श्रीराम और लक्ष्मणके द्वारा विराधका वध
॥ ३ · ४ · १८–१९ ॥
अरण्ये खातगर्ते सुविशालं विराधशरीरं रघुवीरौ निदधतः, ततः शापमुक्तो दीप्तिमान् गन्धर्वस्तुम्बुरुर्दिव्यवस्त्रभूषणो रामं प्रति प्राञ्जलिस्तेजःपुञ्जे ऊर्ध्वम् आरोहति, पार्श्वे सीता विस्मयेन प्राञ्जलिः पश्यति।
वन में खोदे गये विशाल गड्ढे में जब दोनों रघुवीर भुजाहीन विराध के विशाल शरीर को उतार रहे हैं, तभी शाप से मुक्त होकर दिव्य वस्त्राभूषणों से युक्त तेजस्वी गन्धर्व तुम्बुरु श्रीराम की ओर हाथ जोड़े कृतज्ञतापूर्वक प्रकाश-पुञ्ज में ऊपर उठ रहा है; पास ही वनवसना सीता विस्मय से हाथ जोड़े देख रही हैं।
As the two brothers lower the armless, mountainous body of Viradha into a great pit dug in the forest floor, the demon, freed of his curse, rises as the radiant gandharva Tumburu, robed in shining silks and gold, ascending on a shaft of light with palms joined toward Ram in gratitude, while Sita in her forest sari watches with folded hands and wonder.
hiyamāṇau tu kākutsthau dṛṣṭvā sītā raghūttamau।
uccaiḥ svareṇa cukrośa pragṛhya sumahābhujau ॥
रघुकुल के श्रेष्ठ वीर ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम और लक्ष्मण को राक्षस लिये जा रहा है—यह देखकर सीता अपनी दोनों बाहें ऊपर उठाकर जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगीं—
English translation coming soon.
eṣa dāśarathī rāmaḥ satyavāñchīlavān śuciḥ।
rakṣasā raudrarūpeṇa hriyate sahalakṣmaṇaḥ ॥
‘हाय! इन सत्यवादी, शीलवान् और शुद्ध आचार-विचारवाले दशरथनन्दन श्रीराम और लक्ष्मण को यह रौद्ररूपधारी राक्षस लिये जा रहा है
English translation coming soon.
māmṛkṣā bhakṣayiṣyanti śārdūladvīpinastathā।
māṁ harotsṛja kākutsthau namaste rākṣasottama ॥
‘राक्षसशिरोमणे! तुम्हें नमस्कार है। इस वन में रीछ, व्याघ्र और चीते मुझे खा जायेंगे, इसलिये तुम मुझे ही ले चलो, किंतु इन दोनों ककुत्स्थवंशी वीरों को छोड़ दो’
English translation coming soon.
tasyāstad vacanaṁ śrutvā vaidehyā rāmalakṣmaṇau।
vegaṁ pracakraturvīrau vadhe tasya durātmanaḥ ॥
विदेहनन्दिनी सीता की यह बात सुनकर वे दोनों वीर श्रीराम और लक्ष्मण उस दुरात्मा राक्षस का वध करने में शीघ्रता करने लगे
English translation coming soon.
tasya raudrasya saumitriḥ savyaṁ bāhuṁ babhañja ha।
rāmastu dakṣiṇaṁ bāhuṁ tarasā tasya rakṣasaḥ ॥
सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने उस राक्षस की बायीं और श्रीराम ने उसकी दाहिनी बाँह बड़े वेग से तोड़ डाली
English translation coming soon.
sa bhagnabāhuḥ saṁvignaḥ papātāśu vimūrcchitaḥ।
dharaṇyāṁ meghasaṁkāśo vajrabhinna ivācalaḥ ॥
भुजाओं के टूट जाने पर वह मेघ के समान काला राक्षस व्याकुल हो गया और शीघ्र ही मूर्च्छित होकर वज्र के द्वारा टूटे हुए पर्वतशिखर की भाँति पृथ्वी पर गिर पड़ा
English translation coming soon.
muṣṭibhirbāhubhiḥ padbhiḥ sūdayantau tu rākṣasam।
udyamyodyamya cāpyenaṁ sthaṇḍile niṣpipeṣatuḥ ॥
तब श्रीराम और लक्ष्मण विराध को भुजाओं, मुक्कों और लातों से मारने लगे तथा उसे उठा-उठाकर पटकने और पृथ्वी पर रगड़ने लगे
English translation coming soon.
sa viddhau bahubhirbāṇaiḥ khaḍgābhyāṁ ca parikṣataḥ।
niṣpiṣṭo bahudhā bhūmau na mamāra sa rākṣasaḥ ॥
बहुसंख्यक बाणों से घायल और तलवारों से क्षत-विक्षत होने पर तथा पृथ्वी पर बार-बार रगड़ा जाने पर भी वह राक्षस मरा नहीं
English translation coming soon.
taṁ prekṣya rāmaḥ subhṛśamavadhyamacalopamam।
bhayeṣvabhayadaḥ śrīmānidaṁ vacanamabravīt ॥
अवध्य तथा पर्वत के समान अचल विराध को बारंबार देखकर भय के अवसरों पर अभय देनेवाले श्रीमान् राम ने लक्ष्मण से यह बात कही—
English translation coming soon.
tapasā puruṣavyāghra rākṣaso'yaṁ na śakyate।
śastreṇa yudhi nirjetuṁ rākṣasaṁ nikhanāvahe ॥
‘पुरुषसिंह! यह राक्षस तपस्या से (वर पाकर) अवध्य हो गया है। इसे शस्त्र के द्वारा युद्ध में नहीं जीता जा सकता। इसलिये हमलोग निशाचर विराध को पराजित करने के लिये अब गड्ढा खोदकर गाड़ दें
English translation coming soon.
kuñjarasyeva raudrasya rākṣasasyāsya lakṣmaṇa।
vane'smin sumahacchvabhraṁ khanyatāṁ raudravarcasaḥ ॥
‘लक्ष्मण! हाथी के समान भयंकर तथा रौद्र तेजवाले इस राक्षस के लिये इस वन में बहुत बड़ा गड्ढा खोदो’
English translation coming soon.
ityuktvā lakṣmaṇaṁ rāmaḥ pradaraḥ khanyatāmiti।
tasthau virādhamākramya kaṇṭhe pādena vīryavān ॥
इस प्रकार लक्ष्मण को गड्ढा खोदने की आज्ञा देकर पराक्रमी श्रीराम अपने एक पैर से विराध का गला दबाकर खड़े हो गये
English translation coming soon.
tacchrutvā rāghaveṇoktaṁ rākṣasaḥ praśritaṁ vacaḥ।
idaṁ provāca kākutsthaṁ virādhaḥ puruṣarṣabham ॥
श्रीरामचन्द्रजी की कही हुई यह बात सुनकर राक्षस विराध ने पुरुषप्रवर श्रीराम से यह विनययुक्त बात कही—
English translation coming soon.
hato'haṁ puruṣavyāghra śakratulyabalena vai।
mayā tu pūrvaṁ tvaṁ mohānna jñātaḥ puruṣarṣabha ॥
‘पुरुषसिंह! नरश्रेष्ठ! आपका बल देवराज इन्द्र के समान है। मैं आपके हाथ से मारा गया। मोहवश पहले मैं आपको पहचान न सका
English translation coming soon.
kausalyā suprajāstāta rāmastvaṁ vidito mayā।
vaidehī ca mahābhāgā lakṣmaṇaśca mahāyaśāḥ ॥
‘तात! आपके द्वारा माता कौसल्या उत्तम संतानवाली हुई हैं। मैं यह जान गया कि आप ही श्रीरामचन्द्रजी हैं। यह महाभागा विदेहनन्दिनी सीता हैं और ये आपके छोटे भाई महायशस्वी लक्ष्मण हैं
English translation coming soon.
abhiśāpādahaṁ ghorāṁ praviṣṭo rākṣasīṁ tanum।
tumbururnāma gandharvaḥ śapto vaiśravaṇena hi ॥
‘मुझे शाप के कारण इस भयंकर राक्षसशरीर में आना पड़ा था। मैं तुम्बुरु नामक गन्धर्व हूँ। कुबेर ने मुझे राक्षस होने का शाप दिया था
English translation coming soon.
prasādyamānaśca mayā so'bravīnmāṁ mahāyaśāḥ।
yadā dāśarathī rāmastvāṁ vadhiṣyati saṁyuge ॥
tadā prakṛtimāpanno bhavān svargaṁ gamiṣyati।
‘जब मैंने उन्हें प्रसन्न करने की चेष्टा की, तब वे महायशस्वी कुबेर मुझसे इस प्रकार बोले—‘गन्धर्व! जब दशरथनन्दन श्रीराम युद्ध में तुम्हारा वध करेंगे, तब तुम अपने पहले स्वरूप को प्राप्त होकर स्वर्गलोक को जाओगे
English translation coming soon.
anupasthīyamāno māṁ sa kruddho vyājahāra ha ॥
iti vaiśravaṇo rājā rambhāsaktamuvāca ha।
‘मैं रम्भा नामक अप्सरा में आसक्त था, इसलिये एक दिन ठीक समय से उनकी सेवा में उपस्थित न हो सका। इसीलिये कुपित हो राजा वैश्रवण (कुबेर) ने मुझे पूर्वोक्त शाप देकर उससे छूटने की अवधि बतायी थी
English translation coming soon.
tava prasādānmukto'hamabhiśāpāt sudāruṇāt ॥
bhuvanaṁ svaṁ gamiṣyāmi svasti vo'stu paraṁtapa।
‘शत्रुओं को संताप देनेवाले रघुवीर! आज आपकी कृपा से मुझे उस भयंकर शाप से छुटकारा मिल गया। आपका कल्याण हो, अब मैं अपने लोक को जाऊँगा
English translation coming soon.
ito vasati dharmātmā śarabhaṅgaḥ pratāpavān ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
adhyardhayojane tāta maharṣiḥ sūryasaṁnibhaḥ।
taṁ kṣipramabhigaccha tvaṁ sa te śreyo'bhidhāsyati ॥
‘तात! यहाँ से डेढ़ योजन की दूरी पर सूर्य के समान तेजस्वी प्रतापी और धर्मात्मा महामुनि शरभङ्ग निवास करते हैं। उनके पास आप शीघ्र चले जाइये, वे आपके कल्याण की बात बतायेंगे
English translation coming soon.
avaṭe cāpi māṁ rāma nikṣipya kuśalī vraja।
rakṣasāṁ gatasattvānāmeṣa dharmaḥ sanātanaḥ ॥
‘श्रीराम! आप मेरे शरीर को गड्ढे में गाड़कर कुशलपूर्वक चले जाइये। मरे हुए राक्षसों के शरीर को गड्ढे में गाड़ना (कब्र खोदकर उसमें दफना देना) यह उनके लिये सनातन (परम्पराप्राप्त) धर्म है
English translation coming soon.
avaṭe ye nidhīyante teṣāṁ lokāḥ sanātanāḥ।
evamuktvā tu kākutsthaṁ virādhaḥ śarapīḍitaḥ ॥
babhūva svargasamprāpto nyastadeho mahābalaḥ।
‘जो राक्षस गड्ढे में गाड़ दिये जाते हैं, उन्हें सनातन लोकों की प्राप्ति होती है।’ श्रीराम से ऐसा कहकर बाणों से पीड़ित हुआ महाबली विराध (जब उसका शरीर गड्ढे में डाला गया, तब) उस शरीर को छोड़कर स्वर्गलोक को चला गया
English translation coming soon.
tacchrutvā rāghavo vākyaṁ lakṣmaṇaṁ vyādideśa ha ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kuñjarasyeva raudrasya rākṣasasyāsya lakṣmaṇa।
vane'sminsumahān śvabhraḥ khanyatāṁ raudrakarmaṇaḥ ॥
(वह किस तरह गड्ढे में डाला गया?—यह बात अब बतायी जाती है—) उसकी बात सुनकर श्रीरघुनाथजी ने लक्ष्मण को आज्ञा दी—‘लक्ष्मण! भयंकर कर्म करनेवाले तथा हाथी के समान भयानक इस राक्षस के लिये इस वन में बहुत बड़ा गड्ढा खोदो’
English translation coming soon.
ityuktvā lakṣmaṇaṁ rāmaḥ pradaraḥ khanyatāmiti।
tasthau virādhamākramya kaṇṭhe pādena vīryavān ॥
इस प्रकार लक्ष्मण को गड्ढा खोदने का आदेश दे पराक्रमी श्रीराम एक पैर से विराध का गला दबाकर खड़े हो गये
English translation coming soon.
tataḥ khanitramādāya lakṣmaṇaḥ śvabhramuttamam।
akhanat pārśvatastasya virādhasya mahātmanaḥ ॥
तब लक्ष्मण ने फावड़ा लेकर उस विशालकाय विराध के पास ही एक बहुत बड़ा गड्ढा खोदकर तैयार किया
English translation coming soon.
taṁ muktakaṇṭhamutkṣipya śaṅkukarṇaṁ mahāsvanam।
virādhaṁ prākṣipacchvabhre nadantaṁ bhairavasvanam ॥
तब श्रीराम ने उसके गले को छोड़ दिया और लक्ष्मण ने खूँटे-जैसे कानवाले उस विराध को उठाकर उस गड्ढे में डाल दिया, उस समय वह बड़ी भयानक आवाज में जोर-जोर से गर्जना कर रहा था
English translation coming soon.
tamāhave dāruṇamāśuvikramau sthirāvubhau saṁyati rāmalakṣmaṇau।
mudānvitau cikṣipaturbhayāvahaṁ nadantamutkṣipya balena rākṣasam ॥
युद्ध में स्थिर रहकर शीघ्रतापूर्वक पराक्रम प्रकट करनेवाले उन दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण ने रणभूमि में क्रूरतापूर्ण कर्म करनेवाले उस भयंकर राक्षस विराध को बलपूर्वक उठाकर गड्ढे में फेंक दिया। उस समय वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसे गड्ढे में डालकर वे दोनों बन्धु बड़े प्रसन्न हुए
English translation coming soon.
avadhyatāṁ prekṣya mahāsurasya tau śitena śastreṇa tadā nararṣabhau।
samarthya cātyarthaviśāradāvubhau bile virādhasya vadhaṁ pracakratuḥ ॥
महान् असुर विराध का तीखे शस्त्र से वध होनेवाला नहीं है, यह देखकर अत्यन्त कुशल दोनों भाई नरश्रेष्ठ श्रीराम और लक्ष्मण ने उस समय गड्ढा खोदकर उस गड्ढे में उसे डाल दिया और उसे मिट्टी से पाटकर उस राक्षस का वध कर डाला
English translation coming soon.
svayaṁ virādhena hi mṛtyumātmanaḥ prasahya rāmeṇa yathārthamīpsitaḥ।
niveditaḥ kānanacāriṇā svayaṁ na me vadhaḥ śastrakṛto bhavediti ॥
वास्तव में श्रीराम के हाथ से ही हठपूर्वक मरना उसे अभीष्ट था। उस अपनी मनोवाञ्छित मृत्यु की प्राप्ति के उद्देश्य से स्वयं वनचारी विराध ने ही श्रीराम को यह बता दिया था कि शस्त्रद्वारा मेरा वध नहीं हो सकता
English translation coming soon.
tadeva rāmeṇa niśamya bhāṣitaṁ kṛtā matistasya bilapraveśane।
bilaṁ ca tenātibalena rakṣasā praveśyamānena vanaṁ vināditam ॥
उसकी कही हुई उसी बात को सुनकर श्रीराम ने उसे गड्ढे में गाड़ देने का विचार किया था। जब वह गड्ढे में डाला जाने लगा, उस समय उस अत्यन्त बलवान् राक्षस ने अपनी चिल्लाहट से सारे वनप्रान्त को गुँजा दिया
English translation coming soon.
prahṛṣṭarūpāviva rāmalakṣmaṇau virādhamurvyāṁ pradare nipātya tam।
nanandaturvītabhayau mahāvane śilābhirantardadhatuśca rākṣasam ॥
राक्षस विराध को पृथ्वी के अंदर गड्ढे में गिराकर श्रीराम और लक्ष्मण ने बड़ी प्रसन्नता के साथ उसे ऊपर से बहुतेरे पत्थर डालकर पाट दिया। फिर वे निर्भय हो उस महान् वन में सानन्द विचरने लगे
English translation coming soon.
tatastu tau kāñcanacitrakārmukau nihatya rakṣaḥ parigṛhya maithilīm।
vijahratustau muditau mahāvane divi sthitau candradivākarāviva ॥
इस प्रकार उस राक्षस का वध करके मिथिलेशकुमारी सीता को साथ ले सोने के विचित्र धनुषों से सुशोभित हो वे दोनों भाई आकाश में स्थित हुए चन्द्रमा और सूर्य की भाँति उस महान् वन में आनन्दमग्न हो विचरण करने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे चतुर्थः सर्गः ॥ ४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें चौथा सर्ग पूरा हुआ ॥ ४ ॥