसा नहीं कह सकता, केवल भरत की माता की ही निन्दा करता हूँ
English translation coming soon.
anarthabhāve'rthapare nṛśaṁse
mamānutāpāya niveśitāsi।
kimapriyaṁ paśyasi mannimittaṁ
hitānukāriṇyathavāpi rāme॥
‘अनर्थ ही अर्थबुद्धि रखनेवाली क्रूर कैकेयि! तू मुझे संताप देने के लिये ही इस घर में बसायी गयी है। अरी! मेरे कारण तू अपना कौन-सा अप्रिय होता देख रही है? अथवा सबका निरन्तर हित करनेवाले श्रीराम में ही तुझे कौन-सी बुराई दिखायी देती है?
English translation coming soon.
parityajeyuḥ pitaro'pi putrān
bhāryāḥ patīṁścāpi kṛtānurāgāḥ।
kṛtsnaṁ hi sarvaṁ kupitaṁ jagat syād
dṛṣṭvaiva rāmaṁ vyasane nimagnam॥
‘श्रीराम को संकट के समुद्र में डूबा हुआ देखकर तो पिता अपने पुत्रों को त्याग देंगे। अनुरागिणी स्त्रियाँ भी अपने पतियों को त्याग देंगी। इस प्रकार यह सारा जगत् ही कुपित—विपरीत व्यवहार करनेवाला हो जायगा
English translation coming soon.
ahaṁ punardevakumārarūpa-
malaṁkṛtaṁ taṁ sutamāvrajantam।
nandāmi paśyanniva darśanena
bhavāmi dṛṣṭvaiva punaryuveva॥
‘देवकुमार के समान कमनीय रूपवाले अपने पुत्र श्रीराम को जब वस्त्र और आभूषणों से विभूषित होकर सामने आते देखता हूँ तो नेत्रों से उनकी शोभा निहारकर निहाल हो जाता हूँ। उन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता है मानो मैं फिर जवान हो गया
English translation coming soon.
vinā hi sūryeṇa bhavet pravṛtti-
ravarṣatā vajradhareṇa vāpi।
rāmaṁ tu gacchantamitaḥ samīkṣya
jīvenna kaścicciti cetanā me॥
‘कदाचित् सूर्य के बिना भी संसार का काम चल जाय, वज्रधारी इन्द्र के वर्षा न करने पर भी प्राणियों का जीवन सुरक्षित रह जाय, परंतु राम को यहाँ से वन की ओर जाते देखकर कोई भी जीवित नहीं रह सकता—मेरी ऐसी धारणा है
English translation coming soon.
vināśakāmāmahitāmamitrā-
māvāsayaṁ mṛtyumivātmanastvām।
ciraṁ batāṁkena dhṛtāsi sarpī
mahāviṣā tena hato'smi mohāt॥
‘अरी! तू मेरा विनाश चाहनेवाली, अहित करनेवाली और शत्रुरूप है। जैसे कोई अपनी ही मृत्यु को घर में स्थान दे दे, उसी प्रकार मैंने तुझे घर में बसा लिया है। खेद की बात है कि मैंने मोहवश तुझ महाविषैली नागिन को चिरकाल से अपने अङ्क में धारण कर रखा है; इसीलिये आज मैं मारा गया
English translation coming soon.
mayā ca rāmeṇa ca lakṣmaṇena
praśāstu hīno bharatastvayā saha।
puraṁ ca rāṣṭraṁ ca nihatya bāndhavān
mamāhitānāṁ ca bhavābhiharṣiṇī॥
‘मुझसे, श्रीराम और लक्ष्मण से हीन होकर भरत समस्त बान्धवों का विनाश करके तेरे साथ इस नगर तथा राष्ट्र का शासन करें तथा तू मेरे शत्रुओं का हर्ष बढ़ानेवाली हो
English translation coming soon.
nṛśaṁsavṛtte vyasanaprahāriṇi
prasahya vākyaṁ yadihādya bhāṣase।
na nāma te tena mukhāt patantyadho
viśīryamāṇā daśanāḥ sahasradhā॥
‘क्रूरतापूर्ण बर्ताव करनेवाली कैकेयी! तू संकट में पड़े हुए पर प्रहार कर रही है। अरी! जब तू दुराग्रहपूर्वक आज ऐसी कठोर बातें मुँह से निकालती है, उस समय ये दाँतों के टुकड़े-टुकड़े होकर मुँह से नीचे क्यों नहीं गिर जाते?
English translation coming soon.
na kiṁcidāhitamapriyaṁ vaco
na vetti rāmaḥ paruṣāṇi bhāṣitum।
kathaṁ tu rāme hyabhirāmavādini
bravīṣi doṣān guṇanityasammate॥
‘श्रीराम कभी किसीसे कोई अहितकारक या अप्रिय वचन नहीं करते। वे कटुवचन बोलना जानते ही नहीं हैं। उनका अपने गुणों के कारण सदा-सर्वदा सम्मान होता है। उन्हीं मनोहर वचन बोलनेवाले श्रीराम में तू दोष कैसे बता रही है? क्योंकि वनवास उसीको दिया जाता है, जिसके बहुत-से दोष सिद्ध हो चुके हों
English translation coming soon.
pratāmya vā prajvala vā praṇaśya vā
sahasraśo vā sphuṭitā mahīṁ vraja।
na te kariṣyāmi vacaḥ sudāruṇaṁ
mamāhitaṁ kekayarājapāṁsane॥
‘ओ केकयराज के कुल की जीती-जागती कलङ्क! तू चाहे ग्लानि में डूब जा अथवा आग में जलकर खाक हो जा या विष खाकर प्राण दे दे अथवा पृथ्वी में हजारों दरारें बनाकर उसीमें समा जा; परंतु मेरा अहित करनेवाली तेरी यह अत्यन्त कठोर बात मैं कदापि नहीं मानूँगा
English translation coming soon.
kṣuropamāṁ nityamasatpriyaṁvadāṁ
praduṣṭabhāvāṁ svakulopaghātinīm।
na jīvituṁ tvāṁ viṣahe'manoramāṁ
didhakṣamāṇāṁ hṛdayaṁ sabandhanam॥
‘तू छुरे के समान घात करनेवाली है। बातें तो मीठी-मीठी करती है, परंतु वे सदा झूठी और सद्भावना से रहित होती हैं। तेरे हृदय का भाव अत्यन्त दूषित है तथा तू अपने कुल का भी नाश करनेवाली है। इतना ही नहीं, तू प्राणोंसहित मेरे हृदय को भी जलाकर भस्म कर डालना चाहती है; इसीलिये मेरे मन को नहीं भाती है। तुझ पापिनी का जीवित रहना मैं नहीं सह सकता
English translation coming soon.
na jīvitaṁ me'sti kutaḥ punaḥ sukhaṁ
vinātmajenātmavatāṁ kuto ratiḥ।
mamāhitaṁ devi na kartumarhasi
spṛśāmi pādāvapi te prasīda me॥
‘देवि! अपने बेटे श्रीराम के बिना मेरा जीवन नहीं रह सकता, फिर कहाँ से सुख मिल सकता है? आत्मज्ञ पुरुषों को भी अपने पुत्र से बिछोह हो जाने पर कैसे चैन मिल सकता है? अतः तू मेरा अहित न कर। मैं तेरे पैर छूता हूँ, तू मुझ पर प्रसन्न हो जा’
English translation coming soon.
sa bhūmipālo vilapannanāthavat
striyā gṛhīto hṛdaye'timātrayā।
papāta devyāścaraṇau prasāritā-
vubhāvasamprāpya yathā''turastathā॥
इस प्रकार महाराज दशरथ मर्यादा का उल्लङ्घन करनेवाली उस हठीली स्त्री के वश में पड़कर अनाथ की भाँति विलाप कर रहे थे। वे देवी कैकेयी के फैलाये हुए दोनों चरणों को छूना चाहते थे; परंतु उन्हें न पाकर बीच में ही मूर्च्छित होकर गिर पड़े। ठीक उसी तरह, जैसे कोई रोगी किसी वस्तु को छूना चाहता है; किंतु दुर्बलता के कारण वहाँतक न पहुँचकर बीच में ही अचेत होकर गिर जाता है
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे द्वादशः सर्गः॥ १२॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें बारहवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ १२॥