सम्पातिका अपने पंख जलनेकी कथा सुनाना, सीता और रावणका पता बताना तथा वानरोंकी सहायतासे समुद्र-तटपर जाकर भाईको जलाञ्जलि देना
ityuktaḥ karuṇaṁ vākyaṁ vānaraistyaktajīvitaiḥ।
sabāṣpo vānarān gṛdhraḥ pratyuvāca mahāsvanaḥ॥
जीवन की आशा त्यागकर बैठे हुए वानरों के मुख से यह करुणाजनक बात सुनकर सम्पाति के नेत्रों में आँसू आ गये। उन्होंने उच्च स्वर से उत्तर दिया—
English translation coming soon.
yavīyān sa mama bhrātā jaṭāyurnāma vānarāḥ।
yamākhyāta hataṁ yuddhe rāvaṇena balīyasā॥
‘वानरो! तुम जिसे महाबली रावण के द्वारा युद्ध में मारा गया बता रहे हो, वह जटायु मेरा छोटा भाई था
English translation coming soon.
vṛddhabhāvādapakṣatvācchṛṇvaṁstadapi marṣaye।
nahi me śaktirastyadya bhrāturvairavimokṣaṇe॥
‘मैं बूढ़ा हुआ। मेरे पंख जल गये। इसलिये अब मुझमें अपने भाई के वैर का बदला लेने की शक्ति नहीं रह गयी है। यही कारण है कि यह अप्रिय बात सुनकर भी मैं चुपचाप सहे लेता हूँ
English translation coming soon.
purā vṛtravadhe vṛtte sa cāhaṁ ca jayaiṣiṇau।
ādityamupayātau svo jvalantaṁ raśmimālinam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āvṛtyākāśamārgeṇa javena svargatau bhṛśam।
madhyaṁ prāpte tu sūrye tu jaṭāyuravasīdati॥
‘पहले की बात है जब इन्द्र के द्वारा वृत्रासुर का वध हो गया, तब इन्द्र को प्रबल जानकर हम दोनों भाई उन्हें जीतने की इच्छा से पहले आकाशमार्ग के द्वारा बड़े वेग से स्वर्गलोक में गये। इन्द्र को जीतकर लौटते समय हम दोनों ही स्वर्ग को प्रकाशित करनेवाले अंशुमाली सूर्य के पास आये। हममें से जटायु सूर्य के मध्याह्नकाल में उनके तेज से शिथिल होने लगा
English translation coming soon.
tamahaṁ bhrātaraṁ dṛṣṭvā sūryaraśmibhirarditam।
pakṣābhyāṁ chādayāmāsa snehāt paramavihvalam॥
‘भाई को सूर्य की किरणों से पीड़ित और अत्यन्त व्याकुल देख मैंने स्नेहवश अपने दोनों पंखों से उसे ढक लिया
English translation coming soon.
nirdagdhapatraḥ patito vindhye'haṁ vānararṣabhāḥ।
ahamasmin vasan bhrātuḥ pravṛttiṁ nopalakṣaye॥
‘वानरशिरोमणियो! उस समय मेरे दोनों पंख जल गये और मैं इस विन्ध्य पर्वत पर गिर पड़ा। यहाँ रहकर मैं कभी अपने भाई का समाचार न पा सका (आज पहले-पहल तुमलोगों के मुख से उसके मारे जाने की बात मालूम हुई है)’
English translation coming soon.
jaṭāyuṣastvevamukto bhrātrā sampātinā tadā।
yuvarājo mahāprajñaḥ pratyuvācāṅgadastadā॥
जटायु के भाई सम्पाति के उस समय ऐसा कहने पर परम बुद्धिमान् युवराज अङ्गद ने उनसे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
jaṭāyuṣo yadi bhrātā śrutaṁ te gaditaṁ mayā।
ākhyāhi yadi jānāsi nilayaṁ tasya rakṣasaḥ॥
‘गृध्रराज! यदि आप जटायु के भाई हैं, यदि आपने मेरी कही हुई बातें सुनी हैं और यदि आप उस राक्षस का निवासस्थान जानते हैं तो हमें बताइये
English translation coming soon.
adīrghadarśinaṁ taṁ vai rāvaṇaṁ rākṣasādhamam।
antike yadi vā dūre yadi jānāsi śaṁsa naḥ॥
‘वह अदूरदर्शी नीच राक्षस रावण यहाँ से निकट हो या दूर, यदि आप जानते हैं तो हमें उसका पता बता दें’
English translation coming soon.
tato'bravīnmahātejā bhrātā jyeṣṭho jaṭāyuṣaḥ।
ātmānurūpaṁ vacanaṁ vānarān sampraharṣayan॥
तब जटायु के बड़े भाई महातेजस्वी सम्पाति ने वानरों का हर्ष बढ़ाते हुए अपने अनुरूप बात कही—
English translation coming soon.
nirdagdhapakṣo gṛdhro'haṁ gatavīryaḥ plavaṅgamāḥ।
vāṅmātreṇa tu rāmasya kariṣye sāhyamuttamam॥
‘वानरो! मेरे पंख जल गये। अब मैं बेपर का गीध हूँ। मेरी शक्ति जाती रही (अतः मैं शरीर से तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता, तथापि) वचनमात्र से भगवान् श्रीराम की उत्तम सहायता अवश्य करूँगा
English translation coming soon.
jānāmi vāruṇām̐llokān viṣṇostraivikramānapi।
devāsuravimardāṁśca hyamṛtasya vimanthanam॥
‘मैं वरुण के लोकों को जानता हूँ। वामनावतार के समय भगवान् विष्णु ने जहाँ-जहाँ अपने तीन पग रखे थे, उन स्थानों का भी मुझे ज्ञान है। अमृत-मन्थन तथा देवासुरसंग्राम भी मेरी देखी और जानी हुई घटनाएँ हैं
English translation coming soon.
rāmasya yadidaṁ kāryaṁ kartavyaṁ prathamaṁ mayā।
jarayā ca hṛtaṁ tejaḥ prāṇāśca śithilā mama॥
‘यद्यपि वृद्धावस्था ने मेरा तेज हर लिया है और मेरी प्राणशक्ति शिथिल हो गयी है तथापि श्रीरामचन्द्रजी का यह कार्य मुझे सबसे पहले करना है
English translation coming soon.
taruṇī rūpasampannā sarvābharaṇabhūṣitā।
hriyamāṇā mayā dṛṣṭā rāvaṇena durātmanā॥
‘एक दिन मैंने भी देखा, दुरात्मा रावण सब प्रकार के गहनों से सजी हुई एक रूपवती युवती को हरकर लिये जा रहा था
English translation coming soon.
krośantī rāmarāmeti lakṣmaṇeti ca bhāminī।
bhūṣaṇānyapavidhyantī gātrāṇi ca vidhunvatī॥
‘वह मानिनी देवी ‘हा राम! हा राम! हा लक्ष्मण’ की रट लगाती हुई अपने गहने फेंकती और अपने शरीर के अवयवों को कम्पित करती हुई छटपटा रही थी
English translation coming soon.
sūryaprabheva śailāgre tasyāḥ kauśeyamuttamam।
asite rākṣase bhāti yathā vā taḍidambude॥
‘उसका सुन्दर रेशमी पीताम्बर उदयाचल के शिखर पर फैली हुई सूर्य की प्रभा के समान सुशोभित होता था। वह उस काले राक्षस के समीप बादलों में चमकती हुई बिजली के समान प्रकाशित हो रही थी
English translation coming soon.
tāṁ tu sītāmahaṁ manye rāmasya parikīrtanāt।
śrūyatāṁ me kathayato nilayaṁ tasya rakṣasaḥ॥
‘श्रीराम का नाम लेने से मैं समझता हूँ, वह सीता ही थी। अब मैं उस राक्षस के घर का पता बताता हूँ, सुनो
English translation coming soon.
putro viśravasaḥ sākṣād bhrātā vaiśravaṇasya ca।
adhyāste nagarīṁ laṅkāṁ rāvaṇo nāma rākṣasaḥ॥
‘रावण नामक राक्षस महर्षि विश्रवा का पुत्र और साक्षात् कुबेर का भाई है। वह लङ्का नामवाली नगरी में निवास करता है
English translation coming soon.
ito dvīpe samudrasya sampūrṇe śatayojane।
tasmim̐llaṅkā purī ramyā nirmitā viśvakarmaṇā॥
‘यहाँ से पूरे चार सौ कोस के अन्तर पर समुद्र में एक द्वीप है, जहाँ विश्वकर्मा ने अत्यन्त रमणीय लङ्कापुरी का निर्माण किया है
English translation coming soon.
jāmbūnadamayairdvāraiścitraiḥ kāñcanavedikaiḥ।
prāsādairhemavarṇaiśca mahadbhiḥ susamākṛtā॥
‘उसके विचित्र दरवाजे और बड़े-बड़े महल सुवर्ण के बने हुए हैं। उनके भीतर सोने के चबूतरे या वेदियाँ हैं
English translation coming soon.
prākāreṇārkavarṇena mahatā ca samanvitā।
tasyāṁ vasati vaidehī dīnā kauśeyavāsinī॥
‘उस नगरी की चहारदीवारी बहुत बड़ी है और सूर्य की भाँति चमकती रहती है। उसीके भीतर पीले रंग की रेशमी साड़ी पहने विदेहकुमारी सीता बड़े दुःख से निवास करती हैं
English translation coming soon.
rāvaṇāntaḥpure ruddhā rākṣasībhiḥ surakṣitā।
janakasyātmajāṁ rājñastasyāṁ drakṣyatha maithilīm॥
‘रावण के अन्तःपुर में नजरबंद हैं। बहुत-सी राक्षसियाँ उनके पहरे पर तैनात हैं। वहाँ पहुँचने पर तुमलोग राजा जनक की कन्या मैथिली सीता को देख सकोगे
English translation coming soon.
laṅkāyāmatha guptāyāṁ sāgareṇa samantataḥ।
samprāpya sāgarasyāntaṁ sampūrṇaṁ śatayojanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āsādya dakṣiṇaṁ tīraṁ tato drakṣyatha rāvaṇam।
tatraiva tvaritāḥ kṣipraṁ vikramadhvaṁ plavaṅgamāḥ॥
‘लङ्का चारों ओर से समुद्र के द्वारा सुरक्षित है। पूरे सौ योजन समुद्र को पार करके उसके दक्षिण तट पर पहुँचने पर तुमलोग रावण को देख सकोगे। अतः वानरो! समुद्र को पार करने में ही तुरंत शीघ्रतापूर्वक अपने पराक्रम का परिचय दो
English translation coming soon.
jñānena khalu paśyāmi dṛṣṭvā pratyāgamiṣyatha।
ādyaḥ panthāḥ kuliṅgānāṁ ye cānye dhānyajīvinaḥ॥
‘निश्चय ही मैं ज्ञानदृष्टि से देखता हूँ। तुमलोग सीता का दर्शन करके लौट आओगे। आकाश का पहला मार्ग गौरैयों तथा अन्न खानेवाले कबूतर आदि पक्षियों का है
English translation coming soon.
dvitīyo balibhojānāṁ ye ca vṛkṣaphalāśanāḥ।
bhāsāstṛtīyaṁ gacchanti krauñcāśca kuraraiḥ saha॥
‘उससे ऊपर का दूसरा मार्ग कौओं तथा वृक्षों के फल खाकर रहनेवाले दूसरे-दूसरे पक्षियों का है। उससे भी ऊँचा जो आकाश का तीसरा मार्ग है, उससे चील, क्रौञ्च और कुरर आदि पक्षी जाते हैं
English translation coming soon.
śyenāścaturthaṁ gacchanti gṛdhrā gacchanti pañcamam।
balavīryopapannānāṁ rūpayauvanaśālinām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṣaṣṭhastu panthā haṁsānāṁ vainateyagatiḥ parā।
vainateyācca no janma sarveṣāṁ vānararṣabhāḥ॥
‘बाज चौथे और गीध पाँचवें मार्ग से उड़ते हैं। रूप, बल और पराक्रम से सम्पन्न तथा यौवन से सुशोभित होनेवाले हंसों का छठा मार्ग है। उनसे भी ऊँची उड़ान गरुड़ की है। वानरशिरोमणियो! हम सबका जन्म गरुड़ से ही हुआ है
English translation coming soon.
garhitaṁ tu kṛtaṁ karma yena sma piśitāśinaḥ।
pratikāryaṁ ca me tasya vairaṁ bhrātṛkṛtaṁ bhavet॥
‘परंतु पूर्वजन्म में हमसे कोई निन्दित कर्म बन गया था, जिससे इस समय हमें मांसाहारी होना पड़ा है। तुमलोगों की सहायता करके मुझे रावण से अपने भाई के वैर का बदला लेना है
English translation coming soon.
ihastho'haṁ prapaśyāmi rāvaṇaṁ jānakīṁ tathā।
asmākamapi sauparṇaṁ divyaṁ cakṣurbalaṁ tathā॥
‘मैं यहीं से रावण और जानकी को देखता हूँ। हमलोगों में भी गरुड़ की भाँति दूरतक देखने की दिव्य शक्ति है
English translation coming soon.
tasmādāhāravīryeṇa nisargeṇa ca vānarāḥ।
āyojanaśatāt sāgrād vayaṁ paśyāma nityaśaḥ॥
‘इसलिये वानरो! हम भोजनजनित बल से तथा स्वाभाविक शक्ति से भी सदा सौ योजन और उससे आगेतक भी देख सकते हैं
English translation coming soon.
asmākaṁ vihitā vṛttirnisargeṇa ca dūrataḥ।
vihitā vṛkṣamūle tu vṛttiścaraṇayodhinām॥
‘जातीय स्वभाव के अनुसार हमलोगों की जीविका-वृत्ति दूर से देखे गये दूरस्थ भक्ष्यविशेष के द्वारा नियत की गयी है तथा जो कुक्कुट आदि पक्षी हैं, उनकी जीवन-वृत्ति वृक्ष की जड़तक ही सीमित है—वे वहींतक उपलब्ध होनेवाली वस्तु से जीवन-निर्वाह करते हैं
English translation coming soon.
upāyo dṛśyatāṁ kaścillaṅghane lavaṇāmbhasaḥ।
abhigamya tu vaidehīṁ samṛddhārthā gamiṣyatha॥
‘अब तुम इस खारे पानी के समुद्र को लाँघने का कोई उपाय सोचो। विदेहकुमारी सीता के पास जा सफलमनोरथ होकर किष्किन्धापुरी को लौटोगे
English translation coming soon.
samudraṁ netumicchāmi bhavadbhirvaruṇālayam।
pradāsyāmyudakaṁ bhrātuḥ svargatasya mahātmanaḥ॥
‘अब मैं तुम्हारी सहायता से समुद्र के किनारे चलना चाहता हूँ। वहाँ अपने स्वर्गवासी भाई महात्मा जटायु को जलाञ्जलि प्रदान करूँगा’
English translation coming soon.
tato nītvā tu taṁ deśaṁ tīre nadanadīpateḥ।
nirdagdhapakṣaṁ sampātiṁ vānarāḥ sumahaujasaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
taṁ punaḥ prāpayitvā ca taṁ deśaṁ patageśvaram।
babhūvurvānarā hṛṣṭāḥ pravṛttimupalabhya te॥
यह सुनकर महापराक्रमी वानरों ने जले पंखवाले पक्षिराज सम्पाति को उठाकर समुद्र के किनारे पहुँचा दिया और जलाञ्जलि देने के पश्चात् वे पुनः उनको वहाँ से उठाकर उनके रहने के स्थान पर ले आये। उनके मुख से सीता का समाचार जानकर उन सभी वानरों को बड़ी प्रसन्नता हुई
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे अष्टपञ्चाशः सर्गः॥ ५८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें अट्ठावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५८ ॥