विश्वामित्र का श्रीराम को अस्त्रों की संहारविधि बताना तथा उन्हें अन्यान्य अस्त्रों का उपदेश करना, श्रीराम का एक आश्रम एवं यज्ञस्थान के विषय में मुनि से प्रश्न
The withdrawal of the astras; Rāma asks about an āśrama and its sacrificial ground
“अस्त्र-संहार विद्या”
॥ १ · २८ · १–१२ ॥
दीप्ते वनाङ्गणे महामुनिर्विश्वामित्रो नीलमेघश्यामाय बालाय रामाय दिव्यास्त्राणां संहारविद्यामुपदिशति — रामस्याज्ञया अस्त्राणि तेजोमयैर्दिव्यपुरुषरूपैः प्रादुर्भवन्ति, अग्निवायुवज्रचिह्नधराः प्रकाशयुवानः प्राञ्जलयः प्रणमन्त आज्ञाकरत्वं प्रतिजानते; अलौकिकप्रभा, राजकुमारस्य प्रशान्तविस्मितं मुखम्।
दीप्त वन-प्रांगण में महामुनि विश्वामित्र नीलमेघश्याम बालक राम को दिव्य अस्त्रों की संहार-विद्या का उपदेश दे रहे हैं — राम की आज्ञा से अस्त्र तेजोमय दिव्य पुरुषों के रूप में प्रकट होते हैं, अग्नि-वायु-वज्र के चिह्न धारण किये प्रकाशमय युवक हाथ जोड़े प्रणाम करते हुए आज्ञाकारिता की प्रतिज्ञा करते हैं; अलौकिक प्रभा, राजकुमार का प्रशान्त-विस्मित मुख।
In a glowing forest clearing the great sage Vishvamitra imparts to the dark-blue prince Rama the secret of recalling the celestial weapons — and at the prince's command the astras appear as radiant divine beings, luminous youths bearing the emblems of fire, wind and thunder, who bow before him with folded hands and pledge obedience, awe and serenity upon the young prince's face.
pratigṛhya tato'strāṇi prahṛṣṭavadanaḥ śuciḥ ।
gacchanneva ca kākutstho viśvāmitramathābravīt ॥
उन अस्त्रों को ग्रहण करके परम पवित्र श्रीराम का मुख प्रसन्नता से खिल उठा था। वे चलते-चलते ही विश्वामित्र से बोले—
English translation coming soon.
gṛhītāstro'smi bhagavan durādharṣaḥ surairapi ।
astrāṇāṁ tvahamicchāmi saṁhārān munipuṁgava ॥
"भगवन्! आपकी कृपा से इन अस्त्रों को ग्रहण करके मैं देवताओं के लिये भी दुर्जय हो गया हूँ। मुनिश्रेष्ठ! अब मैं अस्त्रों की संहारविधि जानना चाहता हूँ।"
English translation coming soon.
evaṁ bruvati kākutsthe viśvāmitro mahātapāḥ ।
saṁhārān vyājahārātha dhṛtimān suvrataḥ śuciḥ ॥
ककुत्स्थकुलतिलक श्रीराम के ऐसा कहने पर महातपस्वी, धैर्यवान्, उत्तम व्रतधारी और पवित्र विश्वामित्र मुनि ने उन्हें अस्त्रों की संहारविधि का उपदेश दिया।
English translation coming soon.
satyavantaṁ satyakīrtiṁ dhṛṣṭaṁ rabhasameva ca ।
pratihārataraṁ nāma parāṅmukhamavāṅmukham ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lakṣyālakṣyāvimau caiva dṛḍhanābhasunābhakau ।
daśākṣaśatavaktrau ca daśaśīrṣaśatodarau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
padmanābhamahānābhau dundunābhasvanābhakau ।
jyotiṣaṁ śakunaṁ caiva nairāsyavimalāvubhau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yaugaṁdharavinidrau ca daityapramathanau tathā ।
śucibāhurmahābāhurniṣkalirvirucastathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sārcimālī dhṛtimālī vṛttimān rucirastathā ।
pitryaḥ saumanasaścaiva vidhūtamakarāvubhau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
paravīraṁ ratiṁ caiva dhanadhānyau ca rāghava ।
kāmarūpaṁ kāmaruciṁ mohamāvaraṇaṁ tathā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jṛmbhakaṁ sarpanāthaṁ ca panthānavaruṇau tathā ।
kṛśāśvatanayān rāma bhāsvarān kāmarūpiṇaḥ ।
pratīccha mama bhadraṁ te pātrabhūto'si rāghava ॥
तदनन्तर वे बोले — "रघुकुलनन्दन राम! तुम्हारा कल्याण हो! तुम अस्त्रविद्या के सुयोग्य पात्र हो; अतः निम्नाङ्कित अस्त्रों को भी ग्रहण करो — सत्यवान्, सत्यकीर्ति, धृष्ट, रभस, प्रतिहारतर, प्राङ्मुख, अवाङ्मुख, लक्ष्य, अलक्ष्य, दृढनाभ, सुनाभ, दशाक्ष, शतवक्त्र, दशशीर्ष, शतोदर, पद्मनाभ, महानाभ, दुन्दुनाभ, स्वनाभ, ज्योतिष, शकुन, नैरास्य, विमल, दैत्यनाशक यौगंधर और विनिद्र, शुचिबाहु, महाबाहु, निष्कलि, विरुच, सार्चिमाली, धृतिमाली, वृत्तिमान्, रुचिर, पित्र्य, सौमनस, विधूत, मकर, परवीर, रति, धन, धान्य, कामरूप, कामरुचि, मोह, आवरण, जृम्भक, सर्पनाथ, पन्थान और वरुण — ये सभी प्रजापति कृशाश्व के पुत्र हैं। ये इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले तथा परम तेजस्वी हैं। तुम इन्हें ग्रहण करो।"
English translation coming soon.
bāḍhamityeva kākutsthaḥ prahṛṣṭenāntarātmanā ।
divyabhāsvaradehāśca mūrtimantaḥ sukhapradāḥ ॥
तब 'बहुत अच्छा' कहकर श्रीरामचन्द्रजी ने प्रसन्न मन से उन अस्त्रों को ग्रहण किया। उन मूर्तिमान् अस्त्रों के शरीर दिव्य तेज से उद्भासित हो रहे थे। वे अस्त्र जगत् को सुख देनेवाले थे।
English translation coming soon.
kecidaṁgārasadṛśāḥ kecid dhūmopamāstathā ।
candrārkasadṛśāḥ kecit prāñjalipuṭāstathā ॥
उनमें से कितने ही अंगारों के समान तेजस्वी थे। कितने ही धूम के समान काले प्रतीत होते थे तथा कुछ अस्त्र सूर्य और चन्द्रमा के समान प्रकाशमान थे। वे सब-के-सब हाथ जोड़कर श्रीराम के समक्ष खड़े हुए।
English translation coming soon.
rāmaṁ prāñjalayo bhūtvābruvan madhurabhāṣiṇaḥ ।
ime sma naraśārdūla śādhi kiṁ karavāma te ॥
उन्होंने अञ्जलि बाँधे मधुर वाणी में श्रीराम से इस प्रकार कहा — "पुरुषसिंह! हमलोग आपके दास हैं। आज्ञा कीजिये, हम आपकी क्या सेवा करें?"
English translation coming soon.
gamyatāmiti tānāha yatheṣṭaṁ raghunandanaḥ ।
mānasāḥ kāryakāleṣu sāhāyyaṁ me kariṣyatha ॥
तब रघुकुलनन्दन राम ने उनसे कहा — "इस समय तो आपलोग अपने अभीष्ट स्थान को जायँ; परंतु आवश्यकता के समय मेरे मन में स्थित होकर सदा मेरी सहायता करते रहें।"
English translation coming soon.
atha te rāmamāmantrya kṛtvā cāpi pradakṣiṇam ।
evamastviti kākutsthamuktvā jagmuryathāgatam ॥
तत्पश्चात् वे श्रीराम की परिक्रमा करके उनसे विदा ले उनकी आज्ञा के अनुसार कार्य करने की प्रतिज्ञा करके जैसे आये थे, वैसे चले गये।
English translation coming soon.
sa ca tān rāghavo jñātvā viśvāmitraṁ mahāmunim ।
gacchannevātha madhuraṁ ślakṣṇaṁ vacanamabravīt ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kimetanmeghasaṁkāśaṁ parvatasyāvidūrataḥ ।
vṛkṣakhaṇḍamito bhāti paraṁ kautūhalaṁ hi me ॥
इस प्रकार उन अस्त्रों का ज्ञान प्राप्त करके चलते-चलते ही महामुनि विश्वामित्र से श्रीरघुनाथजी ने मधुर वाणी में पूछा — "भगवन्! सामनेवाले पर्वत के पास ही जो यह मेघों के घटा के समान सघन वृक्षों से भरा स्थान दिखायी देता है, क्या है? उसके विषय में जानने के लिये मेरे मन में बड़ी उत्कण्ठा हो रही है।"
English translation coming soon.
darśanīyaṁ mṛgākīrṇaṁ manoharamatīva ca ।
nānāprakāraiḥ śakunairvalgubhāṣairalaṁkṛtam ॥
"यह दर्शनीय स्थान मृगों के झुंड से भरा हुआ होने के कारण अत्यन्त मनोहर प्रतीत होता है। नाना प्रकार के पक्षी अपनी मधुर शब्दावली से इस स्थान की शोभा बढ़ाते हैं।"
English translation coming soon.
niḥsṛtāḥ smo muniśreṣṭha kāntārād romaharṣaṇāt ।
anayā tvavagacchāmi deśasya sukhavattayā ॥
"मुनिश्रेष्ठ! इस प्रदेश की इस सुखमयी स्थिति से यह जान पड़ता है कि अब हमलोग उस रोमाञ्चकारी दुर्गम ताटकावन से बाहर निकल आये हैं।"
English translation coming soon.
sarvaṁ me śaṁsa bhagavan kasyāśramapadaṁ tvidam ।
samprāptā yatra te pāpā brahmaghnā duṣṭacāriṇaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tava yajñasya vighnāya durātmāno mahāmune ।
bhagavaṁstasya ko deśaḥ sā yatra tava yājñikī ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rakṣitavyā kriyā brahman mayā vadhyāśca rākṣasāḥ ।
etat sarvaṁ muniśreṣṭha śrotumicchāmyahaṁ prabho ॥
"भगवन्! मुझे सब कुछ बताइये। यह किसका आश्रम है? भगवन्! महामुने! जहाँ आपकी यज्ञक्रिया हो रही है, जहाँ वे पापी, दुराचारी, ब्रह्महत्यारे, दुरात्मा राक्षस आपके यज्ञ में विघ्न डालने के लिये आया करते हैं और जहाँ मुझे यज्ञ की रक्षा तथा राक्षसों के वध का कार्य करना है, उस आपके आश्रम का कौन-सा देश है? ब्रह्मन्! मुनिश्रेष्ठ प्रभो! यह सब मैं सुनना चाहता हूँ।"
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे अष्टाविंशः सर्गः ॥ २८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अट्ठाईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २८ ॥