भरतका श्रीरामको अयोध्यामें चलकर राज्य ग्रहण करनेके लिये कहना, श्रीरामका जीवनकी अनित्यता बताते हुए पिताकी मृत्युके लिये शोक न करनेका भरतको उपदेश देना और पिताकी आज्ञाका पालन करनेके लिये ही राज्य ग्रहण न करके वनमें रहनेका ही दृढ़ निश्चय बताना
“अनित्यता-उपदेश”
॥ २ · १०५ · १४–१९ ॥
चित्रकूटपर्णशालाग्रे दीप्तपावकसमीपे जटामण्डलधरः कृष्णाजिनचीरवल्कलवसनः श्यामवर्णो रामः शान्तकरुणवदन उद्धृतहस्तेन धर्मं देशयन् राज्यं प्रत्याख्याय शोकार्तं भ्रातरं सान्त्वयति; तदग्रे श्वेतशोकवस्त्रधरो निराभरणः प्राञ्जलिर्नतशिराः साश्रुर्भरतो जानुभ्यां स्थितः शृणोति, पार्श्वे च वल्कलधरो लक्ष्मणः सरलवन्यवेषा सीता च तूष्णीमासीनौ, पृष्ठे च श्वेतवस्त्रः शत्रुघ्नस्तिष्ठति; उटजसमीपे शाखायां पक्वफलानि लम्बन्ते, एकं च भूमौ पतितम्, दूरे च मन्दाकिनी अनिवर्तमाना स्रवति—अनित्यता प्रत्यक्षीकृता।
चित्रकूट की पर्णशाला के आगे प्रज्वलित यज्ञाग्नि की दिव्य आभा में — सिर पर ऊँचा जटामण्डल, अंगों पर चीर-वल्कल और कृष्णमृगचर्म धारण किये श्यामवर्ण श्रीराम शान्त एवं करुणामय मुख से एक हाथ कोमल उपदेश-मुद्रा में उठाये, राज्य को अस्वीकार करते हुए शोकसन्तप्त भ्राता को अनित्यता का बोध कराकर सान्त्वना दे रहे हैं; उनके सम्मुख श्वेत शोकवस्त्र लपेटे, आभूषणहीन, हाथ जोड़े और सिर झुकाये अश्रुपूर्ण भरत घुटनों के बल बैठे सुन रहे हैं, पास ही वल्कलधारी लक्ष्मण और सरल वनवेश में सीता मौन विराजमान हैं, तथा एक पग पीछे श्वेतवस्त्रधारी शत्रुघ्न खड़े हैं; झोपड़ी के निकट डाली पर पके फल लटक रहे हैं और एक भूमि पर गिर चुका है, दूर मन्दाकिनी बहती हुई लौटती नहीं—मानो अनित्यता साकार हो उठी हो।
Before the leaf-hut on Chitrakut, in the divine glow of the blazing sacred fire, the blue-hued Ram — his hair coiled in a high matted topknot, clad in bark-cloth and black deer-skin — sits serene and compassionate, one hand lifted in a gentle teaching gesture as he quietly declines the throne and consoles his grief-worn brother with the truth of impermanence; before him the tearful Bharat kneels in undyed white mourner's cloth, ornaments cast off, hands folded and head bowed in listening, while beside the fire the bark-clad Lakshman and the gentle Sita in simple forest garb sit in silence, and a step behind stands Shatrughna in white; on a branch near the hut hang ripe fruits with one already fallen to the earth, and beyond, the Mandakini flows away and does not return — impermanence made visible.
tataḥ puruṣasiṁhānāṁ vṛtānāṁ taiḥ suhṛdgaṇaiḥ।
śocatāmeva rajanī duḥkhena vyatyavartata ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rajanyāṁ suprabhātāyāṁ bhrātaraste suhṛdvṛtāḥ।
mandākinyāṁ hutaṁ japyaṁ kṛtvā rāmamupāgaman ॥
अपने सुहृदों से घिरकर बैठे हुए पुरुषसिंह श्रीराम आदि भाइयों की वह रात्रि पिता की मृत्यु के दुःख से शोक करते हुए ही व्यतीत हुई। सबेरा होने पर भरत आदि तीनों भाई सुहृदों के साथ ही मन्दाकिनी के तट पर गये और स्नान, होम एवं जप आदि करके पुनः श्रीराम के पास लौट आये
English translation coming soon.
tūṣṇīṁ te samupāsīnā na kaścit kiṁcidabravīt।
bharatastu suhṛnmadhye rāmaṁ vacanamabravīt ॥
वहाँ आकर सभी चुपचाप बैठ गये। कोई कुछ नहीं बोल रहा था। तब सुहृदों के बीच में बैठे हुए भरत ने श्रीराम से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
sāntvitā māmikā mātā dattaṁ rājyamidaṁ mama।
tad dadāmi tavaivāhaṁ bhuṅkṣva rājyamakaṇṭakam ॥
‘भैया! पिताजी ने वरदान देकर मेरी माता को संतुष्ट कर दिया और माता ने यह राज्य मुझे दे दिया। अब मैं अपनी ओर से यह अकण्टक राज्य आपकी ही सेवा में समर्पित करता हूँ। आप इसका पालन एवं उपभोग कीजिये
English translation coming soon.
mahatevāmbuvegena bhinnaḥ seturjalāgame।
durāvaraṁ tvadanyena rājyakhaṇḍamidaṁ mahat ॥
‘वर्षाकाल में जल के महान् वेग से टूटे हुए सेतु की भाँति इस विशाल राज्यखण्ड को सँभालना आपके सिवा दूसरे के लिये अत्यन्त कठिन है
English translation coming soon.
gatiṁ khara ivāśvasya tārkṣyasyeva patattriṇaḥ।
anugantuṁ na śaktirme gatiṁ tava mahīpate ॥
‘पृथ्वीनाथ! जैसे गदहा घोड़े की और अन्य साधारण पक्षी गरुड की चाल नहीं चल सकते, उसी प्रकार मुझमें आपकी गति का—आपकी पालन-पद्धति का अनुसरण करने की शक्ति नहीं है
English translation coming soon.
sujīvaṁ nityaśastasya yaḥ parairupajīvyate।
rāma tena tu durjīvaṁ yaḥ parānupajīvati ॥
‘श्रीराम! जिसके पास आकर दूसरे लोग जीवन-निर्वाह करते हैं, उसीका जीवन उत्तम है और जो दूसरों का आश्रय लेकर जीवन-निर्वाह करता है, उसका जीवन दुःखमय है (अतः आपके लिये राज्य करना ही उचित है)
English translation coming soon.
yathā tu ropito vṛkṣaḥ puruṣeṇa vivardhitaḥ।
hrasvakena durāroho rūḍhaskandho mahādrumaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa yadā puṣpito bhūtvā phalāni na vidarśayet।
sa tāṁ nānubhavet prītiṁ yasya hetoḥ praropitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
eṣopamā mahābāho tadarthaṁ vettumarhasi।
yatra tvamasmān vṛṣabho bhartā bhṛtyān na śādhi hi ॥
‘जैसे फल की इच्छा रखनेवाले किसी पुरुष ने एक वृक्ष लगाया, उसे पाल-पोसकर बड़ा किया; फिर उसके तने मोटे हो गये और वह ऐसा विशाल वृक्ष हो गया कि किसी नाटे कद के पुरुष के लिये उसपर चढ़ना अत्यन्त कठिन था। उस वृक्ष में जब फूल लग जायँ, उसके बाद भी यदि वह फल न दिखा सके तो जिसके लिये उस वृक्ष को लगाया गया था, वह उद्देश्य पूरा न हो सका। ऐसी स्थिति में उसे लगानेवाला पुरुष उस प्रसन्नता का अनुभव नहीं करता, जो फल की प्राप्ति होने से सम्भावित थी। महाबाहो! यह एक उपमा है, इसका अर्थ आप स्वयं समझ लें (अर्थात् पिताजी ने आप-जैसे सर्वसद्गुणसम्पन्न पुत्र को लोकरक्षा के लिये उत्पन्न किया था। यदि आपने राज्यपालन का भार अपने हाथ में नहीं लिया तो उनका वह उद्देश्य व्यर्थ हो जायगा)। इस राज्यपालन के अवसर पर आप श्रेष्ठ एवं भरण-पोषण में समर्थ होकर भी यदि हम भृत्यों का शासन नहीं करेंगे तो पूर्वोक्त उपमा ही आपके लिये लागू होगी
English translation coming soon.
śreṇayastvāṁ mahārāja paśyantvagryāśca sarvaśaḥ।
pratapantamivādityaṁ rājyasthitamariṁdamam ॥
‘महाराज! विभिन्न जातियों के सङ्घ और प्रधान-प्रधान पुरुष आप शत्रुदमन नरेश को सब ओर तपते हुए सूर्य की भाँति राज्यसिंहासन पर विराजमान देखें
English translation coming soon.
tathānuyāne kākutstha mattā nardantu kuñjarāḥ।
antaḥpuragatā nāryo nandantu susamāhitāḥ ॥
‘ककुत्स्थकुलभूषण! इस प्रकार आपके अयोध्या को लौटते समय मतवाले हाथी गर्जना करें और अन्तःपुर की स्त्रियाँ एकाग्रचित्त होकर प्रसन्नतापूर्वक आपका अभिनन्दन करें’
English translation coming soon.
tasya sādhvanumanyanta nāgarā vividhā janāḥ।
bharatasya vacaḥ śrutvā rāmaṁ pratyanuyācataḥ ॥
इस प्रकार श्रीराम से राज्य-ग्रहण के लिये प्रार्थना करते हुए भरतजी की बात सुनकर नगर के भिन्न-भिन्न मनुष्यों ने उसका भलीभाँति अनुमोदन किया
English translation coming soon.
tamevaṁ duḥkhitaṁ prekṣya vilapantaṁ yaśasvinam।
rāmaḥ kṛtātmā bharataṁ samāśvāsayadātmavān ॥
तब शिक्षित बुद्धिवाले अत्यन्त धीर भगवान् श्रीराम ने यशस्वी भरत को इस तरह दुःखी हो विलाप करते देख उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा—
English translation coming soon.
nātmanaḥ kāmakāro hi puruṣo'yamanīśvaraḥ।
itaścetarataścainaṁ kṛtāntaḥ parikarṣati ॥
‘भाई! यह जीव ईश्वर के समान स्वतन्त्र नहीं है, अतः कोई यहाँ अपनी इच्छा के अनुसार कुछ नहीं कर सकता। काल इस पुरुष को इधर-उधर खींचता रहता है
English translation coming soon.
sarve kṣayāntā nicayāḥ patanāntāḥ samucchrayāḥ।
saṁyogā viprayogāntā maraṇāntaṁ ca jīvitam ॥
‘समस्त संग्रहों का अन्त विनाश है। लौकिक उन्नतियों का अन्त पतन है। संयोग का अन्त वियोग है और जीवन का अन्त मरण है
English translation coming soon.
yathā phalānāṁ pakvānāṁ nānyatra patanād bhayam।
evaṁ narasya jātasya nānyatra maraṇād bhayam ॥
‘जैसे पके हुए फलों को पतन के सिवा और किसीसे भय नहीं है, उसी प्रकार उत्पन्न हुए मनुष्यों को मृत्यु के सिवा और किसीसे भय नहीं है
English translation coming soon.
yathā''gāraṁ dṛḍhasthūṇaṁ jīrṇaṁ bhūtvopasīdati।
tathāvasīdanti narā jarāmṛtyuvaśaṁgatāḥ ॥
‘जैसे सुदृढ़ खम्भेवाला मकान भी पुराना होने पर गिर जाता है, उसी प्रकार मनुष्य जरा और मृत्यु के वश में पड़कर नष्ट हो जाते हैं
English translation coming soon.
atyeti rajanī yā tu sā na pratinivartate।
yātyeva yamunā pūrṇaṁ samudramudakārṇavam ॥
‘जो रात बीत जाती है, वह लौटकर फिर नहीं आती है। जैसे यमुना जल से भरे हुए समुद्र की ओर जाती ही है, उधर से लौटती नहीं
English translation coming soon.
ahorātrāṇi gacchanti sarveṣāṁ prāṇināmiha।
āyūṁṣi kṣapayantyāśu grīṣme jalamivāṁśavaḥ ॥
‘दिन-रात लगातार बीत रहे हैं और इस संसार में सभी प्राणियों की आयु का तीव्र गति से नाश कर रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे सूर्य की किरणें ग्रीष्म-ऋतु में जल को शीघ्रतापूर्वक सोखती रहती हैं
English translation coming soon.
ātmānamanuśoca tvaṁ kimanyamanuśocasi।
āyustu hīyate yasya sthitasyāsya gatasya ca ॥
‘तुम अपने ही लिये चिन्ता करो, दूसरे के लिये क्यों बार-बार शोक करते हो। कोई इस लोक में स्थित हो या अन्यत्र गया हो, जिस किसीकी भी आयु तो निरन्तर क्षीण ही हो रही है
English translation coming soon.
sahaiva mṛtyurvrajati saha mṛtyurniṣīdati।
gatvā sudīrghamadhvānaṁ saha mṛtyurnivartate ॥
‘मृत्यु साथ ही चलती है, साथ ही बैठती है और बहुत बड़े मार्ग की यात्रा में भी साथ ही जाकर वह मनुष्य के साथ ही लौटती है
English translation coming soon.
gātreṣu valayaḥ prāptāḥ śvetāścaiva śiroruhāḥ।
jarayā puruṣo jīrṇaḥ kiṁ hi kṛtvā prabhāvayet ॥
‘शरीर में झुर्रियाँ पड़ गयीं, सिर के बाल सफेद हो गये। फिर जरावस्था से जीर्ण हुआ मनुष्य कौन-सा उपाय करके मृत्यु से बचने के लिये अपना प्रभाव प्रकट कर सकता है?
English translation coming soon.
nandantyudita āditye nandantyastamite'hani।
ātmano nāvabudhyante manuṣyā jīvitakṣayam ॥
‘लोग सूर्योदय होने पर प्रसन्न होते हैं, सूर्यास्त होने पर भी खुश होते हैं; किंतु यह नहीं जानते कि प्रतिदिन अपने जीवन का नाश हो रहा है
English translation coming soon.
hṛṣyantyṛtumukhaṁ dṛṣṭvā navaṁ navamivāgatam।
ṛtūnāṁ parivartena prāṇināṁ prāṇasaṁkṣayaḥ ॥
‘किसी ऋतु का प्रारम्भ देखकर मानो वह नयी-नयी आयी हो (पहले कभी आयी ही न हो), ऐसा समझकर लोग हर्ष से खिल उठते हैं, परंतु यह नहीं जानते कि इन ऋतुओं के परिवर्तन से प्राणियों के प्राणों का (आयु का) क्रमशः क्षय हो रहा है
English translation coming soon.
yathā kāṣṭhaṁ ca kāṣṭhaṁ ca sameyātāṁ mahārṇave।
sametya tu vyapeyātāṁ kālamāsādya kaṁcana ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
evaṁ bhāryāśca putrāśca jñātayaśca vasūni ca।
sametya vyavadhāvanti dhruvo hyeṣāṁ vinābhavaḥ ॥
‘जैसे महासागर में बहते हुए दो काठ कभी एक-दूसरे से मिल जाते हैं और कुछ काल के बाद अलग भी हो जाते हैं, उसी प्रकार स्त्री, पुत्र, कुटुम्ब और धन भी मिलकर बिछुड़ जाते हैं; क्योंकि इनका वियोग अवश्यम्भावी है
English translation coming soon.
nātra kaścid yathābhāvaṁ prāṇī samativartate।
tena tasmin na sāmarthyaṁ pretasyāstyanuśocataḥ ॥
‘इस संसार में कोई भी प्राणी यथासमय प्राप्त होनेवाले जन्म-मरण का उल्लङ्घन नहीं कर सकता। इसलिये जो किसी मरे हुए व्यक्ति के लिये बारंबार शोक करता है, उसमें भी यह सामर्थ्य नहीं है कि वह अपनी ही मृत्यु को टाल सके
English translation coming soon.
yathā hi sārthaṁ gacchantaṁ brūyāt kaścit pathi sthitaḥ।
ahamapyāgamiṣyāmi pṛṣṭhato bhavatāmiti ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
evaṁ pūrvairgato mārgaḥ pitṛpaitāmahairdhruvaḥ।
tamāpannaḥ kathaṁ śoced yasya nāsti vyatikramaḥ ॥
‘जैसे आगे जाते हुए यात्रियों अथवा व्यापारियों के समुदाय से रास्ते में खड़ा हुआ पथिक यों कहे कि मैं भी आप लोगों के पीछे-पीछे आऊँगा और तदनुसार वह उनके पीछे-पीछे जाय, उसी प्रकार हमारे पूर्वज पिता-पितामह आदि जिस मार्ग से गये हैं, जिसपर जाना अनिवार्य है तथा जिससे बचने का कोई उपाय नहीं है, उसी मार्ग पर स्थित हुआ मनुष्य किसी और के लिये शोक कैसे करे?
English translation coming soon.
vayasaḥ patamānasya strotaso vānivartinaḥ।
ātmā sukhe niyoktavyaḥ sukhabhājaḥ prajāḥ smṛtāḥ ॥
‘जैसे नदियों का प्रवाह पीछे नहीं लौटता, उसी प्रकार दिन-दिन ढलती हुई अवस्था फिर नहीं लौटती है। उसका क्रमशः नाश हो रहा है, यह सोचकर आत्मा को कल्याण के साधनभूत धर्म में लगावे; क्योंकि सभी लोग अपना कल्याण चाहते हैं
English translation coming soon.
dharmātmā suśubhaiḥ kṛtsnaiḥ kratubhiścāptadakṣiṇaiḥ।
dhūtapāpo gataḥ svargaṁ pitā naḥ pṛthivīpatiḥ ॥
‘तात! हमारे पिता धर्मात्मा थे। उन्होंने पर्याप्त दक्षिणाएँ देकर प्रायः सभी परम शुभकारक यज्ञों का अनुष्ठान किया था। उनके सारे पाप धुल गये थे। अतः वे महाराज स्वर्गलोक में गये हैं
English translation coming soon.
bhṛtyānāṁ bharaṇāt samyak prajānāṁ paripālanāt।
arthādānācca dharmeṇa pitā nastridivaṁ gataḥ ॥
‘वे भरण-पोषण के योग्य परिजनों का भरण करते थे। प्रजाजनों का भलीभाँति पालन करते थे और प्रजाजनों से धर्म के अनुसार कर आदि के रूप में धन लेते थे—इन सब कारणों से हमारे पिता उत्तम स्वर्गलोक में पधारे हैं
English translation coming soon.
karmabhistu śubhairiṣṭaiḥ kratubhiścāptadakṣiṇaiḥ।
svargaṁ daśarathaḥ prāptaḥ pitā naḥ pṛthivīpatiḥ ॥
‘सर्वप्रिय शुभ कर्मों तथा प्रचुर दक्षिणवाले यज्ञों के अनुष्ठानों से हमारे पिता पृथ्वीपति महाराज दशरथ स्वर्गलोक में गये हैं
English translation coming soon.
iṣṭvā bahuvidhairyajñairbhogāṁścāvāpya puṣkalān।
uttamaṁ cāyurāsādya svargataḥ pṛthivīpatiḥ ॥
‘उन्होंने नाना प्रकार के यज्ञोंद्वारा यज्ञपुरुष की आराधना की, प्रचुर भोग प्राप्त किये और उत्तम आयु पायी थी, इसके बाद वे महाराज यहाँ से स्वर्गलोक को पधारे हैं
English translation coming soon.
āyuruttamamāsādya bhogānapi ca rāghavaḥ।
na sa śocyaḥ pitā tāta svargataḥ satkṛtaḥ satām ॥
‘तात! अन्य राजाओं की अपेक्षा उत्तम आयु और श्रेष्ठ भोगों को पाकर हमारे पिता सदा सत्पुरुषों के द्वारा सम्मानित हुए हैं; अतः स्वर्गवासी हो जाने पर भी वे शोक करनेयोग्य नहीं हैं
English translation coming soon.
sa jīrṇamānuṣaṁ dehaṁ parityajya pitā hi naḥ।
daivīmṛddhimanuprāpto brahmalokavihāriṇīm ॥
‘हमारे पिता ने जराजीर्ण मानव-शरीर का परित्याग करके दैवी सम्पत्ति प्राप्त की है, जो ब्रह्मलोक में विहार करानेवाली है
English translation coming soon.
taṁ tu naivaṁvidhaḥ kaścit prājñaḥ śocitumarhasi।
tvadvidho madvidhaścāpi śrutavān buddhimattaraḥ ॥
‘कोई भी ऐसा विद्वान्, जो तुम्हारे और मेरे समान शास्त्र-ज्ञान-सम्पन्न एवं परम बुद्धिमान् है, पिताजी के लिये शोक नहीं कर सकता
English translation coming soon.
ete bahuvidhāḥ śokā vilāparudite tadā।
varjanīyā hi dhīreṇa sarvāvasthāsu dhīmatā ॥
‘धीर एवं प्रज्ञावान् पुरुष को सभी अवस्थाओं में ये नाना प्रकार के शोक, विलाप तथा रोदन त्याग देने चाहिये
English translation coming soon.
sa svastho bhava mā śoko yātvā cāvasa tāṁ purīm।
tathā pitrā niyukto'si vaśinā vadatāṁ vara ॥
‘इसलिये तुम स्वस्थ हो जाओ, तुम्हारे मन में शोक नहीं होना चाहिये। वक्ताओं में श्रेष्ठ भरत! तुम यहाँ से जाकर अयोध्यापुरी में निवास करो; क्योंकि मन को वश में रखनेवाले पूज्य पिताजी ने तुम्हारे लिये यही आदेश दिया है
English translation coming soon.
yatrāhamapi tenaiva niyuktaḥ puṇyakarmaṇā।
tatraivāhaṁ kariṣyāmi piturāryasya śāsanam ॥
‘उन पुण्यकर्मा महाराज ने मुझे भी जहाँ रहने की आज्ञा दी है, वहीं रहकर मैं उन पूज्य पिता के आदेश का पालन करूँगा
English translation coming soon.
na mayā śāsanaṁ tasya tyaktuṁ nyāyyamariṁdama।
sa tvayāpi sadā mānyaḥ sa vai bandhuḥ sa naḥ pitā ॥
‘शत्रुदमन भरत! पिता की आज्ञा की अवहेलना करना मेरे लिये कदापि उचित नहीं है। वे तुम्हारे लिये भी सर्वदा सम्मान के योग्य हैं; क्योंकि वे ही हमलोगों के हितैषी बन्धु और जन्मदाता थे
English translation coming soon.
tad vacaḥ piturevāhaṁ sammataṁ dharmacāriṇām।
karmaṇā pālayiṣyāmi vanavāsena rāghava ॥
‘रघुनन्दन! मैं इस वनवासरूपी कर्म के द्वारा पिताजी के ही वचन का जो धर्मात्माओं को भी मान्य है, पालन करूँगा
English translation coming soon.
dhārmikeṇānṛśaṁsena nareṇa guruvartinā।
bhavitavyaṁ naravyāghra paralokaṁ jigīṣatā ॥
‘नरश्रेष्ठ! परलोक पर विजय पाने की इच्छा रखनेवाले मनुष्य को धार्मिक, क्रूरता से रहित और गुरुजनों का आज्ञापालक होना चाहिये
English translation coming soon.
ātmānamanutiṣṭha tvaṁ svabhāvena nararṣabha।
niśāmya tu śubhaṁ vṛttaṁ piturdaśarathasya naḥ ॥
‘मनुष्यों में श्रेष्ठ भरत! हमारे पूज्य पिता दशरथ के शुभ आचरणों पर दृष्टिपात करके तुम अपने धार्मिक स्वभाव के द्वारा आत्मा की उन्नति के लिये प्रयत्न करो’
English translation coming soon.
ityevamuktvā vacanaṁ mahātmā piturnideśapratipālanārtham।
yavīyasaṁ bhrātaramarthavacca prabhurmuhūrtād virarāma rāmaḥ ॥
सर्वशक्तिमान् महात्मा श्रीराम एक मुहूर्ततक अपने छोटे भाई भरत से पिता की आज्ञा का पालन कराने के उद्देश्य से ये अर्थयुक्त वचन कहकर चुप हो गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे पञ्चाधिकशततमः सर्गः ॥ १०५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें एक सौ पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०५ ॥