रामायणकाव्य का उपक्रम — तमसा के तट पर क्रौञ्चवध से संतप्त हुए महर्षि वाल्मीकि के शोक का श्लोक-रूप में प्रकट होना तथा ब्रह्माजी का उन्हें रामचरित्रमय काव्य के निर्माण का आदेश देना
The krauñca’s death on the Tamasā — grief becomes the first śloka, and Brahmā commands the poem
“क्रौञ्चवध — जहाँ कविता का जन्म हुआ”
॥ १ · २ · ९–१५ ॥
तमसातीरे अरुणोदये निषादशरेण हतं क्रौञ्चं भूमौ पतितं दृष्ट्वा शोकसंतप्तो महर्षिर्वाल्मीकिः करमुद्यम्य तिष्ठति। पार्श्वे क्रौञ्ची करुणं क्रोशति, वृक्षान्तरे च निषादो लज्जितो निरीक्षते।
तमसा के तट पर सूर्योदय की सुनहरी आभा में महर्षि वाल्मीकि शोक से स्तब्ध खड़े हैं — उनका उठा हुआ हाथ उस शाप का साक्षी है जो श्लोक बन गया। चरणों के पास बाण से बिंधा क्रौंच रक्तरंजित पड़ा है; उसकी संगिनी पंख फैलाए आकाश की ओर करुण क्रंदन कर रही है। पीछे साल वृक्षों की छाया में धनुष लिए निषाद लज्जित-सा देख रहा है, और नदी भोर का सोना दूर तक बहा ले जा रही है।
On the bank of the Tamasa, in the gold of dawn, the sage Valmiki stands frozen in grief — his raised hand the witness of the curse that became the first verse. At his feet lies the krauncha, pierced by the hunter's arrow, blood on its white feathers; its mate cries skyward with outspread wings. Half-hidden among the sal trees the hunter looks on, bow lowered, already ashamed, while the river carries the morning's gold into the distance.
nāradasya tu tad vākyaṁ śrutvā vākyaviśāradaḥ ।
pūjayāmāsa dharmātmā sahaśiṣyo mahāmunim ॥
देवर्षि नारदजी के उपर्युक्त वचन सुनकर वाणीविशारद धर्मात्मा ऋषि वाल्मीकिजी ने अपने शिष्योंसहित उन महामुनि का पूजन किया।
English translation coming soon.
yathāvat pūjitastena devarṣirnāradastathā ।
āpṛcchyaivābhyanujñātaḥ sa jagāma vihāyasam ॥
वाल्मीकिजी से यथावत् सम्मानित हो देवर्षि नारदजी ने जाने के लिये उनसे आज्ञा माँगी और उनसे अनुमति मिल जाने पर वे आकाशमार्ग से चले गये।
English translation coming soon.
sa muhūrtaṁ gate tasmin devalokaṁ munistadā ।
jagāma tamasātīraṁ jāhnavyāstvavidūrataḥ ॥
उनके देवलोक पधारने के दो ही घड़ी बाद वाल्मीकिजी तमसा नदी के तट पर गये, जो गंगाजी से अधिक दूर नहीं था।
English translation coming soon.
sa tu tīraṁ samāsādya tamasāyā munistadā ।
śiṣyamāha sthitaṁ pārśve dṛṣṭvā tīrthamakardamam ॥
तमसा के तट पर पहुँचकर वहाँ के घाट को कीचड़ से रहित देख मुनि ने अपने पास खड़े हुए शिष्य से कहा—
English translation coming soon.
akardamamidaṁ tīrthaṁ bharadvāja niśāmaya ।
ramaṇīyaṁ prasannāmbu sanmanuṣyamano yathā ॥
भरद्वाज! देखो, यहाँ का घाट बड़ा सुन्दर है। इसमें कीचड़ का नाम नहीं है। यहाँ का जल वैसा ही स्वच्छ है, जैसा सत्पुरुष का मन होता है।
English translation coming soon.
nyasyatāṁ kalaśastāta dīyatāṁ valkalaṁ mama ।
idamevāvagāhiṣye tamasātīrthamuttamam ॥
तात! यहीं कलश रख दो और मुझे मेरा वल्कल दो। मैं तमसा के इसी उत्तम तीर्थ में स्नान करूँगा।
English translation coming soon.
evamukto bharadvājo vālmīkena mahātmanā ।
prāyacchata munestasya valkalaṁ niyato guroḥ ॥
महात्मा वाल्मीकि के ऐसा कहने पर नियमपरायण शिष्य भरद्वाज ने अपने गुरु मुनिवर वाल्मीकि को वल्कलवस्त्र दिया।
English translation coming soon.
sa śiṣyahastādādāya valkalaṁ niyatendriyaḥ ।
vicacāra ha paśyaṁstat sarvato vipulaṁ vanam ॥
शिष्य के हाथ से वल्कल लेकर वे जितेन्द्रिय मुनि वहाँ के विशाल वन की शोभा देखते हुए सब ओर विचरने लगे।
English translation coming soon.
tasyābhyāśe tu mithunaṁ carantamanapāyinam ।
dadarśa bhagavāṁstatra krauñcayoścāruniḥsvanam ॥
उनके पास ही क्रौञ्च पक्षियों का एक जोड़ा, जो कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होता था, विचर रहा था। वे दोनों पक्षी बड़ी मधुर बोली बोलते थे। भगवान् वाल्मीकि ने पक्षियों के उस जोड़े को वहाँ देखा।
English translation coming soon.
tasmāt tu mithunādekaṁ pumāṁsaṁ pāpaniścayaḥ ।
jaghāna vairanilayo niṣādastasya paśyataḥ ॥
उसी समय पापपूर्ण विचार रखनेवाले एक निषाद ने, जो समस्त जन्तुओं का अकारण वैरी था, वहाँ आकर पक्षियों के उस जोड़े में से एक — नर पक्षी को मुनि के देखते-देखते बाण से मार डाला।
English translation coming soon.
taṁ śoṇitaparītāṅgaṁ ceṣṭamānaṁ mahītale ।
bhāryā tu nihataṁ dṛṣṭvā rurāva karuṇāṁ giram ॥
वह पक्षी खून से लथपथ होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा और पंख फड़फड़ाता हुआ तड़पने लगा। अपने पति की हत्या हुई देख उसकी भार्या क्रौञ्ची करुणाजनक स्वर में चीत्कार कर उठी।
English translation coming soon.
viyuktā patinā tena dvijena sahacāriṇā ।
tāmraśīrṣeṇa mattena patriṇā sahitena vai ॥
उत्तम पंखों से युक्त वह पक्षी सदा अपनी भार्या के साथ-साथ विचरता था। उसके मस्तक का रंग ताँबे के समान लाल था और वह काम से मतवाला हो गया था। ऐसे पति से वियुक्त होकर क्रौञ्ची बड़े दुःख से रो रही थी।
English translation coming soon.
tathāvidhaṁ dvijaṁ dṛṣṭvā niṣādena nipātitam ।
ṛṣerdharmātmanastasya kāruṇyaṁ samapadyata ॥
निषाद ने जिसे मार गिराया था, उस नर पक्षी की वह दुर्दशा देख उन धर्मात्मा ऋषि को बड़ी दया आयी।
English translation coming soon.
tataḥ karuṇaveditvādadharmo'yamiti dvijaḥ ।
niśāmya rudatīṁ krauñcīmidaṁ vacanamabravīt ॥
स्वभावतः करुणा का अनुभव करनेवाले ब्रह्मर्षि ने "यह अधर्म हुआ है" ऐसा निश्चय करके रोती हुई क्रौञ्ची की ओर देखते हुए निषाद से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
mā niṣāda pratiṣṭhāṁ tvamagamaḥ śāśvatīḥ samāḥ ।
yatkrauñcamithunādekamavadhīḥ kāmamohitam ॥
✦ tap a glowing wordचमकते शब्द छुएँ ✦
निषाद! तुझे नित्य-निरन्तर — कभी भी शान्ति न मिले; क्योंकि तूने इस क्रौञ्च के जोड़े में से एक को, जो काम से मोहित हो रहा था, बिना किसी अपराध के ही हत्या कर डाली।
English translation coming soon.
tasyetthaṁ bruvataścintā babhūva hṛdi vīkṣataḥ ।
śokārtenāsya śakuneḥ kimidaṁ vyāhṛtaṁ mayā ॥
ऐसा कहकर जब उन्होंने इस पर विचार किया, तब उनके मन में यह चिन्ता हुई कि "अहो! इस पक्षी के शोक से पीड़ित होकर मैंने यह क्या कह डाला।"
English translation coming soon.
cintayan sa mahāprājñaścakāra matimān matim ।
śiṣyaṁ caivābravīd vākyamidaṁ sa munipuṁgavaḥ ॥
यही सोचते हुए महाज्ञानी और परम बुद्धिमान् मुनिवर वाल्मीकि एक निश्चय पर पहुँच गये और अपने शिष्य से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
pādabaddho'kṣarasamastantrīlayasamanvitaḥ ।
śokārtasya pravṛtto me śloko bhavatu nānyathā ॥
तात! शोक से पीड़ित हुए मेरे मुख से जो वाक्य निकल पड़ा है, यह चार चरणों में आबद्ध है। इसके प्रत्येक चरण में बराबर-बराबर (यानी आठ-आठ) अक्षर हैं तथा इसे वीणा के लय में गाया भी जा सकता है; अतः मेरा यह वचन श्लोकरूप (अर्थात् श्लोक नामक छन्द में आबद्ध काव्यरूप या यशःस्वरूप) होना चाहिये, अन्यथा नहीं।
English translation coming soon.
śiṣyastu tasya bruvato munervākyamanuttamam ।
pratijagrāha saṁtuṣṭastasya tuṣṭo'bhavanmuniḥ ॥
मुनि की यह उत्तम बात सुनकर उनके शिष्य भरद्वाज को बड़ी प्रसन्नता हुई और उसने उनका समर्थन करते हुए कहा — "हाँ, आपका यह वाक्य श्लोकरूप ही होना चाहिये।" शिष्य के इस कथन से मुनि को विशेष संतोष हुआ।
English translation coming soon.
so'bhiṣekaṁ tataḥ kṛtvā tīrthe tasmin yathāvidhi ।
tameva cintayannarthamupāvartata vai muniḥ ॥
तत्पश्चात् उन्होंने उत्तम तीर्थ में विधिपूर्वक स्नान किया और उसी विषय का विचार करते हुए वे आश्रम की ओर लौट पड़े।
English translation coming soon.
bharadvājastataḥ śiṣyo vinītaḥ śrutavān guroḥ ।
kalaśaṁ pūrṇamādāya pṛṣṭhato'nujagāma ha ॥
फिर उनका विनीत एवं शास्त्रज्ञ शिष्य भरद्वाज भी वह जल से भरा हुआ कलश लेकर गुरुजी के पीछे-पीछे चला।
English translation coming soon.
sa praviśyāśramapadaṁ śiṣyeṇa saha dharmavit ।
upaviṣṭaḥ kathāścānyāścakāra dhyānamāsthitaḥ ॥
शिष्य के साथ आश्रम में पहुँचकर धर्मज्ञ ऋषि वाल्मीकिजी आसन पर बैठे और दूसरी-दूसरी बातें करने लगे; परंतु उनका ध्यान उस श्लोक की ओर ही लगा था।
English translation coming soon.
ājagāma tato brahmā lokakartā svayaṁ prabhuḥ ।
caturmukho mahātejā draṣṭuṁ taṁ munipuṁgavam ॥
इतने ही में अखिल विश्व की सृष्टि करनेवाले, सर्वसमर्थ, महातेजस्वी चतुर्मुख ब्रह्माजी मुनिवर वाल्मीकि से मिलने के लिये स्वयं उनके आश्रम पर आये।
English translation coming soon.
vālmīkiratha taṁ dṛṣṭvā sahasotthāya vāgyataḥ ।
prāñjaliḥ prayato bhūtvā tasthau paramavismitaḥ ॥
उन्हें देखते ही महर्षि वाल्मीकि सहसा उठकर खड़े हो गये। वे मन और इन्द्रियों को वश में रखकर अत्यन्त विस्मित हो हाथ जोड़े चुपचाप कुछ काल तक खड़े ही रह गये, कुछ बोल न सके।
English translation coming soon.
pūjayāmāsa taṁ devaṁ pādyārghyāsanavandanaiḥ ।
praṇamya vidhivaccainaṁ pṛṣṭvā caiva nirāmayam ॥
तत्पश्चात् उन्होंने पाद्य, अर्घ्य, आसन और स्तुति आदि के द्वारा भगवान् ब्रह्माजी का पूजन किया और उनके चरणों में विधिवत् प्रणाम करके उनसे कुशल-समाचार पूछा।
English translation coming soon.
athopaviśya bhagavānāsane paramārcite ।
vālmīkaye ca ṛṣaye saṁdideśāsanaṁ tataḥ ॥
भगवान् ब्रह्मा ने एक परम उत्तम आसन पर विराजमान होकर वाल्मीकि मुनि को भी आसन-ग्रहण करने की आज्ञा दी।
English translation coming soon.
brahmaṇā samanujñātaḥ so'pyupāviśadāsane ।
upaviṣṭe tadā tasmin sākṣāllokapitāmahe ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tadgatenaiva manasā vālmīkirdhyānamāsthitaḥ ।
pāpātmanā kṛtaṁ kaṣṭaṁ vairagrahaṇabuddhinā ॥
yat tādṛśaṁ cāruravaṁ krauñcaṁ hanyādakāraṇāt ।
ब्रह्माजी की आज्ञा पाकर वे भी आसन पर बैठे। उस समय साक्षात् लोकपितामह ब्रह्माजी सामने बैठे हुए थे तो भी वाल्मीकि का मन उस क्रौञ्च पक्षीवाली घटना की ओर ही लगा था। वे उसी के विषय में सोचने लगे — "ओह! जिसकी बुद्धि वैरभाव को ग्रहण करने में ही लगी रहती है, उस पापात्मा व्याध ने बिना किसी अपराध के ही वैसे मनोहर कलरव करनेवाले क्रौञ्च पक्षी के प्राण ले लिये।"
English translation coming soon.
śocanneva punaḥ krauñcīmupaślokamimaṁ jagau ॥
punarantargatamanā bhūtvā śokaparāyaṇaḥ ।
यही सोचते-सोचते उन्होंने क्रौञ्ची के आर्तनाद को सुनकर दया करके जो श्लोक कहा था, उसी को फिर ब्रह्माजी के सामने दुहराया। उसे दुहराते ही फिर उनके मन में अपने दिये हुए शाप के अनौचित्य का ध्यान आया। तब वे शोक और चिन्ता में डूब गये।
English translation coming soon.
tamuvāca tato brahmā prahasan munipuṁgavam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śloka evāstvayaṁ baddho nātra kāryā vicāraṇā ।
macchandādeva te brahman pravṛtteyaṁ sarasvatī ॥
ब्रह्माजी उनकी मनःस्थिति को समझकर हँसने लगे और मुनिवर वाल्मीकि से इस प्रकार बोले — "ब्रह्मन्! तुम्हारे मुँह से निकला हुआ यह छन्दोबद्ध वाक्य श्लोकरूप ही होगा। इस विषय में तुम्हें कोई अन्यथा विचार नहीं करना चाहिये। मेरे संकल्प अथवा प्रेरणा से ही तुम्हारे मुँह से ऐसी वाणी निकली है।"
English translation coming soon.
rāmasya caritaṁ kṛtsnaṁ kuru tvamṛṣisattama ।
dharmātmano bhagavato loke rāmasya dhīmataḥ ॥
vṛttaṁ kathaya dhīrasya yathā te nāradācchrutam ।
मुनिश्रेष्ठ! तुम श्रीराम के सम्पूर्ण चरित्र का वर्णन करो। परम बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम संसार में सबसे बड़े धर्मात्मा और धीर पुरुष हैं। तुमने नारदजी के मुँह से जैसा सुना है, उसी के अनुसार उनके चरित्र का चित्रण करो।
English translation coming soon.
rahasyaṁ ca prakāśaṁ ca yad vṛttaṁ tasya dhīmataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāmasya sahasaumitre rākṣasānāṁ ca sarvaśaḥ ।
vaidehyāścaiva yad vṛttaṁ prakāśaṁ yadi vā rahaḥ ॥
taccāpyaviditaṁ sarvaṁ viditaṁ te bhaviṣyati ।
बुद्धिमान् श्रीराम का जो गुप्त या प्रकट वृत्तान्त है तथा लक्ष्मण, सीता और राक्षसों के जो सम्पूर्ण गुप्त या प्रकट चरित्र हैं, वे सब अज्ञात होने पर भी तुम्हें ज्ञात हो जायँगे।
English translation coming soon.
na te vāganṛtā kāvye kācidatra bhaviṣyati ॥
kuru rāmakathāṁ puṇyāṁ ślokabaddhāṁ manoramām ।
इस काव्य में अंकित तुम्हारी कोई भी बात झूठी नहीं होगी; इसलिये तुम श्रीरामचन्द्रजी की परम पवित्र एवं मनोरम कथा को श्लोकबद्ध करके लिखो।
English translation coming soon.
yāvat sthāsyanti girayaḥ saritaśca mahītale ॥
tāvad rāmāyaṇakathā lokeṣu pracariṣyati ।
इस पृथ्वी पर जब तक नदियों और पर्वतों की सत्ता रहेगी, तब तक संसार में रामायणकथा का प्रचार होता रहेगा।
English translation coming soon.
yāvad rāmasya ca kathā tvatkṛtā pracariṣyati ॥
tāvadūrdhvamadhaśca tvaṁ mallokeṣu nivatsyasi ।
जब तक तुम्हारी बनायी हुई श्रीरामकथा का लोक में प्रचार रहेगा, तब तक तुम इच्छानुसार ऊपर-नीचे तथा मेरे लोकों में निवास करोगे।
English translation coming soon.
ityuktvā bhagavān brahmā tatraivāntaradhīyata ।
tataḥ saśiṣyo bhagavān munirvismayamāyayau ॥
ऐसा कहकर भगवान् ब्रह्माजी वहीं अन्तर्धान हो गये। उनके वहीं अन्तर्धान होने से शिष्योंसहित भगवान् वाल्मीकि मुनि को बड़ा विस्मय हुआ।
English translation coming soon.
tasya śiṣyāstataḥ sarve jaguḥ ślokamimaṁ punaḥ ।
muhurmuhuḥ prīyamāṇāḥ prāhuśca bhṛśavismitāḥ ॥
तदनन्तर उनके सभी शिष्य अत्यन्त प्रसन्न होकर बार-बार इस श्लोक का गान करने लगे तथा परम विस्मित हो परस्पर इस प्रकार कहने लगे—
English translation coming soon.
samākṣaraiścaturbhiryaḥ pādairgīto maharṣiṇā ।
so'nuvyāharaṇād bhūyaḥ śokaḥ ślokatvamāgataḥ ॥
हमारे गुरुदेव महर्षि ने क्रौञ्च पक्षी के दुःख से दुःखी होकर जिस समान अक्षरोंवाले चार चरणों से युक्त वाक्य का गान किया था, वह था तो उनके हृदय का शोक; किंतु उनकी वाणी द्वारा उच्चरित होकर श्लोकरूप हो गया।
English translation coming soon.
tasya buddhiriyaṁ jātā maharṣerbhāvitātmanaḥ ।
kṛtsnaṁ rāmāyaṇaṁ kāvyamīdṛśaiḥ karavāṇyaham ॥
इधर शुद्ध अन्तःकरणवाले महर्षि वाल्मीकि के मन में यह विचार हुआ कि मैं ऐसे ही श्लोकों में सम्पूर्ण रामायणकाव्य की रचना करूँ।
English translation coming soon.
udāravṛttārthapadairmanoramaistadāsya rāmasya cakāra kīrtimān ।
samākṣaraiḥ ślokaśatairyaśasvino yaśaskaraṁ kāvyamudāradarśanaḥ ॥
यह सोचकर उदार दृष्टिवाले उन यशस्वी महर्षि ने भगवान् श्रीरामचन्द्रजी के चरित्र को लेकर हजारों श्लोकों से युक्त महाकाव्य की रचना की, जो उनके यश को बढ़ानेवाला है। इसमें श्रीराम के उदार चरित्रों का प्रतिपादन करनेवाले मनोहर पदों का प्रयोग किया गया है।
English translation coming soon.
tadupagatasamāsasaṁdhiyogaṁ samamadhuropanatārthavākyabaddham ।
raghuvaracaritaṁ munipraṇītaṁ daśaśirasaśca vadhaṁ niśāmayadhvam ॥
महर्षि वाल्मीकि के बनाये हुए इस काव्य में तत्पुरुष आदि समासों, दीर्घ-गुण आदि संधियों और प्रकृति-प्रत्यय के सम्बन्ध का यथायोग्य निर्वाह हुआ है। इसकी रचना में समता (पतत्-प्रकर्ष आदि दोषों का अभाव) है, पदों में माधुर्य है और अर्थ में प्रसाद-गुण की अधिकता है। भावुकजनो! इस प्रकार शास्त्रीय पद्धति के अनुकूल बने हुए इस रघुवर-चरित और रावण-वध के प्रसंगों का ध्यान देकर श्रवण करो।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वितीयः सर्गः ॥ २ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में दूसरा सर्ग पूरा हुआ ॥ २ ॥