ब्रह्मपुत्र कुश के चार पुत्रों का वर्णन, शोणभद्र-तटवर्ती प्रदेश को वसु की भूमि बताना, कुशनाभ की सौ कन्याओं का वायु के कोप से 'कुब्जा' होना
The four sons of Kuśa; Kuśanābha’s hundred daughters bent by the Wind-god
“वायु का कोप”
॥ १ · ३२ · १६–२३ ॥
उद्याने विहरन्तीः कुशनाभस्य शतं कन्याः वायुदेवः प्रणयं याचते; ताभिः प्रत्याख्यातः कुपितः वायुः तासां सर्वाणि अङ्गानि वक्रीकरोति।
उद्यान में विचरती राजा कुशनाभ की सौ रूपवती कन्याओं को आँधी के रूप में प्रकट वायुदेव ने पत्नी बनने का प्रस्ताव दिया; पिता की अनुमति बिना अस्वीकार करने पर कुपित वायु उनके अंगों को मरोड़ रहा है, जिससे झंझा में बाल-वस्त्र उड़ते हुए वे झुककर कुब्जा हो जाती हैं।
As the hundred lovely daughters of King Kushanabha wander in their garden, the wind-god Vayu, manifest as a storm, demands them as brides; when they refuse without their father's leave, the enraged Vayu twists their limbs, and amid the gale of flying hair and garments they bend, crooked and bowed.
brahmayonirmahānāsīt kuśo nāma mahātapāḥ ।
akliṣṭavratadharmajñaḥ sajjanapratipūjakaḥ ॥
(विश्वामित्रजी कहते हैं —) श्रीराम! पूर्वकाल में कुश नाम से प्रसिद्ध एक महातपस्वी राजा हो गये हैं। वे साक्षात् ब्रह्माजी के पुत्र थे। उनका प्रत्येक व्रत एवं संकल्प बिना किसी क्लेश या कठिनाई के ही पूर्ण होता था। वे धर्म के ज्ञाता, सत्पुरुषों का आदर करनेवाले और महान् थे।
English translation coming soon.
sa mahātmā kulīnāyāṁ yuktāyāṁ sumahābalān ।
vaidarbhyāṁ janayāmāsa caturaḥ sadṛśān sutān ॥
उत्तम कुल में उत्पन्न विदर्भदेश की राजकुमारी उनकी पत्नी थी। उसके गर्भ से उन महात्मा नरेश ने चार पुत्र उत्पन्न किये, जो उन्हींके समान थे।
English translation coming soon.
kuśāmbaṁ kuśanābhaṁ ca asūrtarajasaṁ vasum ।
dīptiyuktān mahotsāhān kṣatradharmacikīrṣayā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tānuvāca kuśaḥ putrān dharmiṣṭhān satyavādinaḥ ।
kriyatāṁ pālanaṁ putrā dharmaṁ prāpsyatha puṣkalam ॥
उनके नाम इस प्रकार हैं — कुशाम्ब, कुशनाभ, असूर्तरजस तथा वसु। ये सब-के-सब तेजस्वी तथा महान् उत्साही थे। राजा कुश ने 'प्रजारक्षणरूप' क्षत्रिय-धर्म के पालन की इच्छा से अपने उन धर्मिष्ठ तथा सत्यवादी पुत्रों से कहा — "पुत्रो! प्रजा का पालन करो, इससे तुम्हें धर्म का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा।"
English translation coming soon.
kuśasya vacanaṁ śrutvā catvāro lokasattamāḥ ।
niveśaṁ cakrire sarve purāṇāṁ nṛvarāstadā ॥
अपने पिता महाराज कुश की यह बात सुनकर उन चारों लोकशिरोमणि नरश्रेष्ठ राजकुमारों ने उस समय अपने-अपने लिये पृथक्-पृथक् नगर निर्माण कराया।
English translation coming soon.
kuśāmbastu mahātejāḥ kauśāmbīmakarot purīm ।
kuśanābhastu dharmātmā puraṁ cakre mahodayam ॥
महातेजस्वी कुशाम्ब ने 'कौशाम्बी' पुरी बसायी (जिसे आजकल 'कोसम' कहते हैं)। धर्मात्मा कुशनाभ ने 'महोदय' नामक नगर का निर्माण कराया।
English translation coming soon.
asūrtarajaso nāma dharmāraṇyaṁ mahāmatiḥ ।
cakre puravaraṁ rājā vasurnāma girivrajam ॥
परम बुद्धिमान् असूर्तरजस ने 'धर्मारण्य' नामक एक श्रेष्ठ नगर बसाया तथा राजा वसु ने 'गिरिव्रज' नगर की स्थापना की।
English translation coming soon.
eṣā vasumatī nāma vasostasya mahātmanaḥ ।
ete śailavarāḥ pañca prakāśante samantataḥ ॥
महात्मा वसु की यह 'गिरिव्रज' नामक राजधानी वसुमती के नाम से प्रसिद्ध हुई। इसके चारों ओर ये पाँच श्रेष्ठ पर्वत सुशोभित होते हैं।
English translation coming soon.
sumāgadhī nadī ramyā māgadhān viśrutā''yayau ।
pañcānāṁ śailamukhyānāṁ madhye māleva śobhate ॥
यह रमणीय (सोन) नदी दक्षिण-पश्चिम की ओर से बहती हुई मगध देश में आयी है, इसलिये यहाँ 'सुमागधी' के नाम से विख्यात हुई है। यह इन पाँच श्रेष्ठ पर्वतों के बीच में माला की भाँति सुशोभित हो रही है।
English translation coming soon.
saiṣā hi māgadhī rāma vasostasya mahātmanaḥ ।
pūrvābhicaritā rāma sukṣetrā sasyamālinī ॥
श्रीराम! इस प्रकार 'मागधी' नाम से प्रसिद्ध हुई यह सोन नदी पूर्वोक्त महात्मा वसु से सम्बन्ध रखती है। रघुनन्दन! यह दक्षिण-पश्चिम से आकर पूर्वोत्तर दिशा की ओर प्रवाहित हुई है। इसके दोनों तटों पर सुन्दर क्षेत्र (उपजाऊ खेत) हैं, अतः यह सदा सस्य-मालाओं से अलंकृत (हरी-भरी खेती से सुशोभित) रहती है।
English translation coming soon.
kuśanābhastu rājarṣiḥ kanyāśatamanuttamam ।
janayāmāsa dharmātmā ghṛtācyāṁ raghunandana ॥
रघुकुल को आनन्दित करनेवाले श्रीराम! धर्मात्मा राजर्षि कुशनाभ ने घृताची अप्सरा के गर्भ से परम उत्तम सौ कन्याओं को जन्म दिया।
English translation coming soon.
tāstu yauvanaśālinyo rūpavatyaḥ svalaṁkṛtāḥ ।
udyānabhūmimāgamya prāvṛṣīva śatahradāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gāyantyo nṛtyamānāśca vādayantyaśca rāghava ।
āmodaṁ paramaṁ jagmurvarābharaṇabhūṣitāḥ ॥
वे सब-की-सब सुन्दर रूप-लावण्य से सुशोभित थीं। धीरे-धीरे युवावस्था ने आकर उनके सौन्दर्य को और भी बढ़ा दिया। रघुवीर! एक दिन वस्त्र और आभूषणों से विभूषित हो वे सभी राजकन्याएँ उद्यान-भूमि में आकर वर्षाऋतु में प्रकाशित होनेवाली विद्युन्मालाओं की भाँति शोभा पाने लगीं। सुन्दर अलंकारों से अलंकृत हुई वे अंगनाएँ गाती, बजाती और नृत्य करती हुई वहाँ परम आमोद-प्रमोद में मग्न हो गयीं।
English translation coming soon.
atha tāścārusarvāṁgyo rūpeṇāpratimā bhuvi ।
udyānabhūmimāgamya tārā iva ghanāntare ॥
उनके सभी अंग बड़े मनोहर थे। इस भूतल पर उनके रूप-सौन्दर्य की कहीं भी तुलना नहीं थी। उस उद्यान में आकर वे बादलों की ओट में कुछ-कुछ छिपी हुई तारिकाओं के समान शोभा पा रही थीं।
English translation coming soon.
tāḥ sarvā guṇasampannā rūpayauvanasaṁyutāḥ ।
dṛṣṭvā sarvātmako vāyuridaṁ vacanamabravīt ॥
उस समय उत्तम गुणों से सम्पन्न तथा रूप और यौवन से सुशोभित उन सब राजकन्याओं को देखकर सर्वस्वरूप वायु देवता ने उनसे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
ahaṁ vaḥ kāmaye sarvā bhāryā mama bhaviṣyatha ।
mānuṣastyajyatāṁ bhāvo dīrghamāyuravāpsyatha ॥
"सुन्दरियो! मैं तुम सब को अपनी प्रेयसी के रूप में प्राप्त करना चाहता हूँ। तुम सब मेरी भार्याएँ बनोगी। अब मनुष्यभाव का त्याग करो और मुझे अंगीकार करके देवांगनाओं की भाँति दीर्घ आयु प्राप्त कर लो।"
English translation coming soon.
calaṁ hi yauvanaṁ nityaṁ mānuṣeṣu viśeṣataḥ ।
akṣayyaṁ yauvanaṁ prāptā amaryaśca bhaviṣyatha ॥
"विशेषतः मानव-शरीर में जवानी कभी स्थिर नहीं रहती — प्रतिक्षण क्षीण होती जाती है। मेरे साथ सम्बन्ध हो जाने पर तुमलोग अक्षय यौवन प्राप्त करके अमर हो जाओगी।"
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā vāyorakliṣṭakarmaṇaḥ ।
apahāsya tato vākyaṁ kanyāśatamathābravīt ॥
अनायास ही महान् कर्म करनेवाले वायुदेव का यह कथन सुनकर वे सौ कन्याएँ अवहेलनापूर्वक हँसकर बोलीं—
English translation coming soon.
antaścarasi bhūtānāṁ sarveṣāṁ surasattama ।
prabhāvajñāśca te sarvāḥ kimarthamavamanyase ॥
"सुरश्रेष्ठ! आप प्राणवायु के रूप में समस्त प्राणियों के भीतर विचरते हैं (अतः सबके मन की बातें जानते हैं; आपको यह मालूम होगा कि हमारे मन में आपके प्रति कोई आकर्षण नहीं है)। हम सब बहिनें आपके अनुपम प्रभाव को भी जानती हैं (तो भी हमारा आपके प्रति अनुराग नहीं है); ऐसी दशा में यह अनुचित प्रस्ताव करके आप हमारा अपमान किसलिये कर रहे हैं?"
English translation coming soon.
kuśanābhasutā deva samastāḥ surasattama ।
sthānāccyāvayituṁ devaṁ rakṣāmastapo vayam ॥
"देव! देवशिरोमणे! हम सब-की-सब राजर्षि कुशनाभ की कन्याएँ हैं। देवता होने पर भी आपको शाप देकर वायुपद से भ्रष्ट कर सकती हैं, किंतु ऐसा करना नहीं चाहतीं; क्योंकि हम अपने तप को सुरक्षित रखती हैं।"
English translation coming soon.
mā bhūt sa kālo durmedhaḥ pitaraṁ satyavādinam ।
avamanya svadharmeṇa svayaṁvaramupāsmahe ॥
"दुर्मते! वह समय कभी न आवे, जब कि हम अपने सत्यवादी पिता की अवहेलना करके कामवश या अत्यन्त अधर्मपूर्वक स्वयं ही वर ढूँढ़ने लगें।"
English translation coming soon.
pitā hi prabhurasmākaṁ daivataṁ paramaṁ ca saḥ ।
yasya no dāsyati pitā sa no bhartā bhaviṣyati ॥
"हमलोगों पर हमारे पिताजी का प्रभुत्व है, वे हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ देवता हैं। पिताजी हमें जिसके हाथ में दे देंगे, वही हमारा पति होगा।"
English translation coming soon.
tāsāṁ tu vacanaṁ śrutvā hariḥ paramakopanaḥ ।
praviśya sarvagātrāṇi babhañja bhagavān prabhuḥ ॥
aratnimātrākṛtayo bhagnagātrā bhayārditāḥ ।
उनकी यह बात सुनकर वायुदेव अत्यन्त कुपित हो उठे। उन ऐश्वर्यशाली प्रभु ने उनके भीतर प्रविष्ट हो सब अंगों को मोड़कर टेढ़ा कर दिया। शरीर मुड़ जाने के कारण वे कुबड़ी हो गयीं। उनकी आकृति मुट्ठी बँधे हुए एक हाथ के बराबर हो गयी। वे भय से व्याकुल हो उठीं।
English translation coming soon.
tāḥ kanyā vāyunā bhagnā viviśurnṛpatergṛham ।
praviśya ca susambhrāntāḥ salajjāḥ sāsralocanāḥ ॥
वायुदेव के द्वारा कुबड़ी की हुई उन कन्याओं ने राजभवन में प्रवेश किया। प्रवेश करके वे लज्जित और उद्विग्न हो गयीं। उनके नेत्रों से आँसुओं की धाराएँ बहने लगीं।
English translation coming soon.
sa ca tā dayitā bhagnāḥ kanyāḥ paramaśobhanāḥ ।
dṛṣṭvā dīnāstadā rājā sambhrānta idamabravīt ॥
अपनी परम सुन्दरी प्यारी पुत्रियों को कुब्जता के कारण अत्यन्त दयनीय दशा में पड़ी देख राजा कुशनाभ घबरा गये और इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
kimidaṁ kathyatāṁ putryaḥ ko dharmamavamanyate ।
kubjāḥ kena kṛtāḥ sarvāśceṣṭantyo nābhibhāṣatha ।
evaṁ rājā viniḥśvasya samādhiṁ saṁdadhe tataḥ ॥
"पुत्रियो! यह क्या हुआ? बताओ। कौन प्राणी धर्म की अवहेलना करता है? किसने तुम्हें कुबड़ी बना दिया, जिससे तुम तड़प रही हो, किंतु कुछ बताती नहीं हो।" यों कहकर राजा ने लंबी साँस खींची और उनका उत्तर सुनने के लिये वे सावधान होकर बैठ गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः ॥ ३२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में बत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३२ ॥