वसिष्ठजीके समझानेपर भी श्रीरामको पिताकी आज्ञाके पालनसे विरत होते न देख भरतका धरना देनेको तैयार होना तथा श्रीरामका उन्हें समझाकर अयोध्या लौटनेकी आज्ञा देना
“भरत का धरना”
॥ २ · १११ · १–८ ॥
चित्रकूटपर्णशालाग्रे दर्भास्तीर्णे स्थण्डिले श्वेतशोकवस्त्रो व्यथितो भरतः प्रायोपवेशनेन भूमौ निषण्णः, कृताञ्जलिः शोकभग्नमुखो याचमानो भ्रातुरनुनयाद्विना नोत्थातुमिच्छति; किन्तु श्यामवर्णो रामो जटामण्डलधरश्चीरवल्कलकृष्णाजिनवसनो नम्रीभूय मृदुदृढेन करेणैनमुत्थापयति, राज्यं निराकृत्यापि अयोध्यां प्रत्यागन्तुं स्नेहगम्भीरमुखः शासति; समीपे वल्कलधरो लक्ष्मणः सचिन्तं प्रेक्षते, सरलवन्यवेषा सीता च श्रद्धया दूरे तिष्ठति, वनर्षयश्च गम्भीरं पश्यन्ति, यज्ञाग्नेः सूक्ष्मो धूमश्च समुत्तिष्ठति।
चित्रकूट की पर्णशाला के आगे दर्भ बिछी भूमि पर श्वेत शोकवस्त्र में व्यथित भरत प्राय (धरना) में भूमि पर बैठ गये हैं, हाथ जोड़े, शोक से टूटे मुख से याचना करते हुए, भाई के अनुनय के बिना उठना नहीं चाहते; किन्तु श्यामवर्ण श्रीराम जटामण्डलधारी, चीर-वल्कल एवं कृष्णमृगचर्म धारण किये झुककर एक मृदु किन्तु दृढ़ हाथ से उन्हें उठाते हैं, और राज्य को अस्वीकार करके भी स्नेहगम्भीर मुख से भरत को अयोध्या लौट जाने की आज्ञा देते हैं; समीप ही वल्कलधारी लक्ष्मण चिन्तित होकर देखते हैं, और सरल वनवेश में सीता श्रद्धापूर्ण दूरी पर खड़ी हैं, वनवासी ऋषि गम्भीरता से देखते हैं और यज्ञाग्नि का पतला धूम उठता है।
On the darbha-strewn ground before the leaf-hut on Chitrakut, the grief-worn Bharat, in white mourner's cloth, has sunk to the ground in a fast of protest, his hands folded and his face broken with pleading, refusing to rise until his brother relents; but the blue-hued Ram, clad in bark and black deer-skin, bends and raises him with one firm-gentle hand, his face grave and loving as he refuses the throne yet bids Bharat return to Ayodhya; close by, the bark-clad Lakshman watches with concern and the gentle Sita in forest garb waits at a reverent distance, while forest sages look on gravely and a thin thread of sacred-fire smoke rises into the mountain air.
vasiṣṭhaḥ sa tadā rāmamuktvā rājapurohitaḥ।
abravīd dharmasaṁyuktaṁ punarevāparaṁ vacaḥ ॥
उस समय राजपुरोहित वसिष्ठ ने पूर्वोक्त बातें कहकर पुनः श्रीराम से दूसरी धर्मयुक्त बातें कहीं—
English translation coming soon.
puruṣasyeha jātasya bhavanti guravaḥ sadā।
ācāryaścaiva kākutstha pitā mātā ca rāghava ॥
‘रघुनन्दन! ककुत्स्थकुलभूषण! इस संसार में उत्पन्न हुए पुरुष के सदा तीन गुरु होते हैं—आचार्य, पिता और माता
English translation coming soon.
pitā hyenaṁ janayati puruṣaṁ puruṣarṣabha।
prajñāṁ dadāti cācāryastasmāt sa gururucyate ॥
‘पुरुषप्रवर! पिता पुरुष के शरीर को उत्पन्न करता है, इसलिये गुरु है और आचार्य उसे ज्ञान देता है, इसलिये गुरु कहलाता है
English translation coming soon.
sa te'haṁ piturācāryastava caiva paraṁtapa।
mama tvaṁ vacanaṁ kurvan nātivarteḥ satāṁ gatim ॥
‘शत्रुओं को संताप देनेवाले रघुवीर! मैं तुम्हारे पिता का और तुम्हारा भी आचार्य हूँ; अतः मेरी आज्ञा का पालन करने से तुम सत्पुरुषों के पथ का त्याग करनेवाले नहीं समझे जाओगे
English translation coming soon.
imā hi te pariṣado jñātayaśca nṛpāstathā।
eṣu tāta caran dharmaṁ nātivarteḥ satāṁ gatim ॥
‘तात! ये तुम्हारे सभासद्, बन्धु-बान्धव तथा सामन्त राजा पधारे हुए हैं, इनके प्रति धर्मानुकूल बर्ताव करने से भी तुम्हारे द्वारा सन्मार्ग का उल्लङ्घन नहीं होगा
English translation coming soon.
vṛddhāyā dharmaśīlāyā māturnārhasyavartitum।
asyā hi vacanaṁ kurvan nātivarteḥ satāṁ gatim ॥
‘अपनी धर्मपरायणा बूढ़ी माता की बात तो तुम्हें कभी टालनी ही नहीं चाहिये। इनकी आज्ञा का पालन करके तुम श्रेष्ठ पुरुषों के आश्रयभूत धर्म का उल्लङ्घन करनेवाले नहीं माने जाओगे
English translation coming soon.
bharatasya vacaḥ kurvan yācamānasya rāghava।
ātmānaṁ nātivartestvaṁ satyadharmaparākrama ॥
‘सत्य, धर्म और पराक्रम से सम्पन्न रघुनन्दन! भरत अपने आत्मस्वरूप तुमसे राज्य ग्रहण करने और अयोध्या लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं, उनकी बात मान लेने से भी तुम धर्म का उल्लङ्घन करनेवाले नहीं कहलाओगे’
English translation coming soon.
evaṁ madhuramuktaḥ sa guruṇā rāghavaḥ svayam।
pratyuvāca samāsīnaṁ vasiṣṭhaṁ puruṣarṣabhaḥ ॥
गुरु वसिष्ठ ने सुमधुर वचनों में जब इस प्रकार कहा, तब साक्षात् पुरुषोत्तम श्रीराघवेन्द्र ने वहाँ बैठे हुए वसिष्ठजी को यों उत्तर दिया
English translation coming soon.
yanmātāpitarau vṛttaṁ tanaye kurutaḥ sadā।
na supratikaraṁ tat tu mātrā pitrā ca yatkṛtam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yathāśaktipradānena svāpanocchādanena ca।
nityaṁ ca priyavādena tathā saṁvardhanena ca ॥
‘माता और पिता पुत्र के प्रति जो सर्वदा स्नेहपूर्ण बर्ताव करते हैं, अपनी शक्ति के अनुसार उत्तम खाद्य पदार्थ देने, अच्छे बिछौने पर सुलाने, उबटन आदि लगाने, सदा मीठी बातें बोलने तथा पालन-पोषण करने आदि के द्वारा माता और पिता ने जो उपकार किया है, उसका बदला सहज ही नहीं चुकाया जा सकता
English translation coming soon.
sa hi rājā daśarathaḥ pitā janayitā mama।
ājñāpayanmāṁ yat tasya na tanmithyā bhaviṣyati ॥
‘अतः मेरे जन्मदाता पिता महाराज दशरथ ने मुझे जो आज्ञा दी है, वह मिथ्या नहीं होगी’
English translation coming soon.
evamuktastu rāmeṇa bharataḥ pratyanantaram।
uvāca vipuloraskaḥ sūtaṁ paramadurmanāḥ ॥
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर चौड़ी छातीवाले भरतजी का मन बहुत उदास हो गया। वे पास ही बैठे हुए सूत सुमन्त्र से बोले—
English translation coming soon.
iha tu sthaṇḍile śīghraṁ kuśānāstara sārathe।
ārya pratyupavekṣyāmi yāvanme samprasīdati ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nirāhāro nirāloko dhanahīno yathā dvijaḥ।
śaye purastācchālāyāṁ yāvanmāṁ pratiyāsyati ॥
‘सारथे! आप इस वेदी पर शीघ्र ही बहुत-से कुश बिछा दीजिये। जबतक आर्य मुझपर प्रसन्न नहीं होंगे, तबतक मैं यहीं इनके पास धरना दूँगा। जैसे साहूकार या महाजन के द्वारा निर्धन किया हुआ ब्राह्मण उसके घर के दरवाजे पर मुँह ढककर बिना खाये-पिये पड़ा रहता है, उसी प्रकार मैं भी उपवासपूर्वक मुख पर आवरण डालकर इस कुटिया के सामने लेट जाऊँगा। जबतक मेरी बात मानकर ये अयोध्या को नहीं लौटेंगे, तबतक मैं इसी तरह पड़ा रहूँगा’
English translation coming soon.
sa tu rāmamavekṣantaṁ sumantraṁ prekṣya durmanāḥ।
kuśottaramupasthāpya bhūmāvevāsthitaḥ svayam ॥
यह सुनकर सुमन्त्र श्रीरामचन्द्रजी का मुँह ताकने लगे। उन्हें इस अवस्था में देख भरत के मन में बड़ा दुःख हुआ और वे स्वयं ही कुश की चटाई बिछाकर जमीन पर बैठ गये
English translation coming soon.
tamuvāca mahātejā rāmo rājarṣisattamaḥ।
kiṁ māṁ bharata kurvāṇaṁ tāta pratyupavekṣyase ॥
तब महातेजस्वी राजर्षिशिरोमणि श्रीराम ने उनसे कहा—‘तात भरत! मैं तुम्हारी क्या बुराई करता हूँ, जो मेरे आगे धरना दोगे?
English translation coming soon.
brāhmaṇo hyekapārśvena narān roddhumihārhati।
na tu mūrdhābhiṣiktānāṁ vidhiḥ pratyupaveśane ॥
‘ब्राह्मण एक करवट से सोकर—धरना देकर मनुष्यों को अन्याय से रोक सकता है, परंतु राजतिलक ग्रहण करनेवाले क्षत्रियों के लिये इस प्रकार धरना देने का विधान नहीं है
English translation coming soon.
uttiṣṭha naraśārdūla hitvaitad dāruṇaṁ vratam।
puravaryāmitaḥ kṣipramayodhyāṁ yāhi rāghava ॥
‘अतः नरश्रेष्ठ रघुनन्दन! इस कठोर व्रत का परित्याग करके उठो और यहाँ से शीघ्र ही अयोध्यापुरी को जाओ’
English translation coming soon.
āsīnastveva bharataḥ paurajānapadaṁ janam।
uvāca sarvataḥ prekṣya kimāryaṁ nānuśāsatha ॥
यह सुनकर भरत वहाँ बैठे-बैठे ही सब ओर दृष्टि डालकर नगर और जनपद के लोगों से बोले—‘आपलोग भैया को क्यों नहीं समझाते हैं?’
English translation coming soon.
te tadocurmahātmānaṁ paurajānapadā janāḥ।
kākutsthamabhijānīmaḥ samyag vadati rāghavaḥ ॥
तब नगर और जनपद के लोग महात्मा भरत से बोले—‘हम जानते हैं, काकुत्स्थ श्रीरामचन्द्रजी के प्रति आप रघुकुल-तिलक भरतजी ठीक ही कहते हैं
English translation coming soon.
eṣo'pi hi mahābhāgaḥ piturvacasi tiṣṭhati।
ata eva na śaktāḥ smo vyāvartayitumañjasā ॥
‘परंतु ये महाभाग श्रीरामचन्द्रजी भी पिता की आज्ञा के पालन में लगे हैं, इसलिये यह भी ठीक ही है। अतएव हम इन्हें सहसा उस ओर से लौटाने में असमर्थ हैं’
English translation coming soon.
teṣāmājñāya vacanaṁ rāmo vacanamabravīt।
evaṁ nibodha vacanaṁ suhṛdāṁ dharmacakṣuṣām ॥
उन पुरवासियों के वचन का तात्पर्य समझकर श्रीराम ने भरत से कहा—‘भरत! धर्म पर दृष्टि रखनेवाले सुहृदों के इस कथन को सुनो और समझो
English translation coming soon.
etaccaivobhayaṁ śrutvā samyak sampaśya rāghava।
uttiṣṭha tvaṁ mahābāho māṁ ca spṛśa tathodakam ॥
‘रघुनन्दन! मेरी और इनकी दोनों बातों को सुनकर उनपर सम्यक् रूप से विचार करो। महाबाहो! अब शीघ्र उठो तथा मेरा और जल का स्पर्श करो’
English translation coming soon.
athotthāya jalaṁ spṛṣṭvā bharato vākyamabravīt।
śṛṇvantu me pariṣado mantriṇaḥ śṛṇuyustathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na yāce pitaraṁ rājyaṁ nānuśāsāmi mātaram।
evaṁ paramadharmajñaṁ nānujānāmi rāghavam ॥
यह सुनकर भरत उठकर खड़े हो गये और श्रीराम एवं जल का स्पर्श करके बोले—‘मेरे सभासद् और मन्त्री सब लोग सुनें—न तो मैंने पिताजी से राज्य माँगा था और न माता से ही कभी इसके लिये कुछ कहा था। साथ ही, परम धर्मज्ञ श्रीरामचन्द्रजी के वनवास में भी मेरी कोई सम्मति नहीं है
English translation coming soon.
yadi tvavaśyaṁ vastavyaṁ kartavyaṁ ca piturvacaḥ।
ahameva nivatsyāmi caturdaśa vane samāḥ ॥
‘फिर भी यदि इनके लिये पिताजी की आज्ञा का पालन करना और वन में रहना अनिवार्य है तो इनके बदले मैं ही चौदह वर्षोंतक वन में निवास करूँगा’
English translation coming soon.
dharmātmā tasya satyena bhrāturvākyena vismitaḥ।
uvāca rāmaḥ samprekṣya paurajānapadaṁ janam ॥
भाई भरत की इस सत्य बात से धर्मात्मा श्रीराम को बड़ा विस्मय हुआ और उन्होंने पुरवासी तथा राज्यनिवासी लोगों की ओर देखकर कहा—
English translation coming soon.
vikrītamāhitaṁ krītaṁ yat pitrā jīvatā mama।
na tallopayituṁ śakyaṁ mayā vā bharatena vā ॥
‘पिताजी ने अपने जीवनकाल में जो वस्तु बेंच दी है, या धरोहर रख दी है, अथवा खरीदी है, उसे मैं अथवा भरत कोई भी पलट नहीं सकता
English translation coming soon.
upādhirna mayā kāryo vanavāse jugupsitaḥ।
yuktamuktaṁ ca kaikeyyā pitrā me sukṛtaṁ kṛtam ॥
‘मुझे वनवास के लिये किसीको प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहिये; क्योंकि सामर्थ्य रहते हुए प्रतिनिधि से काम लेना लोक में निन्दित है। कैकेयी ने उचित माँग ही प्रस्तुत की थी और मेरे पिताजी ने उसे देकर पुण्य कर्म ही किया था
English translation coming soon.
jānāmi bharataṁ kṣāntaṁ gurusatkārakāriṇam।
sarvamevātra kalyāṇaṁ satyasaṁdhe mahātmani ॥
‘मैं जानता हूँ, भरत बड़े क्षमाशील और गुरुजनों का सत्कार करनेवाले हैं, इन सत्यप्रतिज्ञ महात्मा में सभी कल्याणकारी गुण मौजूद हैं
English translation coming soon.
anena dharmaśīlena vanāt pratyāgataḥ punaḥ।
bhrātrā saha bhaviṣyāmi pṛthivyāḥ patiruttamaḥ ॥
‘चौदह वर्षों की अवधि पूरी करके जब मैं वन से लौटूँगा, तब अपने इन धर्मशील भाई के साथ इस भूमण्डल का श्रेष्ठ राजा होऊँगा
English translation coming soon.
vṛto rājā hi kaikeyyā mayā tadvacanaṁ kṛtam।
anṛtānmocayānena pitaraṁ taṁ mahīpatim ॥
‘कैकेयी ने राजा से वर माँगा और मैंने उसका पालन स्वीकार कर लिया, अतः भरत! अब तुम मेरा कहना मानकर उस वर के पालनद्वारा अपने पिता महाराज दशरथ को असत्य के बन्धन से मुक्त करो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकादशाधिकशततमः सर्गः ॥ १११ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें एक सौ ग्यारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १११ ॥