सीता-अनसूया-संवाद, अनसूयाका सीताको प्रेमोपहार देना तथा अनसूयाके पूछनेपर सीताका उन्हें अपने स्वयंवरकी कथा सुनाना
“अनसूया-अनुग्रह”
॥ २ · ११८ · १–१० ॥
शान्ते पर्णकुटीरे कृशा साध्वी तपःप्रभादीप्ता श्वेतकेशा वृद्धानसूया सरलतपोवसना उपविश्य तरुणीं सीतां प्रति मृदुप्रभामयान् दिव्योपहारान् प्रयच्छति — संहितानि दिव्यवस्त्राणि, सूक्ष्माभरणानि, सुगन्धमाल्यं, सुरभ्यङ्गरागकलशश्च — मुक्तहस्तं च सीतायाः नतशिरसः समीपे आशीर्वादे स्थापयति; सरलवन्यवेषा सीता च ताञ्छ्रद्धाञ्जलिना गृह्णाति, नम्रमुखी विनयपूर्णा, यत्र पतिव्रताधर्मं संलपतोर्द्वयोः क्षुद्रतैलदीपः सौम्यं प्रकाशयति।
शान्त पर्णकुटी में कृश, साध्वी, तपःप्रभा से दीप्त, श्वेतकेशा वृद्ध अनसूया सरल तपोवस्त्र में बैठकर तरुणी सीता को मृदु प्रभा से युक्त दिव्य उपहार देती हैं—संगृहीत दिव्य वस्त्र, सूक्ष्म आभूषण, सुगन्धित माला और सुगन्धित अङ्गराग का कलश—और अपना मुक्त हाथ सीता के झुके सिर के समीप आशीर्वाद में रखती हैं; सरल वनवेश में सीता उन्हें श्रद्धापूर्ण अञ्जलि से ग्रहण करती हैं, नम्रमुखी एवं विनयपूर्ण, जहाँ पतिव्रता-धर्म की बातें करती हुई दोनों को एक छोटा तैल-दीप सौम्य प्रकाश देता है।
Within the quiet leaf-hut, the ancient saintly Anasuya — silver-haired, frail, luminous with tapas, in her plain ascetic sari — sits and lovingly offers the young Sita a heap of celestial gifts glowing with a soft holy light: folded divine garments, delicate ornaments, a fragrant garland and a small vessel of scented unguent, her free hand resting in blessing near Sita's bowed head; the gentle Sita, in her simple forest sari, receives them in reverent cupped hands, her upturned face full of humble devotion as the two speak of the duties of a faithful wife by the light of a small oil lamp.
sā tvevamuktā vaidehī tvanasūyānasūyayā।
pratipūjya vaco mandaṁ pravaktumupacakrame ॥
तपस्विनी अनसूया के इस प्रकार उपदेश देने पर किसीके प्रति दोषदृष्टि न रखनेवाली विदेहराजकुमारी सीता ने उनके वचनों की भूरि-भूरि प्रशंसा करके धीरे-धीरे इस प्रकार कहना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
naitadāścaryamāryāyāṁ yanmāṁ tvamanubhāṣase।
viditaṁ tu mamāpyetad yathā nāryāḥ patirguruḥ ॥
‘देवि! आप संसार की स्त्रियों में सबसे श्रेष्ठ हैं। आपके मुँह से ऐसी बातों का सुनना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। नारी का गुरु पति ही है, इस विषय में जैसा आपने उपदेश किया है, यह बात मुझे भी पहले से ही विदित है
English translation coming soon.
yadyapyeṣa bhaved bhartā anāryo vṛttivarjitaḥ।
advaidhamatra vartavyaṁ yathāpyeṣa mayā bhavet ॥
‘मेरे पतिदेव यदि अनार्य (चरित्रहीन) तथा जीविका के साधनों से रहित (निर्धन) होते तो भी मैं बिना किसी दुविधा के इनकी सेवा में लगी रहती
English translation coming soon.
kiṁ punaryo guṇaślāghyaḥ sānukrośo jitendriyaḥ।
sthirānurāgo dharmātmā mātṛvatpitṛvatpriyaḥ ॥
‘फिर जब कि ये अपने गुणों के कारण ही सबकी प्रशंसा के पात्र हैं, तब तो इनकी सेवा के लिये कहना ही क्या है। ये श्रीरघुनाथजी परम दयालु, जितेन्द्रिय, दृढ़ अनुराग रखनेवाले, धर्मात्मा तथा माता-पिता के समान प्रिय हैं
English translation coming soon.
yāṁ vṛttiṁ vartate rāmaḥ kausalyāyāṁ mahābalaḥ।
tāmeva nṛpanārīṇāmanyāsāmapi vartate ॥
‘महाबली श्रीराम अपनी माता कौसल्या के प्रति जैसा बर्ताव करते हैं वैसा ही महाराज दशरथ की दूसरी रानियों के साथ भी करते हैं
English translation coming soon.
sakṛd dṛṣṭāsvapi strīṣu nṛpeṇa nṛpavatsalaḥ।
mātṛvad vartate vīro mānamutsṛjya dharmavit ॥
‘महाराज दशरथ ने एक बार भी जिन स्त्रियों को प्रेमदृष्टि से देख लिया है, उनके प्रति भी ये पितृवत्सल धर्मज्ञ वीर श्रीराम मान छोड़कर माता के समान ही बर्ताव करते हैं
English translation coming soon.
āgacchantyāśca vijanaṁ vanamevaṁ bhayāvaham।
samāhitaṁ hi me śvaśrvā hṛdaye yat sthiraṁ mama ॥
‘जब मैं पति के साथ निर्जन वन में आने लगी, उस समय मेरी सास कौसल्या ने मुझे जो कर्तव्य का उपदेश दिया था, वह मेरे हृदय में ज्यों-का-त्यों स्थिरभाव से अङ्कित है
English translation coming soon.
pāṇipradānakāle ca yat purā tvagnisaṁnidhau।
anuśiṣṭaṁ jananyā me vākyaṁ tadapi me dhṛtam ॥
‘पहले मेरे विवाह-काल में अग्नि के समीप माता ने मुझे जो शिक्षा दी थी, वह भी मुझे अच्छी तरह याद है
English translation coming soon.
na vismṛtaṁ tu me sarvaṁ vākyaiḥ svairdharmacāriṇi।
patiśuśrūṣaṇānnāryāstapo nānyad vidhīyate ॥
‘धर्मचारिणि! इसके सिवा मेरे अन्य स्वजनों ने अपने वचनोंद्वारा जो-जो उपदेश किया है, वह भी मुझे भूला नहीं है। स्त्री के लिये पति की सेवा के अतिरिक्त दूसरे किसी तप का विधान नहीं है
English translation coming soon.
sāvitrī patiśuśrūṣāṁ kṛtvā svarge mahīyate।
tathāvṛttiśca yātā tvaṁ patiśuśrūṣayā divam ॥
‘सत्यवान की पत्नी सावित्री पति की सेवा करके ही स्वर्गलोक में पूजित हो रही हैं। उन्हींके समान बर्ताव करनेवाली आप (अनसूया देवी) ने भी पति की सेवा के ही प्रभाव से स्वर्गलोक में स्थान प्राप्त कर लिया है
English translation coming soon.
variṣṭhā sarvanārīṇāmeṣā ca divi devatā।
rohiṇī na vinā candraṁ muhūrtamapi dṛśyate ॥
‘सम्पूर्ण स्त्रियों में श्रेष्ठ यह स्वर्ग की देवी रोहिणी पतिसेवा के प्रभाव से ही एक मुहूर्त के लिये भी चन्द्रमा से बिलग होती नहीं देखी जाती
English translation coming soon.
evaṁvidhāśca pravarāḥ striyo bhartṛdṛḍhavratāḥ।
devaloke mahīyante puṇyena svena karmaṇā ॥
‘इस प्रकार दृढ़तापूर्वक पातिव्रत्य-धर्म का पालन करनेवाली बहुत-सी साध्वी स्त्रियाँ अपने पुण्यकर्म के बल से देवलोक में आदर पा रही हैं’
English translation coming soon.
tato'nasūyā saṁhṛṣṭā śrutvoktaṁ sītayā vacaḥ।
śirasā''ghrāya covāca maithilīṁ harṣayantyuta ॥
तदनन्तर सीता के कहे हुए वचन सुनकर अनसूया को बड़ा हर्ष हुआ। उन्होंने उनका मस्तक सूँघा और फिर उन मिथिलेशकुमारी का हर्ष बढ़ाते हुए इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
niyamairvividhairāptaṁ tapo hi mahadasti me।
tat saṁśritya balaṁ sīte chandaye tvāṁ śucivrate ॥
‘उत्तम व्रत का पालन करनेवाली सीते! मैंने अनेक प्रकार के नियमों का पालन करके बहुत बड़ी तपस्या संचित की है। उस तपोबल का ही आश्रय लेकर मैं तुमसे इच्छानुसार वर माँगने के लिये कहती हूँ
English translation coming soon.
upapannaṁ ca yuktaṁ ca vacanaṁ tava maithili।
prītā cāsmyucitāṁ sīte karavāṇi priyaṁ ca kim ॥
‘मिथिलेशकुमारी सीते! तुमने बहुत ही युक्तियुक्त और उत्तम वचन कहा है। उसे सुनकर मुझे बड़ा संतोष हुआ है, अतः बताओ मैं तुम्हारा कौन-सा प्रिय कार्य करूँ ?’
English translation coming soon.
tasyāstad vacanaṁ śrutvā vismitā mandavismayā।
kṛtamityabravīt sītā tapobalasamanvitām ॥
उनका यह कथन सुनकर सीता को बड़ा आश्चर्य हुआ। वे तपोबलसम्पन्न अनसूया से मन्द-मन्द मुसकराती हुई बोलीं—‘आपने अपने वचनोंद्वारा ही मेरा सारा प्रिय कार्य कर दिया, अब और कुछ करने की आवश्यकता नहीं है’
English translation coming soon.
sā tvevamuktā dharmajñā tayā prītatarābhavat।
saphalaṁ ca praharṣaṁ te hanta sīte karomyaham ॥
सीता के ऐसा कहने पर धर्मज्ञ अनसूया को बड़ी प्रसन्नता हुई। वे बोलीं—‘सीते! तुम्हारी निर्लोभता से जो मुझे विशेष हर्ष हुआ है (अथवा तुममें जो लोभहीनता के कारण सदा आनन्दोत्सव भरा रहता है), उसे मैं अवश्य सफल करूँगी
English translation coming soon.
idaṁ divyaṁ varaṁ mālyaṁ vastramābharaṇāni ca।
aṅgarāgaṁ ca vaidehi mahārhamanulepanam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mayā dattamidaṁ sīte tava gātrāṇi śobhayet।
anurūpamasaṁkliṣṭaṁ nityameva bhaviṣyati ॥
‘यह सुन्दर दिव्य हार, यह वस्त्र, ये आभूषण, यह अङ्गराग और बहुमूल्य अनुलेपन मैं तुम्हें देती हूँ। विदेहनन्दिनि सीते! मेरी दी हुई ये वस्तुएँ तुम्हारे अङ्गों की शोभा बढ़ायेंगी। ये सब तुम्हारे ही योग्य हैं और सदा उपयोग में लायी जाने पर निर्दोष एवं निर्विकार रहेंगी
English translation coming soon.
aṅgarāgeṇa divyena liptāṅgī janakātmaje।
śobhayiṣyasi bhartāraṁ yathā śrīrviṣṇumavyayam ॥
‘जनककिशोरी! इस दिव्य अङ्गराग को अङ्गों में लगाकर तुम अपने पति को उसी प्रकार सुशोभित करोगी, जैसे लक्ष्मी अविनाशी भगवान् विष्णु की शोभा बढ़ाती है’
English translation coming soon.
sā vastramaṅgarāgaṁ ca bhūṣaṇāni srajastathā।
maithilī pratijagrāha prītidānamanuttamam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratigṛhya ca tat sītā prītidānaṁ yaśasvinī।
śliṣṭāñjalipuṭā dhīrā samupāsta tapodhanām ॥
अनसूया की आज्ञा से धीर स्वभाववाली यशस्विनी मिथिलेशकुमारी सीता ने उस वस्त्र, अङ्गराग, आभूषण और हार को उनकी प्रसन्नता का परम उत्तम उपहार समझकर ले लिया। उस प्रेमोपहार को ग्रहण करके वे दोनों हाथ जोड़कर उन तपोधना अनसूया की सेवा में बैठी रहीं
English translation coming soon.
tathā sītāmupāsīnāmanasūyā dṛḍhavratā।
vacanaṁ praṣṭumārebhe kathāṁ kāṁcidanupriyām ॥
तदनन्तर इस प्रकार अपने निकट बैठी हुई सीता से दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रत का पालन करनेवाली अनसूया ने कोई परम प्रिय कथा सुनाने के लिये इस प्रकार पूछना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
svayaṁvare kila prāptā tvamanena yaśasvinā।
rāghaveṇeti me sīte kathā śrutimupāgatā ॥
‘सीते! इन यशस्वी राघवेन्द्र ने तुम्हें स्वयंवर में प्राप्त किया था, यह बात मेरे सुनने में आयी है
English translation coming soon.
tāṁ kathāṁ śrotumicchāmi vistareṇa ca maithili।
yathābhūtaṁ ca kārtsnyena tanme tvaṁ vaktumarhasi ॥
‘मिथिलेशनन्दिनि! मैं उस वृत्तान्त को विस्तार के साथ सुनना चाहती हूँ। अतः जो कुछ जिस प्रकार हुआ, वह सब पूर्णरूप से मुझे बताओ’
English translation coming soon.
evamuktā tu sā sītā tāpasīṁ dharmacāriṇīm।
śrūyatāmiti coktvā vai kathayāmāsa tāṁ kathām ॥
उनके इस प्रकार आज्ञा देने पर सीता ने उन धर्मचारिणी तापसी अनसूया से कहा—‘माताजी! सुनिये।’ ऐसा कहकर उन्होंने उस कथा को इस प्रकार कहना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
mithilādhipatirvīro janako nāma dharmavit।
kṣatrakarmaṇyabhirato nyāyataḥ śāsti medinīm ॥
‘मिथिला जनपद के वीर राजा ‘जनक’ नाम से प्रसिद्ध हैं। वे धर्म के ज्ञाता हैं, अतः क्षत्रियोचित कर्म में तत्पर रहकर न्यायपूर्वक पृथ्वी का पालन करते हैं
English translation coming soon.
tasya lāṅgalahastasya kṛṣataḥ kṣetramaṇḍalam।
ahaṁ kilotthitā bhittvā jagatīṁ nṛpateḥ sutā ॥
‘एक समय की बात है, वे यज्ञ के योग्य क्षेत्र को हाथ में हल लेकर जोत रहे थे; इसी समय मैं पृथ्वी को फाड़कर प्रकट हुई। इतनेमात्रसे ही मैं राजा जनक की पुत्री हुई
English translation coming soon.
sa māṁ dṛṣṭvā narapatirmuṣṭivikṣepatatparaḥ।
pāṁsuguṇṭhitasarvāṅgī vismito janako'bhavat ॥
‘वे राजा उस क्षेत्र में ओषधियों को मुट्ठी में लेकर बो रहे थे। इतनेही में उनकी दृष्टि मेरे ऊपर पड़ी। मेरे सारे अङ्गों में धूल लिपटी हुई थी। उस अवस्था में मुझे देखकर राजा जनक को बड़ा विस्मय हुआ
English translation coming soon.
anapatyena ca snehādaṅkamāropya ca svayam।
mameyaṁ tanayetyuktvā sneho mayi nipātitaḥ ॥
‘उन दिनों उनके कोई दूसरी संतान नहीं थी, इसलिये स्नेहवश उन्होंने स्वयं मुझे गोद में ले लिया और ‘यह मेरी बेटी है’ ऐसा कहकर मुझपर अपने हृदय का सारा स्नेह उड़ेल दिया
English translation coming soon.
antarikṣe ca vāguktā pratimāmānuṣī kila।
evametannarapate dharmeṇa tanayā tava ॥
‘इसी समय आकाशवाणी हुई, जो स्वरूपतः मानवी भाषा में कही गयी थी (अथवा मेरे विषय में प्रकट हुई वह वाणी अमानुषी—दिव्य थी)। उसने कहा—‘नरेश्वर! तुम्हारा कथन ठीक है, यह कन्या धर्मतः तुम्हारी ही पुत्री है’
English translation coming soon.
tataḥ prahṛṣṭo dharmātmā pitā me mithilādhipaḥ।
avāpto vipulāmṛddhiṁ māmavāpya narādhipaḥ ॥
‘यह आकाशवाणी सुनकर मेरे धर्मात्मा पिता मिथिलानरेश बड़े प्रसन्न हुए। मुझे पाकर उन नरेश ने मानो कोई बड़ी समृद्धि पा ली थी
English translation coming soon.
dattā cāsmīṣṭavaddevyai jyeṣṭhāyai puṇyakarmaṇe।
tayā sambhāvitā cāsmi snigdhayā mātṛsauhṛdāt ॥
‘उन्होंने पुण्यकर्मपरायणा बड़ी रानी को, जो उन्हें अधिक प्रिय थीं, मुझे दे दिया। उन स्नेहमयी महारानी ने मातृसमुचित सौहार्द से मेरा लालन-पालन किया
English translation coming soon.
patisaṁyogasulabhaṁ vayo dṛṣṭvā tu me pitā।
cintāmabhyagamad dīno vittanāśādivādhanaḥ ॥
‘जब पिता ने देखा कि मेरी अवस्था विवाह के योग्य हो गयी, तब इसके लिये वे बड़ी चिन्ता में पड़े। जैसे कमाये हुए धन का नाश हो जाने से निर्धन मनुष्य को बड़ा दुःख होता है, उसी प्रकार वे मेरे विवाह की चिन्ता से बहुत दुःखी हो गये
English translation coming soon.
sadṛśāccāpakṛṣṭācca loke kanyāpitā janāt।
pradharṣaṇamavāpnoti śakreṇāpi samo bhuvi ॥
‘संसार में कन्या के पिता को, वह भूतल पर इन्द्र के ही तुल्य क्यों न हो, वरपक्ष के लोगों से, वे अपने समान या अपनेसे छोटी हैसियत के ही क्यों न हों, प्रायः अपमान उठाना पड़ता है
English translation coming soon.
tāṁ dharṣaṇāmadūrasthāṁ saṁdṛśyātmani pārthivaḥ।
cintārṇavagataḥ pāraṁ nāsasādāplavo yathā ॥
‘वह अपमान सहन करने की घड़ी अपने लिये बहुत समीप आ गयी है, यह देखकर राजा चिन्ता के समुद्र में डूब गये। जैसे नौकारहित मनुष्य पार नहीं पहुँच पाता, उसी प्रकार मेरे पिता भी चिन्ता का पार नहीं पा रहे थे
English translation coming soon.
ayonijāṁ hi māṁ jñātvā nādhyagacchat sa cintayan।
sadṛśaṁ cābhirūpaṁ ca mahīpālaḥ patiṁ mama ॥
‘मुझे अयोनिजा कन्या समझकर वे भूपाल मेरे लिये योग्य और परम सुन्दर पति का विचार करने लगे; किंतु किसी निश्चय पर नहीं पहुँच सके
English translation coming soon.
tasya buddhiriyaṁ jātā cintayānasya saṁtatam।
svayaṁvaraṁ tanūjāyāḥ kariṣyāmīti dharmataḥ ॥
‘सदा मेरे विवाह की चिन्ता में पड़े रहनेवाले उन महाराज के मन में एक दिन यह विचार उत्पन्न हुआ कि मैं धर्मतः अपनी पुत्री का स्वयंवर करूँगा
English translation coming soon.
mahāyajñe tadā tasya varuṇena mahātmanā।
dattaṁ dhanurvaraṁ prītyā tūṇī cākṣayyasāyakau ॥
‘उन्हीं दिनों उनके एक महान् यज्ञ में प्रसन्न होकर महात्मा वरुण ने उन्हें एक श्रेष्ठ दिव्य धनुष तथा अक्षय बाणों से भरे हुए दो तरकस दिये
English translation coming soon.
asaṁcālyaṁ manuṣyaiśca yatnenāpi ca gauravāt।
tanna śaktā namayituṁ svapneṣvapi narādhipāḥ ॥
‘वह धनुष इतना भारी था कि मनुष्य पूरा प्रयत्न करने पर भी उसे हिला भी नहीं पाते थे। भूमण्डल के नरेश स्वप्न में भी उस धनुष को झुकाने में असमर्थ थे
English translation coming soon.
taddhanuḥ prāpya me pitrā vyāhṛtaṁ satyavādinā।
samavāye narendrāṇāṁ pūrvamāmantrya pārthivān ॥
‘उस धनुष को पाकर मेरे सत्यवादी पिता ने पहले भूमण्डल के राजाओं को आमन्त्रित करके उन नरेशों के समूह में यह बात कही—
English translation coming soon.
idaṁ ca dhanurudyamya sajyaṁ yaḥ kurute naraḥ।
tasya me duhitā bhāryā bhaviṣyati na saṁśayaḥ ॥
‘जो मनुष्य इस धनुष को उठाकर इसपर प्रत्यञ्चा चढ़ा देगा, मेरी पुत्री सीता उसीकी पत्नी होगी; इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
tacca dṛṣṭvā dhanuḥśreṣṭhaṁ gauravād girisaṁnibham।
abhivādya nṛpā jagmuraśaktāstasya tolane ॥
‘अपने भारीपन के कारण पहाड़-जैसे प्रतीत होनेवाले उस श्रेष्ठ धनुष को देखकर वहाँ आये हुए राजा जब उसे उठाने में समर्थ न हो सके, तब उसे प्रणाम करके चले गये
English translation coming soon.
sudīrghasya tu kālasya rāghavo'yaṁ mahādyutiḥ।
viśvāmitreṇa sahito yajñaṁ draṣṭuṁ samāgataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lakṣmaṇena saha bhrātrā rāmaḥ satyaparākramaḥ।
viśvāmitrastu dharmātmā mama pitrā supūjitaḥ ॥
‘तदनन्तर दीर्घकाल के पश्चात् ये महातेजस्वी रघुकुलनन्दन सत्यपराक्रमी श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण को साथ ले विश्वामित्रजी के साथ मेरे पिता का यज्ञ देखने के लिये मिथिला में पधारे। उस समय मेरे पिता ने धर्मात्मा विश्वामित्र मुनि का बड़ा आदर-सत्कार किया
English translation coming soon.
provāca pitaraṁ tatra rāghavau rāmalakṣmaṇau।
sutau daśarathasyemau dhanurdarśanakāṁkṣiṇau।
dhanurdarśaya rāmāya rājaputrāya daivikam ॥
‘तब वहाँ विश्वामित्रजी मेरे पिता से बोले—‘राजन्! ये दोनों रघुकुलभूषण श्रीराम और लक्ष्मण महाराज दशरथ के पुत्र हैं और आपके उस दिव्य धनुष का दर्शन करना चाहते हैं। आप अपना वह देवप्रदत्त धनुष राजकुमार श्रीराम को दिखाइये’
English translation coming soon.
ityuktastena vipreṇa tad dhanuḥ samupānayat।
tad dhanurdarśayāmāsa rājaputrāya daivikam ॥
‘विप्रवर विश्वामित्र के ऐसा कहने पर पिताजी ने उस दिव्य धनुष को मँगवाया और राजकुमार श्रीराम को उसे दिखाया
English translation coming soon.
nimeṣāntaramātreṇa tadānamya mahābalaḥ।
jyāṁ samāropya jhaṭiti pūrayāmāsa vīryavān ॥
‘महाबली और परम पराक्रमी श्रीराम ने पलक मारते-मारते उस धनुष पर प्रत्यञ्चा चढ़ा दी और उसे तुरंत कानतक खींचा
English translation coming soon.
tenāpūrayatā vegānmadhye bhagnaṁ dvidhā dhanuḥ।
tasya śabdo'bhavad bhīmaḥ patitasyāśaneryathā ॥
‘उनके वेगपूर्वक खींचते समय वह धनुष बीच से ही टूट गया और उसके दो टुकड़े हो गये। उसके टूटते समय ऐसा भयंकर शब्द हुआ मानो वहाँ वज्र टूट पड़ा हो
English translation coming soon.
tato'haṁ tatra rāmāya pitrā satyābhisaṁdhinā।
udyatā dātumudyamya jalabhājanamuttamam ॥
‘तब मेरे सत्यप्रतिज्ञ पिता ने जल का उत्तम पात्र लेकर श्रीराम के हाथ में मुझे दे देने का उद्योग किया
English translation coming soon.
dīyamānāṁ na tu tadā pratijagrāha rāghavaḥ।
avijñāya pituśchandamayodhyādhipateḥ prabhoḥ ॥
‘उस समय अपने पिता अयोध्यानरेश महाराज दशरथ के अभिप्राय को जाने बिना श्रीराम ने राजा जनक के देने पर भी मुझे नहीं ग्रहण किया
English translation coming soon.
tataḥ śvaśuramāmantrya vṛddhaṁ daśarathaṁ nṛpam।
mama pitrā tvahaṁ dattā rāmāya viditātmane ॥
‘तदनन्तर मेरे बूढ़े श्वशुर राजा दशरथ की अनुमति लेकर पिताजी ने आत्मज्ञानी श्रीराम को मेरा दान कर दिया
English translation coming soon.
mama caivānujā sādhvī ūrmilā śubhadarśanā।
bhāryārthe lakṣmaṇasyāpi dattā pitrā mama svayam ॥
‘तत्पश्चात् पिताजी ने स्वयं ही मेरी छोटी बहिन सती साध्वी परम सुन्दरी ऊर्मिला को लक्ष्मण की पत्नीरूप से उनके हाथ में दे दिया
English translation coming soon.
evaṁ dattāsmi rāmāya tathā tasmin svayaṁvare।
anuraktāsmi dharmeṇa patiṁ vīryavatāṁ varam ॥
‘इस प्रकार उस स्वयंवर में पिताजी ने श्रीराम के हाथ में मुझको सौंपा था। मैं धर्म के अनुसार अपने पति बलवानों में श्रेष्ठ श्रीराम में सदा अनुरक्त रहती हूँ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डेऽष्टादशाधिकशततमः सर्गः ॥ ११८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें एक सौ अठारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ११८ ॥