विश्वामित्र के रोषपूर्ण वचन तथा वसिष्ठ का राजा दशरथ को समझाना
Viśvāmitra’s wrathful words; Vasiṣṭha persuades the king
“वसिष्ठ का समाधान”
॥ १ · २१ · १–१८ ॥
मध्ये श्वेतश्मश्रुः पुरोहितो वसिष्ठः करमुत्थाप्य शान्तिं स्थापयति — दक्षिणे महामुनिर्विश्वामित्रोऽद्यापि निगृहीतक्रोधेन ज्वलति, वामे वृद्धो राजा दशरथः शिरो नमयन् सम्मतः कम्पमानश्च; स्वर्णसभा सोत्कण्ठा, प्राज्ञवचोभिः शान्तं संकटम्।
बीच में श्वेत-श्मश्रुधारी पुरोहित वसिष्ठ एक हाथ उठाकर शान्ति स्थापित कर रहे हैं — दाहिनी ओर महामुनि विश्वामित्र अब भी रोके हुए क्रोध से जल रहे हैं, बायीं ओर वृद्ध राजा दशरथ सिर झुकाये, समझाये हुए और काँपते हुए; स्वर्ण-सभा उत्कण्ठा से भरी, प्राज्ञ वचनों से एक संकट शान्त होता हुआ।
At the centre the serene white-bearded priest Vasishtha stands, one hand gently raised, calming the storm — to his right the great sage Vishvamitra still glows with barely-checked wrath, to his left the aged king bows his head, persuaded and trembling — while the golden hall watches in suspense as wise words quiet a dangerous moment.
tacchrutvā vacanaṁ tasya snehaparyākulākṣaram ।
samanyuḥ kauśiko vākyaṁ pratyuvāca mahīpatim ॥
राजा दशरथ की बात के एक-एक अक्षर में पुत्र के प्रति स्नेह भरा हुआ था, उसे सुनकर महर्षि विश्वामित्र कुपित हो उनसे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
pūrvamarthaṁ pratiśrutya pratijñāṁ hātumicchasi ।
rāghavāṇāmayukto'yaṁ kulasyāsya viparyayaḥ ॥
"राजन्! पहले मेरी माँगी हुई वस्तु के देने की प्रतिज्ञा करके अब तुम उसे तोड़ना चाहते हो। प्रतिज्ञा का यह त्याग रघुवंशियों के योग्य तो नहीं है। यह बर्ताव तो इस कुल के विनाश का सूचक है।"
English translation coming soon.
yadīdaṁ te kṣamaṁ rājan gamiṣyāmi yathāgatam ।
mithyāpratijñaḥ kākutstha sukhī bhava suhṛdvṛtaḥ ॥
"नरेश्वर! यदि तुम्हें ऐसा ही उचित प्रतीत होता है तो मैं जैसे आया था, वैसे ही लौट जाऊँगा। ककुत्स्थकुल के रत्न! अब तुम अपनी प्रतिज्ञा झूठी करके हितैषी सुहृदों से घिरे रहकर सुखी रहो।"
English translation coming soon.
tasya roṣaparītasya viśvāmitrasya dhīmataḥ ।
cacāla vasudhā kṛtsnā devānāṁ ca bhayaṁ mahat ॥
बुद्धिमान् विश्वामित्र के कुपित होते ही सारी पृथ्वी काँप उठी और देवताओं के मन में महान् भय समा गया।
English translation coming soon.
trastarūpaṁ tu vijñāya jagat sarvaṁ mahānṛṣiḥ ।
nṛpatiṁ suvrato dhīro vasiṣṭho vākyamabravīt ॥
उनके रोष से सारे संसार को त्रस्त हुआ जान उत्तम व्रत का पालन करनेवाले धीरचित्त महर्षि वसिष्ठ ने राजा से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
ikṣvākūṇāṁ kule jātaḥ sākṣād dharma ivāparaḥ ।
dhṛtimān suvrataḥ śrīmān na dharmaṁ hātumarhasi ॥
"महाराज! आप इक्ष्वाकुवंशी राजाओं के कुल में साक्षात् दूसरे धर्म के समान उत्पन्न हुए हैं। धैर्यवान्, उत्तम व्रत के पालक तथा श्रीसम्पन्न हैं। आपको अपने धर्म का परित्याग नहीं करना चाहिये।"
English translation coming soon.
triṣu lokeṣu vikhyāto dharmātmā iti rāghavaḥ ।
svadharmaṁ pratipadyasva nādharmaṁ voḍhumarhasi ॥
"'रघुकुलभूषण दशरथ बड़े धर्मात्मा हैं' यह बात तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। अतः आप अपने धर्म का ही पालन कीजिये; अधर्म का भार सिर पर न उठाइये।"
English translation coming soon.
pratiśrutya kariṣyāmītyuktaṁ vākyamakurvataḥ ।
iṣṭāpūrtavadho bhūyāt tasmād rāmaṁ visarjaya ॥
"'मैं अमुक कार्य करूँगा' — ऐसी प्रतिज्ञा करके भी जो उस वचन का पालन नहीं करता, उसके यज्ञ-यागादि इष्ट तथा बावली-तालाब बनवाने आदि पूर्त कर्मों के पुण्य का नाश हो जाता है, अतः आप श्रीराम को विश्वामित्रजी के साथ भेज दीजिये।"
English translation coming soon.
kṛtāstramakṛtāstraṁ vā nainaṁ śakṣyanti rākṣasāḥ ।
guptaṁ kuśikaputreṇa jvalanenāmṛtaṁ yathā ॥
"ये अस्त्रविद्या जानते हों या न जानते हों, राक्षस इनका सामना नहीं कर सकते। जैसे प्रज्वलित अग्निद्वारा सुरक्षित अमृत पर कोई हाथ नहीं लगा सकता, उसी प्रकार कुशिकनन्दन विश्वामित्र से सुरक्षित हुए श्रीराम का वे राक्षस कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते।"
English translation coming soon.
eṣa vigrahavān dharma eṣa vīryavatāṁ varaḥ ।
eṣa vidyādhiko loke tapasaśca parāyaṇam ॥
"ये श्रीराम तथा महर्षि विश्वामित्र साक्षात् धर्म की मूर्ति हैं। ये बलवानों में श्रेष्ठ हैं। विद्या के द्वारा ही ये संसार में सबसे बढ़े-चढ़े हैं। तपस्या के तो ये विशाल भण्डार ही हैं।"
English translation coming soon.
eṣo'strān vividhān vetti trailokye sacarācare ।
nainamanyaḥ pumān vetti na ca vetsyanti kecana ॥
"चराचर प्राणियोंसहित तीनों लोकों में जो नाना प्रकार के अस्त्र हैं, उन सबको ये जानते हैं। इन्हें मेरे सिवा दूसरा कोई पुरुष न तो अच्छी तरह जानता है और न कोई जानेंगे ही।"
English translation coming soon.
na devā narṣayaḥ kecinnāmarā na ca rākṣasāḥ ।
gandharvayakṣapravarāḥ sakinnaramahoragāḥ ॥
"देवता, ऋषि, राक्षस, गन्धर्व, यक्ष, किन्नर तथा बड़े-बड़े नाग भी इनके प्रभाव को नहीं जानते हैं।"
English translation coming soon.
sarvāstrāṇi kṛśāśvasya putrāḥ paramadhārmikāḥ ।
kauśikāya purā dattā yadā rājyaṁ praśāsati ॥
"प्रायः सभी अस्त्र प्रजापति कृशाश्व के परम धर्मात्मा पुत्र हैं। उन्हें प्रजापति ने पूर्वकाल में कुशिकनन्दन विश्वामित्र को जब कि वे राज्यशासन करते थे, समर्पित कर दिया था।"
English translation coming soon.
te'pi putrāḥ kṛśāśvasya prajāpatisutāsutāḥ ।
naikarūpā mahāvīryā dīptimanto jayāvahāḥ ॥
"कृशाश्व के वे पुत्र प्रजापति दक्ष की दो पुत्रियों की संतानें हैं। उनके अनेक रूप हैं। वे सब-के-सब महान् शक्तिशाली, प्रकाशमान और विजय दिलानेवाले हैं।"
English translation coming soon.
jayā ca suprabhā caiva dakṣakanye sumadhyame ।
te sūte'strāṇi śastrāṇi śataṁ paramabhāsvaram ॥
"प्रजापति दक्ष की दो सुन्दरी कन्याएँ हैं, उनके नाम हैं जया और सुप्रभा। उन दोनों ने एक सौ परम प्रकाशमान अस्त्र-शस्त्रों को उत्पन्न किया है।"
English translation coming soon.
pañcāśataṁ sutām̐llebhe jayā labdhavarā varān ।
vadhāyāsurasainyānāmaprameyānarūpiṇaḥ ॥
"उनमें से जया ने वर पाकर पचास श्रेष्ठ पुत्रों को प्राप्त किया है, जो अपरिमित शक्तिशाली और रूपरहित हैं। वे सब-के-सब असुरों की सेनाओं का वध करने के लिये प्रकट हुए हैं।"
English translation coming soon.
suprabhājanayaccāpi putrān pañcāśataṁ punaḥ ।
saṁhārān nāma durdharṣān durākrāmān balīyasaḥ ॥
"फिर सुप्रभा ने भी संहार नामक पचास पुत्रों को जन्म दिया, जो अत्यन्त दुर्जय हैं। उन पर आक्रमण करना किसी के लिये भी सर्वथा कठिन है तथा वे सब-के-सब अत्यन्त बलिष्ठ हैं।"
English translation coming soon.
tāni cāstrāṇi vettyeṣa yathāvat kuśikātmajaḥ ।
apūrvāṇāṁ ca janane śakto bhūyaśca dharmavit ॥
"ये धर्मज्ञ कुशिकनन्दन उन सब अस्त्र-शस्त्रों को अच्छी तरह जानते हैं। जो अस्त्र अब तक उपलब्ध नहीं हुए हैं, उनको भी उत्पन्न करने की इनमें पूर्ण शक्ति है।"
English translation coming soon.
tenāsya munimukhyasya dharmajñasya mahātmanaḥ ।
na kiñcidastyaviditaṁ bhūtaṁ bhavyaṁ ca rāghava ॥
"रघुनन्दन! इसलिये इन मुनिश्रेष्ठ धर्मज्ञ महात्मा विश्वामित्रजी से भूत या भविष्य की कोई बात छिपी नहीं है।"
English translation coming soon.
evaṁvīryo mahātejā viśvāmitro mahāyaśāḥ ।
na rāmagamane rājan saṁśayaṁ gantumarhasi ॥
"राजन्! ये महातेजस्वी, महायशस्वी विश्वामित्र ऐसे प्रभावशाली हैं। अतः इनके साथ राम को भेजने में आप किसी प्रकार का संदेह न करें।"
English translation coming soon.
teṣāṁ nigrahaṇe śaktaḥ svayaṁ ca kuśikātmajaḥ ।
tava putrahitārthāya tvāmupetyābhiyācate ॥
"महर्षि कौशिक स्वयं भी उन राक्षसों का संहार करने में समर्थ हैं; किंतु ये आपके पुत्र का कल्याण करना चाहते हैं, इसीलिये यहाँ आकर आपसे याचना कर रहे हैं।"
English translation coming soon.
iti munivacanāt prasannacitto raghuvṛṣabhaśca mumoda pārthivāgryaḥ ।
gamanamabhiruroca rāghavasya prathitayaśāḥ kuśikātmajāya buddhyā ॥
महर्षि वसिष्ठ के इस वचन से विख्यात यशवाले रघुकुलशिरोमणि नृपश्रेष्ठ दशरथ का मन प्रसन्न हो गया। वे आनन्दमग्न हो गये और बुद्धि से विचार करने पर विश्वामित्रजी की प्रसन्नता के लिये उनके साथ श्रीराम का जाना उन्हें रुचि के अनुकूल प्रतीत होने लगा।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकविंशः सर्गः ॥ २१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में इक्कीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २१ ॥