विश्वामित्रसहित श्रीराम और लक्ष्मण का सरयू-गंगासंगम के समीप पुण्य आश्रम में रात को ठहरना
Night at the holy āśrama by the Sarayū-Gaṅgā confluence
“संगम-तट की पुण्य रात्रि”
॥ १ · २३ · १–१४ ॥
सरयूगङ्गासङ्गमे शान्ते वनाश्रमे महामुनिर्विश्वामित्रः प्रज्वलिताग्नेः समीपे बालौ राजकुमारौ बोधयति — नीलमेघश्यामं रामं गौरं लक्ष्मणं च, यौ भक्त्या निश्चलौ शृण्वतः; द्विनद्योः श्यामसङ्गमस्तारकाकीर्णाकाशे दीप्यते, खद्योता निस्तब्धं जलं च।
सरयू-गंगा के संगम पर शान्त वनाश्रम में महामुनि विश्वामित्र प्रज्वलित अग्नि के पास दोनों बालक राजकुमारों — नीलमेघश्याम राम और गौरवर्ण लक्ष्मण — को उपदेश दे रहे हैं, जो भक्ति से निश्चल होकर सुन रहे हैं; दोनों नदियों का श्याम संगम तारों से भरे आकाश के नीचे चमक रहा है, जुगनू और निस्तब्ध जल।
At a peaceful hermitage where the Sarayu meets the Ganga, the great sage Vishvamitra sits by a glowing sacred fire teaching the two young princes — the dusky blue-complexioned Rama and his fair brother Lakshmana — who listen in rapt devotion; the dark confluence shines beneath a vast starlit sky, fireflies and still water keeping the hush of a sacred evening.
prabhātāyāṁ tu śarvaryāṁ viśvāmitro mahāmuniḥ ।
abhyabhāṣata kākutsthau śayānau parṇasaṁstare ॥
जब रात बीती और प्रभात हुआ, तब महामुनि विश्वामित्र ने तिनकों और पत्तों के बिछौने पर सोये हुए उन दोनों ककुत्स्थवंशी राजकुमारों से कहा—
English translation coming soon.
kausalyā suprajā rāma pūrvā saṁdhyā pravartate ।
uttiṣṭha naraśārdūla kartavyaṁ daivamāhnikam ॥
"नरश्रेष्ठ राम! तुम्हारे-जैसे पुत्र को पाकर महारानी कौसल्या सुपुत्रजननी कही जाती हैं। यह देखो, प्रातःकाल की संध्या का समय हो रहा है; उठो और प्रतिदिन किये जानेवाले देवसम्बन्धी कार्यों को पूर्ण करो।"
English translation coming soon.
tasyarṣeḥ paramodāraṁ vacaḥ śrutvā narottamau ।
snātvā kṛtodakau vīrau jepatuḥ paramaṁ japam ॥
महर्षि का यह परम उदार वचन सुनकर उन दोनों नरश्रेष्ठ वीरों ने स्नान करके देवताओं का तर्पण किया और फिर वे परम उत्तम जपनीय मन्त्र गायत्री का जप करने लगे।
English translation coming soon.
kṛtāhnikau mahāvīryau viśvāmitraṁ tapodhanam ।
abhivādyātisaṁhṛṣṭau gamanāyābhitasthatuḥ ॥
नित्यकर्म समाप्त करके महापराक्रमी श्रीराम और लक्ष्मण अत्यन्त प्रसन्न हो तपोधन विश्वामित्र को प्रणाम करके वहाँ से आगे जाने को उद्यत हो गये।
English translation coming soon.
tau prayāntau mahāvīryau divyāṁ tripathagāṁ nadīm ।
dadṛśāte tatastatra sarayvāḥ saṁgame śubhe ॥
जाते-जाते उन महाबली राजकुमारों ने गंगा और सरयू के शुभ संगम पर पहुँचकर वहाँ दिव्य त्रिपथगा नदी गंगाजी का दर्शन किया।
English translation coming soon.
tatrāśramapadaṁ puṇyamṛṣīṇāṁ bhāvitātmanām ।
bahuvarṣasahasrāṇi tapyatāṁ paramaṁ tapaḥ ॥
संगम के पास ही शुद्ध अन्तःकरणवाले महर्षियों का एक पवित्र आश्रम था, जहाँ वे कई हजार वर्षों से तीव्र तपस्या करते थे।
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā paramaprītau rāghavau puṇyamāśramam ।
ūcatustaṁ mahātmānaṁ viśvāmitramidaṁ vacaḥ ॥
उस पवित्र आश्रम को देखकर रघुकुलरत्न श्रीराम और लक्ष्मण बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने महात्मा विश्वामित्र से यह बात कही—
English translation coming soon.
kasyāyamāśramaḥ puṇyaḥ ko nvasmin vasate pumān ।
bhagavañchrotumicchāvaḥ paraṁ kautūhalaṁ hi nau ॥
"भगवन्! यह किसका पवित्र आश्रम है? और इसमें कौन पुरुष निवास करता है? यह हम दोनों सुनना चाहते हैं। इसके लिये हमारे मन में बड़ी उत्कण्ठा है।"
English translation coming soon.
tayostad vacanaṁ śrutvā prahasya munipuṁgavaḥ ।
abravīcchrūyatāṁ rāma yasyāyaṁ pūrva āśramaḥ ॥
उन दोनों का यह वचन सुनकर मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र हँसते हुए बोले — "राम! यह आश्रम पहले जिसके अधिकार में रहा है, उसका परिचय देता हूँ, सुनो।"
English translation coming soon.
kandarpo mūrtimānāsīt kāma ityucyate budhaiḥ ।
tapasyantamiha sthāṇuṁ niyamena samāhitam ॥
"विद्वान् पुरुष जिसे काम कहते हैं, वह कन्दर्प पूर्वकाल में मूर्तिमान् था — शरीर धारण करके विचरता था। उन दिनों भगवान् स्थाणु (शिव) इसी आश्रम में चित्त को एकाग्र करके नियमपूर्वक तपस्या करते थे।"
English translation coming soon.
kṛtodvāhaṁ tu deveśaṁ gacchantaṁ samarudgaṇam ।
dharṣayāmāsa durmedhā huṁkṛtaśca mahātmanā ॥
"एक दिन समाधि से उठकर देवेश्वर शिव मरुद्गणों के साथ कहीं जा रहे थे। उसी समय दुर्बुद्धि काम ने उन पर आक्रमण किया। यह देख महात्मा शिव ने हुंकार करके उसे रोका।"
English translation coming soon.
avadhyātaśca rudreṇa cakṣuṣā raghunandana ।
vyaśīryanta śarīrāt svāt sarvagātrāṇi durmateḥ ॥
"रघुनन्दन! भगवान् रुद्र ने रोषभरी दृष्टि से अवहेलना-पूर्वक उसकी ओर देखा; फिर तो उस दुर्बुद्धि के सारे अंग उसके शरीर से जीर्ण-शीर्ण होकर गिर गये।"
English translation coming soon.
tatra gātraṁ hataṁ tasya nirdagdhasya mahātmanaḥ ।
aśarīraḥ kṛtaḥ kāmaḥ krodhād deveśvareṇa ha ॥
"वहाँ दग्ध हुए महात्मा कन्दर्प का शरीर नष्ट हो गया। देवेश्वर रुद्र ने अपने क्रोध से काम को अंगहीन कर दिया।"
English translation coming soon.
anaṁga iti vikhyātastadāprabhṛti rāghava ।
sa cāṁgaviṣayaḥ śrīmān yatrāṁgaṁ sa mumoca ha ॥
"राम! तभी से वह 'अनंग' नाम से विख्यात हुआ। शोभाशाली कन्दर्प ने जहाँ अपना अंग छोड़ा था, वह प्रदेश अंगदेश के नाम से विख्यात हुआ।"
English translation coming soon.
tasyāyamāśramaḥ puṇyastasyeme munayaḥ purā ।
śiṣyā dharmaparā vīra teṣāṁ pāpaṁ na vidyate ॥
"यह उन्हीं महादेवजी का पुण्य आश्रम है। वीर! ये मुनिलोग पूर्वकाल में उन्हीं स्थाणु के धर्मपरायण शिष्य थे। इनका सारा पाप नष्ट हो गया है।"
English translation coming soon.
ihādya rajanīṁ rāma vasema śubhadarśana ।
puṇyayoḥ saritormadhye śvastariṣyāmahe vayam ॥
"शुभदर्शन राम! आज की रात में हमलोग यहाँ इन पुण्यसलिला सरिताओं के बीच में निवास करें। कल सबेरे इन्हें पार करेंगे।"
English translation coming soon.
abhigacchāmahe sarve śucayaḥ puṇyamāśramam ।
iha vāsaḥ paro'smākaṁ sukhaṁ vatsyāmahe niśām ॥
snātāśca kṛtajapyāśca hutahavyā narottama ।
"हम सब लोग पवित्र होकर इस पुण्य आश्रम में चलें। यहाँ रहना हमारे लिये बहुत उत्तम होगा। नरश्रेष्ठ! यहाँ स्नान करके जप और हवन करने के बाद हम रात में बड़े सुख से रहेंगे।"
English translation coming soon.
teṣāṁ saṁvadatāṁ tatra tapodīrgheṇa cakṣuṣā ॥
vijñāya paramaprītā munayo harṣamāgaman ।
वे लोग वहाँ इस प्रकार आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि उस आश्रम में निवास करनेवाले मुनि तपस्याद्वारा प्राप्त हुई दूर दृष्टि से उनका आगमन जानकर मन-ही-मन बड़े प्रसन्न हुए। उनके हृदय में हर्षजनित उल्लास छा गया।
English translation coming soon.
arghyaṁ pādyaṁ tathā''tithyaṁ nivedya kuśikātmaje ॥
rāmalakṣmaṇayoḥ paścādakurvannatithikriyām ।
उन्होंने विश्वामित्रजी को अर्घ्य, पाद्य और अतिथि-सत्कार की सामग्री अर्पित करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण का भी आतिथ्य किया।
English translation coming soon.
satkāraṁ samanuprāpya kathābhirabhirañjayan ॥
yathārhamajapan saṁdhyāmṛṣayaste samāhitāḥ ।
यथोचित सत्कार करके उन मुनियों ने इन अतिथियों का भाँति-भाँति की कथा-वार्ताओंद्वारा मनोरञ्जन किया। फिर उन महर्षियों ने एकाग्रचित्त होकर यथावत् संध्यावन्दन एवं जप किया।
English translation coming soon.
tatra vāsibhirānītā munibhiḥ suvrataiḥ saha ॥
nyavasan susukhaṁ tatra kāmāśramapade tathā ।
तदनन्तर वहाँ रहनेवाले मुनियों ने अन्य उत्तम व्रतधारी मुनियों के साथ विश्वामित्र आदि को शयन के लिये उपयुक्त स्थानों में पहुँचा दिया। सम्पूर्ण कामनाओं की पूर्ति करनेवाले उस पुण्य आश्रम में उन विश्वामित्र आदि ने बड़े सुख से निवास किया।
English translation coming soon.
kathābhirabhirāmābhirabhirāmau nṛpātmajau ।
ramayāmāsa dharmātmā kauśiko munipuṁgavaḥ ॥
धर्मात्मा मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र ने उन मनोहर राजकुमारों का सुन्दर कथाओंद्वारा मनोरञ्जन किया।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः ॥ २३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में तेईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २३ ॥