कैकेयीका राजाको प्रतिज्ञाबद्ध करके उन्हें पहलेके दिये हुए दो वरोंका स्मरण दिलाकर भरतके लिये अभिषेक और रामके लिये चौदह वर्षोंका वनवास माँगना
“दो वरोंकी माँग”
॥ २ · ११ · १८–२७ ॥
अन्धकारक्रोधागारे भूमेरुत्थिता निश्चयभीषणा कैकेयी स्वमागं वदति—भरताभिषेकं रामस्य चतुर्दशवर्षवनवासं च—त्रयस्त्रिंशद्देवान् साक्षिणः इव एकं करमुद्धृत्य; पुरतो वृद्धो दशरथः हृदये करं निधाय भयविह्वलः, व्याधजाले प्रस्खलितो मृग इव, पश्चात्पदम्।
अन्धकारपूर्ण कोपभवनमें भूमिसे उठी, निश्चयसे भयंकर बनी रानी कैकेयी मानो तेंतीस देवताओंको साक्षी बनाते हुए एक हाथ ऊपर उठाकर अपनी माँग सुना रही है—भरतके लिये राज्याभिषेक और श्रीरामके लिये चौदह वर्षका वनवास; सामने वृद्ध महाराज दशरथ हृदयपर हाथ रखे, व्याधके जालमें कूद पड़े हरिणके समान, भयसे विह्वल पीछे हटते-से दिखायी देते हैं; लम्बी छायाएँ डालता एक दीपक।
Risen from the floor of the dark anger-chamber and terrible in her resolve, Queen Kaikeyi pronounces her demand — Bharat's coronation and Ram's fourteen-year exile — one hand lifted as if calling the thirty-three gods to witness; before her the aged King Dasharath recoils in dawning horror, a hand pressed to his heart, stricken like a deer that has leapt into the hunter's snare, a single lamp throwing long shadows.
taṁ manmathaśarairviddhaṁ kāmavegavaśānugam ।
uvāca pṛthivīpālaṁ kaikeyī dāruṇaṁ vacaḥ ॥
भूपाल दशरथ कामदेव के बाणों से पीड़ित तथा कामवेग के वशीभूत हो उसीका अनुसरण कर रहे थे। उनसे कैकेयी ने यह कठोर वचन कहा—
English translation coming soon.
nāsmi viprakṛtā deva kenacinnāvamānitā ।
abhiprāyastu me kaścittamicchāmi tvayā kṛtam ॥
‘देव! न तो किसीने मेरा अपकार किया है और न किसीके द्वारा मैं अपमानित या निन्दित की हुई हूँ। मेरा कोई एक अभिप्राय (मनोरथ) है और मैं आपके द्वारा उसकी पूर्ति चाहती हूँ
English translation coming soon.
pratijñāṁ pratijānīṣva yadi tvaṁ kartumicchasi ।
atha te vyāhariṣyāmi yathābhiprārthitaṁ mayā ॥
‘यदि आप उसे पूर्ण करना चाहते हों तो प्रतिज्ञा कीजिये। इसके बाद मैं अपना वास्तविक अभिप्राय आपसे कहूँगी’
English translation coming soon.
tāmuvāca mahārājaḥ kaikeyīmīṣadutsmayaḥ ।
kāmī hastena saṁgṛhya mūrdhnajeṣu bhuvi sthitām ॥
महाराज दशरथ काम के अधीन हो रहे थे। वे कैकेयी की बात सुनकर किंचित् मुस्कराये और पृथ्वीपर पड़ी हुई उस देवी के केशों को हाथ से पकड़कर—उसके सिर को अपनी गोदमें रखकर उससे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
avalipte na jānāsi tvattaḥ priyataro mama ।
manujo manujavyāghrād rāmādanyo na vidyate ॥
‘अपने सौभाग्यपर गर्व करनेवाली कैकेयि! क्या तुम्हें मालूम नहीं है कि नरश्रेष्ठ श्रीराम के अतिरिक्त दूसरा कोई ऐसा मनुष्य नहीं है, जो मुझे तुमसे अधिक प्रिय हो
English translation coming soon.
tenājayyena mukhyena rāghaveṇa mahātmanā ।
śape te jīvanārheṇa brūhi yanmanasepsitam ॥
‘जो प्राणों के द्वारा भी आराधनीय हैं और जिन्हें जीतना किसीके लिये भी असम्भव है, उन प्रमुख वीर महात्मा श्रीराम की शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कामना पूर्ण होगी; अतः तुम्हारे मन की जो इच्छा हो उसे बताओ
English translation coming soon.
yaṁ muhūrtamapaśyaṁstu na jīveyamahaṁ dhruvam ।
tena rāmeṇa kaikeyi śape te vacanakriyām ॥
‘कैकेयि! जिन्हें दो घड़ी भी न देखनेपर निश्चय ही मैं जीवित नहीं रह सकता, उन श्रीराम की शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम जो कहोगी, उसे पूर्ण करूँगा
English translation coming soon.
ātmanā cātmajaiścānyairvṛṇe yaṁ manujarṣabham ।
tena rāmeṇa kaikeyi śape te vacanakriyām ॥
‘कैकेयनन्दिनि! अपने तथा अपने दूसरे पुत्रों को निछावर करके भी मैं जिन नरश्रेष्ठ श्रीराम का वरण करनेको उद्यत हूँ, उन्हींकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कही हुई बात पूरी करूँगा
English translation coming soon.
bhadre hṛdayamapyetadanumṛśyoddharasva me ।
etat samīkṣya kaikeyi brūhi yat sādhu manyase ॥
‘भद्रे! केकयराजकुमारी! मेरा यह हृदय भी तुम्हारे वचनों की पूर्तिके लिये तत्पर है। ऐसा सोचकर तुम अपनी इच्छा व्यक्त करके इस दुःख से मेरा उद्धार करो। श्रीराम सबको अधिक प्रिय हैं—इस बातपर दृष्टिपात करके तुम्हें जो अच्छा जान पड़े, वह कहो
English translation coming soon.
balamātmani paśyantī na viśaṅkitumarhasi ।
kariṣyāmi tava prītiṁ sukṛtenāpi te śape ॥
‘अपने बल को देखते हुए भी तुम्हें मुझपर शङ्का नहीं करनी चाहिये। मैं अपने सत्कर्मों की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हारा प्रिय कार्य अवश्य सिद्ध करूँगा’
English translation coming soon.
sā tadarthamanā devī tamabhiprāyamāgatam ।
nirmādhyasthyācca harṣācca babhāṣe durvacaṁ vacaḥ ॥
रानी कैकेयी का मन स्वार्थ की सिद्धिमें ही लगा हुआ था। उसके हृदयमें भरत के प्रति पक्षपात था और राजा को अपने वशमें देखकर हर्ष हो रहा था; अतः यह सोचकर कि अब मेरे लिये अपना मतलब साधनेका अवसर आ गया है, वह राजा से ऐसी बात बोली, जिसे मुँह से निकालना (शत्रु के लिये भी) कठिन है
English translation coming soon.
tena vākyena saṁhṛṣṭā tamabhiprāyamātmanaḥ ।
vyājahāra mahāghoramabhyāgatamivāntakam ॥
राजा के उस शपथयुक्त वचन से उसको बड़ा हर्ष हुआ था। उसने अपने उस अभिप्राय को जो पास आये हुए यमराज के समान अत्यन्त भयंकर था, इन शब्दों में व्यक्त किया—
English translation coming soon.
yathā krameṇa śapase varaṁ mama dadāsi ca ।
tacchṛṇvantu trayastriṁśad devāḥ sendrapurogamāḥ ॥
‘राजन्! आप जिस तरह क्रमशः शपथ खाकर मुझे वर देनेको उद्यत हुए हैं, उसे इन्द्र आदि तैंतीस देवता सुन लें
English translation coming soon.
candrādityau nabhaścaiva grahā rātryahanī diśaḥ ।
jagacca pṛthivī ceyaṁ sagandharvāḥ sarākṣasāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
niśācarāṇi bhūtāni gṛheṣu gṛhadevatāḥ ।
yāni cānyāni bhūtāni jānīyurbhāṣitaṁ tava ॥
‘चन्द्रमा, सूर्य, आकाश, ग्रह, रात, दिन, दिशा, जगत्, यह पृथिवी, गन्धर्व, राक्षस, रातमें विचरनेवाले प्राणी, घरों में रहनेवाले गृहदेवता तथा इनके अतिरिक्त भी जितने प्राणी हों, वे सब आपके कथन को जान लें—आपकी बातों के साक्षी बनें
English translation coming soon.
satyasaṁdho mahātejā dharmajñaḥ satyavākśuciḥ ।
varaṁ mama dadātyeṣa sarve śṛṇvantu daivatāḥ ॥
‘सब देवता सुनें! महातेजस्वी, सत्यप्रतिज्ञ, धर्म के ज्ञाता, सत्यवादी तथा शुद्ध आचार-विचारवाले ये महाराज मुझे वर दे रहे हैं’
English translation coming soon.
iti devī maheṣvāsaṁ parigṛhyābhiśasya ca ।
tataḥ paramuvācedaṁ varadaṁ kāmamohitam ॥
इस प्रकार काममोहित होकर वर देनेको उद्यत हुए महाधनुर्धर राजा दशरथ को अपनी मुट्ठीमें करके देवी कैकेयी ने पहले उनकी प्रशंसा की; फिर इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
smara rājan purā vṛttaṁ tasmin devāsure raṇe ।
tatra tvāṁ cyāvayacchatrustava jīvitamantarā ॥
‘राजन्! उस पुरानी बात को याद कीजिये, जब कि देवासुरसंग्राम हो रहा था। वहाँ शत्रु ने आपको घायल करके गिरा दिया था, केवल प्राण नहीं लिये थे
English translation coming soon.
tatra cāpi mayā deva yat tvaṁ samabhirakṣitaḥ ।
jāgratyā yatamānāyāstato me pradadau varau ॥
‘देव! उस युद्धस्थलमें सारी रात जागकर अनेक प्रकार के प्रयत्न करके जो मैंने आपके जीवन की रक्षा की थी उससे सन्तुष्ट होकर आपने मुझे दो वर दिये थे
English translation coming soon.
tau dattau ca varau deva nikṣepau mṛgayāmyaham ।
tavaiva pṛthivīpāla sakāśe raghunandana ॥
‘देव! पृथिवीपाल रघुनन्दन! आपके दिये हुए वे दोनों वर मैंने धरोहर के रूपमें आपके ही पास रख दिये थे। आज इस समय उन्हींको मैं खोज करती हूँ
English translation coming soon.
tat pratiśrutya dharmeṇa na ced dāsyasi me varam ।
adyaiva hi prahāsyāmi jīvitaṁ tvadvimānitā ॥
‘इस प्रकार धर्मतः प्रतिज्ञा करके यदि आप मेरे उन वरों को नहीं देंगे तो मैं अपनेको आपके द्वारा अपमानित हुई समझकर आज ही प्राणों का परित्याग कर दूँगी’
English translation coming soon.
vāṅmātreṇa tadā rājā kaikeyyā svavaśe kṛtaḥ ।
pracaskanda vināśāya pāśaṁ mṛga ivātmanaḥ ॥
जैसे मृग बहेलिये की वाणीमात्र से अपने ही विनाश के लिये उसके जालमें फँस जाता है, उसी प्रकार कैकेयी के वशीभूत हुए राजा दशरथ उस समय पूर्वकाल के वरदान-वाक्य का स्मरण करानेमात्र से अपने ही विनाश के लिये प्रतिज्ञा के बन्धनमें बँध गये
English translation coming soon.
tataḥ paramuvācedaṁ varadaṁ kāmamohitam ।
varau deyau tvayā deva tadā dattau mahīpate ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tau tāvadahamadyaiva vakṣyāmi śṛṇu me vacaḥ ।
abhiṣekasamārambho rāghavasyopakalpitaḥ ॥
तदनन्तर कैकेयी ने काममोहित होकर वर देनेके लिये उद्यत हुए राजा से इस प्रकार कहा—‘देव! पृथ्वीनाथ! उन दिनों आपने जो दो वर देनेकी प्रतिज्ञा की थी, उन्हें अब मुझे देना चाहिये। उन दोनों वरों को मैं अभी बताऊँगी—आप मेरी बात सुनिये—यह जो श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी की गयी है, इसी अभिषेक-सामग्रीद्वारा मेरे पुत्र भरत का अभिषेक किया जाय
English translation coming soon.
anenaivābhiṣekeṇa bharato me'bhiṣicyatām ।
yo dvitīyo varo deva dattaḥ prītena me tvayā ॥
‘देव! आपने उस समय देवासुरसंग्राममें प्रसन्न होकर मेरे लिये जो दूसरा वर दिया था, उसे प्राप्त करनेका यह समय भी अभी आया है
English translation coming soon.
tadā devāsure yuddhe tasya kālo'yamāgataḥ ।
nava pañca ca varṣāṇi daṇḍakāraṇyamāśritaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
cīrājinadharo dhīro rāmo bhavatu tāpasaḥ ।
bharato bhajatāmadya yauvarājyamakaṇṭakam ॥
‘धीर स्वभाववाले श्रीराम तपस्वी के वेशमें वल्कल तथा मृगचर्म धारण करके चौदह वर्षों तक दण्डकारण्यमें जाकर रहें। भरत को आज निष्कण्टक युवराजपद प्राप्त हो जाय
English translation coming soon.
eṣa me paramaḥ kāmo dattameva varaṁ vṛṇe ।
adya caiva hi paśyeyaṁ prayāntaṁ rāghavaṁ vane ॥
‘यही मेरी सर्वश्रेष्ठ कामना है। मैं आपसे पहलेका दिया हुआ वर ही माँगती हूँ। आप ऐसी व्यवस्था करें, जिससे मैं आज ही श्रीराम को वन की ओर जाते देखूँ
English translation coming soon.
sa rājarājo bhava satyasaṁgaraḥ
kulaṁ ca śīlaṁ ca hi janma rakṣa ca ।
paratra vāse hi vadantyanuttamaṁ
tapodhanāḥ satyavaco hitaṁ nṛṇām ॥
‘आप राजाओं के राजा हैं; अतः सत्यप्रतिज्ञ बनिये और उस सत्य के द्वारा अपने कुल, शील तथा जन्म की रक्षा कीजिये। तपस्वी पुरुष कहते हैं कि सत्य बोलना सबसे श्रेष्ठ धर्म है। वह परलोकमें निवास होनेपर मनुष्यों के लिये परम कल्याणकारी होता है
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकादशः सर्गः ॥ ११ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें ग्यारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ११ ॥